महिलाओं पर लाठीचार्ज से पूरा झारखंड हुआ शर्मशार: रामशीष

   महिलाओं पर लाठीचार्ज से पूरा झारखंड हुआ शर्मशार: रामशीष


चतरा। बीते दिनों झारखण्ड के रांची में आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज से पूरा झारखंड आहत है, आज पूरे हिंदुस्तान में झारखंड पुलिस की इस कायरतापूर्ण कार्यवाई की नींदा हो रही है। इसी कड़ी में जदयू पार्टी के चतरा जिलाध्यक्ष रामशीष कुमार ने  सरकार के इस कदम पर रोष प्रकट करते हुए कहते हैं कि सरकार चाहें किसी भी पार्टी की हो, इस प्रकार से महिलाओं पर डंडे बरसाना कायरों की निशानी है। सत्ता में काबिज दलों को सत्ता का इतना अहंकार भी नहीं होना चाहिए की यही अहंकार सत्ता के विनाश का कारण बन जाये। जिलाध्यक्ष ने आगे बताते हैं कि पूरे देश मे जहां प्रधानमंत्री जी झारखंड को विकासशील प्रदेशों में सबसे टॉप पर रहने का तमगा देते हैं, वहीं प्रदेश की रघुवर सरकार ने ठीक इसके विपरीत महिलाओं पर लाठीचार्ज करवा कर पूरे प्रदेश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि यही वक़्त है जब पूरे झारखंडवासियों को एक साथ एक मंच पर आकर सरकार के इस कार्यवाई का विरोध करना चाहिए, जिस तरह हम सरकार के सही फैसलों में उनके साथ खड़े होकर विकास में अपनी भागीदारी निभाते हैं, ठीक उसी प्रकार उनके गलत कार्यों का विरोध भी पुरजोर तरीके से होना चाहिए ताकि सत्ता को दुबारा ऐसी गलतियां करने की हिम्मत ना हो।उन्होंने कहा कि झारखंड में भी नीतीश कुमार के जैसे नेतृत्व करने की जरूरत है।विधानसभा चुनाव में जनता को जदयू पार्टी का सपोर्ट करे।झारखंड का समुचित विकास होगा।

पुर्व कृषि मंत्री ने फीता काटकर फूटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

कान्हाचट्टी:प्रखंड कान्हाचट्टी पंचायत बक्चुमा ग्राम सिधू में भारती क्लब द्वारा आयोजित में फूटबाल टूर्नामेंट का पुर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने फीता काटकर

एवं किक मारकर उद्घाटन किया।मौके पुर्व मंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की ग्रामीण इलाक़ों मे भी प्रतिभा की कमी नही है जरूरत है खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की।खिलाड़ि खेल को केरियर के रूप में भी अपना सकते है।वर्तमान सरकार के पास ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की कोई उचित व्यव्स्था नही की गई है।अगर ऐसा किया जाता तो ग्रामीण क्षेत्र के भी खिलाड़ि जिला व राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रौशन कर सकते है। उद्घाटन मुकाबला कोटाप बनाम बलबल के बीच खेला गया।जिसमे बलबल ने कोटाप को 2-0 से हाराकर उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। मौके पर संयोजक बिरेन्द्र भारती,घनशयम भारती,अजय भारती,आनंद भारती,अशोक भारती,गोवर्धन भारती,मेघन भारती,जगदीश भारती समेत हजारों ग्रामीणों उपस्थित थे।


नाली जीर्णोद्धार नहीं होने से हजारों एकड़ भूमि बंजर होने के कगार पर

 *जीर्णोद्धार का बाट जो रहा है प्राचीन काल से निर्मित नाली*

नाली जीर्णोद्धार नहीं होने से हजारों एकड़ भूमि बंजर होने के कगार पर

 मयूरहंड। दूरदर्शी सोंच हमारे पूर्वज कि भी थी।फर्क सिर्फ इतना है की आज प्रचार प्रसार हो रहा है उस समय ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी।जिसके कारण पुर्वजों द्वारा किया गया उतकृष्ट कार्य भी जमीन दोज होकर रह गया। भारत एक कृषि प्रधान देश है।जहां कृषि को बढावा देने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है।जैसे जल संग्रहण के लिए तालाबों की गहरी करन डोभा का निर्माण चेक डेम का निर्माण करना शामिल है।परंतु इन तलाबों डोभा व चेकडेमो में वर्षा का पानी ले जाने कि कोई समुचित ब्यवस्था नहीं रहने से किसानों को उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।ज्ञात हो कि मयूरहंड सीमाने से निकालकर बेलखोरी सिमाना होते दिग्ही व मखरौल तक नाली का निर्माण पुर्वजों द्वारा किया गया था।जो लगभग पांच छ:किलोमीटर दुरी से लाया गया है।जिससे बरसात के दिनों में बहने वाला पानी नाली से होकर इन गांवों के तलाबों में जमा होता था।जिससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित हुआ करता था।जिससे किसान खुशहाल रहते थे।परंतु हजारों किसानों के घर खुशियां बिखेरने वाला नाली आज अपना ही स्तित्व बचाने की गुहार लगा रहा है। तालाबों में पानी नहीं आने से हजारों एकड़ भूमि बंजर बनता जा रहा है। किसानों ने झारखंड सरकार,सांसद,विधायक व जिलाधिकारी को ध्यान आकृष्ट करते हुए पक्की नाली का निर्माण कर बंजर हो रहे भूमि को बचाने की गुहार लगाई है।


बिजली को लेकर झारखंड सरकार गंभीर: मिथिलेश गुप्ता

टंडवा:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  गाडिलौंग पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय समीप 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बिस सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता के द्वारा फीता काट एवं नारियल फोड़ कर कीया। विगत कई महीनों से जले पड़े ट्रांसफर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे पंचायत के अगल-बगल में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित कई महिलाओं ने झारखंड सरकार व माननीय सांसद ,विधायक के प्रति आभार जताया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद उपस्थित महिलाओं तथा सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। मौके पर भाजपा नेता जगदीश महतो, नत्थू प्रसाद गुप्ता, रंजीत गुप्ता, कैलाश यादव, रूपन साव, प्रमोद यादव,रंजु देवी,बसंती देवी, सरस्वती देवी, बिजली मिस्त्री ईस्वर प्रजापति, आनंद प्रजापति, फिरोज आदि कई ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे ।

जनादेश समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुंदा प्रखंड से सैकड़ों जेवीएम कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना

कुंदा
।जेवीएम की ओर से बुधवार को रांची के तारा मैदान में आयोजित जनादेश समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुंदा प्रखंड से जेवीएम के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने रांची के लिए रवाना हुआ। उक्त बात की जानकारी जेवीएम प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने दिया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव-गाँव में जाकर ग्रामीणों से कार्यक्रम में भाग लेने का अपील किया।साथ ही ग्रामीणों में पार्टी को मजबूत बनाने पर बल देते हुए लोगों में ऊर्जा डाला।जिससे कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी है।


दुर्गा पूजा को लेकर टंडवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

टंडवा: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ रंजीत लोहरा व संचालन थाना प्रभारी सुधीर चौधरी ने किया। बैठक में प्रखण्ड के बारह जगहों पर होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर समीक्षा किया गया। सभी पूजा पंडालों में पूजा पाठ समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय सारिणी की जानकारी पुलिस अधिकारियों द्वारा लिया गया।बैठक में पूजा को लेकर सात अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक कोयला वाहनो का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया गया। थाना  प्रभारी ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने , अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया।वही शराबियों पर विशेष नजर रखने व हुड़दगियो पर कड़ी करवाई करने की बात कही। बताया गया कि पूजा को लेकर थाना में गोताखोर उपलब्ध रहेंगे मौके पर।

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में 22 साइकिल वितरण

इटखोरी:प्रखंड के पंचवटी प्लाजा होटल में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह के अध्यक्षता में स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रभारी रजनीकांत सिन्हा एवं साइकिल प्रभारी ईश्वर दयाल पंडित समेत सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर धूमधाम से पुण्यतिथि मनाया । पुण्यतिथि के अवसर पर इटखोरी मंडल  के 12 पंचायत में 12 साइकिल एवं मयूरहंड प्रखंड मयूरहंड प्रखंड के 10 पंचायत में 10 साइकिल वितरण किया गया साइकिल के माध्यम से पंचायत के गांव में जाकर सरकार की उपलब्धियों को घर घर अवगत कराना है साथ ही जनता को अपने अधिकारों के लिए जागरूक भी करना है ।इस मौके पर जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह ,सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय से विनोद जैन, मयूरहंड मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, विनोद जैन सुरेश शर्मा, राजेंद्र राम निरंजन सिंह ,ज्ञानी रविदास योगेश्वर साव, कामेश्वर साव,सुशील सिंह, नवीन सिंह ,भोला सिंह ,पिंटू सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे.

पथेल गाँव से ,बसुदेव यादव गिरफ्तार

        पथेल गाँव से ,बसुदेव यादव गिरफ्तार
  कान्हाचट्टी : राजपुर थाना पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पथेल गांव निवासी बासुदेव यादव लंबे समय से फरार था। उसके विरूद्ध 17 सीएल एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार आरोपी बासुदेव  यादव घर आया हुआ है। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

शिव शक्ति दुर्गा पूजा क्लब का अध्यक्ष बने सत्यदीप मालाकार उर्फ बुटन माली

शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बुटन माली
चतरा।  दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर शिव शक्ति दुर्गा पूजा  क्लब के सदस्यों की एक बैठक स्थानीय देवी  मंडप के परागण में किया गया ।दुर्गा पूजा को  सुचारू रूप से संचालन को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सत्यदीप मालाकार उर्फ बुटन माली को कमेटी का अध्यक्ष सर्वसहमति से बनाया गया ।वही सौरभ कुमार उर्फ़ छोटन को कोषाध्यक्ष ,गुड्डू कुमार सोनी को उपाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार को सचिव,मुकेश कुमार को सह सचिव वही संरक्षक में हरिहर प्रसाद, निरंजन साव,देवनंदन सोनी ,बबलू सिन्हा, कुलदीप मालाकार ,नगर उपाध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ फंटूश प्रयाग मालाकार समेत अन्य का नाम शामिल है।

महुआ के पेड़ से झूलता हुआ महिला का शव बरामद,हत्या की असंक़ा

महुआ के पेड़ से झूलता हुआ महिला का शव बरामद,हत्या की असंक़ा
पेड़ से झूलता हुआ शव

चतरा।गिधौर थाना क्षेत्र के जवाहर लाल फुटबॉल मैदान के समीप से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक विवाहिता  का शव पेड़ से झूलता हुआ जानवर चरा रहे चरवाहों ने देखा। उनलोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी नेे घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव के पास एक लेडीज पर्स मिला है।
इसमें कई तरह के कागजात पाया गया। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बाय गांव निवासी हेमराज गंझू की पुत्री के रूप में हुई है। मामला आत्महत्या का है या हत्या का, पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। विवाहिता चौपारण थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की है। ससुराल से पिछले शनिवार से गायब थी। शव बुधवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान के समीप जंगल के एक महुआ पेड़ में लटका हुआ मिला।

पार्टी के जनादेश समागम कार्यक्रम में 200 लोग लेंगे भाग :जीतन राम

गिद्धौर(चतरा):
बुधवार को रांची में जेवीएम पार्टी की होने वाले जनादेश समागम कार्यकम में भाग लेने को लेकर गिद्धौर प्रखंड से पूरी तैयारी कर लिया गया है।उक्त आशय की जानकारी जेवीएम पार्टी के केंद्रीय सदस्य व सिमरिया विधान सभा प्रभारी जीतन राम ने दिया।उन्होंने बताया कि गिद्धौर प्रखंड से लगभग 200 पार्टी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण कार्यक्रम में भाग लेने रांची जाएंगे।कार्यकर्ताओ के सहयोग से डोर टू डोर ग्रामीणों से मिल कर जनादेश समागम कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया जा रहा है।कार्यक्रम में शिरकत करने को ले ग्रामीणों में काफी खुशी है।उन्होंने बताया कि गांव के चौक चौराहों पर बैनर  लगा के भी जागरूक किया जा रहा है।

राजभवन के निकट आँगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज की घटना बेहद दुखद एवं शर्मनाक है। यह तानाशाही सरकार के कायरता का प्रमाण है: छात्र नेता चंदन राज

नही चलेगी लाठी की सरकार :चंदन

राजभवन के निकट आँगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज की घटना बेहद दुखद एवं शर्मनाक है। यह तानाशाही सरकार के कायरता का प्रमाण है: छात्र नेता चंदन राज

चतरा:- छात्र राजद चतरा अध्यक्ष चंदन राज यादव ने कहा कि राजभवन के निकट लंबे समय से अपनी माँगों को लेकर धरने पर बैठी आँगबाड़ी सेविकाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज कि घटना को अत्यंत दुखद अौर शर्मनाक  बताया है। उन्होंने कहा है कि महिला सुरक्षा अौर बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ कि का नारा देने वाली भाजपा सरकार महिलाओं अौर बेटियों को पुलिस से पिटवा रही है। भाजपा सरकार पुरी तरह तानाशाह हो गई है अौर पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं पर लाठीचार्ज किया जाना इस तानाशाही सरकार के काले चेहरे को उजागर करता है। यह सरकार कि कायरता को प्रमाण है।
सरकार आँगनबाड़ी सेविकाओं की माँगों को मानने अौर उनसे बात करने कि जगह उन पर लाठियाँ चलवा रही है।
श्री यादव ने माँग की है, की महिलाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को अबिलंब निलंबित किया जाये अौर उन पुलिसकर्मियों पर महिला उत्पीड़न कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाये।
राष्ट्रीय जनता दल (झारखंड) इस घटना को घोर निंदा करती है।

वार्ड सदस्यों को चार साल से नहीं मिला मानदेय


मानदेय नही मिलने से विरोध करते वार्ड सदस्य
चतरा :- पंचायती राज को शसक्त बनाने के उदेश्य से जिले के चयनित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख उपप्रमुख व वार्ड सदस्यों का चयन किया गया है। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरकार के द्वारा ना इंसाफी किया जा रहा है। सरकार के द्वारा मुखिया, उपमुखिया पंचायत समिति सदस्य , प्रमुख एवं उप्रमुख का तो मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन वार्ड सदस्यों का मानदेय का भुगतान पिछले चार साल से नहीं किया गया है। ऐसे में वार्ड सदस्यों में रोष है। वार्ड सदस्यों का कहना है कि वे भी पंचायत के जनप्रतिनिधि है। तो एेसा क्यों हो रहा है। वार्ड सदस्यों को छोड़कर अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन वार्ड सदस्यों का मानदेय का भुगतान नहीं होने से वार्ड सदस्य काफी परेशान हैं। उन्होंने कहना है कि वे भी पंचायत में गांव स्तर का काम करते हैं। लेकिन एक को मानदेय मिला और हमलोगा को नहीं है। वार्ड सदस्यों ने मानदेय नहीं मिलने की शिकायत उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह से भी की है। इस पर उपायुक्त ने मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रमुख का पांचा हजार, उपप्रमुख को तीन हजार, मुखिया का एक हजार, उपमुखिया को पांच सौ एवं वार्ड सदस्यों का प्रतिमाह  दौ सौ रुपए मानदेय मिलता है। लेकिन वार्ड सदस्यों को छोड़कर सभी का मानदेय का भुगतान कर दिया गया है।
एलाउटमेंट नहीं हुआ है प्राप्त
मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख व उपप्रमुखिया का मानदेय का भुगतान कर दिया है। वार्ड सदस्यों का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इनका एलाउमेंट में नहीं आया है। एलाउटमेंट प्राप्त होते ही वार्ड सदस्यों का मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
हारुण रसीद, पंचायती राज पदाधिकारी, चतरा

सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद् के केन्द्रीय अध्यक्ष समेत अन्य ने मॉ भद्रकाली में किये पुजा अर्चना


भद्रकाली से पूजा करके निकलते अतिथि
इटखोरी : मां भद्रकाली में स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष दरोगा सिंह संयोजक शिव कुमार सिंह महासचिव आरडी सिंह कार्यकारिणी सदस्य नीरज सिंह सुजीत सिंह राज सिंह ने माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किया । इस मौके पर  चतरा जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह संरक्षक महेंद्र पांडे लक्ष्मी नारायण सिंह इटखोरी से महेंद्र सिंह रंजन सिंह पप्पू सिंह प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह जमीन दाता राम कुमार सिंह शंकर सिंह मनोज सिंह भारी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज समाज के लोग उपस्थित थे । 

सांप डंसने से युवक अचेत

मयूरहंड(चतरा) प्रखंड क्षेत्र के मयूरहंड निवासी बतीस वर्षीय पन्ना लाल पिता मानकी साव को विषैले जीव ने सोमवार शाम को कांट लिया। पन्ना लाल अपने घर के पास खेत में घास साफ कर रहा था इसी बीच विषैले जीव ने काट लिया। घर वालों ने तत्काल उसे इलाज के लिए हजारीबाग लें  गए। पन्ना लाल को विषैले जीव काटने से घर वालों में काफी बैचेनी हैं।

रस्सी से झूलते हुए ,युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के डहुरी गांव निवासी राम निवास राॅय की पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि जिस समय विनीता ने फांसी लगाई, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। पिता बाहर में काम करते हैं और मां सहिया है। मां आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर गांव में बैठक कर रही थी। दोपहर बाद जब वह घर पहुंची, तो पुत्री को फांसी के फंदे पर झूलता पाया। उसके बाद उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का शव फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।

कुंआ में गिरने से नीलगाय की मौत

ग्रामीणों के कड़ी मस्कत के बाद भी नही बचा नीलगाय की जान।

सूचना के बाद भी वन विभाग की लोग तीन घण्टा लेट से पँहुचे स्थल पर

गिद्धौर(चतरा):प्रखंड क्षेत्र के पिण्डारकोंन शिव मंदिर समीप  सोमवार करीब 12 बजे नील गाय गिर कुआं में गिर गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया।ग्रामीणों के कड़ी मस्कत के बाद भी निल गाय को जिंदा नही निकाल सके।ग्रामीणों ने बताया कि लोहंडी के जंगल से एक निल गाय भटक पिण्डारकोंन शिव मंदिर पास मकई में आ गयी थी।ग्रामीण उसे जंगल की ओर भगाने की प्रयास कर रहे थे।इसी बीच निल गाय कुआं में गिर गयी।जहां निल गाय की मौत कुआं में हो गयी।ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी तीन घण्टा लेट से पहुंचा।हालांकि मृत निल गाय को वन विभाग के लोग अपने कब्जे में ले लिया।फोटो

उपेंद्र कुमार पांडेय बने आजसू युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष



टंडवा(चतरा)। रविवार को सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय समीप आजसू पार्टी की एक बैठक किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आजसू के सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा एवं जिला अध्यक्ष पारसनाथ  सिंह उपस्थित हुवे। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों समक्ष राहम निवासी उपेन्द्र कुमार पांडेय को आजसू के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष बनने के पश्चात अन्य कार्यकर्तायों ने उम्मीद के साथ बधाई एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वही नवयुक्त अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि हमारे द्वारा पार्टी स्तर का कार्य ईमानदारी व तन मन धन से अपनी कर्तव्य का निर्वहन करने में कोई कसर नही छोडूंगा। एवं आगामी विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी का परचम लहराने में दिन रात एक कर दूंगा।

जंगल से युवक का शव बरामद

*जंगल से मिला युवक का शव,  पुलिस कर रही जांच*

चतरा: हंटरगंज थाना क्षेत्र के खाघड़वा जंगल से एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नावाडीह पांडेयपुरा गांव निवासी अरविंद भारती के रूप में हुई है. देखें पूरी खबरजंगल में मिला शव जानकारी के अनुसार, युवक औरु मोड़ बाजार से सामान खरीद कर ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहा था. लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान अरविंद का शव खाघड़वा जंगल में मिला. परिजनों को आशंका है कि अरविंद की मौत ट्रैक्टर से गिरने से हुई है. जिसके बाद ट्रैक्टर चालक उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. परिजनों के अनुसार ट्रैक्टर गांव के ही बिनोद साव का है. इधर पुलिस परिजनों के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का हुआ समापन



इटखोरी : कोनी मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित कर पोषण सखी रेखा भारती ने  किशोरियों को जानकारी दिया । इस मौके पर पोषण सखी रेखा भारती ने कहा की  माहवारी प्रबंधन संवेदनशील विषय है। स्वच्छता के साथ माहवारी प्रबंधन और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को पूरी जानकारी होना आवश्यक है। जिले की सभी बेटियों को माहवारी प्रबंधकों की मूलभूत जानकारी हो  उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक माहवारी प्रबंधन का बुनियादी प्रशिक्षण लेकर अपने स्कूल की बेटियों को माहवारी प्रबंधन के बारे में बताएं। उन्होंने माहवारी प्रबंधन के साथ ‘हाथ धुलाई’ को भी पर्सनल हाइजीन का महत्वपूर्ण विषय बताया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि विद्यालय में बच्चों के हाथ धुलाई भी करवाऐ । कार्यक्रम के दौरान  पोषण माह के दौरान ग्रामीण स्तर पर घर-घर पोषण अभियान चलाने और जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दिया ।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...