जापान से 8दिन बाद पंहुचा बिनोद विहारी का शव

           जापान से 8दिन बाद पंहुचा बिनोद विहारी का शव

    रांची ।रामगढ़ शहर के गोला रोड स्थित त्रिपुरारी स्टोर नामक  खाद-बीज के थोक व्यवसाई व होटल पार्वती के मालिक विनोद बिहारी प्रसाद का शव आठ दिनों बाद जापान से  शनिवार की सुबह करीब 10 बजे रामगढ़ पहुंचा। शव पहुंचते ही व्यवसायी के आवास पर शहर के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

परिजनों के चीत्कार से दहला मुहल्ला

विनोद बिहारी प्रसाद का शव घर पहुँचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरे  मोहल्ला  दहल गया।  उनके  शुभचिंतकों  के  आंखों से  मानो  गंगा का  सैलाब  बहने लगा  ।मौके पर  मौजूद  सभी  लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दिए।
           
             
               
 गत 21 सितंबर को हुई थी मौत

 गत 21 सितंबर को  जापान में रामगढ़ के व्यवसायी की हार्ट की  हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। वे बायर बीज कंपनी के सेमिनार में भाग लेने के लिए रामगढ़ से जापान गए हुए थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को रामगढ़  दामोदर नदी के ग़ांधी घाट पर किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...