फल्गु महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक की गई

फल्गु महोत्सव को लेकर बैठक करते ग्रामीण
फल्गु महोत्सव को लेकर बैठक करते ग्रामीण
सिमरिया : प्रखंड के बेलगड्डा गांव के फल्गु उद्गम स्थल पर शनिवार को ग्रामीणों की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता अजय पासवान ने की।बैठक में आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के मौके पर उद्गम स्थल पर फल्गु महोत्सव  धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में कहा गया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी महोत्सव शांति और सौहार्द वातावरण में मनाया जाएगा।महोत्सव में हरेक गांव से बड़ी संख्या में लोगों को शामिल करने को कहा गया।साथ ही इसका प्रचार प्रसार जोर शोर से करने की बात कही गयी।मौके पर  संजय पांडेय, रोहित कुमार,रवि कुमार,संदीप कुमार साहू,बीरेंद्र कुमार भारती, सोनू कुमार, मुकेश साहू, संजय कुमार,दिनेश यादव,सत्येंद्र कुमार पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।



एकल विद्यालय के अंचल कार्य को लेकर की गई बैठक

बैठक करते ग्रामीण
बैठक करते ग्रामीण
 सिमरिया : शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज के समीप डायट परिसर के शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को एकल विद्यालय के आंचल कार्य समीक्षा को लेकर अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में विद्यालय के संचालन व विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी।साथ हीं 6 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक सभी विद्यालय में ग्राम व संच स्तरीय स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाने तथा प्रत्येक विद्यालय ग्राम व संच स्तर पर खेलकुद का आयोजन करने एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ में जन जागरूकता अभियान चलाने और संच स्तर पर संच सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, चिंतामणि पाठक,राजू पांडेय, नरेश पासवान,सचिन्द्र पासवान,भरत सिंह, प्रेम राम, नंदकिशोर यादव, सुरेश रविदास, अजय यादव, मनोज महतो सहित अन्य मौजूद थे।


मुखिया गीता देवी के द्वारा गरीब बुजुर्ग व असहाय लोगो के बीच कंबल का वितरण किये, वीडियो देखें मुखिया पति ने अफीम के बारे में क्या कहे लोगो को

चतरा:-प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र के जोगियारा पंचायत के कुब्बा, देव कुंडी, कुंडी ,बामी, गांव में निवास करने वाले बैगा ,बिरहोर गरीब, बुजुर्ग, असहाय लोगों के बीच शनिवार को जोगियारा मुखिया गीता देवी वार्ड सदस्य मालती देवी उप मुखिया निरूल निशा के द्वारा एक सौ(100) कंबल का वितरण किया गया।
मुखिया गीता देवी तथा समाजसेवी बसंत पासवान नेबताया की जिले भर में कड़ाके की ठंड एवं वह रही कनकनी को को  महसूस करते  हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलो  का वितरण कर दिया गया है।
जिससे गरीब बुजुर्ग एवं असहाय लोगो को ठंड से  राहत मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि इस पंचायत में जरूरतमंद असहाय वृद्धों को और भी कंबल की आवश्यकता है इसके लिए पांच सौ कंबल अतिरिक्त रूप से यदि उपलब्ध कराए जाएं तो अन्य वंचित लोग को भी कंबल दिया जा सकेगा और उन्हें भी ठंड कन कनी से राहत मिलेगी।

कंबल वितरण के बाद लोगों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी समाज सेवी बसंत पासवान के द्वारा बताया गया।

*समाजसेवी बसंत पासवान* ने बताया कि आफीम उस मीठे जहर के समान है जो धीरे धीरे धीरे धीरे अपना बुरा असर दिखाता है और इसके गिरफ्त में आने से पीढी दर पीढ़ी बर्बाद हो जाती है। इसलिए इस से खुद को अलग रखने की जरूरत है।

यदि आप अपना अपने समाज का अपने बच्चों का भविष्य अच्छा चाहते हैं अफीम की खेती या इसके सेवन या इसके खेती कराने वाले बिचौलियों से दूर रहें।

टीपीसी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, नक्सल कैंप ध्वस्त, कई सामान बरामद

लोहरदगा:-

जोबांग थाना क्षेत्र के सिरम गांव के जंगल के पास शनिवार को सुरक्षा बलों और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख टीपीसी उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।_

_मुठभेड़ के बाद चलाए गये सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के शिविर को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा बल ने मौके से खाद्य सामग्री, कमबल सहित कई अन्य सामान बरामद किया। उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।_

*सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़*
_मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बढ़ी नक्सल गतिविधि को लेकर झारखंड जगुआर, लोहरदगा और लातेहार पुलिस के द्वारा लोहरदगा और लातेहार जिला के सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।


इसी दौरान लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के सिरम गांव के जंगल के पास टीपीसी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी शुरू की। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख टीपीसी उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

मुखिया ने किया गरीब बुजुर्ग व असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण

चतरा : -कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत के मुखिया सरिता देवी ने गरीब, बुजुर्ग, विधवा व असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण राजपुर पंचायत के मुखिया सरिता  देवी द्वारा  किया गया। कंबल वितरण करते हुए मुखिया सरिता  देवी ने बताई की कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलो  को सही समय पर वितरण कर दिया गया  है। जिससे  गरीब बुजुर्ग एवं असहाय लोगो को ठंड से  राहत मिल सकेगा। 

बच्चा अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
चतरा:-प्रतापपुर पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर पत्थलगड़ा पुलिस को सौंप दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार   बच्चा को  अपहरण कर रंगदारी मांगने के दोनो आरोपी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के योगीयारा गांव निवासी बेचु मिस्त्री का पुत्र धीरेंद्र कुमार मिस्त्री तथा दुसरा भागवत पासवान का पुत्र अमित कुमार उर्फ अमृत कुमार है। प्रतापपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की करिहारा गांव में पथलगडा के फिरौती के लिये अपहरण किये गये बच्चा का दो आरोपी करिहारा में आये हुये हैं।थाना प्रभारी  प्रवेश चंद्र सिंहा ने त्वरित कारवाई करते हुये एक दल गठित कर मौके पर भेजा एवं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया।इसकी सूचना पथलगड़ा पुलिस को दिया गया।पथलगडा पुलिस प्रतापपुर आई और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गयी।


                  क्या है मामला
23/10/2019 को पथलगडा थाना क्षेत्र के कुब्बा गांव निवासी अमरकांत कुमार दांगी के 10 वर्षीय पुत्र कृष कुमार का अपहरण फिरौती के लिये कर लिया गया था।अपहरणकर्ता  कृष को छोड़ने के बदले परिजनों से 50,000 हजार फिरौती की मांग  किया था।अपहरणकर्ताओं की संख्या 4 थी।लेकिन पुलिस की तत्परता से उसी दिन जोरी के जामा मस्जिद के पास से  बच्चा के अपहरण में शामिल एक अपहरणकर्ता सरेद गांव के सोहन कुमार के पुत्र रोहन कुमार  को गिरफ्तार कर लिया।  उसके निशानदेही पर अपहरण किये गये बच्चा को करैलीबार के जंगल से जीवित बरामद कर लिया।बच्चा के अपहरण में शामिल जोरी गांव के राजन कुमार तथा रोहन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।जबकि प्रतापपुर थाना के जोगीयारा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार मिस्त्री तथा अमित कुमार फरार चल रहे थे। जिसे शुक्रवार को प्रतापपुर पुलिस ने दोनों को करिहारा गांव से गिरफ्तार कर लिया।इससे संबंधित पथलगड़ा थाना में कांड संख्या 35/19 दर्ज है।

पंचायत सचिवालय तुलबुल में ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21को लेकर वार्ड सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

पंचायत सचिवालय तुलबुल मे वार्ड सदस्यों का फोटो
पंचायत सचिवालय तुलबुल मे वार्ड सदस्यों का फोटो
कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह): - प्रखंड के पंचायत सचिवालय  तुलबुल में 3 जनवरी को ग्राम पंचायत सचिवालय तुलबुल में ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21को तैयार किया जाने को लेकर वार्ड सहजकर्ता दल की प्रशिक्षण देने के लिए सभी वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण में  सखी मंडल ,ग्राम संगठन द्वारा प्रस्तावित योजना प्रारूप 2020 -21 झारखण्ड राज्य आजीविका मिशन विकास विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा पंचायत के सभी राजस्व गांव  वार्ड में विकास किया जायेगा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत सचिव चन्दन कुमार ,रोजगार सेवक विजय चौबे,  जिला सेनिटेशन स्पट  सोना सिंह ,तुलबुल पंचायत जेएसएलपीएस फेसिलेटेर बबीता कुमारी,सुषमा कुमारी, सोना सिंह, एव तुलबुल पंचायत  के सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे

उपमुखिया सुदामा देवी ने बुजुर्ग व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया







कान्हाचट्टी( अभिषेक सिंह): -कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के कोल्हैय  पंचायत में   गरीब, बुजुर्ग, विधवा व असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण को कोल्हैया पंचायत के उपमुखिया सुदामा देवी द्वारा  किया गया। कंबल वितरण करते हुए उपमुखिया सुदामा देवी ने बताई की  जिलेभर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलो  को सही समय पर वितरण कर दिया गया  है ।जिससे  गरीब बुजुर्ग एवं असहाय लोगो को ठंड से  राहत मिल सकेगा। इस मौके  पर मिथलेश सिंह,अनुज कुमार,सुधीर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

डीआईजी पंकज कंपोज ने किया राजपुर थाना का औचक निरीक्षण





कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह ) :- डीआईजी पंकज कंपोज ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के राजपुर थाना का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान थानेदार को नक्सलियों व अपराधियों से सामना करने के कई गुर भी सिखाये और साथ ही अपराध के खात्मा को लेकर कई दिशा व निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कहा कि थाना में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें और थाने  में आये शिकायत का तुरंत निष्पादन करें। और साथ ही उन्होंने थाने में रखा डायरी, रजिस्टर, और कुछ महत्वपूर्ण कागजातों की भी जाँच की। जांच के उपरांत उन्होंने किसी भी मामले में थोड़ी सी भी त्रुटि नहीं होने की थानेदार को सलाह दी।




आगे उन्होंने राजपुर थाना क्षेत्र में गेल इंडिया द्वारा गैस पाइपलाइन का हो रही  कार्यों का भौगोलिक निरीक्षण किया और जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोल्डिहा गांव में निर्माणधीन पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया  डीआईजी द्वारा मुख्य तौर पर नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने की बात थानेदार को कही। अगर जो भी नक्सली और अपराधी मुख्य धारा से नहीं जुड़ते हैं, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करें। और अपराध शब्द को ही अपने थाना क्षेत्र से दूर करें। और आगे डीआईजी पंकज कंपोज ने नक्सलियों को भी सलाह देते हुए कहा कि मुख्य धारा से जुड़कर वे भी अपने परिवार के साथ चैन-अमन की जिंदगी व्यतीत करें। साथ ही श्री डीआईजी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अफीम की खेती पर पूरी तरह से नकेल की बात कही उन्होंने आगे कहा कि अफीम की खेती करने व कराने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिए l



पत्रकारों से रूबरू होते हुवे डीआईजी श्री कंपोज ने बताया कि अफीम की खेती करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी हलकी श्री कंपोज ने कहा कि पोसते की खेती अधिकतर वान भूमि पर लगाई जाती है,इसे लेकर उतरी छोटनगपुर वान प्रमंडल अधिकारी से बात कर जोवाइंट अभियान चलाया जाएगा, एन डी पी एस के तहत प्राथमिकी अभिउक्तो पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी,हलकी उन्होंने कहा कि पोसते की खेती से होने वाला दुष्प्रभाव की लोगो के बीच जागरूकता चलाकर जानकारी दी जाएगी,आगे उन्होंने जसपुर में बनने वाले पुलिस पिकेट सवाल पर कहा कि इसकी भी कागजी प्रक्रिया अंतिम रूप में है,पूरी होते ही निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, मौके पर डीआईजी पंकज कंपोज, एसपी अखिलेश वी वारियार, डीएसपी वरुण देवगन,अभियान एएसपी निगम प्रसाद, चतरा एसडीपीओ वरुण रजक, सिमरिया एसडीपीओ आशुतोष सत्यम,इंस्पेक्टर लव कुमार , राजपुर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के  आदि  जिला के कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

उग्रवादियों ने ट्रेक्टर को फूंका व हवाई फायरिंग किया, क्षेत्र में दहशत

रांची:-झारखंड के सबसे अधिक उग्रवाद प्रभावित जिलों में सुमार
पलामू जिला अंतर्गत पिपरा प्रखंड में गुरुवार की रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी ने एक ट्रैक्टर को जला दिया। उग्रवादियों का एक जत्था गुरुवार की रात पिपरा थाना क्षेत्र के होलेया गांव पहुंचा। गांव के समीप मनोज सिंह के ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर में आग लगा दी। इससे ट्रैक्टर पूरी तरह से जल गया।

उग्रवादियों ने किया हवाई फाइरिंग

घटना के बाद उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। साथ ही पर्चा छोड़कर अन्य कई लोगों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इससे इलाके में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

2बजे चतरा पहुँचेंगे बीड़ी राम


चतरा:-पलामू सांसद बी डी राम 3 जनवरी को 2 बजे अपराह्न में चतरा परिसदन मे आगमन होगा।उक्त आशय की जानकारी  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा ने दिये।उन्होंने ने आगे बताया कि सांसद भाजपा कार्यकर्ता से मिलने के बाद  प्रेस को सम्बोधित करेंगे।उन्होंने ने  चतरा के सभी समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल के प्रतिनिधि मित्रों से अपील किये है कि अपराह्न 3 बजे परिसदन चतरा मे माननीय सांसद  बी डी राम के प्रेस वार्ता में उपस्थित होने की आग्रह किया है।

भोजपुरी गायक विवेक तिवारी को हुआ पितामह (दादा) शोक


चतरा:- हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पांडेयपूरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 85 वर्षीय दिनेश्वर तिवारी का निधन शुक्रवार की सुबह हो गई। उनके पौत्र विवेक तिवारी ने बताया कि वे प्रतापपुर एवं हंटरगंज प्रखंड के कई स्कूलों में  अपनी सेवा दी थी।
इनके पढाये
वे अपने पीछे बेटे बेटियां नाती पोता बहू सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन की खबर सुनकर पूरे गांव तथा उनके जानने वाले लोगों में शोक की लहर है।
हुए कई शिष्य आज कर्मचारी पदाधिकारी समाजसेवी के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।

सरकार’ कहां हैं आप, सुंदरता दिखाने के लिए हरियोंखार जलप्रपात का संघर्ष,जलप्रपात भी शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आमलोगों को अपनी सुंदरता दिखाने के लिए कर रही हैं संघर्ष,एक ही प्रखण्ड में है दो जलप्रपात सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि एक के आंख में लगा रही है सूरमा तो एक के आंख में डाल रही है किल

अभिषेक सिंह कान्हाचट्टी


 कान्हाचट्टी :- झारखंड के साथ पर्यटन के मामले में यह दुर्भाग्य जुड़ा रहा है कि यहां कई ऐसे स्थान हैं, जिसे पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा सकता था। लेकिन इस कड़ी में काम काफी कम हुए, नहीं हुए या फिर उस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। 19 वर्ष के झारखंड में कई सरकारें आयीं-गयीं। लेकिन पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में ना सरकार और न ही उस इलाके के जनप्रतिनिधियों की मुकम्मल निगाहें गयीं। उन जगहों पर पर्यटक भी नहीं पहुंच सके और पर्यटन स्थल तक ले जाने के लिए सड़क सही नहीं रहने के कारण परिवहन की भी व्यवस्था नहीं हो सकी। इस वजह से प्राकृतिक सुंदरता के चेहरे को देखने से भी लोग वंचित रह गये। झारखंड और चतरा जिले में कई जलप्रपात हैं। चतरा जिले में तमासिन, हुंडरू, गोवा जैसे जलप्रपात तो नामचीन हैं, लेकिन कई जलप्रपात अभी भी प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण लोगों की नजरों से दूर हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत जलप्रपात कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत में हरियोंखार जलप्रपात हैं।

 चारों ओर जंगल और पहाड़ से घिरा है यह जलप्रपात


 चारों ओर पहाड़ व जंगलों से घिरे होने के कारण हरियोंखार जलप्रपात की प्राकृतिक सुदंरता काफी मनोरम हैं। यहां करीब 200 सौ फीट की उंचाई से सपाट पानी गिरता हैं। यह जलप्रपात कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत के सहोर गांव में स्थित हैं। _*ग्रामीण बताते हैं,सालोंभर गिरते रहता है पानी*_ यहां के ग्रामीण और हरियोंखार विकाश समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह खेरवार एवं सिकेंदर खेरवार ने बताया कि यहां सालोंभर पानी गिरता रहता हैं। बारिश के दिनों में फॉल की खूबसूरती और बढ़ जाती हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में मई व जून माह में पानी का प्रेशर कम हो जाता हैं। लेकिन इसके विकसित करने की आज तक कोई कवायद नही की गयी। आज तक इस फॉल तक पहुंचने के लिए कोई पहुंच पथ का निर्माण नही हो सका हैं। पैदल ही एकमात्र रास्ता हैं। वह भी काफी दुर्गम हैं। _*जलप्रपात तक पहुंचने के हैं दो रास्ते*_ हरीयोखार फॉल पहुंचने के दो प्रमुख रास्ते हैं। पहला पथ जैसपुर गांव होते हुए 2 किमी जंगल के ऊपर जाना होगा। दूसरा पहुंच पथ सहोर गांव से होते हुए 3 किमी की दूरी तय कर इस फॉल तक पहुंचा जा सकता है।





कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय से 15 किमी की दूरी तय करने पर हरियोंखार के पास रास्ते में दोनों ओर जंगल की खूबसूरती खास ही रंग दिखाती है। _*प्रखण्ड में है दो जलप्रपात सरकार दोनों में कर रही है दो भाव, एक का बहुत तेजी से हो रहा है विकाश तो एक ओर किन्हीं का नहीं है नजर*_ कान्हाचट्टी प्रखण्ड अन्तर्गत एक ही पंचायत में प्राकृतिक की गोद से दो जलप्रपात उत्पन्न हुवे है एक है तमासि न और दूसरा है हरियों खार लेकिन सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि का नजर सिर्फ तमासिन पर है हरियोखर की ओर आज तक कोई जनप्रतिनिधि ना ही नजर उठाकर देखे और ना ही चर्चा किए जिससे लोगो में नाराजगी देखी जा रही है l

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभावि_कुलपति और भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य दुलार हजाम के खिलाफ़ खोला मोर्चा। कहा गबन के आरोपी को पुन: प्राचार्य सोच से परे है

चतरा:- 2 जनवरी 2020 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा जिला इकाई द्वारा गौरक्षणी स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का  आयोजन कर  विनोवा भावे विश्वविद्यालय हज़ारीबाग़ के कुलपति डॉ रमेश शरण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभावि कुलपति के पदस्थापन समय से अभी तक के कार्यकाल में इनकी कार्यशैली भ्रष्टाचार में लिप्त रही है, इनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। वहीँ भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी,चतरा के प्राचार्य दुलार हजाम को पूर्व में दोषी साबित होने के बाद पुनः विभावि प्रशासन द्वारा भ्रष्ट प्राचार्य को बिना किसी दोषमुक्त के पुनः प्राचार्य बनाया जाना भ्रष्टाचार को प्रदर्शित करता है। विभावि कुलपति के द्वारा इस प्रकार का गोरखधंधा चलाया जा रहा है
और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 अभाविप के विभावि विश्वविद्यालय संयोजक श्री प्रवीण कुमार सिंह ने अवैध व फर्जी तरीके से बनाये गये प्रचार्य को हटाने की मांग किये हैं।

सरस्वती पूजा समिति की बैठक

कान्हाचट्टी : टाइगर किंग क्लब कैंडिनगर  की ओर से गुरुवार को कैंडिनगर में सरस्वती पूजा समिति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर विचार किया गया। साथ ही सरस्वती पूजा को कैसे सफल बनाया जाए। इस पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूजा के सफल संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यख  रोहित वर्मा व सचिव गुलशन कुमार ,अभिषेक कुमार कोसाध्यक्ष सचिन कुमार एवम पूजा संरक्षक में  कुंदन कुमार सिंह  का चयन किया गया। मौके पर निकेश पांडेय,उदय चंद्रवंशी,सोनू कुमार,सचिन कुमार,कुंदन सिंह के साथ दर्जनों लोग शामिल थे l

छात्र संघ की चुनाव को लेकर बैठक 5 को

चतरा:-आगामी छात्र संघ चुनाव की तैयारी को लेकर छात्र राजद जिला अध्यक्ष चंदन राज यादव ने 5 जनवरी 2020 को एक बैठक रखे हुए हैं।इसकी जानकारी देते हुए चंदन राज यादव ने बताया कि बैठक BSNL टॉवर के नजदीक राजद के  वरिष्ठ नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर रखी गई है।जिसमे छात्र राजद के कमिटी विस्तार व आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की जायेगी।जिसमे सभी छात्र राजद के कार्यकर्ताओं से बैठक में  पहुँच कर अपना मंतव्य देने की अपील किया गया है।

अनियंत्रित बोलेरो ट्रेंच में गिरा, कोई हताहत नहीं

चतरा:-सदर थाना क्षेत्र के तापेज स्थित कुल्लू मोड़ के समीप अनियंत्रित jh13E  1029 नम्बर की बोलेरो वाहन ट्रेंच में गिर गया।घटना 1 जनवरी की रात का बताया जा रहा है।घटना में किसी तरह की हताहत नहीं होने की खबर है।खबर लिखे जाने तक बोलेरो घटना स्थल पर ही था।

एसडीपीओ ने दिव्यांग स्कूल के बच्चो के साथ मनाया नववर्ष का पहला दिन

पलामू- SDPO मेदिनीनगर संदीप गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी के साथ दिव्यांग स्कूल के बच्चो के साथ मनाया नववर्ष का पहला दिन।उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके लोग के साथ रहना चाहिए और असहाय लोगों के साथ वर्ष का पहला दिन मनाने में काफी आनंद आता है।

नए साल का आगाज: पर्यटन स्थलों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़


कान्हाचट्टी ( अभिषेक सिंह): -कान्हाचट्टी में नववर्ष का जोरदार स्वागत हुआ। वाटर फॉल, तमासिन व हारियोंखार में पिकनिक स्पॉट पर दोस्तों और परिवार के साथ पहुंचकर जमकर मौज मस्ती करते दिखे और कई प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। पिकनिक स्पॉट दिनभर लोगों से गुलजार रहा। डीजे साउंड से पूरा इलाका गूंजता रहा। जिसपर क्या युवा, बच्चे, बुजुर्ग सभी थिरकते दिखे। नव वर्ष को लेकर बच्चे एवं युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। शराब और मांस दुकान में लोगों की भीड़ दिनभर लगी रही। पुराने साल को अलविदा कर नए साल 2020 का स्वागत लोगों ने खुले दिल के साथ किया। साल के पहले दिन की खुशी में जहां लोगों की भीड़ कान्हाचट्टी  के पर्यटन स्थलों में उमड़ी। वहीं प्रखण्ड के मंदिरों व मस्जिदों में लोगों की भीड़ पूजा व इबादत के लिए उमड़ी थी। फल-फूल अर्पित कर निरोगी काया का आशिर्वाद लिया। पूजा-अर्चना का दौर मंदिर में दोपहर तक जारी रहा। इधर प्रखण्ड  मुख्यालय स्थित तमासिन पर्यटन स्थल में पिकनिक का मजा लेने के लिए हजारों की संख्या में सैलानियों की भीड़ उमड़ी थी। तमासिन के साथ साथ हारियोंखार जलप्रपात का मजा लेते सैलानियों की भीड़ नजर आई।  पुरा प्रयटक स्थल सैलानियों की भीड़ से भरा रहा। महिला-पुरुष व बच्चें पिकनिक का मजा लेते नजर आए। मौके पर तमासिन में मेला का भी आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन समाजसेवी अरुण सिंह ने विधिवद फीता काटकर किया और सैलानियों के लिए निशुल्क चाय और पानी की व्यवस्था भी  किए ।
तमासिन जलप्रपात का उद्घाटन करते जीप सदस्य व अन्य






सुरक्षा व्यवस्था का रहा पुख्ता इंतजाम

तमासिन जलप्रपात एवम हरियोंखार जलप्रपात में राजपुर थाना के एस आई विकाश पासवान के निगहवानी और विकाश समितियों के सहयोग के आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था l मौके पर रामेश्वर यादव , महरु पासवान, बासुदेव यादव, छोटु सिंह ,राकेश सिंह,शेरशाह,मिथलेश सिंह, राजेश,मनीष के साथ साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल थे ।

जिला बल के जवान नवीन सिंह ने भी बच्चों के साथ वर्ष 2020 की 1 तारीख की शुरुआत खुशी और आनंद पूर्वक मनाई*



प्रतापपुर( चतरा) वर्ष 2020 कि शुरुआत तिथि 1 जनवरी का आनंद नवीन सिंह जो जिला बल में पदस्थापित हैं, उन्होंने कुंडा थाना क्षेत्र के मांझी पारा गांव के बच्चों के साथ 1 जनवरी मनाया इस मौके पर उन्होंने बच्चों के बीच मिठाई का भी वितरण किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ नया साल की शुरुआत कर मुझे बहुत आनंद लगा और माना कि मैं अपने बच्चों के साथ नहीं हूं लेकिन इन बच्चों के साथ भी खुशी हमें उतने ही मिली जितने अपने बच्चों के साथ में त्यौहार मनाते 1 जनवरी का आनंद लेता।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे तो बच्चे होते हैं और यह भगवान का रुप होते हैं। आज 1 तारीख से 2020 की की की शुरुआत मैंने इन भगवान स्वरूप बच्चों के साथ किया है। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के बीच बालूशाही मिठाई का भी वितरण किया ।


बताते चलें कि वर्तमान समय में नवीन सिंह कुंडा थाना के मांझी पारा पुलिस पिकेट में पद स्थापित हैं।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...