चतरा:- पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सदर प्रखंड के संघन दौरा किये। दौरे के क्रम में प्रखंड के कच्चा,मोक्तमा,आरा समेत दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए किसानों व ग्रामीणों की समस्या से रुबरुब हुए। बारिश न होने के कारण चतरा को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने व सभी गांवों में विकास के लिए विशेष अभियान चलाने कि मांग सरकार से करने कि बात ग्रामीणों से कहे। दौरे के क्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने हेरुआ शिव मंदिर में रमण साव के पुत्र कि शादी समारोह में शामिल हो कर वर -वधु को आशीर्वाद दिये। मौके पर पूर्व मंत्री के साथ तिवारी साव, संतन साव, रितेश साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें