धूम -धाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल

धूम -धाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल


चतरा(मुकेश कुमार, एम न्यूज़ 13):-प्रकृति पर्व सरहुल सदर प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय सरना स्थल पकरिया में  पहान द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करायी गयी। सरहुल पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष , मुख्यालय डीएसपी पितंबर सिंह ,खेरवार, इस्पेक्टर बंधन भगत, दक्षणी वन प्रमंडल के रेंजर कैलाश सिंह, डाढ़ा मुखिया  एवं  अन्य समाज के प्रतिनिधि व अधिकारियों के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में विभिन्न गांवों के खोड़हा लोगों ने आदिवासी सांस्कृतिक की झलक प्रस्तुत की। शोभा यात्रा पकरिया से मुख्य डाकघर होते हुए मुख्य पथ से  सदर थाना के पास पहुंची और सभा में तब्दील हो गयी। मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों मुख्य पर्व सरहुल पूजा है। जिसमें प्रकृति की पूजा होती है। यह पर्व एकता एवं शांति का पर्व है। उन्होंने कहा कि पर्व के दिन लोग सरना स्थल पर शाल वृक्ष की पूजा करते हैं क्योंकि पेड़ है तो हमारा जीवन है। उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ आदिवासी ही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोगों को लाभ मिलता है।मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...