चतरा: सदर थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल बिजली के पोल में जा टकराया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान गिद्धौर प्रखंड के विजय दांगी के पुत्र सुमित कुमार व मोहन साव का पुत्र शैलेश कुमार का नाम शामिल है। डाक्टरों ने सुमित की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है। जबकि शैलेश को मामूली चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सुमित व शैलेश चतरा से गिद्धौर लौटे थे। इसी क्रम में कुल्लू मोड़ के समीप कटकमसांडी की ओर से आ रहा हाईवा वाहन ने चकमा दे दिया। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे बिजली के खंभे में जा टकराया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि पोल के साथ-साथ मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर से ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन तो किया परंतु, एंबुलेंस एक घंटे विलंब से पहुंचा। तब तक ग्रामीणों के सहयोग से सुमित के परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए जा चुके थे। वही प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने सांसद सुनील कुमार सिंह, सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास व उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पदस्थापन करने की मांग किया है।
एम न्यूज़ 13 का मकसद है कि चतरा जिला के अलावे अन्य महत्वपूर्ण खबर से अवगत कराना एंव स्वच्छ पत्रकारिता करना है।किसी भी तरह की खबर भेजने के लिये हमारे नम्बर 7992216120पर सम्पर्क कर खबर भेज सकते है।
हाइवा के चकमा देने से अनियंत्रित मोटसाइकिल ने मारा बिजली पोल में एक गंभीर
चतरा: सदर थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल बिजली के पोल में जा टकराया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान गिद्धौर प्रखंड के विजय दांगी के पुत्र सुमित कुमार व मोहन साव का पुत्र शैलेश कुमार का नाम शामिल है। डाक्टरों ने सुमित की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है। जबकि शैलेश को मामूली चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सुमित व शैलेश चतरा से गिद्धौर लौटे थे। इसी क्रम में कुल्लू मोड़ के समीप कटकमसांडी की ओर से आ रहा हाईवा वाहन ने चकमा दे दिया। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे बिजली के खंभे में जा टकराया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि पोल के साथ-साथ मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर से ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन तो किया परंतु, एंबुलेंस एक घंटे विलंब से पहुंचा। तब तक ग्रामीणों के सहयोग से सुमित के परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए जा चुके थे। वही प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने सांसद सुनील कुमार सिंह, सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास व उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पदस्थापन करने की मांग किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें