वनपाल बालेश्वर राम का सेवाकाल काफी सराहनीय रहा:-रामजी सिंह

*वन क्षेत्र कुन्दा में सेवानिवृत्त हो रहे वनपाल बालेश्वर राम को दी गई विदाई*

वनपाल बालेश्वर राम का सेवाकाल काफी सराहनीय रहा:-रामजी सिंह

शॉल ओढ़ाकर विदाई देते हुए
शॉल ओढ़ाकर विदाई देते हुए


*वनरक्षी को शिक्षक में बहाली होने से इन्हें भी विदाई दिया गया*


माला पहना कर विदाई देते हुए
माला पहनाते हुए
कुंदा(चतरा) : कुंदा वन क्षेत्र कार्यालय परिसर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त वनपाल बालेश्वर राम व शिक्षक में नियुक्त हुए वनरक्षी सुरेंद्र राम को माल्यार्पण एवं शॉल और गिफ्ट देकर विदाई दिया गया। वनपाल बालेश्वर राम ने वनरक्षी के पद पर 1978 ईस्वी में नियुक्त हुए थे।जिन्होंने 33 वर्ष वनरक्षी के पद पर इमानदारी व निष्ठा पूर्वक अपनी कार्य को किए और इन्हें वर्ष 2011 में इन्हें वनपाल प्रोन्नति दी गई। इन्होंने अपने 8 वर्ष वनपाल पद पर भी कार्य किए इस अपनी नौकरी की जीवन में कभी भी विभाग की ओर किसी प्रकार की कोई दाग नहीं लगा और विदाई समारोह में उपस्थित ग्रामीणों एवं वन पदाधिकारियों के समक्ष बालेश्वर राम अपना अनुभव को साझा किया उन्होंने कहा कि वन विभाग में सबसे पहली योगदान राजपुर में दिया था।पहले के समय में आज के जैसी सुविधा मुहैया नहीं करायी जाती थी।पहले एक साइकिल दी जाती थी।जिससे वनों का परिभ्रमण कर देखभाल करते थे।मैं पहले एक वनरक्षी था।उसके बाद मुझे वनपाल के रूप में कार्यभार दिया गया। मैं अपने सेवाकाल के दौरान सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीणों से बेहतर सामंजस्य बनाने को लेकर हमेशा से तत्पर रहा हूं।एवं मेरे सेवाकाल में एक भी विभागीय दण्डनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है और अंत में बालेश्वर राम ने अपने इस आयोजित विदाई समारोह में सभी कर्मचारियों को अपने विभागीय दायित्व को पूरा करते हुए अपने जैसा सेवानिवृत्त होने का आशीर्वाद दिया।वन क्षेत्र कुंदा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी ने सेवानिवृत्त वनपाल बालेश्वर राम के कर कमलों में अभिनंदन पत्र समर्पित किया है और कहां है की

 *यह सांझ उषा का आंगन आलिंगन बिरह मिलन का,चीर हास्य आश्रुमय में आंगन रे इस मानव जीवन का*।
ईस मौके पर रेंजर रामजी सिंह,नये योगदान देने वाले वनपाल विजेंद्र चौधरी,वनरक्षी मुकेश कुमार,मुन्ना उरांव,अरुण कुमार, अमित कुमार नायक, सुबोध सोनी,रंजीत कुमार,वन अध्यक्ष विजय पासवान,जगदीश गंझु,अनुग्रह यादव ,नगीना गंझु आदि मौजूद थे।

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

चतरा:समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जिसमें उपायुक्त ने आम जनता की समस्याओं को एक एक कर सुना। उक्त दरबार में लोगों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त  के समक्ष रखा। इन समस्याओं में मुख्य रूप से पोषण सखि, जन वितरण प्रणाली ,
ग्रमीणों का समस्या सुनते उपायुक्त
ग्रमीणों का समस्या सुनते उपायुक्त
राशन दुकान द्वारा राशन वितरण में अनियमितता, आंगनबाड़ी, राशनकार्ड समेत अन्य समस्याएं शामिल रही। सभी ने उपायुक्त महोदय को अपने-अपने समस्याओं का आवेदन सौंपा। जिसपर उपायुक्त कार्रवाई करने का भरोसा जताया गया।

मछली मारने के दौरान युवक पानी की तेज धार में बहा, हुई उसकी मौत

मछली मारने के दौरान युवक पानी की तेज धार में बहा, हुई उसकी मौत
प्रतापपुर (चतरा) लगातार हो रही भारी बारिस  के कारण पानी की आई बाढ़ तथा हहरि ताल तलैया में  एघारा पंचायत के एघारा गांव फरेन्दा टोला निवासी सीता राम भारती की मौत शनिवार को मछली मारने के क्रम मे पैर फिसलने एवं पानी मे बहने से हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सीता राम भारती शनिवार सुबह मछली पकडने गांव के ही सोबरन टांड नाला  पर मछली पकडरहा था,इसी दौरान उसका पैर फिसल गया तथा वह उफन्ते तालाब मे जा गिरा।इस दौरान तीन चार घंटे खोज बीन के बाद दो किलोमीटर दूर नेभी नाला के पास  उसका शव पाया गया। उसकी मौत से   परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। मुखिया गीता देवी ने मृतक के आश्रितो को सामाजिक सुरक्षा पेंसन तथा अन्य मिलने वाली सरकारी सहायता  दिलाने की बात कही है।

मानवता सबसे बड़ी सेवा, रक्तदान कर बने पुण्य की भागी: चतरा,उपायुक्त

चतरा उपायुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह
चतरा उपायुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह

चतरा : मानवता सबसे बड़ी सेवा है। इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है। चूंकि इंसान की जिदगी बहुमूल्य है। रक्त के अभाव में लोगों की मौत हो जाती है। इन मौतों को रोकने के लिए रक्तदान करें और पुण्य की भागीदार बने। यह अपील उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को रक्त की जरूरत पड़ती है। रक्तदान कर उनकी जिदगी बचाई जा सकती है। चूंकि मौत के बाद संबंधित व्यक्ति का पूरा परिवार बिखर जाता है। परिवार को बिखरने से बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करें। उपायुक्त ने एक से लेकर 15 अक्टूबर तक आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान पखवारे को लेकर जिलेवासियों से यह अपील की है। ताकि रक्तदान के लिए अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सकें। उन्होंने इसके लिए पुलिस अधीक्षक एवं 190वीं बटालियन के कमांडेंट को पत्र लिखा है। जिसमें जवानों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रक्त दान करने से इंसान कमजोर नहीं होता है। बल्कि जितना ब्लड डोनेट किया जाता है, उतना ब्लड बॉडी में बन जाता है। रक्तदान करने से आत्म संतुष्टि मिलती है। इंसानी जिदगी बचाने से आपको आत्मसंतुष्टी मिलेगी। जितना ब्लड सुरक्षित रहेगा, उतने ही लोगों की जाने बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंद्रह दिनों तक भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थानीय शाखा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

चार करोड़ मूल्य के वज्रकीट के साथ चतरा के दो तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग।  सदर पुलिस ने गुप्त सूचना पर लुप्तप्राय वन्य जीव वज्रकीट (पेंगोलिन) की खाल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में शनिवार की रात करीब आठ बजे पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस ने तस्करों को बस स्टैंड के समीप डाकघर के चौक के पास से पकड़ा। उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। बताया जाता है कि दिल्ली के एक तस्कर के कहने पर इसे हजारीबाग में डिलीवरी देनी थी।
गिरफ्तार तस्करों में राम प्रवेश पासवान (पिता सीताराम पासवान, हरहद जोगियारा, प्रतापपुर, जिला चतरा), पिंटू कुमार (पिता सहदेव पासवान, सदर चतरा), अभिषेक कुमार सिंह (पिता दिलीप सिंह, बालूमाथ, जिला लातेहार) शामिल हैं। पूछताछ में चतरा के प्रतापपुर क्षेत्र से पेंगोलिन की खाल मिलने और इसे हजारीबाग में कोडरमा के एक तस्कर को सौंपने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब तीन से चार करोड़ है।

भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए आजसू नेता मनोज चन्द्रा ,कलश यात्रा के साथ नवरात्र प्रारंभ, विभिन्न गांवों से निकली कलश यात्रा

भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए आजसू नेता मनोज चन्द्रा ,कलश यात्रा के साथ नवरात्र प्रारंभ, विभिन्न गांवों से निकली कलश यात्रा


सिमरिया : अनुमंडल  क्षेत्र के विभिन्न गांवों से रविवार को शारदीय नवरात्र को लेकर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा के साथ ही नवरात्र प्रारंभ  हो गया। कलश यात्रा में विभिन्न गांवों से सैकड़ों महिलाएं पुरुष यात्रा में शामिल थे। जिसमें डाड़ी, पुंडरा, एदला, खपिया, मुरवे,बानासांडी के अलावे अन्य गांव शामिल है ।वहीं पुंडरा गांव के कलश यात्रा के मुख्य अतिथि जीप सदस्य  जय प्रकाश सिंह , आजसू के विधान सभा प्रभारी मनोज चन्द्रा ने पूजा अर्चना कर कलश यात्रा को दी हरि झंडी । वहीं महिलाओं ने पुंडरा गांव के देवी मंडप से पूजा अर्चना कर मानत नदी से जल लेकर गांव का  भृमण की। जहां श्रद्धालुओं ने पंडाल पहुंचे और वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापन किया गया। कलश यात्रा में नवयुवक संघ  के अध्यक्ष पंकज कुमार राम,उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, किशोर प्रसाद कुशवाहा,सचिव विकास कुमार,संतोष महतो,कोषाध्यक्ष संदीप कुमार साव,एवं शुभम पांडेय के अलावे गाँव के माधो सिंह  के अलावे सैकडी श्रद्धालु  शामिल थे।




झारखंड में भी अकाली दल पसार सकते हैं पांव


झारखंड में भी  अकाली दल पसार सकते हैं  पांव।झारखंड में अपना  जमीन  तलाशने को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को सिख प्रतिनिधियों के साथ रांची शहर के रेडिसन ब्ल्यू होटल में बैठक किये।बैठक में झारखंड में पार्टी के विस्‍तार पर चर्चा हुई ,इस चर्चा में उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के महासचिव प्रेम सिंह चंदूमाजरा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन गिल पूर्वी भारत  के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह  ने सुखबीर सिंह बादल से आग्रह किया कि झारखंड में शिरोमणि अकाली दल का विस्तार किया जाए और सिख समाज के नौजवान पीढ़ी को झारखंड राजनीति में सक्रिय रूप से भी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यसमिति सदस्य बलबीर सिंह सलूजा, रंजीत सिंह हैप्पी, नवजोत सिंह अलंग, परमजीत सिंह चाना और सिख समाज के सदस्यों ने कहा
 अकाली दल के अध्यक्ष बैठक करते हुए एवं उनके साथ अन्य लोग
 अकाली दल के अध्यक्ष बैठक करते हुए एवं उनके साथ अन्य लोग
कि झारखंड में सिख और पंजाबी समाज कई सारे सामाजिक और प्रशिक्षण संस्थानों के साथ झारखंडवासियों की सेवा कर रहा है। बिहार की राजधानी पटनामें सिख धर्मस्‍थल तख्त श्री हरमंदिर साहिब के कारण सिखों का समाज सेवा का दायित्व और भी बढ़ जाता है।
सुखबीर बादल जी ने इसपर विचार कर जल्द ही झारखंड के सिख समाज के शिष्टमंडल के साथ पंजाब में मिलकर विचार कर सभा का आयोजन करने का आश्वासन दिया। बाद में सुखबीर सिंह बादल अपने शिष्टमंडल के साथ बोकारो रवाना हो गए। जहां पर गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सुसज्जित दीवान को दर्शन करेंगे।

गुणवत्तापूर्ण प्लाईबोर्ड के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा :-अजय कुमार

चतरा।शहर के  जात्राहीबाग कॉलेज रोड  में मयूर प्लाई बोर्ड का दुकान का उदघाटन  किया गया।दुकान का उद्घाटन आरापंचायत के मुखिया भीम यादव , गंधरिया पंचायत के मुखिया अनिता यादव  ,मकान मालिक अजीत सिंह, मयूर कंपनी के मैनेजर आनंद प्रभात ,ऐरोलम कंपनी के मैनेजर एस पंकज कुमार, एवं मयूर  कंपनी के प्रोपराइटर अजय कुमार के अलावा दर्जनों लोग कार्यक्रम में शामिल थे।मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोपराइटर अजय कुमार ने कहा कि अब चतरा में अच्छे प्लाई बोर्ड लेने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं  है।लोगों की सुविधा उपलब्ध हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि सही गुणवत्ता वाले प्लाई बोर्ड उचित दर में उपलब्ध रहेगा ।उन्होंने कहां की पैसा कमाना मेरा मकसद नहीं बल्कि लोगों को सेवा देना पहला प्राथमिकता है।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव से मिले पूर्व मंत्री सह राजद नेता सत्यानंद भोक्ता

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव से मिले पूर्व  मंत्री सह राजद नेता सत्यानंद भोक्ता

चतरा :-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव  से पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मिले।मौके पर पूर्व मंत्री ने बुके देकर नवरात्रि के शुभकामनाएं दी। और आगामी 2019 के विधानसभा चुनाव पर महागठबंधन को लेकर हुई चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष बोले सबका मिशन झारखंड में भाजपा को हटाना है, इसी के तहत राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कांग्रेस प्रदेश से मुलाकात कर उन्हें चतरा विधानसभा के बारे में अवगत करवाया और कई विशेष मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

शांति समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापपुर: स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति
समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजयेंद्र कुमार तथा पुलिस निरीक्षक गिरीश दत्त मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया जबकि संचालन थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा ने किया। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने दुर्गा पूजा को पारंपरिक सौहार्दपूर्ण, आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाने का निर्णय लिया। बैठक में हुड़दंगियों, समाजिक तानेबाने को बिगाड़ने एवं अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने की बात कही गई। लाइसेंसी एवं निर्धारित रुट से ही जुलूस निकालने की बात कही गयी। पंडाल में सिथेटिक कपड़ा,पंडाल के नजदीक जनरेटर,आग बुझाने वाले संयंत्र सहित सुरक्षा के अन्य उपकरणों को लगाने की बात कही गई । सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रुप से लगाने की बात कही गई। तेज ध्वनि वाले डीजे तथा संगीत नहीं बजाने पर जोर दिया गया। फिर भी अगर इसकी अवहेलना होती है तो खुद जिम्मेदार होगा। लाउडस्पीकर को लाउडस्पीकर एक्ट के तहत अनुमति लेकर बजायें। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद गुप्ता,प्रमुख पति कपिल पासवान,जिप सदस्य बिक्रम कुमार यादव,सन्मुख यादव ,मुखिया रीना देवी,संजू देवी,खेदू यादव,बीरेंद्र यादव,दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान,बिल्ला कुमार,रामाधार सिंह,समाजसेवी भोला प्रसाद, सलाउद्दीन हाफीज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चोरी मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में जेल

चोरी मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में जेल


इटखोरी: पितिज पंचायत के गुल्ली गांव निवासी अनिल कुमार यादव पिता कमल यादव को इटखोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । अनिल कुमार यादव के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया था । इस मामले में काण्ड संख्या 103/19 दर्ज था ।

सिमरिया थाना में शांति समिति की बैठक 30 को

सिमरिया :  थाना सभा कक्ष में 30 सितम्बर शाम 3 बजे दुर्गा पूजा को लेकर शांति  समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा स्वास्थ्य पदाधिकारी से लेकर सभी राजनीतिक दल, जन प्रतिनिधियों तथा पत्रकार गण व गणमान्य बुद्दिजीवियों को आमंत्रित किया गया है । वहीं कहा गया है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में आकर दुर्गा पूजा सफल बनाने पर चर्चा की जाय। यह जानकारी थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने दिया ।


प्रदीप यादव को जमानत मिलना पार्टी के लिए शुभ-तिलेश्वर राम



प्रदीप यादव को मिला जमानत कार्यकर्ताओं में खुशी

चतरा-जेल में बंद झाविमो नेता प्रदीप यादव को जमानत मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।इस संबंध में जिला महासचिव सुभाष सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए खुशी व्यक्त  किया है।उन्होंने आगे कहा  कि इस संबंध में जिला अध्यक्ष तिलेश्वर राम ने कहा कि जेवीएम के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदिप यादव को जमानत मिलने से पार्टी को मजबुती मिली है।प्रदीप यादव को फंसाया गया है वो निर्दोष साबित होंगे।न्यायालय पर हमें भरोसा है।इस चुनावी वक़्त में प्रदीप यादव को बेल मिलना पार्टी केलिए शुभ संकेत है।

           

बड़ी खबर ,यौन शोषण के आरोप में जेवीएम विधायक प्रदीप यादव को मिला हाइ कोर्ट से जमानत


 बड़ी खबर ,यौन शोषण के आरोप में जेवीएम विधायक प्रदीप यादव को मिला हाइ कोर्ट से जमानत

रांच। यौन शोषण के आरोपित झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के विधायक प्रदीप यादव को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने प्रदीप यादव को जमानत दे दी है। अपनी ही पार्टी के महिला नेत्री के साथ यौन शोषण के आरोप में प्रदीप यादव अभी जेल में बंद हैं। जमानत मिलने के बाद अब प्रदीप यादव जल्‍द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। झारखंड हाई कोर्ट ने बीते दिन प्रदीप यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। तब अदालत इस मामले में 28 सितंबर को फैसला सुनाने का निर्देश दिया था।

दरअसल, हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद प्रदीप यादव ने निचली अदालत में सरेंडर किया था। उनकी ही पार्टी की महिला नेत्री ने उन पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। सुनवाई के दौरान प्रदीप यादव के अधिवक्ता ललित यादव ने अदालत को बताया गया कि इस मामले में उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। पीडि़ता ने घटना के 13 दिन बाद प्राथम,दैनिक जागरण सभार

बारिश से अभी नही मिलेगा निजात

रांची।
झारखंड पर अगले दो दिन भारी हैं। मौसम विभाग ने 28 और 29 सितंबर के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक झारखंड के जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान पर नजर डालें तो इस दौरान राज्‍य के उत्तर पूर्वी इलाके में 64 से 204 मिमी तक वर्षापात के आसार बताए गए हैं। इसके साथ ही कोडरमा,चतरा,  धनबाद और गिरिडीह में भारी बारिश के बारे में चेताया गया है।

जापान से 8दिन बाद पंहुचा बिनोद विहारी का शव

           जापान से 8दिन बाद पंहुचा बिनोद विहारी का शव

    रांची ।रामगढ़ शहर के गोला रोड स्थित त्रिपुरारी स्टोर नामक  खाद-बीज के थोक व्यवसाई व होटल पार्वती के मालिक विनोद बिहारी प्रसाद का शव आठ दिनों बाद जापान से  शनिवार की सुबह करीब 10 बजे रामगढ़ पहुंचा। शव पहुंचते ही व्यवसायी के आवास पर शहर के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

परिजनों के चीत्कार से दहला मुहल्ला

विनोद बिहारी प्रसाद का शव घर पहुँचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरे  मोहल्ला  दहल गया।  उनके  शुभचिंतकों  के  आंखों से  मानो  गंगा का  सैलाब  बहने लगा  ।मौके पर  मौजूद  सभी  लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दिए।
           
             
               
 गत 21 सितंबर को हुई थी मौत

 गत 21 सितंबर को  जापान में रामगढ़ के व्यवसायी की हार्ट की  हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। वे बायर बीज कंपनी के सेमिनार में भाग लेने के लिए रामगढ़ से जापान गए हुए थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को रामगढ़  दामोदर नदी के ग़ांधी घाट पर किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर लालू यादव से रायसुमारी बढ़ी

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पूछ बढ़ गई है। रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू प्रसाद को भाजपा विरोधी राजनीति का अगुआ माना जाता है। इस लिहाल से कई नेता लालू की शरण में पहुंच रहे हैं।विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत सफलता प्राप्त करने के लिए लालू यादव से रायसुमारी बाढ़ गयी हैं। शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकातियों का दिन होता है। अब तक की जानकारी के मुताबिक राजद के राष्‍ट्रीय महासचिव कमरे आलम ,झारखंड राजद प्रदेश युवा अध्यक्ष अनिल यादव समेत कई अन्य लोगों ने भी लालू प्रसाद से मुलाकात कर चुके है।

चुनाव की सुगबुगाहट शुरू ,विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त अरविंद कुमार

विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त अरविंद कुमार

गिद्धौऱ/चतरा:विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त अरविंद कुमार शुक्रवार को गिद्धौऱ प्रखंड कार्यालय पहुंचे। निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में चलायी जा रही द्वितीय विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। आयुक्त श्री कुमार बॉय के बूथ संख्या 190 व गांगपुर के बूथ संख्या 185 में बीएलओ द्वारा भरे गये प्रपत्रों 6, 7 व  8 की जांच की। फॉर्म 7 के लिये अपनायी गयी प्रक्रिया का विशेष अवलोकन किया। बेहतर कार्य के लिये बीडीओ व उनकी पूरी टीम की प्रसंशा की। आयुक्त ने  प्रखंड कार्यालय के सभागार में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी, डीडीसी, एसडीओ व बीडीओ के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की। जिले में बेहतर काम करने के लिये अधिकारियों व पदाधिकारियों की प्रसंसा भी की। उन्होंने कहा कि प्रमंडल में विधानसभा चुनाव को लेकर अच्छी तैयारी है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य समय पर पूरा कर लेने की बात कही। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें कई जानकारी भी दी। इससे पूर्व आयुक्त श्री कुमार का प्रखंड पहुंचने पर डीडीसी मुरलीमनोहर प्रसाद, एसडीओ दीपु कुमार, राजीव कुमार व बीडीओ पूनम कुजूर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

चतरा व पलामू जिला को जोड़ने वाली पुलिया धंसा, आवागमन बाधित,ग्रमीण परेशान

चतरा व पलामू जिला को जोड़ने वाली पुलिया धंसा, आवागमन बाधित


कुंदा:पिछले 48 घँटे से हो रही मूसलधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया.जीव जंतु को काफी परेशानी हो रही है.बारिश से पलामू व चतरा जिला को जोड़ने वाली सड़क पर चाको नदी के समीप गोइठा नदी पर बने पुल गुरुवार रात धंस गई.जिससे पांकी से कुंदा व लावालौंग को जोड़ने वाले दर्जनों गांव के लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.पुल को टूटने से इस मार्ग से गुजरने वाली यात्री बस व ऑटो की सुविधा से लोग वंचित हो रहे है.बड़ी मुश्किल से दो पहिया वाहन इस टूटे पुल से गुजर रहे है.ग्रामीणों का कहना है कि 50 वर्ष पूर्व सड़क पर पुलिया बनाया गया था.पुल के साथ साथ सड़क भी काफी जर्जर स्थिति में हो गया है.सड़क पर बड़े बड़े गड्ढ़े बन गया है.सड़क में लगे बोल्डर भी बाहर निकल गया है.जिससे हमेशा दुर्घटना की आसंका बनी रहती है.सड़क का यह हाल करीब 15 किमी तक जर्जर हो चुकी है.
*क्या कहते है ग्रामीण* :- लकड़धरी गांव के विजय गंझू ने कहा कि सड़क का यह हाल देख ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क बना ही नही है,सड़क में दूर दूर तक सिर्फ सड़क से निकले पत्थर ही पत्थर नजर आता है.सड़क में बड़े बड़े गढ़ा बन आया है.राहगीर सुनीता देवी ने कहा कि पुल टूट जाने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है,जिससे हम पैदल चलकर अपना गंतब्य तक का सफर कर रहे है.बेवसाय बिनोद साव ने कहा कि क्षेत्र के सांसद विधायक से की बार जर्जर सड़क व पुलिया से अवगत कराया गया है लेकिन सिर्फ यहां के लोगो को सिर्फ आश्वाशन ही मिलता आ रहा है.इस बार चुनाव से पूर्व सड़क नही बनी तो नेता को सबक सिखएँगे.
*ये गांव के लोग होते है प्रभावित*:- कुंदा से पांकी जाने के दौरान कुटिल,मरगडा, एकता,गेन्दरा, टीटीभरगाव,लकड़धरी, जोबिया,खपिया, पिंजनी,पोटम व लावालौंग से पांकी जाने में टिकदा,मंधनिया, टिकुलिया,शौरु,नावाडीह,सिलदाग,सतीटांड़,बिशुनपुर, समेत कई गांव के लोग प्रभावित है.साथ ही पलामू,गढ़वा,छतरपुर, महुआडांड़,पाटन,रांची जाने में लोगो को परेशानी हो रही है।

झामुमों की सरकार होते ही सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की दशा व दिशा में होगी बदलाव: सुभाष दास

*सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से झामुमों की ग्राफ चरम सीमा पर*

झामुमों की सरकार होते ही सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की दशा व दिशा में होगी बदलाव: सुभाष दास

टंडवा/चतरा: झामुमों से सिमरिया विधानसभा के स्थानीय व भावी प्रत्याशी सुभाष दास ने पूरे क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र की वर्तमान स्थिति एवं झारखण्ड सरकार की इन गलत नीतियों से हो रहे परेशान मतदाताओं को झामुमों के नीति व सिद्धान्तों के बारे में रूबरू कराया। जिससे मतदाताओं की मानना है कि अबकी बार हेमन्त सरकार होना चाहिए। जिससे वर्तमान स्थिति को बदलाव मिले।साथ ही क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को विजय प्राप्त करने का ग्राफ चरम सीमा पर बताया है।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...