चतरा के साथ झारखंड में भी कांगेस का परचम लहराएगाः आभा ओझा




मयूरहंड/चतरा:- गुरुवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आभा ओझा के नेतृत्व में चतरा नगर में महिला सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें शाहिना खातून झारखंड मुक्ति मोर्चा की छात्र मोर्चा के उपाध्यक्ष अपने टीम के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए प्रण लिया। श्रीमती ओझा ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हम महिला, किसान व गरीब त्रस्त हो चुके हैं, आने वाले दिन में हम महिलाओं को प्रण लेना होगा कि वोट से चोट देकर भाजपा भगाओ देश बचाओ के नारा के साथ गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर कांग्रेस पार्टी की नीति के बारे में बता कर चतरा लोक सभा के साथ पुरे झारखंड में परचम लहराएंगे। आने वाले दिन में अच्छे दिन का समय आ रहा है, राहुल गांधी हमारे देश के पीएम होंगे और हम महिलाओं का आधा हक एवं अधिकार मिलेगा। महिलाओं के बीच कांग्रेस पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाया गया। वहीं मयूरहंड प्रखंड में रूपा सिंह पति राजकुमार सिंह को महिला कांग्रेस कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।


वन विभाग ने कथा बनाने के मिनी फैक्ट्री को किया ध्वस्त

जप्त समान का फ़ोटो
जप्त समान का फ़ोटो


चतरा :- गुरुवार को दक्षिण वन प्रमंडल के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के ब्राह्माणा जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर कत्था बनाने के मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। जबकि मौके से 75 किलोग्राम गीला कथा व 10 अलमुनियम का तसला जप्त किया। वहीं जंगल का लाभ उठाकर सभी तस्कर भागने में सफल रहे। उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर वनपाल प्रभात कुमार के नेतृत्व में किया गया। अभियान में वनरक्षी अजित तुरी, दीपक कुमार पासवान, निशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, संजय कुमार, तरुण रंजन व जयराम उरांव सहित अन्य शामिल थे।

सत्येंद्र यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत चार लोग गिरफ्तार


चतरा :- प्रतापपुर पुलिस ने गुरूवार को छापेमारी अभियान चलाकर प्रखंड के दो गांवों से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहली गिरफ्तारी स्थानीय थाना क्षेत्र के मोनया गांव के असनाई गांव से हुई। जिसमें स्वर्गीय बैजू यादव का पुत्र जितेंद्र यादव की हुई है, जो मोनिया गांव निवासी सत्येंद्र यादव की हत्या कर कुआं में फेंक देने का मुख्य आरोपी है। वहीं दूसरी गिरफ्तारी असनाही गांव से हुई है। जिसमें उपेंद्र यादव, वकील यादव और संजय यादव का नाम शामिल है। इन तीनों पर अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने का आरोप था। पुलिस ने पुछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है।

प्रबंध समिति के बैठक में लिए गए कई निर्णय



गिद्धौर/चतरा:- गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के गर्म कुंड बलबल में बुधवार को बागेश्वरी मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में बलबल स्थित गर्म कुंड व मां बागेश्वरी मंदिर प्रांगण की ढलाई को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही गुरुवार को इसकी ढलाई करने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से भी ढलाई कार्य में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में सुरेश कुमार यादव, उदय यादव, काली गोप, अर्जुन यादव, सूकर गोप, सुरेन्द्र राम, वासुदेव पांडेय, सरयू पांडेय के अलावे समिति सदस्य के साथ-साथ अभियंता भी शामिल थे।

फर्जी कागजात पर कोयला तस्करी करने वाले पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल



चतरा/टंडवा :- पुलिस ने बुधवार को फर्जी कागजात पर कोयला तस्करी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजत दिया। जानकारी के अनुसार सीसीएल की मगध कोल परियोजना के कुंडी माइंस से लंबे समय से फर्जी कागजात पर अवैध कोयले की निकासी की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद सीसीएल महाप्रबंधक अरबी सिह व परियोजना पदाधिकारी एनआर साव द्वारा जांच पड़ताल करने के उपरांत सही पाये जाने पर परियोजना पदाधिकारी के लिखित बयान पर टंडवा थाने में मामला दर्ज कर इस गोरख धंधे में शामिल पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त अवैध कार्य में संलीप्त सराढू निवासी मंगलदेव यादव, मो. शमीम, कुडलोंगा गांव निवासी मनोज साव एवं लातेहार जिला के अहमद खान व शकील अहमद को पुछ-ताछ करने के उपरांत जेल भेज दिया।

सरकारी योजनाओं के बारे मे लोगो को दिया गया जानकारी

चतरा/इटखोरी:-नेहरू युवा केन्द्र चतरा के तत्वाधान में इटखोरी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम सह योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में  सभी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया ।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से  योजनाए के बारे में प्रखंड कार्यक्रम प्रबन्धक साo स्वाo केंद्र इटखोरी से विकाश कुमार द्वारा एवं पंचायत में चलाए जा रहे  योजनाओ के बारे में पितिज मुखिया कुसुम देवी द्वारा बताया गया ।इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र प्रखंड युवा सवंसेवक राजाराम यादव द्वारा किया गया और मंच का संचालन जितेंद्र कुमार द्वारा किया गया ।मौके पर समाज सेवक विशुनदेव यादव ,डब्लू विश्वकर्मा, अक्षय यादव ,नीतीश कुमार यादव,
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य
सुबोध दांगी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

जिले का तापमान लुढ़कर पहुंचा 4 डीगरी पर, बढ़ी कनकनी, बढ़ी गरीबों की परेशानी



चतरा:-जिले के तापमान में एक बार फिर अचानक गिरावट आ गई है। पारा चार डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डीसी रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवा के साथ बढ़े कनकनी ने गरीब और असहाय परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड के कहर के साथ-साथ मोटिया मजदूरों के समक्ष रोटी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। दिन छोटा होने और अधिक ठंड पड़ने की वजह से मजदूरी नहीं मिल रही है। मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से गांव में रोजगार का सृजन भी नहीं हो रहा है। शीत लहर ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। सर्द हवा का परिणाम है कि शाम ढ़लते ही शहर के सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। सामान्य दिनों की तरह चैक व चैराहों भीड़ नहीं रह रही। जानकारों की माने तो आने वाले दो तीन दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा और पारा में भी गिरावट आएगा।

शैलानियो को लुभा रही है लक्ष्मणपुर डैम के मनोरम दृश्य

लक्षणपुर डैम का फोटो


चतरा : नव वर्ष की आगमन कल ही है। दूसरी तरफ चतरा का भेडीफार्म डैम के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र लोगो को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। लक्षणपुर गाँव  स्थित डैम स्थल यहां आने वाले पर्यटकों को डैम के मनोरम दृश्य बरबस अपनी ओर खींच  लेती है। डैम के किनारे जंगलो की मनमोहक छटा लोगो की पिकनिक स्पोर्ट एवं घूमने के लिहाज से लोगो की पहली पसंद है। भैडी फार्म डैम दृश्य किसी कश्मीर से वादियों से कम नही. नए साल के पिकनिक स्पोर्ट के रूप मे धमनियाँ, चतरा, अमीन, गंधरिया, सरैया आदि स्थानीय क्षेत्रो के युवा, बच्चे सभी को नए साल के अवसर पर इन जगह पर पिकनीक आनन्द लेते हुए देखा जाते है गीत संगीत के धुनों पर लोगो को थिरकने का दृश्य इस मौके पर मिल जाता है। खुशियां बांटने एवं हंसी खुशी नए साल के पल को बिताने को लेकर इन जगहों की मनमोहक प्रकृति लोगो के स्वागत में पलके बिछाए इंतजार करती जान पड़ती है। डैम का नजारा का लुत्फ पिकनिक स्पोर्ट के रूप में उठाना नही भूलते। कल कल करती डैम की पानी का मधुर संगीत एवं जंगलो के किनारे दृश्य लोगो की लुभाती है।

फोटो  

ग्रामीणों के बीच गैस का वितरण

गैस सिलेंडर वितरण करते
गैस सिलेंडर वितरण करते 


चतरा/लावालौंग:-अर्चि इंडियन ग्रामीण वितरक के द्वारा लावालौंग प्रखंड के मनधनिया गांव में उज्वला योजना के तहत 40 ग्रामीणों के बीच गैस सिलेंडर व चुल्हा का वितरण किया गया।मौके पर आशीष राम,सजंय राम,कमलेश तिवारी, वार्ड सदस्य नीरू यादव, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।  

पंचायत समिति के बैठक में लिए गए कई निर्णय



गिद्धौर/चतरा:- बुधवार को गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख प्यारी देवी व संचालन बीडीओ पूनम कुजूर ने किया। बैठक में मनरेगा, शिक्षा, पेयजल, वन विभाग, जनवितरण सहित कई सरकारी योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक में दो वर्षों से साइकिल, छात्रवृति व पोशाक नही वितरण करने का मामला उठाया। जिसमें बीईईओ ने जांच कर करवाई करने की बात कही। जबकि उत्क्रमित प्राथमिकी विद्यालय मसूरिया व जपुआ में भवन की राशि निकाल भवन पूर्ण नही होने का मामला उठाया। बीईओ ने पूर्ण करने की बात कही। एमओ ने बताया कि सुखी संपन व्यक्तियों का राशन कार्ड कटेगा व गरीब असहाय को चिन्हित कर कार्ड बनाया जाएगा। बैठक में उपप्रमुख कोमल यादव, महादेव दांगी, मीना देवी, रामा भुईंयां, एमओ सत्यदेव मांझी, मखिया राजेश कुमार दांगी, बीईओ अरविंद प्रसाद, एटीएम सोनम कुमारी, बीटीएम बसन्त रज्जक सहित कई उपस्थित थे।


बाल कल्याण समिति द्वारा विशेष अभियान के तहत छः बाल मजदूर पकड़े गए

बाल कल्याण समिति द्वारा विशेष अभियान के तहत छः बाल मजदूर पकड़े गए


टंडवा/चतरा: मंगलवार को बाल मजदूरी करते हुए छः नाबालिक बच्चे पकड़े गए है। यह कारवाई जिला बाल कल्याण समिति के द्वारा किया गया। इसके लिए बाल कल्याण समिति की एक विशेष बैठक समिति अध्यक्ष संध्या प्रधान की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया था की टंडवा थाना क्षेत्र में बाल मजदूरी करने की शिकायत लगातार आ रही थी। जहा समिति सदस्य धनंजय तिवारी को टंडवा प्रखंड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बाल मजदूरों को पकड़ने की जिम्मेवारी दी गयी थी। जो मंगलवार को श्री तिवारी टंडवा पहुंच कर चुंदरु नदी के बालू घाट से चार बाल मजदूर को ट्रैक्टर चलाते हुए पकड़ा। तथा दो मजदूर को  सड़क निर्माण कार्य से पकड़ा गया। जिससे पूरे प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी बच्चो को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा गया है। इस कारवाई में बाल  मित्र थाना प्रभारी अशोक चौबे,व पंकज सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

शिक्षक अपने व्यावसायिक गुणों से राष्ट्र को समृद्ध बना सकता है: राजीव

शिक्षक अपने व्यावसायिक गुणों से राष्ट्र को समृद्ध बना सकता है: राजीव


गिद्धौर(चतरा): मंगलवार को प्रखंड स्थित +2 गंगा स्मारक उच्च विद्यालय गिद्धौर में डी.एल.एड कोर्स के प्रशिक्षुओं के लिए शिक्षक का व्यवसायिक गुण व विद्यार्थी पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विधिवत उद्घाटन जीप सदस्य रामलखन दांगी,विद्यालय प्रधनाध्यपक गेंदों रविदास प.स.स.महादेव दांगी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर एवं स्वागत गीत से किया गया। संरक्षक एवं आयोजनकर्ता राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित शायर व शिक्षक राजीव कुमार दास ने बताया कि सेमिनार के सत्र से जो निष्कर्ष आएँगे वह प्रशिक्षुओं के लिए भविष्य में विद्यार्थियों के बीच बांटने का काम आएगा। विषय विशेषज्ञ सेवानिवृत शिक्षक भुवनेश्वर पांडेय रूपलाल दाँगी के साथ साथ सरोज कुमार रमज़ान अली अंसारी डा.कृष्ण कुमार के समक्ष ग्यारह डेलिगेट्स अपने-अपने पेपर प्रस्तुत किए। बेस्ट पेपर अवार्ड अर्पणा कुमारी को मिला। कार्यक्रम में राकेश कुमार, प्रियंका रामपृत, नयन सिंह आदि डेलिगेट्स उपस्थित थे।


बढ़ती ठंड को लेकर सुभाष प्रसाद यादव ने बांटा कम्बल, क्षेत्र के वृद्ध,गरीब,असहाय, मजदूरों को ठंड के प्रकोप से बचाना मेरा लक्ष्य: सुभाष यादव

कम्बल बाटते राजद नेता
कम्बल बाटते राजद नेता


सिमरिया/चतरा: प्रखण्ड के कसारी, जिर्वाखुर्द और जबडा पंचायत में राजद के संभावित लोक सभा उमीदवार सुभाष प्रसाद यादव के सौजन्य से कम्बल का वितरण किया गया। यह वितरण मंगलवार को गरीब असहाय वृद्ध मजदूरों के बीच राजद के चतरा लोक सभा संभावित प्रत्याशी सुभाष यादव के प्रतिनिधि मो फारूक ने किया। मो फारूक ने कहा कि हमारा पार्टी के उम्मीदवार सुभाष कुमार यादव का उद्देश्य है कि बढ़ती कड़ाके की ठंड से गरीब असहाय,वृद्ध मजदूरों को ठंड से मरने नहीं दिया जाएगा। सभी पंचायतों के वैसे गरीब गुरबा एवं वृद्ध को चिन्हित कर कम्बल दिया जा रहा है यह कार्यक्रम लगातार सभी  पंचायतों में चलता रहेगा।आगे कहा कि बुधवार को बगरा,सिमरिया, सेरनदाग, देल्हो,जांगी गांव में कम्बल वितरण किया जाएगा। वहीं कसारी,जिर्वाखुर्द और जबड़ा गांव के गरीब असहाय के बीच सैकड़ो कम्बल वितरण किया गया। मौके पर मो इरफान,मो इबरार,अशोक तुरी,मो अख्तर,हाजी मुस्तकीम,मो मिनहाज, मो मोनतजिर, अनिल यादव,अमरीका यादव, दिनेश यादव संजय साव बबलू यादव,मो एनुल ,मो कयूम के आलावे कई लोग शामिल थे।

चेक डैम में मिली तैरती आज्ञात युवती का शव

चेक डैम में मिली तैरती आज्ञात युवती का शव


मयूरहंड(चतरा): थाना क्षेत्र के कदगांवाकला पंचायत के नरचाही गांव के भुईयां टोली लेढियां नदी में बना चेक डैम में एक अज्ञात महिला की शव मिली है।  जानकारी के अनुसार नरचाही भुईयां टोली के नजदीक से गुजरा लेढिया नदी में बना चेक डैम में कपड़ा धोने चेक डैम गई महिलाओं ने देखकर हो हल्ला किया। ग्रामीणों ने थाना व पंचायत के मुखिया को सुचना दिया। सुचना पाकर मयूरहंड थाना घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं मुखिया बबीता कुमारी ने फोन कर एंबुलेंस की ब्यवस्था किया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाया था। मौके पर पहुंची मयूरहंड पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी थी।

राणा सामाज की प्रखंड स्तरीय बैठक टंडवा में सम्पन्न



टंडवा/चतरा: राणा समाज की प्रखंड स्तरीय एक बैठक खधैया स्कूल परिसर मे हुई। बैठक की अध्यक्षता किन्नू राणा और संचालन जगदीश राणा ने किया। बैठक मे समाज को एक जूट रखने पर जोर देते हुए विश्वकर्मा जयंति सह स्वाभिमान समारोह जिला स्तरीय मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी 17 फरवरी को चतरा मे समारोह मनाने की सहमति बनी। जिसकी तैयारी को लेकर सभी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रामेश्वर राणा, सुरेश राणा,रामदेव राणा, बोधन, हरेनदर,करम राणा तथा जूगेश्वर राणा समेत अन्य राणा लोग शामिल थे।

छात्रों के हित के लिए हमेशा तात्पर्य रहतीं है छात्र राजद :-पंकज



चतरा :-  रविवार को चतरा जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में छात्र राजद की बैठक जिला सचिव मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में मुख्य अतिथि चतरा कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पंकज यादव ,विशिष्ट अतिथि चतरा कॉलेज सचिव पीयुष सिन्हा उपस्थित थे।जिसमें मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और छात्र संघ चुनाव की तैयारियों तथा विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं पर चर्चा हुई। अपने सम्बोधन मे पंकज यादव ने  कहा  छात्र राजद छात्रों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहती है,और रहेगी हमनें चतरा कॉलेज की मुलभुत समस्याएँ का निदान किया है और जो कुछ बचा है,
बैठक करते हुए राजद छात्र संघ



उसे भी हर हाल मे पुरा भी करेंगे। छात्र संघ सचिव पियुष सिन्हा ने कहा की हमारे पंकज जी ओर हमनें जो कॉलेज मे कार्य किए है इसका फायदा हमे  आगामी छात्र संघ की चुनाव में जरुर मिलेगी। हमलोग सभी मिलकर छात्राओं की समस्याएँ का निदान करने का प्रायश जारी रहेगा। बैठक की संचालन पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष परमेश्वर राणा ने की। इस मौके कृष्णा यादव,पुर्व राजद जिला अध्यक्ष बबलू यादव ,कन्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष धीरज दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वन विभाग एवं पुलिस ने चलाया अफीम के विरुद्ध संयुक्त अभियान, 28 एकड़ में लगे पोस्ता फसल को किया गया नष्ट





प्रतापपुर(चतरा):- शनिवार को वन विभाग एवं पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर प्रतापपुर वन क्षेत्र के लगभग 28 एकड़ भूमि पर लगे अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट किया। अभियान का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान तथा एनडीपीएस नोडल पदाधिकारी एसआई गुलाम सरवर कर रहे थे। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि वन क्षेत्र के कुवा, बामी, शिकारपुर के लगभग 28 एकड़ भूमि पर लगे अफीम के फसल को नष्ट किया गया। 
 इस अभियान में मौके से डीजल पंप मशीन, एक साइकिल तथा डिलीवरी पाइप, प्लास्टिक की बाल्टी सहित काफी मात्रा में सामान जप्त किए गए हैं। अभियान में  वनपाल सुरेंद्र सिंह, वनरक्षक धनंजय दास, अविनाश कुमार, आशीष मिश्रा, रितेश बाखला, दीपक ठाकुर, जितेंद्र दास, सुरेश दास, कृष्ण मोहन कुमार, सहायक पुलिस, जिला बल, तथा होमगार्ड के जवान दुर्गा शर्मा, प्रवेश सिंह, मिथिलेश तिवारी आदि शामिल थे।

गंदगी से पटी सड़कें चतरा की पहचान बन गई है


चतरा:-नगर परिषद तो उदासीन है ही, शहर किस तरह खूबसूरत रहे इससे आम लोगों को भी कोई दरकार नहीं है। इसका नतीजा है कि दिन व दिन शहर की सड़कें अतिक्रमण का शिकार होकर  सिमटती जा रही है, वहीं गंदगी के अंबार से भी परेशानी बढ़ती जा रही है। नगर परिषद की सफाई व्यवस्था बदहाल है, तो घर व दुकान की गंदगी सड़क पर फेंकने की लोगों की मानसिकता अब भी बरकरार है।यहीं वजह है कि गंदगी व अतिक्रमण में शहर की खूबसूरती गुम हो गयी है। नगर परिषद द्वारा आम जनता से विभिन्न प्रकार के कर तो लिए जाते है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जाती है। इसी सुविधा में सफाई का भी नाम आता है।वैसे तो चतरा शहर में कभी राजाराममोहन राय जैसे महान व्यक्ति का कार्य क्षेत्र रहा है । बावजूद इस शहर की तस्वीर ऐतिहासिक व प्रगतिशील शहर जैसी नहीं है। गंदगी से पटी सड़कें चतरा की पहचान बन गई है।लाखों की आबादी वाले इस शहर में नाली- बड़े नाले का अभाव है। सड़क पर अतिक्रमण का जाल है।शहर के केसरी चौक, मुख्य बाजार रोड, खैनी गोला चौक, डीसी ऑफिस सहित शहर का अन्य जगहों का  यहीं हाल है।लोग घरों का कूड़ा कचरा सड़क पर डाल रहे है। निजी क्लिनिकों द्वारा बैंडेज, कॉटन, दवा व सिरिंज आदि का अपशिष्ट सड़क पर फेंका जा रहा है। दुकानदार दुकान की गंदगी सड़क पर डाल रहे है।इधर, नप नियमित सफाई कराता नहीं, लिहाजा लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।सड़क पर कूड़ा कचरा होने की वजह से सूअर, कुत्ता, गाय, बैल व साढ़ जैसे आवारा पशु धमा चौकड़ी करते नजर आते है। इतना ही नहीं गंदगी व उससे निकली सड़ांध से पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है।

नाली में प्लास्टिक वाला कचरा

शहरी क्षेत्र में अधिकांश जगहों पर नली का प्लेट खुला रहने की वजह से सड़क पर फेंके गये कचरे नली को जाम कर देते है. इस वजह से पानी का बहाव रुक जाता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली का बहाव नहीं होने के कारण घरों में बारिश का पानी बाहर नहीं निकलता है।कई जगहों पर नाली का पानी निकलने के बजाय वापस घरों के अंदर भी पहुंच रही है।

 संक्रमण से फैलती है बीमारी

आवासीय व व्यवसायिक परिसर के आसपास कचरा जमा होने की वजह से जल जनित रोगों का खतरा मंडराने लगा है।लोगों ने बताया कि गंदगी की वजह से डायरिया व हैजा जैसे बीमारियों का प्रसार हो रहा है। इसके अलावा गंदगी की वजह से चेचक का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ज्ञात हो कि गंदगी से निजात के लिए लोग अपने स्तर से डीटीटी का उपयोग भी कर रहे है। नगर परिषद की ओर से नियमित रूप से नालों की सफाई नहीं होने से पूरा कचरा नाला में भर गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें आ रही है।


शहर में प्रतिदिन सफाई हो रहा है:-नपा अध्यक्ष

इस संबंध में नगर अध्यक्ष से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सम्पर्क नही हो सका,उनके पति गोविंद राम ने बताया कि शहर में प्रतिदिन साफ सफाई हो रहा है।सभी वार्डो मे सफाई कर्मी दिया गया है।
शहर में फैली गंदगी
कैप्शन जोड़ें

महिला पशुपालकों को मिला प्रशिक्षण

महिला पशुपालकों को मिला प्रशिक्षण


मयूरहंड/चतरा,एम न्यूज़ 13संवाददाता :- मयूरहंड प्रखंड के करमा पंचायत भवन में गव्य विकास विभाग के द्वारा आयोजित पशुपालन प्रशिक्षण बुधवार को प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन हो गया। पंचायत के मुखिया मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपंन किया गया। जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने महिला किसानों को गाय पालन व नश्ल सुधर, टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रभारी पशु चिकित्सक अनिल लुगुन, समाजसेवी सर्जन दांगी, शिला देवी, सावित्री देवी, कंचन देवी मौजूद थी।


नगर भवन में रोजगार मेला का अुवा आयोजन



चतरा एम न्यूज़ 13संवाददाता :- नगर भवन में बुधवार को नगर परिषद की ओर से बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने के लिए रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला लगाया गया। मेला का उद्घाटन परिषद अध्यक्ष गुंजा देवी एवं उपाध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ फंटूश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि मौके पर पीएमयू के सदस्य गौतम कुमार, तिलैया नगर पर्षद से सिटी मैनेजर नीलम कुमारी एवं हजारीबाग सिटी मैनेजर नीरज कुमार के अलावे सभी वार्डो के वार्ड पार्षद उपस्थित थे। मेला में डेढ़ सौ से अधिक बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की योजना सरकार की है। मौके पर 20 युवाओं को सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने नियुक्ति पत्र दिया। मेला में छह हजार रुपया से लेकर पंद्रह हजार रुपए तक का रोजगार दिया गया।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...