गिद्धौर(चतरा): थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव में रविवार की देर शाम दो घरों में आग लग गयी। अमृत भुइयां व कुलेश्वर भुइयाँ के घर मे आग लगी। दोनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, अमृत भुइया को 60 हज़ार जबकि कुलेश्वर भुइयां को 70 हज़ार की क्षति हुई है। आग सबसे पहले अमृत भुइया के घर लगी, देखते ही देखते कुलेश्वर भुइयाँ का घर भी आग की चपेट में आ गया। वहीं आग बुझाने के क्रम में तेजो भुइयाँ का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।उसके घर के छत में लगा करकट क्षतिग्रस्त हुआ है। भुक्तभोगियों ने सीओ से मुआवजे की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें