सड़क दुर्घटना में पीतीज के युवक घायल

चतरा:-गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर चौक के समीप गुरुवार की देर शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में पितिज गांव निवासी बैजनाथ रविदास के पुत्र नागिन रविदास  युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । प्रत्यदर्शियों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल से अपने घर पितिज जा रहा था। इसी क्रम में गांगपुर चौक पर मिट्टी से बना रोड ब्रेकर के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद  बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

शिवपुर रेलवे साइडिंग में चली गोली, एक की मौत व एक घायल


           
    टंडवा :- टंडवा कोल परियोजना के आम्रपाली शिवपुर रेलवे साइडिग मे दो बाईक पर सवार पांच अज्ञात हमलावरों ने दो शख्स को गोली मार दी है ! अम्बे मायनिंग में कार्यरत सुपरवाइजर मो इसराफिल की मौके पर हुई मौत जबकि पेलोडर रिजवान अंसारी है घायल !                                         
                                                             रिजवान के सीने में लगी है गोली ।हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में किया गया भर्ती !                  
घटना स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है पुलिस पिकेट ।टंडवा थाना क्षेत्र की घटना ! खबर की पुष्टी पुलिस ने की है ! बतादे की दो दिन पहले भी माओवादियों ने करोड़ो का वाहन फूंका था ! घटना का अंजाम देने के बाद अपराधियों ने एक हस्तलिखित पर्चा विशाल सिंह के नाम से छोड़ा हैं, जिसमें शिवपुर व लातेहर जिला के सभी कोयला साइडिंग में बगैर अनुमति के कार्य नही करने की चेतावनी दी गई है।पर्चा में लिखा है कि कार्य करने के लिए बोस सुजीत सिन्हा बात करो,बरना  मच्छरदानी से ज्यादा छेद करने की धमकी दिया है।

 
 गोलीबारी होने के बाद साइडिंग में अफरातफरी मच गया है।वही आस पास के गांवों में स दहशत व्याप्त हैं।स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुचकर मामले की छानबीन कर रही हैं।

अभियान एसपी ने किया राजपुर थाना में बैठक,नववर्ष में सैलानियों की सुरक्षा पर हुई चर्चा

चतरा
: अभियान एसपी निगम प्रसाद ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के जसपुर पिकेट स्थल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर बीडीओ पप्पू रजक एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों ने जवानों की समस्या सुनी और नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही तमासीन जलप्रपात में नव वर्ष पर लगने वाले सैलानियों की भीड़ को ले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। उसके बाद अभियान एसपी राजपुर थाना पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान एसपी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर एसआइ विकास पासवान, बिरेंद्र तिवारी एवं जिला पुलिस के जवान मौजूद थे।

कोयला चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, तीन फरार

चतरा:-सिमरिया पुलिस ने अवैध कोयला चोरी के आरोप में एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि तीन आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार कोयला तस्कर दिलीप साव जबड़ा गांव का रहने वाला है। इस मामले में गांव के ही फरार आरोपी राम प्रसाद साव, राजू साव और नरेश साव नाम शामिल है। थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने बताया है कि इन आरोपियों के विरुद्ध सिमरिया थाना में कांड संख्या 170/ 19 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि चोरों के द्वारा अवैध रूप से इट भट्ठों पर कोयला गिराया जा रहा है। सूचना के आलोक त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर कोयला बरामद किया गया और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार, एसआई मो. इलताफ, एएसआइ प्रवीण कुमार साहित पुलिस बल शामिल थे।

शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से कर रहा था यौन शोषण, मामला दर्ज

चतरा:-टंडवा थाना क्षेत्र के राहम गांव की एक युवती ने गांव के ही उत्तम पांडेय पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने कहा है कि उत्तम पांडेय शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा था। जब उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, तो परिजन तुरंत पीड़िता को थाना ले आए। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। जबकि युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाने की मांग

गिद्धौर : महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाने की मांग किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजद से एकमात्र सत्यानंद ही विधायक हैं। वैसे में इन्हें मंत्री बनाया जाना चाहिए। ताकि चतरा व सिमरिया का समुचित विकास हो सके। राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव ने कहा कि सत्यानंद भोक्ता मंत्री रह चुके है।उनका अनुभव रहा है।उनको मंत्री बनने से चतरा जिले के अलावे पूरे राज्य का भला होगा।, सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाए जाने की मांग राजद प्रखंड अध्यक्ष के अलावे सचिव कमलेश रजक, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष महाबीर दांगी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, बंशी दांगी, जयशंकर कुमार, मो. सकूर अंसारी, जयप्रकाश दांगी, संतोष कुमार निराला, मनोज कुमार वर्मा, उपेन्द्र दांगी सहित अन्य नेताओं का नाम
शामिल हैं।

पिकनिक मनाते वक्त महिला व बच्चो पर रखे विशेष ध्यान तथा नदी की गहराई में न उतरे:- थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक

*जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने पिकनिक स्थलों का लिया जायज़ा*

 पिकनिक मनाते वक्त महिला व बच्चो पर रखे विशेष ध्यान तथा नदी की गहराई में न उतरे:- थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक



चाईबासा: जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के सबसे मशहूर पिकनिक स्थल मोंगरा नदी तट का शुक्रवार को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि नववर्ष पर यहां पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में स्त्री, पुरूष एवं बच्चों की भीड़ जुटती है। थाना प्रभारी ने सबसे पहले मोंगरा पुल के आसपास के पिकनिक स्पॉट्स का जायजा लिया। इसके बाद पश्चिम दिशा में स्थित प्रमुख पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण किया।









इसके अलावा पिकनिक के दौरान होनेवाली प्रत्येक गतिविधि, स्नानघाटों पर पानी की गहराई तथा सैलानियों के डूबने की आशंका आदि का बरीकी से आकलन किया। साथ ही स्थानीय निवासियों से पिकनिक स्पॉट के पिछले रिकॉर्ड के बारे भी जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पहली जनवरी से लेकर तीन जनवरी तक पिकनिक के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके बाद अन्य दिनों में भी पिकनिक स्पॉट पर पुलिस नजर रहेगी। पुलिस पिकनिक स्थलों पर गश्त लगाती रहेगी। मधुसूदन मोदक ने पिकनिक मनाने वालों से शराब पीकर बाइक नहीं चलाने, महिलाओं और बच्चो पर विषेष ध्यान रखने, पिकनिक के दौरान नदी की गहराई में नहीं उतरने तथा शाम ढलने के पूर्व ही घर लौट जाने की अपील की है।










निरीक्षण टीम में थाना प्रभारी के अलावा सहायक अवर निरीक्षक नंदकिशोर सिंह, उमेश प्रसाद, सोमाय टुडू, चालक प्रकाश बेहरा समेत पुलिस बल के जवान एवं ग्रामीण शामिल थे। गौरतलब है कि मोंगरा नदी तट पर पिकनिक मनाने के लिए जामडीह, कोचड़ा, मृगीलिंडी, केंदपोसी, काकुइता, जगन्नाथपुर, डांगुवापोसी, तोडांगहातु, बडानंदा समेत अन्य क्षेत्र के लोग भी आते हैं। नदी की जलधारा के बीच चट्टानों की ऊंची-नीची श्रृंखला तथा तट पर स्थित ऊंचे-ऊंचे दरख्तों का जमावड़ा सैलानियों को बरबस अपनी ओर खींचता है। जनवरी मोंगरा नदी तट पिकनिक मनाने का सिलसिला जारी रहता है।

विजय साह की 13वी पुण्यतिथि मनाया गया

चतरा : शहर के चिरैयाटांड मोहल्ला में शुक्रवार को भाजपा के दिवंगत नेता विजय साह की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर दिवंगत नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं विशिष्ट अतिथि सिमरिया विधायक किशुन दास उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित अतिथियों, जन प्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने दिवंगत नेता की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने स्वर्गीय शाह के जीवनी पर प्रकाश भी डाला।

       
विजय साह का प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद
27 दिसंबर 2006 को पीएलएफआई उग्रवादियों ने किया था निर्मम हत्या

ज्ञात हो कि 27 दिसंबर 2006 को पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने भाजपा नेता विजय साह की निर्मम हत्या कर दी थी। विजय साह एक अच्छे नेतृत्व करने वाले नेता थे।उनका निधन नही होने से आज चतरा की राजनीति पृष्ठभूमि कुछ और ही होता।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा महामंत्री सरयू राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रविकांत सिन्हा, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार साह, पंकज साह, धर्मेंद्र साव आदि उपस्थित थे

दस हजार नगदी समेत कागजात की चोरी

चतरा :- इटखोरी थाना क्षेत्र के बिशनापुर गांव निवासी प्रदीप अम्बष्ठ के घर में अज्ञात चोरों ने 10000 नगदी समेत आवश्यक कागजातों को चुरा लिया है। घटना के संबंध में पीड़ित की बहन ने बताई कि घर में कोई नहीं था ,इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बुधवार की रात घटना को अंजाम दिया ।स्थानीय पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

बाइक चोरी करने के आरोपी गया जेल

चतरा:- शहर के गुदरी मुहल्ला  में एक युवक ने खड़ी बाइक को लेकर रफूचक्कर होने लगा, जिसे देख कर  मोहल्ले वासियों ने जमकर धुनाई कर दिया। धुनाई करने के बाद स्थानीय पुलिस को सौप दिया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध युवक से पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना जुर्म कबूलते हुए बाइक चोरी करने की घटना को स्वीकार किया। उन्होंने अपना घर हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलौरी गांव बताएं साथ ही पिता का नाम बिनोद गुप्ता एवं अपना नाम उज्ज्वल कुमार बताया पुलिस ने न्यायिक हिरासत में मंडल कारावास भेज दिया है।

राजपुर पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान



अभिषेक सिंह कान्हाचट्टी

कान्हाचट्टी : राजपुर पुलिस ने अफीम के खेती के खिलाफ जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है। राजपुर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने आम नागरिकों से अफीम के फसल और कारोबार से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधि पर भी बड़ी जिम्मेवारी है वे भी सरकार के एक अंग है। वे अपने अपने क्षेत्रों में पोस्ते की खेती रोकें। अफीम के खेती और कारोबार में शामिल लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी । अफीम की खेती गैर कानूनी है, इससे होने वाले आय समाज के गलत हाथों में जा रहा है। पुलिस अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पोस्ता से अफीम, ब्राउन शुगर जैसे कई मादक पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं, जो युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है । इलाके के लोग शपथ ले की इस के कारोबार से दूर रहेंगे। श्री कुमार ने आगे कहा कि खेती में शामिल लोगों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल और फ़ास्ट ट्रैक के माध्यम से सजा दिलवाया जाएगा l श्री कुमार ने आगे  कहा कि किसी के जमीन में खेती होती है और जो गरीब लोग को बहला फुसलाकर पैसा देकर खेती करवाते है तो उस पर भी करवाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि अफीम की खेती करने से लोगो के अन्दर अनेकों प्रकार के बीमारियां होती है ये बीमारियां उन लोग के साथ साथ अफीम पैदा करने वाले के जनरेशन पर भी पड़ता पैदा होने वाले  बच्चे भी कई प्रकार के कृमि, कुस्टी,कोरिया जैसे खतरनाक बीमारियों का शिकार बनते है l

सुजीत सिंह ने महागठबंधन प्रत्यासी सत्यानंद भोक्ता की जीत में निभाए चाणक्य की भूमिका


अभिषेक सिंह कान्हाचट्टी

कान्हाचट्टी : चतरा विधानसभा सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता का जादू यूं चला कि उनकी आंधी में बाकी सभी प्रत्याशियों के साथ-साथ भाजपा के फायर ब्रांड नेता जनार्दन पासवान भी उड़ गए। सत्यानंद भोक्ता के जीत में जितना योगदान बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन, कांग्रेस राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि का था, उतना ही या यूं कह लें कि उससे भी कहीं ज्यादा योगदान उनके अपने शुभचिंतक सुजीत सिंह का रहा।
श्री भोक्ता को जीत दिलाने के लिेए सुजीत ने चाणक्य की भूमिका निभाए । सुजीत सिंह कान्हाचट्टी प्रखण्ड के जाने माने हस्ती उपेन्द्र प्रसाद सिंह के बेटा है l चतरा में सत्यानंद भोक्ता की ऐतिहासिक जीत के चाणक्य बने कन्हाचट्टी निवासी सुजीत सिंह कान्हाचट्टी जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र से उठकर बेंगलुरु जैसे महानगर में अपने क्षमता से प्रतिष्ठित उद्यमी हैं l  सत्यानंद भोक्ता की चतरा विधानसभा जीत के पीछे पूरी रणनीति सुजीत सिंह की ही थी, सुजीत अपनी सटीक रणनीति एवं धारदार प्लानिंग के तहत भाजपा के गढ़ में सेंधमारी करने में सफल हुए चतरा के चाणक्य।
करीब 6 माह पहले ही चुनाव का  पटकथा लिख चुके थे l श्री भोक्ता  को चुनाव जिताने के लिए सुजीत ने कोई कसर नहीं छोड़े । सुजीत पूरे समय विधानसभा के क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करते हुए 50 से ज्यादा सभाएं किए और जनसंपर्क चलाए। सुजीत ने  युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया था और युवाओं को दोस्त बनाए जिसके चलते उन्हें पुरा विधानसभा में जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। बता दें कि सुजीत सिंह को चुनाव अभियान के दौरान कान्हाचट्टी और चतरा के राजनैतिक वारिस के तौर पर भी देखा जा रहा है।

जनता का विश्वास कभी टूटने नही दूँगा :- सत्यानंद भोगता




*पूर्व मंत्री ने गरीब, असहाय और जरुरतमंदों के बीच  किया कंबल वितरण*


कान्हाचट्टी :  पूर्व कृषि मंत्री सह नवनिर्वाचित विधायक सत्यानंद भोक्ता ने गुरुवार को कान्हाचट्टी प्रखण्ड  क्षेत्र के दर्जनों गांव के गलियों में घूम घूम कर ग्रामीणों से मिले और चतरा के मतदाताओं ने विकास व रोजगार के नाम पर मतदान किया है उन्होंने अपनी जीत पर मतदाताओं ,समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का फूल माला से जोरदार स्वागत किया।श्री भोगता ने कहा की जनता का विश्वास कभी टूटने नही दूँगा। रोजगार और क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। युवाओ का पलायन रोकने के लिए रोजगार का सृजन किया जाएगा। श्री भोगता ने कहा कि विकास और रोजगार के नाम पर आशा और आकांक्षा के साथ महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं की उम्मीद पर न सिर्फ खरा उतरूंगा बल्कि उम्मीद से ज्यादा काम भी करूंगा. एटीएम की तरह 24 घंटे जनता के बीच उपस्थित रहता हूं और मंत्री बनने के बाद भी रहूंगा, किसी को यह अहसास नहीं होने दूंगा कि सुख-दुख में सत्यानंद उनके बीच नहीं है।सभी विभागों में रिक्त  पदों को भरने का काम करेंगे शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार किया जाएगा उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी।जनता ने जिस विश्वास के साथ जीत दिलाई है उस पर खरा उतरूंगा। 



जनता का मुलभुत समस्याएँ दूर करूँगा।सुख दुख में हमेशा साथ रहे है ओर रहेंगे।बढ़ती ठंड को देखते हुए पूर्व मंत्री पंचायत बक्चूमा ग्राम बक्सपुरा में  गरीब, असहाय और जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया। मंत्री ने कहा कि और भी जरुरत पड़ने पर कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर मुखिया दुलारी देवी, पंचायत समिति सदस्य अमित सिंह,बाबूलाल यादव,
रामप्रित,जय नाथ यादव,मुन्ना यादव,मो तस्लीम अंसारी,अंकित राज,गणेश दांगी,ललन राम,अवधेश महतो समेत हजारों ग्रामीणों शामिल थे।

परम् प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का सत्संग कार्यक्रम हुआ संपन्न*


प्रतापपुर:-बुधवार को को शाम मनीष कुमार श्रीवास्तव  के घर पर परम् प्रेममय श्री श्री ठाकूर अनुकूल चन्द्र जी की सत्संग कार्यक्रम किया गया मनीष कुमार श्रीवास्तव जी ने बताये की मैं हर साल की भांति इस साल भी मैं 25 तारिक़ को आपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर सत्संग की योजना की और आने वाले दिन में करता रहूंगा यह कार्यक्रम शाम 4:00बजे प्ररंभ किया गया था जो शाम 7:00बजे तक चली फिर उसके बाद भंडरा(आंनद बाजार)की भी अच्छी व्यवस्था थी  लोगो की जानकारी अनुसार पता चला कि भजन कीर्तन रात भर चलती रहेगी इस कार्यक्रम में बहुत ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगो को देखा गया सारे लोगो बिल्कुल भक्ति भाव में डूबे हुए थे
इस सत्संग कार्यक्रम में दीक्षा ग्रहण करवाने के लिए दो गुरु कहि और से आए हुए थे तथा लोगो ने बहुत ही अधिक मात्रा में दिक्षा लिया

अफीम की खेती करने के नामजद आरोपी को भेजा गया जेल

प्रतापपुर  (चतरा)अफीम के अवैध खेती करने के आरोप मे थाना क्षेत्र के योगियारा गांव विनेशर तुरी को गुरूवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। विनेशर तुरी के विरूद्ध मे प्रतापपुर थाना मे कांड संख्या 25/18 मे एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज है। थाना प्रभारी प्रवेश चन्द्र सिन्हा ने बताया की विनेशर तुरी के विरूद्ध मे चतरा कोर्ट से नोटीस दिया जा रहा था लेकिन समय पर कोर्ट मे पेशी नही होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी हेतु गठित छापामारी दल मे सअनि नागेश्वर पंडीत,निवास प्रसाद सिंह समेत जिला बल के जवान शामिल थे।

त्रिवेणी कंपनी के जीएम हत्याकांड में एक गिरफ्तार


हजारीबाग:*त्रिवेणी कंपनी के जीएम हत्याकांड में एक गिरफ्तार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।ज्ञात हो कि हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के जुलू पार्क में 4 दिसंबर को त्रिवेणी कंपनी के जी एम गोपाल कुमार सिंह को अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस महत्वपूर्ण कांड के उदभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान तथा छापामारी दल का गठन किया गया था जिसमें शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी को शामिल किया गया था उक्त दल के द्वारा अनुसंधान के हर एक बिंदुओं पर सूक्ष्मता से जांच की गई पुलिस ने इस मामले में सफलता हासिल करते हुए हत्या में संलिप्त आरोपी को हजारीबाग बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक  हत्या रंगदारी को लेकर की गई थी ।जिसका मास्टरमाइंड कटकमदाग के मुखिया उदय साव है ।हत्या में कुल 6 लोगों के शामिल होने की बात कहीं गई है। गया जिसने इस हत्या को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी के बयान पर अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने विधानसभा चुनाव में हार की जि‍म्‍मेवारी लेते हुए दिया इस्‍तीफा*।


रांची : पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2019 में पार्टी का प्रदर्शन आशा के अनुरुप नहीं होने की नैतिक जि‍म्‍मेवारी श्री गिलुआ ने लेते हुए अपना इस्‍तीफा सौंपा।
जानकारी हो कि विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री रहते भाजपा प्रत्‍याशी रघुवर दास, प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुआ, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ दिनेश उरांव सहित कई मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में राज्‍य में पार्टी को 12 सीटों का नुकसान हुआ। अब भाजपा राज्‍य की सबसे बड़ी पार्टी भी नहीं रही।

*कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण*

🌗🌞🌗🌞🌗🌞🌗🌞🌗🌞🌗
*भारत समेत दुनिया के पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा।*

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

पूर्व राष्ट्रपति की फोटो पर माल्यार्पण करते हुए
पूर्व राष्ट्रपति की फोटो पर माल्यार्पण करते हुए
चतरा : भारत के  पूर्व राष्ट्रपति  ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि विश्वकर्मा समाज के द्वारा मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के  फोटो पर  समाज के जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा के द्वारा  माल्यार्पण करने के बाद  कार्यक्रम को शुरुआत किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मुख्य अतिथियों ने  कहा कि  पूर्व राष्ट्रपति के  बताएं  रास्ते पर  चलना चाहिए  जिससे समाज के साथ साथ  देश कभी  विकास हो सके। उन्होंने बताया कि जैल सिंह का जन्म 25 मई 1916 में पंजाब प्रांत के फरीदाकोट के संघवान गांव में हुआ था। जबकि उनका निधन 25 दिसंबर 1994 को हुआ था। मौके पर वासुदेव प्रसाद राणा, तुलसी राणा, अजय राणा, नीतीश कुमार सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

राजद के जीत के खुशी में कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

कुंदा :-चतरा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को  विजय जुलूस निकाला ,जो विभिन्न गलियों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जीत के खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया । मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज साव,रघुचन्द यादव,विजय यादव, राम यादव, लालू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...