चतरा:- राजपुर थाना क्षेत्र के मदगडा गांव निवासी बद्री सिंह का 25 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार सिंह की मौत कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश कर्नाटक में एक निजी कंपनी में ट्रक चालक था। कंपनी से माल लोड कर बेलारी डिस्ट्रिक्ट के तोरंगल नामक जगह में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रक के स्टेयरिंग कमलेश के पेट में घुस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी तक कमलेश का शव मदगड़ा गांव नहीं पहुंच पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम का माहौल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें