मुंबई में धमाल मचा रहे एदला के दो सहोदर भाई ,एक गायन तो दूसरा लेखन में दिखा रहा है अपना प्रतिभा



सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एदला गांव निवासी दो सगे भाईयों में अमित प्रेमशंकर और अनोखा प्रजापति मुंबई में इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। दोनों एदला गांव निवासी द्वारका प्रजापति के पुत्र हैं। बड़ा भाई अमित कुमार कवि और गीतकार है। जबकि छोटा भाई अनोखा एक सुरीला गायक है। बड़े भाई की कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है। जबकि छोटे भाई ने अपने गायन प्रतिभा को बड़ी पहचान बनाई है। दोनों भाइयों के इस प्रतिभा से गांव के लोग गौरवान्वित हो रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। अमित ने बताया कि इस बार दोनों भाई बसंत पंचमी पर एक शानदार म्यूजिक एल्बम का अनावरण करने वाले हैं। जिसका टाइटल है सरस्वती वंदना यह वंदना उन्होंने स्वयं लिखी है। और गायन किया है, छोटे भाई अनोखा प्रजापति ने यह एल्बम रिया फिल्म्स के द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।





 जिसमें हिंदी भोजपुरी और संस्कृत भाषा के गीतों का समावेश किया गया है। एल्बम में एक युगल वंदना गीत भी है। जिसमें उत्तर प्रदेश की गायिका बंदना दुबे ने अनोखा का सहयोग किया है और उन्होंने कहा कि दर्शकों और श्रोताओं का आशीर्वाद बना रहे तो वह आगे और भी इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। अमित ने बताया कि बचपन से ही उनमें कवि और गीतकार बनने की अभिलाषा थी। जिस पर उन्होंने लगातार मेहनत किया। उनके लेखन पर उन्हें साहित्य कर्नल सम्मान, काव्य सम्मान, साहित्य सम्मान से नवाजा गया है। मिरर अमर उजाला काव्य पत्रिका तथा साहित्य नामक पत्रिका में एक सौ से अधिक कविताएं प्रकाशित हो चुकी है। छोटे भाई के भी कई गीतों  लोकप्रिय हुए हैं। आगे उन्होंने बताया कि स्नातक की पढ़ाई कर मैं मुंबई आ गए हैं और अपने छोटे भाई के साथ मिलकर गीत संगीत की प्रतिभा को  परवान चढ़ा रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...