आजसू के पूर्व केंद्रीय सचिव अशोक गहलौत ने राजद का थामा दामन, तेजस्वी की सभा मे राजद में शामिल

*आजसू के पूर्व केंद्रीय सचिव अशोक गहलौत ने राजद का थामा दामन, तेजस्वी की सभा मे राजद में शामिल
*

चतरा,18 अप्रैल: हंटरगंज हाई स्कूल मैदान में लोकसभा चुनाव को लेकर राजद की जनसभा कार्यक्रम में आजसू के पूर्व केंद्रीय सचिव श्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय जनता दल पार्टी में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समक्ष पार्टी का दामन थामा। मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने विधिवत माला पहनाकर अशोक गहलौत का पार्टी में स्वागत किया।

यादव समाज के जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष ने घर जलने वाले पीड़ितों को दिया आर्थिक मदद

  चतरा:- बुधवार को युवा यादव महासभा के चतरा जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के द्वारा चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत के टुटीलावा ग्राम में जहाँ छः घर पूरी तरह जल कर राख होने की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिया गया एवं सरकारी सुविधा के माध्यम से सहायता दिलाने का विशवास भी दिया गया।इस कार्य में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल यादव के अलावा, विनोद यादव, सुनील यादव, बीरबल यादव, उर्मिला यादव,सुनील मामा, कमलेश यादव,गौतम ,साथ मे चतरा जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव, जिला प्रवक्ता कालीचरण यादव, पुंडरा पंचायत उप मुखिया उमेश यादव, एवं पुंडरा पंचायत मुखिया पति गरीनाथ पाण्डे के द्वारा हर सम्भव मदद करने की आश्वासन दिया गया।

*पुर्व कृषि मंत्री का कुंदा में हुवा भव्य स्वागत* *कुंदा के दर्जनों गाँवों मे चलाया जन सम्पर्क अभियान





कुंदा :- पुर्व कृषि मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता सत्यानंद भोक्ता का कुंदा में राजद के हजारों कार्यकर्ताओ ने के साथ किया भव्य स्वागत।श्री भोक्ता ने राजद प्रखंड कार्यलय का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री भोक्ता ने कुंदा के गाँवों बनियाडीह, बैलगाडा कुड़हास चिलोइ का किया दौरा श्री भोक्ता ने ग्रामीणों से मिले एवं राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव को इतिहासिक मतों से जीताने का समर्थन मांगा।श्री भोक्ता ने कहा कि सरकार का 5 साल गुजर गया है और गरीब सब उजड़ गए। सरकार का भाषण और झूठा आश्वासन में 5 साल बीत गया।का हाल बेहाल है महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष पिंटू यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज यादव,बिनोद भोक्ता, कृष्णा यादव, इंद्रदेव यादव, नागेंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य पृथ्वी भोक्ता, कमल किशोर यादव ,अजय यादव एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

बाइक चालक ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत


चतरा/कान्हाचट्टी : राजपुर थाना क्षेत्र के पांडेय महुआ से शनिवार रात रामनवमी का जुलूस देख कर लौट रहे तीन लोगों पर एक बाइक सवार जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। शनिवार रात 8:00 बजे की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरगड़ा गांव निवासी केदार यादव के आनंद कुमार (16), महेंद्र यादव की पुत्री पूनम कुमारी (8) व उपेंद्र यादव के पुत्र पांडेय महुआ से रामनवमी का जुलूस देखकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांडेय महुआ मुख्य पथ स्थित केडवा के समीप गांव के ही मीना यादव के पुत्र राकेश कुमार यादव (24) नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल चला रहा था। पीडि़त परिवार के लोगों का आरोप है कि राकेश कुमार जानबूझ कर उन्हें बाइक से टक्कर मारी। उनके घर वालों के साथ जमीन का विवाद चला आ रहा है। बहरहाल मोटरसाइकिल की टक्कर इतनी जोर थी कि आनंद कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि महेंद्र यादव की पुत्री अर्चना कुमारी का इलाज रांची में चल रहा है। स्थिति चिताजनक बताई जा रही है। वहीं उपेंद्र यादव के पुत्र पवन कुमार का इलाज चल रहा है

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...