मुख्यमंत्री जनसंवाद में किए गए शिकायत की हुई जांच

मुख्यमंत्री जनसंवाद में किए गए शिकायत की हुई जांच

चतरा/गिद्धौर :- बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने बुधवार को गिद्धौर प्रखंड के घटेरी व पिंडारकोंण गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री जनसंवाद में किये गए शिकायत की जांच की। जनसंवाद में घटेरी के मेराज मियां तथा पिंडारकोंण के संतन पासवान द्वारा सरकारी चापानल को अतिक्रमण करने की शिकायत की गई थी। बीडीओ ने जांच में मामले को सही पाया। उन्होंने दोनों को दो दिनों के अंदर चापानल को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान बीपीओ नीरज कुमार पासवान शामिल थे।

प्रतापपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

प्रतापपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

प्रतापपुर(चतरा) :-बुधवार को प्रतापपुर पुलिस ने प्रतापपुर-कुंदा रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेंकिंग अभियान के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, अन्य कागजात, हेलमेट व तीन सवारी की जांच की गई। ऐसे में लांइसेंस, हेलमेट व अन्य कागजात नही लेकर चचलने वाले वाहनों जब्त किया गया। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि यह जांच अभियान पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाया जा रहा है और लगातार यह अभियान जारी रहेगा। वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात ना रखने वाले और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को वाहन चालान रसीद कटाने के बाद छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अपने साथ गाड़ी से संबंधित काजात साथ रखे, हेलमेट पहन के चले, नाबालिग बच्चों को गाड़ी चलाने नहीं दे, निर्धारित गति से तेज गाड़ी ना चलाएं। जीवन अनमोल है, प्रशासन को साथ दे, प्रशासन आपके साथ है। जांच अभियान मे एएसआई सुखदेव भगत एवं जिला बल के जवान शामिल थे।

चार फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गए जेल

चार फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गए जेल

प्रतापपुर:- प्रतापपुर पुलिस ने थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में समकालीन अभियान चलाकर विभिन्न कांडो के फरार चार अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों व वारंटी के विरुद्ध समकालीन अभियान चलाया गया। जिसके तहत महेंद्र भारती व छोटू भारती दोनों ग्राम मोहनपुर के नाम से न्यायालय के द्वारा स्थायी लाल वारन्ट निर्गत किया गया था। अभियुक्त कृष्णा भारती ग्राम मोहनपुर के नाम से कुर्की वारंट निर्गत किया गया था। ये सभी पांच वर्षों से फरार चल रहे थे। वहीं अभियुक्त रूपेश गुप्ता के नाम नान बेलेबल वारंट निर्गत था। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। अभियान में अनि श्यामराज साहू, अनेश्वर सिंह, सअनि सुखदेव भगत, केशव कुमार शर्मा, विरसा उरांव एवं जिला बल के जवान शामिल थे।

ओडीएफ को लेकर शौचलयों का किया गया जांच

ओडीएफ को लेकर शौचलयों का किया गया जांच

चतरा:-सिमरिया प्रखंड अंतर्गत सबानों पंचायत को ओडीएफ घोषित करने को लेकर क्षेत्र में बनाए गए शौचालयों की जांच की गई। एसडीओ मुमताज अली अहमद व बीडीओ जमाले रजा के द्वारा लाभुकों से मिलकर शौचालयों की जांच करते हुए इसके उपयोग हेतु सभी को प्रेरित किया गया। साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों की भी जांच पदाधिकारियों द्वारा की गई। इस दौरान बीपीओ अजय सिन्हा, सीएफटी से काशिफ परवेज, पूर्व मुखिया इमदाद  हुसैन, पंचायत सेवक सतीश कुमार, रोजगार सेवक संभू कुमार, आशोक कुमार आदि शामिल थे।

अवैध चिमनी भठ्ठा चलाने वाले पांच भेजे गये जेल, तीन फरार

अवैध चिमनी भठ्ठा चलाने वाले पांच भेजे गये जेल, तीन फरार

चतरा/टंडवा :- बुधवार को टंडवा पुलिस ने अवैध रुप से चिमनी भट्टा व अवैध कोयला के उपयोग के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भे दिया। वहीं इसी मामले में तीन आरोपी फरार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी चैठी यादव अवैध कोयला से अवैध चिमनी भट्ठा चलाता था। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर एसआई पीटर किंडो द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया और मौके से दो टन अवैध कोयला जब्त करते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच पड़ताल के बाद आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए गिफ्तार पांच लोगों को जेल भेज दिया गया।

लोगों के बीच किया गया मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण

लोगों के बीच किया गया मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण

चतरा:-गिधौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कटघरा में बुधवार को 217 लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण शिविर लगाकर किया गया। मच्छरदानी का वितरण पर पंचायत के उपमुखिया सुरेश राणा, नर्स शांता सिन्हा के उपस्थित में किया गया। इस दौरान उपमुखिया ने कहा कि लोग मच्छरदानी का उपयोग करें, ताकि मलेरिया जैसी बीमारी से बचा जा सके। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका तथा सहिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

दस दिवसीय ऐतिहासीक पशु मेले की तैयार जोरों पर

दस दिवसीय ऐतिहासीक पशु मेले की तैयार जोरों पर

चतरा/गिद्धौर :-मकर संक्रांति के मौके पर गिद्धौर प्रखंड के बलबल में लगने वाले दस दिवसीय ऐतिहासिक पशु मेले की तैयारी पूरी जोर सोर से की जा रही है। मेले को लेकर बागेश्वरी मंदिर क्षेत्र के आसपास कई दुकानें, झूले लगने लगे हैं, वहीं बाहर के जिलों से मवेशी लेकर व्यपारी पहुंच रहे हैं। मेले को सफल बनाने के लिए मेला कमेटी गठन किया गया है। कमेटी के लोगा इस वर्ष मेले को भव्य रूप देने व सुरक्षा व्यवस्था में अभी से हीं जुटे हैं। मेला कमेटी द्वारा मंदिर व आसपास के क्षेत्र के सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है। मालूम हो कि मां बागेश्वरी का दर्शन करने व गर्म जलकुंड में स्नान करने दूर-दूर से सालों भर पर्यटक आते हैं। इस गर्म कुंड में स्नान करने पर चर्म रोग ठीक हो जाता है। कुंड से सालों भर गर्म पानी निकलते रहता है। मेला में सीसीटीवी कैमरा भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाया जा रहा है।

उग्रवादियों के सहयोगी 63 हजार नगदी के साथ गिरफ्तार

चतरा : -सिमरिया पुलिस ने एक युवक को उग्रवादियों को सहयोग करने के
उग्रवादियों की फाइल फ़ोटो
आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक मिसिर यादव कान्हूखाप गांव के रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से 63 हजार रुपया नगद एक तलवार और 2 मोबाइल फोन जब्त किया है। मोबाइल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के हार्डकोर उग्रवादियों के नंबर सेव हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की गतिविधि संदिग्ध है। उग्रवादियों के साथ साठ-गांठ कर गैर कानूनी काम को अंजाम दे रहा था। जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गौरतलब है कि सिमरिया पुलिस इन दिनों पगार निवासी युवक संतोष प्रसाद के लापता होने का सुराग ढूंढ रही है। जिसके तहत लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी अभियान में उग्रवादियों से सांठगांठ रखने वाले युवकों पर भी कार्रवाई हो रही है।

गरीबो का निवाला और गरीबों की आवास पर हमेशा रहता है बिचौलियों की नजर एक बड़ी खबर आपको एम न्यूज़ 13 बहुत जल्द ला रहा है, जो सिर्फ आपके दिल ही नही बल्कि दिमाग भी हिला देगा। बिचौलियों ने मृतक के परिजनों को भी नही बख्शा, मृतक के प्रधानमंत्री आवास को दे दिये दूसरे व्यक्ति को।

गरीबो का निवाला और गरीबों की आवास पर हमेशा रहता है बिचौलियों की नजर

एक बड़ी खबर आपको एम न्यूज़ 13 बहुत जल्द ला रहा है, जो सिर्फ आपके दिल ही नही बल्कि दिमाग भी हिला देगा।

बिचौलियों ने मृतक के परिजनों को भी नही बख्शा,
मृतक के प्रधानमंत्री आवास को दे दिये दूसरे व्यक्ति को।

कान्हाचट्टी अंचल कम्प्यूटर आपरेटर सड़क दुर्धटना में घायल

कान्हाचट्टी अंचल कम्प्यूटर आपरेटर सड़क दुर्धटना में घायल

कान्हाचट्टी से हजारीबाग रेफर

कान्हाचट्टी : कान्हाचट्टी अंचल कार्यालय में पदस्थापित कम्प्यूटर आपरेटर प्रकाश रजक सड़क दुर्घटना में घायल  हो गया ।प्रकाश प्रखण्ड कार्यालय में छुट्टी होने के बाद कुछ कार्य को लेकर बुढही गड़ा से कोल्हैया गांव जा रहा था।परन्तु अचानक सामने एक गाय आ गई और गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक दीवाल से टकरा गया।प्रकाश को माथे में तथा मुँह में चोट लगी है समाचार लिखे जाने तक युवक को होश नहीं आया था।वहीं कान्हाचट्टी के अस्पताल में डाक्टर नहीं रहने के कारण मामूली चोट वाके मरीजों को भी हजारीबाग व रांची रेफर किया जाता है।

सांसद ने किया गरीबों के बीच कंबल का वितरण

सांसद ने किया गरीबों के बीच कंबल का वितरण
सासंद के साथ में उनके समर्थकों का जत्था

च्तरा :-सांसद सुनील कुमार सिंह ने चतरा सदर प्रखंड के भुईयांडीह, सिकिद व शेरपुर आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने गरीबों के बीच उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर, चूल्हा व कंबल आदि का वितरण किया। साथ हीं केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धि से आम लोगों को अवगत कराते हुए सांसद ने सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया, उन्होंने ने आगे कहा कि मोदी सरकार की सोच है की समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक सरकारी कार्यक्रमों का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला महामंत्री सरयू राम, मनोज सिंह, युवा मोर्चा जिलध्यक्ष अभिषेक केशरी, सांसद प्रतिनिधि राकेश झा, जिला उपाध्यक्ष निशा कुमारी, सुजीत जायसवाल, गोविंद राम दांगी, राष्ट्रिय कार्य समिति सदस्य (अनु.सूचित जाति) मोर्चा सुजीत भारती, शिवबालक सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, मनमीत सिन्हा, विनोद गुप्ता, विनोद चैरसिया, भोला प्रसाद, भूपेंद्र मिश्रा, अमित चैबे, राजेंद्र प्रसाद, देव कुमार, जितेंद्र सिंह, रंजीत  सोनी अािद शामिल थे।

सर्वे अमीन घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पत्थलगडा में बिछाया जाल

सर्वे अमीन घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पत्थलगडा में बिछाया जाल

चतरा/पत्थलगडा :- मंगलवार को पत्थलगडा प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक सर्वे अमीन को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र दांगी की गिरफ्तारी पत्थलगडा चैक के समीप उसके आवास से कई गई है। वह चतरा सदर अंचल क्षेत्र में सर्वे काम में लगा था। गिरफ्तार अमीन का नाम राजेंद्र दांगी पिता प्रवीण दांगी, ग्राम तपसा, थाना सिमरिया जिला चतरा का निवासी है। उसे एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने चतरा सदर अंचल क्षेख् के कसियाडीह गांव के युवक से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी मंगलवार की संध्या पांच बजे की गई है। राजेंद्र दांगी सर्वे अमीन है। वह कसियाडीह, चतरा में सर्वे का काम कर रहा था।

अधिकतर प्रखण्ड मुख्यालय में नही हुआ अलाव की व्यवस्था

अधिकतर प्रखण्ड मुख्यालय में नही हुआ अलाव की व्यवस्था

चतरा/गिधौर:-जिले  में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को चतरा का पारा न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस मापी गई। इस ठंड से सबसे ज्यादा परेशान है राहगीरों और यात्रियों को हो रही है। जबकि शाम के 5:00 बजे ही लोग अपने-अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। सुबह 9:00 बजे तक कोई भी व्यक्ति बाहर निकलने का साहस नहीं कर पाता। इक्के-दुक्के लोग बाहर निकलते हैं तो गर्म कपड़े से ढके होते हैं। इसके बावजूद भी ठंड का असर हो रहा है। पड़ रही कड़ाके ठंड में कुछ जगह को छोड़ दिया जाये तो अधिकांश प्रखण्ड मुख्यालय में  न तो जिला प्रशासन और न ही अंचल प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था किया गया है। जिससे आम आवाम में प्रशासन के प्रति खासे नाराजगी देखी जा रही है।
कई बार ग्रामीणों द्वारा अलाव की व्यवस्था करने की मांग की गई। परंतु इस पर किसी अधिकारी ने थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया। वहीं दूसरी तरफ ठंड के कारण कई लोग बीमार के शिकार हो रहे हैं।

अभाविप ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान

अभाविप ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान

इटखोरी(चतरा) :-भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर परिषद के नगर मंत्री सागर कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की गई। अभियान में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंकित कुमार सिंह, सचिव आयुष कुमार दांगी, उपाध्यक्ष दिलनसी मुस्कान व सचिव पद के उम्मीदवार मधु कुमारी के पक्ष में सभी ने वोट मांगा। अभियान के क्रम में महाविद्यालय के चुनाव प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा की पिछले वर्ष की भांति इस बार भी सभी पदों पर विद्यार्थी परिषद की जीत होगी। विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हित में काम करती है और कॉलेज कैंपस में सक्रिय रहते हैं। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य शिशुपाल कुमार सिंह, खालिद अनवर, नगर सहमंत्री नवलेश कुमार , गौतम कुमार।

चुनाव को लेकर अभाविप की हुई बैठक

चुनाव को लेकर अभाविप की हुई बैठक

गिद्धौर(चतरा) :-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता व संचालन नगर मंत्री राजेश कुमार ने किया। बैठक में अभाविप के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए गिद्धौर प्रखंड के परिषद के कार्यकर्ताओं से अपील किया गया की चुनाव में जीत पक्की करने के लिए लग जाएं और क्षेत्र के छात्रों को परिषद के कार्यों से अवगत कराएं। बैठक में चतरा महाविद्यालय के प्रत्याशी सह जिला संयोजक सतीश कुमार पांडेय, गिद्धौर पंचायत मुखिया राजेश कुमार, आईटी सेल के जिला संयोजक कपिल कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लखन दांगी, महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, उपमुखिया सुरेश प्रसाद राणा, भोला कुमार कमलेश कुमार, विनोद दांगी, मुसाफिर दांगी, आशीष कुमार, आशीष रंजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शिविर लगा कर 350 लोगो के बीच किया गया मच्छरदानी का वितरण किया

शिविर लगा कर 350 लोगो के बीच किया गया मच्छरदानी का वितरण किया

गिद्धौर(चतरा):-रविवार को गिद्धौर प्रखंड के दुआरी गिरलाहाबर आंगनवाड़ी केंद्र में शिविर लगा कर गांव के 350 लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। वितरण शिविर में पंचायत समिति सदस्य खुशबू देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी। वितरण के दौरान समिति सदस्य ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि रसायनयुक्त मच्छरदानी से मलेरिया की रोकथाम होगी। इसके इस्तेमाल से कई बिमारियों से बचा जा सकता है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका संजू कुमारी, एएनएम, सहिया सहित वार्ड सदस्य व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।0

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...