तीन राज्यों में कांग्रेस के जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, भाजपा के हार पर पारा शिक्षकों ने बांटी मिठाई



चतरा/पत्थलगडा/गिद्धौर/कुंदा :-पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से एक के बाद एक मिल रही हार से निराश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मंगलवार को तीन राज्यों में जीत दर्ज करने के साथ हीं अचानक उर्जा का संचार हो गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पार्टी को मिले जीत के खुसी में पटाखे छोड़ने के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया। साथ हीं भाजपा के हार पर कई पारा शिक्षकों ने भी हर्ष जताया। कुंदा प्रखंड के अंबेडकर चैक के पास चुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पारा टीचर जमकर थिरके। वहीं गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी ने मंगलवार को मेन चैक में किसानों को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। जीत पर हर्ष व्यक्त करने वालों में सुधीर दुबे, सकुर अंसारी, दिनेश दास, प्रकाश दांगी, शंकर दांगी शामिल हैं। दुसरी ओर पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस नेता मनसुर आलम के द्वारा आम लोगों के बीच पार्टी के तीन राज्यों में जीत पर मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद और देश का नेता कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो के नारे भी लगाए गए। कांग्रेस के इस शानदार प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है।

विशेष अभियान में 3 आरा मशीन किया गया ध्वस्त, लाखों की लकड़ी बरामद



प्रतापपुर/चतरा:- मंगलवार को जिले के अति उग्रवाद प्रभावित प्रतापपुर वन क्षेत्र अंतर्गत चरका कला खराटी व गडगोडिया में अवैध रूप से संचालित तीन आरा मशीन को गुप्त सूचना के आधार पर डीएफओ नरेश सिंह मुंडा के नेतृत्व में अभियान चलाकर ध्वस्त किया गया। अभियान में डीएफओ के साथ एसआई गुलाम सरवर भी दलबल के साथ शामिल थे। इस दौरान लगभग ढाई से तीन लाख  की बेशकीमती लकड़ियां भी जप्त की गई। डीएफओ ने बताया कि अभियान के बाद क्षेत्र के सखुआ, बहेरा, हरे सहित कई प्रजाति की लकड़ी एवं आरा मशीन पर चिरान कर रखे गए पटरा, चैनल एवं पोस्ट बरामद किए गए है। तीन आरा मशिनों को जप्त करके प्रतापपुर वन क्षेत्र परिसर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मौके से किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी तो नहीं हो सकी, लेकिन वैसे लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में कुंदा वन क्षेत्र पदाधिकारी रामजी सिंह, राजपुर वन पदाधिकारी अशोक कुमार, हंटरगंज वन क्षेत्रा पदधिकारी सूर्य भूषण कुमार, प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान, वनरक्षी निर्मल मुंडा, अभिनाश कुमार, विकास रंजन, प्रदीप पास वान, धनंजय कुमार, कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, कुणाल कुमार, विनय सिंह, अमित कुमार, रंजीत कुमार, सुबोध कुमार, गृह रक्षक मिथलेश तिवारी, चालक विद्याधर गिरी आदि शामिल थे।

धान क्रय केन्द्र का अमझा पैक्स में हुआ शुभारंभ



मयुरहंड/चतरा:- मंगलवार को मयूरहंड प्रखंड के पंदनी पंचायत अंतर्गत अमझर पैक्स गोदाम में सरकारी धान क्रय केन्द्र का शुभारंभ किसानों से धान क्रय कर किया गया। केंद्र में पहले किसान सत्यानन्द सिंह ने धान की बोरी को वजन कर जमा किया और कहा की उम्मीद के अनुरूप क्रयकेन्द्र खुलने से सरकार द्वारा निर्धारित 1750 रुपया प्रति क्विंटल की राशि खाते में प्राप्त होगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, किसान अश्विनी सिंह, सुधीर सिंह, अखलेश कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।


जनता दरबार में आम लोगों की सुनी गयी समस्याएं, बीडीओ ने कहा समस्याओं का होगा समाधान



सिमरिया/चतरा:- मंगलवार को सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार सह स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनता दरबार में ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्या सुनी गई। मौके पर प्रमुख मीना देवी ने कहा कि जनता दरबार लगने से लोगों को अपनी समस्या को रखने में आसानी होती है। साथ ही उनकी समस्या का निराकरण तुरंत किया जाता है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की। वही बीडीओ अमित मिश्रा ने कहा कि जनता दरबार के अलावे ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर बेझिझक प्रखंड कार्यालय पहुंचे। हर समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा। मौके पर बीडीओ ने बाल विकास परियोजना द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अभियान का प्रखंड में शुरुवात किया तथा 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों का विवाह नही करने व आगे पढ़ाई करने का मौका देने को कहा। कार्यशाला को बीस सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, उपप्रमुख ललिता देवी, मुखिया पम्मी देवी, सारो देवी, बीसीओ देवराज प्रसाद ने भी संबोधित किया। जबकि संचालन मिनुमिता ने किया। जनता दरबार में दस स्टॉल लगाए गए थे। जिसमे स्वास्थ्य विभाग में जच्चा बच्चा और नियमित टीकाकरण और समय पर चेकअप कराने का सलाह दिया गया। जनता दरबार में अक्षयवट सिंह, मनदीप सोनी, बीईओ शैलेन्द्र कुमार, मंजू कुमारी, डॉ. मधुर मोहन, मो. मुमताज अंसारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
नोटः-फोटो जनता दरबार में उपस्थित प्रमुख, बीडीओ व अन्य

पूर्व सरपंच के निधन पर शोक



गिद्धौर/चतरा:- मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत दुवारी पंचायत के पूर्व सरपंच मेघन गोप 85 वर्ष का निधन ह्रदय गति रुक जाने से हो गया। पूर्व सरपंच के असमय निधन से पंचायत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव दुवारी के बलबल समसान घाट में कीया गया। वे लगभग 25 वर्ष तक सरपंच रहे। हालांकि पूरी जिंदगी वे समाज सेवा में ही गुजारी। अंतिम यात्रा में रामदेव सिंह भोगता, समाज सेवी बालेश्वर यादव, सुजीत भारती, उज्जवल दास, निर्मल गोप, शशि कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

नशे से धुत पिता ने अपने चार साल के मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट ,इससे पूर्व भी एक डेढ़ वर्षीया बेटी को उतार चुके है मौत के घाट

नशे से धुत पिता ने अपने चार साल के मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट ,इससे पूर्व भी एक डेढ़ वर्षीया बेटी को उतार चुके है मौत के घाट
घटना के बाद थाने में दो बच्चे व उसके माँ


रांची/बेरमो:- झारखंड के बोकारो में एक व्यक्ति ने अपने चार साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। घटना बेरमो थाना के करगली बाजार की है। आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि करगली बाजार निवासी बालेश्वर तुरी ने रविवार की देर रात पत्नी  कृष्णा देवी से पुत्र विष्णु कुमार को छीन कर फुसरो के सिंहनगर स्थित जोरिया नाला के समीप बेटे विष्णु को ले जाकर गला दबाया।
इसके बाद जमीन पर बेहरमी से दो-तीन बार पटका, घटना स्थल पर  पत्नी को आता देख बेटे को छोड़ कर भाग निकला। उसके बाद से विष्णु की स्थिति गंभीर हो गई। देर रात को विष्णु ने दम तोड़ दिया।

बेटी को भी पटक कर मार डाला था

ज्ञात हो कि अपने चार साल के मासूम को मौत के घाट उतारने वाले बालेश्वर तुरी ने इससे पहले पिछले वर्ष अपनी डेढ़ साल की बेटी खुशी को भी पटक कर मार डाला था।उस समय मामला को पुलिस तक नहीं गया था। उसकी पत्नी कृष्णा देवी ने पुलिस को बताया कि बालेश्वर आए दिन शराब के नशे में बच्चों सहित उसके साथ मारपीट किया करता था।

उनीस लाख लेवी मांगने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


चतरा:- टंडवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के साले पंकज कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पंकज की गिरफ्तारी सिमरिया के एक व्यवसाई से उनीस लाख लेवी मांग करने के आरोप में की गई है। इस संदर्भ में टंडवा थाने में धारा 385/387/504/506 एवं 17 (1) व (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को पंकज साहू ने टीपीसी के समर्थन और संगठन के अवैध संपत्ति के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इससे भविष्य में कई बड़े राज के खुलासा होने की पुलिस ने संभावना व्यक्त की है। पंकज के विरुद्ध लावालौंग में एक व सिमरिया थाने में दो सीएल एक्ट सहीत अन्य मामले दर्ज हैं। छापेमारी में एसडीपीओ टंडवा आसुतोष कुमार सत्यम, पुलिस निरीक्षक सह थानेदार सुधीर कुमार चैधरी आदि शामिल थे।

पारा शिक्षक के निधन पर शोक



प्रतापपुर/चतरा:- प्रतापपुर प्रखंड के बभने गांव निवासी पारा शिक्षक राजकुमार पासवान का निधन बिते देर शाम अचानक  हृदयगति (हार्ट अटैक) रुक जाने से  हो गई। पारा शिक्षक के निधन के खबर सुनते ही पारा शिक्षकों तथा क्षेत्र के ग्रामीणों में  शोक की लहर दौड़ गई। बताते चले कि मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण की मांग को लेकर हड़ताल में थे। परिजनों ने बताया कि वे आर्थिक अभाव से जूझ रहे थे, जिसके कारण हमेशा तनाव में रह रहे थे। यही कारण है कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

समारोह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस



सिमरिया/इटखोरी/चतरा:- सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस समारोह पूर्वक सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय सभागार में व इटखोरी प्रखंड में मनाया गया। सिमरिया में कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव डॉ. चंदन व संचालन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष चिंतामणि पाठक ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों को अपने हक एवं अधिकार के प्रति सजग रहने को कहा तथा अधिकारों के हनन होने पर उचित पटल पर अपनी समस्याओं को रखने की बात कहीं। ताकी उस पर उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए समस्या का विधि सम्मत समाधान किया जा सके। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रजक, सहायक शिक्षक मुकुंद नारायण चैधरी, संगठन के सदस्य धर्मवीर बैठा, राजेंद्र ओझा, सुशील कुमार विद्यार्थी, सुबोध कुमार शर्मा, रंजन कुमार मिश्रा, उमेश प्रसाद, मुनी लाल दांगी, अविनाश कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार सहित संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

महिला हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



इटखोरी/चतरा:- सोमवार को इटखोरी प्रखंड सभागार में महिला हिंसा विषय पर वाद-विवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल प्रमुख मीरा सिंह ने की। आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर होने वाली हिंसा को समाप्त करने के लिए वाद-विवाद विशाखा कमिटी गठन किए जाने पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। साथ हीं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर महिलाओं को जागरूक किया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, उपप्रमुख संतोष साव, प्रेमा सिंह, रेणु देवी, आरती देवी, रेणु देवी, खुशबू देवी एवं संगीता देवी समेत समुह से जुडी बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पहुंचे प्रतापपुर, सभा में कहा सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, समाज के लोग आवेदन दें सपनों को पूरा करूंगा



प्रतापपुर/चतरा:-सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर जिले के अति उग्रवाद प्रभावित प्रतापपुर प्रखंड पहुंचे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम। इस दौरान प्रखंड परिसर मैदान में आयोजित जन सभा में श्री राम का भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, किसान मोर्चा के मोतीलाल पासवान तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मंच का संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने झारखंड सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। सभा में उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में बने क्षतिग्रस्त छात्रावासों को नए रुप में बनाया जाएगा। साथ ही पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी जो अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए बने छात्रावास का अनुसरण करके बच्चों को मीनू के अनुसार दिए जा रहे हैं सुविधाओं की जांच करेगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई समस्या है तो मुझसे मिलें, मैं उनकी समस्या का समाधान जरूर करूंगा। छोटा कुटीर उद्योग लगाना के लिए पचास हजार से पांच लाख तक के अनुदानीत राशि के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी के द्वारा आवेदन समाज के लोग कर सकतें है। इससे पूर्व अन्य वक्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेई से लेकर मोदी जी तक के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।  सभा को राजेश पासवान, बचू तुरी, बुधन पासवान, संजय दांगी, विष्णु देव अंगार, जितेंद्र पाठक आदि ने संबोधित किया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस निरीक्षक गिरीश दत्त मिश्रा, थाना प्रभारी श्यामराज साहू, एसआई बीएन राम, सीडी राम दल-बल के साथ तैनात थे।

गंगा स्मारक उच्च विद्यालय से बायोमैट्रिक टैब की चोरी



गिद्धौर/चतरा:- गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय से अज्ञात चोरों ने उपस्थिति बनाने वाले बायोमैट्रिक टैब की चोरी कर ली। विद्यालय शिक्षक सरोज कुमार ने सोमवार को स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिक्षक ने बताया कि शनिवार 12ः30 बजे विद्यालय बन्द करने समय टैब प्रधानाध्यापक कक्ष में था। सोमवार की सुबह विद्यालय आया और उपस्थित बनाने गया तो टैब गायब था। उन्होंने बताया की भेंटिलिटर तोड़कर चोर अंदर घुस कर टैब की चोरी कर ली है।

किसानों के बीच किया गया बीज का वितरण



चतरा/राजपुर :- सोमवार को कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत में शिविर लगाकर किसानों के बीच रवि फसल के बीज का वितरण किया गया। शिविर में मटर, तोड़ा, चना, मसूर आदि के बीजों का वितरण किया गया। बीज वितरण के अवसर पर बीटीएम विरेन्द्र प्रसाद के अलावे विनय सिन्हा, राजपुर पंचायत की मुखिया बसंती देवी, उप प्रमुख संतोस वर्मा, वार्ड सदस्य भोला पंडित, किसान मित्र इन्द्रदेव दांगी उपस्थित थे।

पंचायत कार्यकारिणी के बैठक में लिए गए कई निर्णय



गिद्धौर/चतरा:- सोमवार को गिद्धौर प्रखंड के बारिसाखी  पंचायत सचिवालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया योगेंद्र सिंह व संचालन पंचायत सचिव धीरज रजक ने किया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों से संबंधित वार्ड सदस्यों को कई जानकारी दी गयी। अधूरे पीएम आवासों को पूर्ण करने में सहयोग करने की अपील भी वार्ड सदस्यों से मुखिया ने की। साथ हीं गांव में शौचालय से वंचित लाभुकों की सूची तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। ताकी वंचीत ग्रामीणों का भी शौचालय बनाया जा सके। बैठक में उप मुखिया विनोद साव, वार्ड सदस्य जानकी यादव, मालती देवी, परमेश्वर रविदास समेत अन्य उपस्थित थे।

बीडीओ ने बिराहोरों के बीच किया अनाज का वितरण



गिद्धौर/चतरा:- सोमवार को गिद्धौर प्रखंड के जपुआ में निवास करने वाले आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के बीच बीडीओ पूनम कुजूर ने अनाज का वितरण किया। बीडीओ द्वारा जनवितरण योजना के तहत उपलब्ध दस बिरहोर परिवारों को 35-35 किलो चावल निःशुल्क में दिया गया। मौके पर उपमुखिया सुरेश राणा, पंचायत सचिव नसिमुदिन अंसरी, वार्डसदस्य अवध दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विभवि अन्तर महविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना



चतरा :-सोमवार को चतरा महाविद्यालय चतरा से विनोबा भावे विश्वविद्यालय अन्तर महविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 15 सदस्यीय टीम हजारीबाग के लिए रवाना हुई। टीम में शामिल सदस्यों को हरी झंडी दिखाकर प्राचार्य प्रो. तेज नारायण सिंह, प्रो. रामानंद पांडेय, प्रो. मनीष दयाल तथा छात्र संघ अध्यक्ष पंकज यादव ने किया और सभी को शुभकामनाये दी। टीम में टीम मैनेजर प्रो. संतोष कुमार, छोटू कुमार (कप्तान), विपिन कुमार, रितेश कुमार, सूरज कुमार, चिराज कुमार, अनोद कुमार, कुंदन कुमार, विष्णु कुमार, विशाल कुमार, जितेश कुमार पंडित, अवध कुमार, छोटू कुजूर, रौशन कुमार, उज्जवल कुमार व  गणेश कुमार शामिल हैं।

एसपी ने की मासीक अपराध समीक्षा बैठक, कहा उग्रवाद, अपराध, तस्कर समेत मुखबिरों की खैर नहीं



चतरा :- सोमवार को एसपी अखिलेश बी वारियर ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मासीक अपराध समीक्षा बैठक की। बैइक में पलिस पदाधिकारियों को उग्रवाद, अपराध व तस्करी पर रोक लगाने के साथ लंबीत मामलों के निष्पादन हेतु कई दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए एसपी श्री वारयिर ने कहा कि अपराध और अपराधी से पुलिस समझौता नहीं करेगी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी को जड़ से उखाड़ ने की ओर काम कर रही है। साथ हीं दूसरे नक्सली संगठन माओवादी को चतरा जिले में पांव जमाने का मौका नहीं दिया जाएगा। अफीम खेतिहर और तस्कर के लिए पुलिस डॉसियर तैयार करने पर विचार कर रही है। सड़क सुरक्षा के प्रति भी पुलिस गंभीर है। उन्होंने आगे बताया कि जमीन विवाद और छोटे बड़े घटनाओं को मिला कर जिले में कुल 144 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिले में अपराध नियंत्रण का श्रेय फील्ड में काम कर रहे पुलिस कर्मियों की है। माओवादी नक्सली संगठन फिलहाल अपनी गतिविधि बढ़ाई है। पुलिस उनकी गतिविधियों पर पूरी तरह निगाह रख रही है। आम जन के सहयोग से पुलिस इंटर जिला और इंटर स्टेट पुलिसिंग के तेहत उग्रवाद और अपराध को सर्वनाश करके ही दम लेगी। लगातार सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और थानों के पुलिस इनके खिलाफ मुहिम चला रही है। उग्रवादियों, अपराधियों के लिए मुखबिरी करने वालों की सूची तैयार हो रही है। विशेष रूप से पुलिस की गतिविधियों से संबंधित, जानकारी उग्रवादियों, तस्करों और अपराधियों तक शेयर करने वालों की अब खैर नहीं है। जिले के उपयुक्त की स्वीकृति के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। जिनका नाम डॉसियर में शामिल हो जाता है, न केवल उस पर बल्कि उसके घर पर पुलिस आवश्यकता अनुसार प्रति महीना पुछ ताछ करती रहेगी। श्री वारियर ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में ग्राम पंचायत के उप चुनाव होना है। जिले के लिए विभिन्न प्रखंडों के कुल 54 बूथों पर मतदान होगा। बबलू दुबे पत्रकार के द्वारा प्रस्तुत जान लेवा हमला से सम्बंधित आवेदन को गम्भीरता से लेते हुए थाना को लिखित आवेदन देने की बात कही। मौके पर टांड़वा एसडीपीओ आशुतोष कुमार, चतरा एसडीपीओ वरुण रजक और डीएसपी मुख्यालय वरुण देवगम आदि मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, छह घायल



चतरा (सिमिरिया): जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनियंत्रित गति के चपेट में आकर लोग या तो अपनी जान गंवा रहे हैं या फिर अपंगता के शिकार हो रहे हैं। सोमवार को भी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटे दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं में एक लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड़ ईलाके में घटी। जहां अनियंत्रित बाईक सवार ने सड़क किनारे खड़े हाईवा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मौके पर ही थाना क्षेत्र के लेम्ह-भोज्या गांव निवासी अरविंद राणा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए वाहन को अपने चपेट में ले लिया। दूसरी घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के एनएच 100 सिमरिया-हजारीबाग मुख्यपथ पर स्थित सिकरिया मोड़ के पास घटी। इस दुर्घटना में सवारी गाड़ी के पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 के सहयोग से सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टुटीलावा ईलाके से एक समारोह में शिरकत कर सवारी वाहन में सवार होकर लोग टंडवा जा रहे थे। इसी दौरान सिकरिया मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पूल के नीचे खाई में जा गिरी। जिसके बाद ग्रामीणों व राहगीरों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को वाहन से निकालकर अस्पताल भिजवाया।

दुष्कर्म तीनों आरोपी भेजे गए जेल



चतरा :- रविवार को टंडवा पुलिस ने दुष्कर्म मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पचडा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर की गई। जेल भेजे गए आरोपियों में विकास साव, वासुदेव साव व कृष्णा साव का नाम शामिल है।

ज्ञान बढाओ-पुरस्कार पाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन




चतरा/प्रतापपुर:- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित  मध्य विद्यालय परिसर में ज्ञान बढाओ-पुरस्कार पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतापपुर व कुंदा  प्रखंड के लगभग 10 विद्यालय के वर्ग नवम एवं दशम के 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किया।  प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता मनीष कुमार को नकद 1501 रुपये, शील्ड व प्रशस्ति पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता आयुष कुमार को 1001 व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता शालिनी कुमारी को 751 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। साथ हीं विनीत कुमार, विकास कुमार, अरुण कुमार, नीलम कुमारी, सौरभ कुमार, कोमल कुमारी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 101 नकद एवं सभी  सुपर 9 छात्र-छात्राओं  को नकद राशि शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही सम्मिलित होने वाले अन्य प्रतिभागियों को कलम कॉपी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल, मुखिया  रीना देवी, खेदु यादव, पंचायत समिति पूनम देवी, भोला प्रसाद, विनय कुमार, अरविंद सिन्हा, विनोद कुमार साउंडिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में धनेन्द्र धीर कर्ण, शिवनंदन सिंह, उमेश कुमार, मुकेश पासवान, विनय कुमार पांडेय, योगी सिंहा, मुकेश भदानी, राजाराम प्रजापति, रवि प्रजापति, राजा स्वर्णकार, रूपेश गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...