महिलाओं पर लाठीचार्ज से पूरा झारखंड हुआ शर्मशार: रामशीष

   महिलाओं पर लाठीचार्ज से पूरा झारखंड हुआ शर्मशार: रामशीष


चतरा। बीते दिनों झारखण्ड के रांची में आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज से पूरा झारखंड आहत है, आज पूरे हिंदुस्तान में झारखंड पुलिस की इस कायरतापूर्ण कार्यवाई की नींदा हो रही है। इसी कड़ी में जदयू पार्टी के चतरा जिलाध्यक्ष रामशीष कुमार ने  सरकार के इस कदम पर रोष प्रकट करते हुए कहते हैं कि सरकार चाहें किसी भी पार्टी की हो, इस प्रकार से महिलाओं पर डंडे बरसाना कायरों की निशानी है। सत्ता में काबिज दलों को सत्ता का इतना अहंकार भी नहीं होना चाहिए की यही अहंकार सत्ता के विनाश का कारण बन जाये। जिलाध्यक्ष ने आगे बताते हैं कि पूरे देश मे जहां प्रधानमंत्री जी झारखंड को विकासशील प्रदेशों में सबसे टॉप पर रहने का तमगा देते हैं, वहीं प्रदेश की रघुवर सरकार ने ठीक इसके विपरीत महिलाओं पर लाठीचार्ज करवा कर पूरे प्रदेश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि यही वक़्त है जब पूरे झारखंडवासियों को एक साथ एक मंच पर आकर सरकार के इस कार्यवाई का विरोध करना चाहिए, जिस तरह हम सरकार के सही फैसलों में उनके साथ खड़े होकर विकास में अपनी भागीदारी निभाते हैं, ठीक उसी प्रकार उनके गलत कार्यों का विरोध भी पुरजोर तरीके से होना चाहिए ताकि सत्ता को दुबारा ऐसी गलतियां करने की हिम्मत ना हो।उन्होंने कहा कि झारखंड में भी नीतीश कुमार के जैसे नेतृत्व करने की जरूरत है।विधानसभा चुनाव में जनता को जदयू पार्टी का सपोर्ट करे।झारखंड का समुचित विकास होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...