चार क्रशर ध्वस्त, करवाई हुई तेज़

कोडरमा:-विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद एक बार फिर से अवैध क्रशर पर कार्यवाही शुरू हो गया है।जिले के नवलशाही में अवैध रूप से संचालित क्रशर को जेसीबी मशीन से ढाह दिया गया है।यह करवाई लगभग 2 घंटे तक चली। इसमें प्रकाश साव, अजय साव, मुन्ना राणा, परमेश्वर मेहता का क्रशर ध्वस्त किया गया।इस कार्यवाही में एसडीओ बिजय वर्मा व एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, रेंजर केके ओझा व थाना प्रभारी श्यामलाल यादव भी मौजूद थे। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ विजय कुमार वर्मा ने बताया कि चारों क्रशर यूनिट गैरमजरूआ जमीन पर संचालित था। इन्हें पहले भी नोटिस जारी कर हटाने को कहा गया था। लेकिन प्रशासन के नोटिस की अवहेलना के कारण आज क्रशरों को हटाने की कार्रवाई की गई।
क्रशर ध्वस्त करते टास्क फोर्स
क्रशर ध्वस्त करते टास्क फोर्स

सूत्रों के हवाले से खबर, चतरा-लातेहार बॉर्डर क्षेत्र में टीपीसी और पुलिस में मुड़भेड़

*चतरा /लावालौंग/ बालूमाथ सीमांत पर स्थिति जंगल से मिली सफलता*

*प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी संगठन के खिलाफ लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता......*

*टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कार्तिक जी समेत दस्ता के 5 उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे*

*भारी मात्रा में हथियार समेत सैकड़ों जिन्दा कारतूस बरामद....*विस्तृत खबर कुछ ही देर में........

कैबिनेट मंत्री के द्वारा फीता काटकर किया गया (मिनी ब्रंच) केनरा बैंक की उद्धघाटन

फीता काटकर उद्धघाटन करते मंत्री सत्यानंद भोक्ता
फीता काटकर उद्धघाटन करते मंत्री सत्यानंद भोक्ता

*प्रतापपुर/चतरा:-* शनिवार को प्रतापपुर प्रखंड के बभने गाँव में केनरा बैंक की(मिनी ब्रंच)की उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री(सत्यनन्द भोक्ता) जी के द्वारा किया गया इस मिनी ब्रंच का कोड संख्या:-5230 तथा IFSC कोड:-CNRB0005230 है इस मिनी ब्रांच की उदघाटन मंतोष कुमार रवि मुकेश कुमार सिन्हा तथा मनोज कुमार ने किया मंतोष कुमार ने बताया कि इस मिनी ब्रंच की उद्धघाटन इसलिए किया गया है कि यहाँ पर पहले केनरा बैंक की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं था जिसके कारण लोगो को बहुत ही दिक्कत होती थी इन्ही परेशानी को देखते हुए मैंने उसे उद्धघाटन किया है इस मिनी ब्रंच में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है जैसे किन्ही को खाता खोलना हो या इस बैंक से संबंधित पैसा निकशी तथा पैसा जमा पूर्ति किया जाता है सबसे बड़ी बात है कि यहाँ पर ATM की भी सुविधा उपलब्ध हैं जिससे लोगो को परेशान न होना पड़े इस मिनी ब्रांच की उद्धघाटन की मौके पर लोग समीर आलम, समाज सेवी भोला साव, संतोष कुमार साहू, सुधीर कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, राजू सिंह, राजेश प्रजपति, दुर्गा प्रसाद शर्मा, कारू प्रसाद, मंदीप यादव, पापु यादव, संजय साव, तथा अन्य ग्रमीणों शामिल थे


प्रखण्ड स्तरीय रविदास महासभा बैठक सम्पन्न

प्रखण्ड स्तरीय रविदास महासभा बैठक में उपस्थित लोग
प्रखण्ड स्तरीय रविदास महासभा बैठक में उपस्थित लोग
कान्हाचट्टी ( अभिषेक सिंह):-कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत ग्राम राजपुर में रविदास महासभा का बैठक रखा गया। जिसमें कैंडिनगर,राजपुर,भगवानपुर,कोल्हैया,तुलबुल,लारा,चिल्हिया,अमतिया, चारू, बेलाटंड,फतेहपुर,बेडौली, कादे,बराबागी, बैक्चुम्बा,अरुगड़ा, कान्हाचट्टी,बुदिगड़ा,पंडाखाप,पकरियातांड,वगैरह गांवों के लोग शामिल हुवे, बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश दास ने किया l बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार दास,सचिव उपेंद्र राम,कोषाध्यक्ष शतीस दास, संगठन मंत्री महादेव दास, महामंत्री वकील राम,उपाध्यक्ष रामबिलास दास, और 21 सदस्यों की टीम उपस्थित थे,बैठक में संगठन एवं शसक्तीकरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।प्रखंड अध्यक्ष दास ने कहा कि हमारे समाज के सभी बच्चों को पढ़ने पढ़ाने की आवश्यकता है,शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ा सकता है,और मानवीय संस्कार में पलने की कोशिश करें।जब हमारा समाज पूर्ण रूप से पढ़ लिख लेंगे तब खुद ब खुद अपने पैरों पर चलना सीखेंगे।अपने समाज को साथ दें और साथ चलें का संकल्प लेते हुवे सभा समाप्त की गई।।

महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक करते हुए
महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक करते हुए
कान्हाचट्टी( अभिषेक सिंह):-प्रखंड मुख्यालय स्थित साल बगीचा में शनिवार को चतरा विधायक सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आगमन को ले महा गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव एवं संचालन कामता प्रसाद ने किया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र भ्रमण का रूट चार्ट बनाया गया। तथा मंत्री सत्यानंद भोक्ता के भव्य स्वागत को ले रणनीति बनाई गई। इस संबंध में निर्मल कुमार साहू ने बताया कि मंत्री के आगमन को ले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर प्रदीप यादव, गिरधारी यादव ,रामदेव यादव, मोहम्मद शेरशाह ,अशोक सिंह, मुकेश रजक, प्रकाश यादव,राकेश सिंह, जगदीश दांगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

मुंबई में धमाल मचा रहे एदला के दो सहोदर भाई ,एक गायन तो दूसरा लेखन में दिखा रहा है अपना प्रतिभा



सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एदला गांव निवासी दो सगे भाईयों में अमित प्रेमशंकर और अनोखा प्रजापति मुंबई में इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। दोनों एदला गांव निवासी द्वारका प्रजापति के पुत्र हैं। बड़ा भाई अमित कुमार कवि और गीतकार है। जबकि छोटा भाई अनोखा एक सुरीला गायक है। बड़े भाई की कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है। जबकि छोटे भाई ने अपने गायन प्रतिभा को बड़ी पहचान बनाई है। दोनों भाइयों के इस प्रतिभा से गांव के लोग गौरवान्वित हो रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। अमित ने बताया कि इस बार दोनों भाई बसंत पंचमी पर एक शानदार म्यूजिक एल्बम का अनावरण करने वाले हैं। जिसका टाइटल है सरस्वती वंदना यह वंदना उन्होंने स्वयं लिखी है। और गायन किया है, छोटे भाई अनोखा प्रजापति ने यह एल्बम रिया फिल्म्स के द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।





 जिसमें हिंदी भोजपुरी और संस्कृत भाषा के गीतों का समावेश किया गया है। एल्बम में एक युगल वंदना गीत भी है। जिसमें उत्तर प्रदेश की गायिका बंदना दुबे ने अनोखा का सहयोग किया है और उन्होंने कहा कि दर्शकों और श्रोताओं का आशीर्वाद बना रहे तो वह आगे और भी इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। अमित ने बताया कि बचपन से ही उनमें कवि और गीतकार बनने की अभिलाषा थी। जिस पर उन्होंने लगातार मेहनत किया। उनके लेखन पर उन्हें साहित्य कर्नल सम्मान, काव्य सम्मान, साहित्य सम्मान से नवाजा गया है। मिरर अमर उजाला काव्य पत्रिका तथा साहित्य नामक पत्रिका में एक सौ से अधिक कविताएं प्रकाशित हो चुकी है। छोटे भाई के भी कई गीतों  लोकप्रिय हुए हैं। आगे उन्होंने बताया कि स्नातक की पढ़ाई कर मैं मुंबई आ गए हैं और अपने छोटे भाई के साथ मिलकर गीत संगीत की प्रतिभा को  परवान चढ़ा रहे हैं।


फल्गु महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक की गई

फल्गु महोत्सव को लेकर बैठक करते ग्रामीण
फल्गु महोत्सव को लेकर बैठक करते ग्रामीण
सिमरिया : प्रखंड के बेलगड्डा गांव के फल्गु उद्गम स्थल पर शनिवार को ग्रामीणों की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता अजय पासवान ने की।बैठक में आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के मौके पर उद्गम स्थल पर फल्गु महोत्सव  धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में कहा गया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी महोत्सव शांति और सौहार्द वातावरण में मनाया जाएगा।महोत्सव में हरेक गांव से बड़ी संख्या में लोगों को शामिल करने को कहा गया।साथ ही इसका प्रचार प्रसार जोर शोर से करने की बात कही गयी।मौके पर  संजय पांडेय, रोहित कुमार,रवि कुमार,संदीप कुमार साहू,बीरेंद्र कुमार भारती, सोनू कुमार, मुकेश साहू, संजय कुमार,दिनेश यादव,सत्येंद्र कुमार पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।



एकल विद्यालय के अंचल कार्य को लेकर की गई बैठक

बैठक करते ग्रामीण
बैठक करते ग्रामीण
 सिमरिया : शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज के समीप डायट परिसर के शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को एकल विद्यालय के आंचल कार्य समीक्षा को लेकर अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में विद्यालय के संचालन व विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी।साथ हीं 6 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक सभी विद्यालय में ग्राम व संच स्तरीय स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाने तथा प्रत्येक विद्यालय ग्राम व संच स्तर पर खेलकुद का आयोजन करने एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ में जन जागरूकता अभियान चलाने और संच स्तर पर संच सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, चिंतामणि पाठक,राजू पांडेय, नरेश पासवान,सचिन्द्र पासवान,भरत सिंह, प्रेम राम, नंदकिशोर यादव, सुरेश रविदास, अजय यादव, मनोज महतो सहित अन्य मौजूद थे।


मुखिया गीता देवी के द्वारा गरीब बुजुर्ग व असहाय लोगो के बीच कंबल का वितरण किये, वीडियो देखें मुखिया पति ने अफीम के बारे में क्या कहे लोगो को

चतरा:-प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र के जोगियारा पंचायत के कुब्बा, देव कुंडी, कुंडी ,बामी, गांव में निवास करने वाले बैगा ,बिरहोर गरीब, बुजुर्ग, असहाय लोगों के बीच शनिवार को जोगियारा मुखिया गीता देवी वार्ड सदस्य मालती देवी उप मुखिया निरूल निशा के द्वारा एक सौ(100) कंबल का वितरण किया गया।
मुखिया गीता देवी तथा समाजसेवी बसंत पासवान नेबताया की जिले भर में कड़ाके की ठंड एवं वह रही कनकनी को को  महसूस करते  हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलो  का वितरण कर दिया गया है।
जिससे गरीब बुजुर्ग एवं असहाय लोगो को ठंड से  राहत मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि इस पंचायत में जरूरतमंद असहाय वृद्धों को और भी कंबल की आवश्यकता है इसके लिए पांच सौ कंबल अतिरिक्त रूप से यदि उपलब्ध कराए जाएं तो अन्य वंचित लोग को भी कंबल दिया जा सकेगा और उन्हें भी ठंड कन कनी से राहत मिलेगी।

कंबल वितरण के बाद लोगों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी समाज सेवी बसंत पासवान के द्वारा बताया गया।

*समाजसेवी बसंत पासवान* ने बताया कि आफीम उस मीठे जहर के समान है जो धीरे धीरे धीरे धीरे अपना बुरा असर दिखाता है और इसके गिरफ्त में आने से पीढी दर पीढ़ी बर्बाद हो जाती है। इसलिए इस से खुद को अलग रखने की जरूरत है।

यदि आप अपना अपने समाज का अपने बच्चों का भविष्य अच्छा चाहते हैं अफीम की खेती या इसके सेवन या इसके खेती कराने वाले बिचौलियों से दूर रहें।

टीपीसी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, नक्सल कैंप ध्वस्त, कई सामान बरामद

लोहरदगा:-

जोबांग थाना क्षेत्र के सिरम गांव के जंगल के पास शनिवार को सुरक्षा बलों और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख टीपीसी उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।_

_मुठभेड़ के बाद चलाए गये सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के शिविर को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा बल ने मौके से खाद्य सामग्री, कमबल सहित कई अन्य सामान बरामद किया। उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।_

*सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़*
_मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बढ़ी नक्सल गतिविधि को लेकर झारखंड जगुआर, लोहरदगा और लातेहार पुलिस के द्वारा लोहरदगा और लातेहार जिला के सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।


इसी दौरान लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के सिरम गांव के जंगल के पास टीपीसी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी शुरू की। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख टीपीसी उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

मुखिया ने किया गरीब बुजुर्ग व असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण

चतरा : -कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत के मुखिया सरिता देवी ने गरीब, बुजुर्ग, विधवा व असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण राजपुर पंचायत के मुखिया सरिता  देवी द्वारा  किया गया। कंबल वितरण करते हुए मुखिया सरिता  देवी ने बताई की कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलो  को सही समय पर वितरण कर दिया गया  है। जिससे  गरीब बुजुर्ग एवं असहाय लोगो को ठंड से  राहत मिल सकेगा। 

बच्चा अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
चतरा:-प्रतापपुर पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर पत्थलगड़ा पुलिस को सौंप दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार   बच्चा को  अपहरण कर रंगदारी मांगने के दोनो आरोपी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के योगीयारा गांव निवासी बेचु मिस्त्री का पुत्र धीरेंद्र कुमार मिस्त्री तथा दुसरा भागवत पासवान का पुत्र अमित कुमार उर्फ अमृत कुमार है। प्रतापपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की करिहारा गांव में पथलगडा के फिरौती के लिये अपहरण किये गये बच्चा का दो आरोपी करिहारा में आये हुये हैं।थाना प्रभारी  प्रवेश चंद्र सिंहा ने त्वरित कारवाई करते हुये एक दल गठित कर मौके पर भेजा एवं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया।इसकी सूचना पथलगड़ा पुलिस को दिया गया।पथलगडा पुलिस प्रतापपुर आई और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गयी।


                  क्या है मामला
23/10/2019 को पथलगडा थाना क्षेत्र के कुब्बा गांव निवासी अमरकांत कुमार दांगी के 10 वर्षीय पुत्र कृष कुमार का अपहरण फिरौती के लिये कर लिया गया था।अपहरणकर्ता  कृष को छोड़ने के बदले परिजनों से 50,000 हजार फिरौती की मांग  किया था।अपहरणकर्ताओं की संख्या 4 थी।लेकिन पुलिस की तत्परता से उसी दिन जोरी के जामा मस्जिद के पास से  बच्चा के अपहरण में शामिल एक अपहरणकर्ता सरेद गांव के सोहन कुमार के पुत्र रोहन कुमार  को गिरफ्तार कर लिया।  उसके निशानदेही पर अपहरण किये गये बच्चा को करैलीबार के जंगल से जीवित बरामद कर लिया।बच्चा के अपहरण में शामिल जोरी गांव के राजन कुमार तथा रोहन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।जबकि प्रतापपुर थाना के जोगीयारा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार मिस्त्री तथा अमित कुमार फरार चल रहे थे। जिसे शुक्रवार को प्रतापपुर पुलिस ने दोनों को करिहारा गांव से गिरफ्तार कर लिया।इससे संबंधित पथलगड़ा थाना में कांड संख्या 35/19 दर्ज है।

पंचायत सचिवालय तुलबुल में ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21को लेकर वार्ड सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

पंचायत सचिवालय तुलबुल मे वार्ड सदस्यों का फोटो
पंचायत सचिवालय तुलबुल मे वार्ड सदस्यों का फोटो
कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह): - प्रखंड के पंचायत सचिवालय  तुलबुल में 3 जनवरी को ग्राम पंचायत सचिवालय तुलबुल में ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21को तैयार किया जाने को लेकर वार्ड सहजकर्ता दल की प्रशिक्षण देने के लिए सभी वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण में  सखी मंडल ,ग्राम संगठन द्वारा प्रस्तावित योजना प्रारूप 2020 -21 झारखण्ड राज्य आजीविका मिशन विकास विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा पंचायत के सभी राजस्व गांव  वार्ड में विकास किया जायेगा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत सचिव चन्दन कुमार ,रोजगार सेवक विजय चौबे,  जिला सेनिटेशन स्पट  सोना सिंह ,तुलबुल पंचायत जेएसएलपीएस फेसिलेटेर बबीता कुमारी,सुषमा कुमारी, सोना सिंह, एव तुलबुल पंचायत  के सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे

उपमुखिया सुदामा देवी ने बुजुर्ग व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया







कान्हाचट्टी( अभिषेक सिंह): -कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के कोल्हैय  पंचायत में   गरीब, बुजुर्ग, विधवा व असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण को कोल्हैया पंचायत के उपमुखिया सुदामा देवी द्वारा  किया गया। कंबल वितरण करते हुए उपमुखिया सुदामा देवी ने बताई की  जिलेभर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलो  को सही समय पर वितरण कर दिया गया  है ।जिससे  गरीब बुजुर्ग एवं असहाय लोगो को ठंड से  राहत मिल सकेगा। इस मौके  पर मिथलेश सिंह,अनुज कुमार,सुधीर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

डीआईजी पंकज कंपोज ने किया राजपुर थाना का औचक निरीक्षण





कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह ) :- डीआईजी पंकज कंपोज ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के राजपुर थाना का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान थानेदार को नक्सलियों व अपराधियों से सामना करने के कई गुर भी सिखाये और साथ ही अपराध के खात्मा को लेकर कई दिशा व निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कहा कि थाना में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें और थाने  में आये शिकायत का तुरंत निष्पादन करें। और साथ ही उन्होंने थाने में रखा डायरी, रजिस्टर, और कुछ महत्वपूर्ण कागजातों की भी जाँच की। जांच के उपरांत उन्होंने किसी भी मामले में थोड़ी सी भी त्रुटि नहीं होने की थानेदार को सलाह दी।




आगे उन्होंने राजपुर थाना क्षेत्र में गेल इंडिया द्वारा गैस पाइपलाइन का हो रही  कार्यों का भौगोलिक निरीक्षण किया और जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोल्डिहा गांव में निर्माणधीन पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया  डीआईजी द्वारा मुख्य तौर पर नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने की बात थानेदार को कही। अगर जो भी नक्सली और अपराधी मुख्य धारा से नहीं जुड़ते हैं, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करें। और अपराध शब्द को ही अपने थाना क्षेत्र से दूर करें। और आगे डीआईजी पंकज कंपोज ने नक्सलियों को भी सलाह देते हुए कहा कि मुख्य धारा से जुड़कर वे भी अपने परिवार के साथ चैन-अमन की जिंदगी व्यतीत करें। साथ ही श्री डीआईजी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अफीम की खेती पर पूरी तरह से नकेल की बात कही उन्होंने आगे कहा कि अफीम की खेती करने व कराने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिए l



पत्रकारों से रूबरू होते हुवे डीआईजी श्री कंपोज ने बताया कि अफीम की खेती करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी हलकी श्री कंपोज ने कहा कि पोसते की खेती अधिकतर वान भूमि पर लगाई जाती है,इसे लेकर उतरी छोटनगपुर वान प्रमंडल अधिकारी से बात कर जोवाइंट अभियान चलाया जाएगा, एन डी पी एस के तहत प्राथमिकी अभिउक्तो पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी,हलकी उन्होंने कहा कि पोसते की खेती से होने वाला दुष्प्रभाव की लोगो के बीच जागरूकता चलाकर जानकारी दी जाएगी,आगे उन्होंने जसपुर में बनने वाले पुलिस पिकेट सवाल पर कहा कि इसकी भी कागजी प्रक्रिया अंतिम रूप में है,पूरी होते ही निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, मौके पर डीआईजी पंकज कंपोज, एसपी अखिलेश वी वारियार, डीएसपी वरुण देवगन,अभियान एएसपी निगम प्रसाद, चतरा एसडीपीओ वरुण रजक, सिमरिया एसडीपीओ आशुतोष सत्यम,इंस्पेक्टर लव कुमार , राजपुर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के  आदि  जिला के कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

उग्रवादियों ने ट्रेक्टर को फूंका व हवाई फायरिंग किया, क्षेत्र में दहशत

रांची:-झारखंड के सबसे अधिक उग्रवाद प्रभावित जिलों में सुमार
पलामू जिला अंतर्गत पिपरा प्रखंड में गुरुवार की रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी ने एक ट्रैक्टर को जला दिया। उग्रवादियों का एक जत्था गुरुवार की रात पिपरा थाना क्षेत्र के होलेया गांव पहुंचा। गांव के समीप मनोज सिंह के ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर में आग लगा दी। इससे ट्रैक्टर पूरी तरह से जल गया।

उग्रवादियों ने किया हवाई फाइरिंग

घटना के बाद उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। साथ ही पर्चा छोड़कर अन्य कई लोगों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इससे इलाके में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

2बजे चतरा पहुँचेंगे बीड़ी राम


चतरा:-पलामू सांसद बी डी राम 3 जनवरी को 2 बजे अपराह्न में चतरा परिसदन मे आगमन होगा।उक्त आशय की जानकारी  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा ने दिये।उन्होंने ने आगे बताया कि सांसद भाजपा कार्यकर्ता से मिलने के बाद  प्रेस को सम्बोधित करेंगे।उन्होंने ने  चतरा के सभी समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल के प्रतिनिधि मित्रों से अपील किये है कि अपराह्न 3 बजे परिसदन चतरा मे माननीय सांसद  बी डी राम के प्रेस वार्ता में उपस्थित होने की आग्रह किया है।

भोजपुरी गायक विवेक तिवारी को हुआ पितामह (दादा) शोक


चतरा:- हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पांडेयपूरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 85 वर्षीय दिनेश्वर तिवारी का निधन शुक्रवार की सुबह हो गई। उनके पौत्र विवेक तिवारी ने बताया कि वे प्रतापपुर एवं हंटरगंज प्रखंड के कई स्कूलों में  अपनी सेवा दी थी।
इनके पढाये
वे अपने पीछे बेटे बेटियां नाती पोता बहू सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन की खबर सुनकर पूरे गांव तथा उनके जानने वाले लोगों में शोक की लहर है।
हुए कई शिष्य आज कर्मचारी पदाधिकारी समाजसेवी के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।

सरकार’ कहां हैं आप, सुंदरता दिखाने के लिए हरियोंखार जलप्रपात का संघर्ष,जलप्रपात भी शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आमलोगों को अपनी सुंदरता दिखाने के लिए कर रही हैं संघर्ष,एक ही प्रखण्ड में है दो जलप्रपात सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि एक के आंख में लगा रही है सूरमा तो एक के आंख में डाल रही है किल

अभिषेक सिंह कान्हाचट्टी


 कान्हाचट्टी :- झारखंड के साथ पर्यटन के मामले में यह दुर्भाग्य जुड़ा रहा है कि यहां कई ऐसे स्थान हैं, जिसे पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा सकता था। लेकिन इस कड़ी में काम काफी कम हुए, नहीं हुए या फिर उस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। 19 वर्ष के झारखंड में कई सरकारें आयीं-गयीं। लेकिन पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में ना सरकार और न ही उस इलाके के जनप्रतिनिधियों की मुकम्मल निगाहें गयीं। उन जगहों पर पर्यटक भी नहीं पहुंच सके और पर्यटन स्थल तक ले जाने के लिए सड़क सही नहीं रहने के कारण परिवहन की भी व्यवस्था नहीं हो सकी। इस वजह से प्राकृतिक सुंदरता के चेहरे को देखने से भी लोग वंचित रह गये। झारखंड और चतरा जिले में कई जलप्रपात हैं। चतरा जिले में तमासिन, हुंडरू, गोवा जैसे जलप्रपात तो नामचीन हैं, लेकिन कई जलप्रपात अभी भी प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण लोगों की नजरों से दूर हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत जलप्रपात कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत में हरियोंखार जलप्रपात हैं।

 चारों ओर जंगल और पहाड़ से घिरा है यह जलप्रपात


 चारों ओर पहाड़ व जंगलों से घिरे होने के कारण हरियोंखार जलप्रपात की प्राकृतिक सुदंरता काफी मनोरम हैं। यहां करीब 200 सौ फीट की उंचाई से सपाट पानी गिरता हैं। यह जलप्रपात कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत के सहोर गांव में स्थित हैं। _*ग्रामीण बताते हैं,सालोंभर गिरते रहता है पानी*_ यहां के ग्रामीण और हरियोंखार विकाश समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह खेरवार एवं सिकेंदर खेरवार ने बताया कि यहां सालोंभर पानी गिरता रहता हैं। बारिश के दिनों में फॉल की खूबसूरती और बढ़ जाती हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में मई व जून माह में पानी का प्रेशर कम हो जाता हैं। लेकिन इसके विकसित करने की आज तक कोई कवायद नही की गयी। आज तक इस फॉल तक पहुंचने के लिए कोई पहुंच पथ का निर्माण नही हो सका हैं। पैदल ही एकमात्र रास्ता हैं। वह भी काफी दुर्गम हैं। _*जलप्रपात तक पहुंचने के हैं दो रास्ते*_ हरीयोखार फॉल पहुंचने के दो प्रमुख रास्ते हैं। पहला पथ जैसपुर गांव होते हुए 2 किमी जंगल के ऊपर जाना होगा। दूसरा पहुंच पथ सहोर गांव से होते हुए 3 किमी की दूरी तय कर इस फॉल तक पहुंचा जा सकता है।





कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय से 15 किमी की दूरी तय करने पर हरियोंखार के पास रास्ते में दोनों ओर जंगल की खूबसूरती खास ही रंग दिखाती है। _*प्रखण्ड में है दो जलप्रपात सरकार दोनों में कर रही है दो भाव, एक का बहुत तेजी से हो रहा है विकाश तो एक ओर किन्हीं का नहीं है नजर*_ कान्हाचट्टी प्रखण्ड अन्तर्गत एक ही पंचायत में प्राकृतिक की गोद से दो जलप्रपात उत्पन्न हुवे है एक है तमासि न और दूसरा है हरियों खार लेकिन सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि का नजर सिर्फ तमासिन पर है हरियोखर की ओर आज तक कोई जनप्रतिनिधि ना ही नजर उठाकर देखे और ना ही चर्चा किए जिससे लोगो में नाराजगी देखी जा रही है l

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभावि_कुलपति और भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य दुलार हजाम के खिलाफ़ खोला मोर्चा। कहा गबन के आरोपी को पुन: प्राचार्य सोच से परे है

चतरा:- 2 जनवरी 2020 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा जिला इकाई द्वारा गौरक्षणी स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का  आयोजन कर  विनोवा भावे विश्वविद्यालय हज़ारीबाग़ के कुलपति डॉ रमेश शरण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभावि कुलपति के पदस्थापन समय से अभी तक के कार्यकाल में इनकी कार्यशैली भ्रष्टाचार में लिप्त रही है, इनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। वहीँ भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी,चतरा के प्राचार्य दुलार हजाम को पूर्व में दोषी साबित होने के बाद पुनः विभावि प्रशासन द्वारा भ्रष्ट प्राचार्य को बिना किसी दोषमुक्त के पुनः प्राचार्य बनाया जाना भ्रष्टाचार को प्रदर्शित करता है। विभावि कुलपति के द्वारा इस प्रकार का गोरखधंधा चलाया जा रहा है
और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 अभाविप के विभावि विश्वविद्यालय संयोजक श्री प्रवीण कुमार सिंह ने अवैध व फर्जी तरीके से बनाये गये प्रचार्य को हटाने की मांग किये हैं।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...