मां दुर्गा का पांचवां रुप "मां स्कंदमाता" की पूजा अर्चना


मॉ दुर्गा का फोटो
चतरा:नवरात्र के पांचवे दिन दुर्गाजी के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा और अर्चना की जाती है।स्कंद शिव और पार्वती के दूसरे और षडानन (छह मुख वाले) पुत्र कार्तिकेय का एक नाम है।स्कंद की मां होने के कारण ही इनका नाम स्कंदमाता पड़ा।मां के इस रूप की चार भुजाएं हैं और इन्होंने अपनी दाएं तरफ की ऊपर वाली भुजा से स्कंद अर्थात कार्तिकेय को पकड़ा हुआ है और इसी तरफ वाली निचली भुजा के हाथ में कमल का फूल है।बाईं ओर की ऊपर वाली भुजा में वरद मुद्रा है और नीचे दूसरा श्वेत कमल का फूल है। सिंह इनका वाहन है। क्योंकि यह सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं इसलिये इनके चारों ओर सूर्य सदृश अलौकिक तेजोमय मंडल सा दिखाई देता है।
स्कंदमाता के इस रूप की आराधना निम्न मंत्र से करनी चाहिए-
सिंहासनगता नित्यं, पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी, स्कंदमाता यशस्विनी।।

यूथ- बूथ मजबूत, तो चतरा विधानसभा में राजद ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा- छात्र नेता चंदन राज*

प्रतापपुर :-  यूथ व बूथ मजबूत होगा तो चतरा में लक्ष्य 1लाख नहीं डेढ़ लाख पार होगा। उक्त बातें छात्र राजद के जिला अध्यक्ष चंदन राज यादव ने कहीं। आज चतरा विधानसभा का प्रतापपुर प्रखड के डूमरवार पंचायत के दौरे पर थे। श्री यादव ने आज पूर्व मंत्री सह राजद नेता सत्यानंद भोक्ता के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक भी किया।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा किया। लोगों ने बैठक के दौरान आश्वस्त किया है कि चतरा में पहले भी राजद ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है,और आगामी विधानसभा चुनाव में भी राजद ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। श्री यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, " ये बीजेपी के लोग बहुत जहरीले लोग हैं और जहर फैलाने का काम करते हैं। राजद के लोग विकास की बात करते हैं तो  बीजेपी विनाश की बात करते हैं ।
चंदन राज यादव बैठक करते हुए
चंदन राज यादव बैठक करते हुए
मौके पर तबरेज अंसारी, आशीष गुप्ता, जाकिर हुसैन, अनिल कुमार,महेंद्र गंझ,विकाश यादव गौतम शर्म,लोकेश  सिंह,संजीव रजक,राहुल मिश्रा, महेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित है।

चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, टंडवा के चुरू धाम में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया

चतरा। एक  जमाने में  जब  चोर चोरी की  घटना को  अंजाम देते थे  तब  भगवान  के भरोसे  लोग  चोरों को  कोसते थे  लेकिन  क्या करें  भगवान भी  जब  चोर  भगवान को भी  बख्शना बंद कर दे। ऐसा ही एक मामला चतरा जिले  के टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित चुंदरु सूर्य मंदिर में बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मंदिर का मुख्य दरवाजा को तोड़कर वहां रखे सामानों को इधर उधर बिखेर दिया और दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रूपये लेकर चंपत हो गए। चोरी की जानकारी सुबह लोगों को तब हुई, जब मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा।

शहीद शक्ति सिंह व प्रदीप महतो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आज

मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में
3 अक्टूबर से दुर्गा क्लब के बैनर तले शहीद शक्ति सिंह व शहीद प्रदीप महतो डे-नाईट नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल व फाइनल मैच दूधिया रोशनी में खेला जायेगा। टूर्नामेंट समिति के उपाध्यक्ष संजय कुशवाहा ने बताया की टूर्नामेंट में विजय होने वाले टीम को पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपया नगद व बड़ा ट्रॉफी दिया जायेगा। वहीं उप विजेता टीम को 5 हजार नगद दिया जाएगा।

यादव विक्रम सहदेव अंगारकी मनाई गई 27वी शहादत दिवस

यादव विक्रम सहदेव अंगारकी मनाई गई 27वी शहादत दिवस

प्रतापपुर (चतरा)प्रखण्ड के टण्डवा बाजार मे स्व विक्रम सहदेव अंगार के 27 वें सहादत दिवस पर बुधवार को टण्डवा गांव के दर्जनो लोगो सहित अरूण कुमार यादव,विक्रम यादव,गजवा मुखिया रोहित यादव ,दीपक यादव एवं मुखिया पति किशोर यादव ने सहदेव
 सहदेव यादव के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए
 सहदेव यादव के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए
यादव के आदमकद प्रतिमा पर  संयुक्त रूप से माल्यार्पन किया। इस शहादत दिवस पर मुखिया पति किशोर यादव ऩे ग्रामीणो को स्व विक्रम सहदेव अंगार की जीवनी को बताते हुए उनके द्वारा क्षेत्र के लिए किये गये कार्यो को रखने की कोशिश किया।उन्होने ने कहा कि आज स्व विक्रम सहदेव अंगार मर कर भी अमर हैं।                           इस मौके पर टंडवा पंचायत मुखिया पति किशोर यादव के अलावे  भोला प्रजापति, राजन यादव ,रामदयाल भारती, दुर्गा पूजा अध्यक्ष विशाल कुमार यादव ,कोषध्यक्ष उपेंद्र यादव, कमलेश यादव ,पंचायत समिति टंडवा अजय यादव ,प्रतीक प्रकाश अंगार, रंजीत यादव ,गजवा मुखिया रोहित यादव, दीपक यादव, अरुण कुमार यादव, जिला परिषद अरुण कुमार यादव ,जिला परिषद विक्रम यादव ,सुरेश यादव  ,अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, छटू यादव ,देवकी यादव, बुधन यादव ,सहदेव यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बारिश में गिरा खपड़ैल मकान, महिला के उपर से उठा मकान का साया ,बढ़ी परेशानी

गिरे मकान के साथ महिला
गिरे मकान के साथ महिला
सिमरिया : प्रखंड के एदला गांव में पिछले हुई मूसलाधार बारिश में एक खपड़ैल मकान गिरकर ध्वस्त हो गया। यह मकान गांव की महिला गीता देवी की है। मकान ध्वस्त होने के कारण भुक्तभोगी को रहने में काफी परेशानी हो रही है। भुक्तभोगी दूसरे के घर में शरण लिए हुए है। भुक्तभोगी ने बताया कि घर मे मौजूद थे। इसी दौरान बारिश में अचानक मकान गिर गया। मकान में रखे खाद्य सामग्री, बर्तन, कपड़ा आदि दबकर बर्बाद हो गया। भुक्तभोगी ने मुखिया और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से आवास देने की मांग की है।

ईश्वर दयाल पेट्रोल पम्प के पास प्रदूषण नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया गया

सिमरिया :  प्रखंड के टंडवा रोड स्थित ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप में  बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। केंद्र का उद्घाटन समाजसेवी राम नारायण सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर बिस सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ,सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह ,महेंद्र सिंह ,विधायक प्रतिनिधि मो इस्लाम और केंद्र के संचालक कुमार शुभम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर पूजा अर्चना की गई तथा दर्जन भर वाहनों का प्रदूषण जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। केंद्र के संचालक ने बताया कि पेट्रोल पंप में प्रदूषण जांच केंद्र खुल जाने से वाहन मालिकों को सुविधा होगी। उन्हें प्रदूषण जांच के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र में हर एक प्रकार के वाहनों का प्रदूषण जांच की सुविधा उपलब्ध है। मौके पर सुशांत पाठक ,
 प्रदूषण जांच केंद्र का उद्घाटन करते राम नारायण सिंह
 प्रदूषण जांच केंद्र का उद्घाटन करते राम नारायण सिंह
कामाख्या प्रसाद सिंह, इमदाद हुसैन, रविंद्र सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, उपेंद्र सिंह,मो इदरीश, सहित अन्य उपस्थित थे।



प्लास्टिक का उपयोग दुकानदार नहीं करें अन्यथा होगी कार्रवाई उपायुक्त

चतरा। प्लास्टिक  जीवन  का घातक  सामग्री  बन गई है ।  लोगों को  प्लास्टिक से  हर संभव  बचने का प्रयास  करना चाहिए ।  उक्त बातें  चतरा उपायुक्त जितेंद्र कुमार  सिंह  ने  प्लास्टिक मुक्त अभियान  कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए कहे।उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती के अवसर पर बुधवार को स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई अभियान और प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान कहे।
अभियान नगर परिषद विभाग और पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में श्रमदान किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि प्लास्टिक से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को प्लाटिक का उपयोग नहीं करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को प्लास्टिक के जगह कपड़ा का थैला का उपयोग करने की बात कही। उन्होंने दुकान के आसपास साफ सफाई रखने को कहा। इस दौरान उपायुक्त ने जतराहीबाग के विभिन्न दुकानों में प्लास्टिक का उपयोग नही करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपविकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार नगर परिषद पदाधिकारी राजेश सिन्हा नगर परिषद अध्यक्ष गुंजा देवी के अलावा अन्य लोग शामिल थे।

स्वच्छ परिवेश में ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का वास होता है:- थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक

*थानेदार ने जगन्नाथपुर में चलाया सफाईगिरी*

 स्वच्छ परिवेश में ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का वास होता है:- थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक
सफाई करते हुए थाना प्रभारी
सफाई करते हुए थाना प्रभारी

जगन्नाथपुर(चाईबासा) महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जगन्नाथपुर में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में पुलिस, प्रेस और पब्लिक ने मिलकर शहर के गली-मोहल्ले में जाकर हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान शहर के राममंदिर चौक से प्रारम्भ होकर थाना चौक, सिंह मार्किट होते हुए शिव मंदिर चौक में समाप्त हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगो को प्लास्टिक के इस्तेमाल नही करने की भी सलाह भी दी गई। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि स्वच्छ परिवेश में ही स्वस्थ शरीर ओर स्वस्थ मन का वास होता है इसलिये साफ-सफाई से रहना हम सब की पहली जिम्मेदारी है. ताकि बीमारियों से बचा जा सके.
थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घर के आसपास कूड़ा कचरा नहीं फेंके। स्वच्छता के प्रति लोगों को खुद सजग होने की जररूत है। जब तक लोग खुद सजग नहीं होंगे, तब तक स्वच्छता का सपना साकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गंदगी बीमारियों का जड़ है। बीमारियों से बचना है, तो स्वच्छता के प्रति ध्यान देना होगा।

पंचायत समिति सदस्य पवन सिंह ने कहा कि अपने आस पास साफ सफाई रखना हमारा कर्तव्य है। अतः हमें मिलजुलकर इस कर्तव्य को पालन करना चाहिए।

भा ज पा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग न करके प्लास्टिक मुक्त जगन्नाथपुर बनाये।

समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जगनाथपुर वासियो से निवेदन है कि साफ सफाई रोज करे तथा आसपास ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव भी करे।

 इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पवन सिंह,धीरज सिंह, सुशारन एनेम  टोपनो ,श्रवण शर्मा, बसंत गोप, महावीर नायक,सुरज पान, चुन्नी निषाद, राजकुमार शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रमेश साव राजवीर सिंह,एमएम जफर,मो.मुन्ना, पत्रकार संतोष वर्मा, संतोष गुप्ता, चंदन कुमार, रोहित मिश्रा, जिज्ञानशु बेहरा, पु अ नि देवसाईं भगत, स अ नि उमेश प्रसाद ,सोमाय टुडु, तरकनाथ सिंह, उमेश सिंह सहित अन्य दुकानदार शामिल थे.

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

चतरा।मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंझगावा पंचायत स्थित तिलरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक 45 वर्षीय नागेश्वर रविदास की मौत बुधवार को सड़क दुर्घटना में हो गई।  हजारीबाग के सिंदूर चौक के समीप ट्रक की सीधी टक्कर में हुई। पारा शिक्षक मोटरसाइकिल से तिलरा से हजारीबाग जा रहे थे। इसी बीच घटना हुई।

टक्कर में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें सदर अस्पातल भेज दिया। यहां अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि नागेश्वर रविदास तिलरा गांव के रहने वाले थे। शिक्षक मृदुल भाषी व्यक्ति थे। उनकी मौत से शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को उनका दाह संस्कार तिलरा के नदी घाट पर होगा।

पुलिस और नक्सलियों में जमकर हुआ मुड़भेड़,नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिरा

 चतरा। जिले के  अति उग्रवाद प्रभावित थाना क्षेत्र चोरी के धोवे जंगल में पुलिस एवं भाकपा माओवादी के बीच जमकर मुठभेड़ हुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ रुक रुक कर जारी था। मुठभेड़ के दौरान चित्र पुलिस को भारी मात्रा में बम चार्जर समेत कई तरह के आपत्तिजनक सामान की बरामदगी हुई है।  मुठभेड़ की घटना की पुष्टि चतरा  एसपी  किए हैं । बताया जाता है कि जिस इलाके में मुठभेड़ हो रही है वह इलाका कभी मां वादियों के लिए अभिजीत किला के रूप में जाना जाता था लेकिन बीच में चतरा जिला में डीपीसी नक्सली संगठन का वर्चस्व बढ़ने के बाद कुछ दिनों के लिए कमजोर हो गए थे लेकिन टीपीसी पर बाढ़ से पुलिस के दबाव को देखते हुए माओवादी पुणे एक बार अपनी खोई हुई जनाधार को पाने के लिए लगातार क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि सबजोनल कमांडर गौतम, इंदल,और आलोक की टीम का था जमावड़ा लगा हुआ है।
मुड़भेड़ में बरामद विस्फोटक
मुड़भेड़ में बरामद विस्फोटक

नीतीश मॉडल लाओ झारखंड बचाओ : कुमार मंगलम

पलामू ।जदयू नेता व  पूर्व सैनिक सह  पांकी विधान सभाप्रत्याशी  कुमार मंगलम ने अपने पूरे टीम  के  साथ में जन भावना यात्रा के तहत पांकी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण किये।इस दौरान जनता के समस्याओं से रूबरू होते हुये,हरसंभव समाधान का भरोसा दिलाये।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार मंगलम ने कहा कि झारखंड बहुत अधिक पिछड़ा हुआ है। इस राज्य का सही से नेतृत्व नहीं किया गया है ,जिसके कारण आज राज्य का यह दुर्दशा है ।उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में भी नीतीश कुमार की तरह नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री की आवश्यकता है ताकि राज का भला हो सके। इसलिए झारखंड में भी नीतीश मॉडल लाना होगा ।उन्होंने ने इसके लिए नारा दिये कि नीतीश मॉडल लाओ ,झारखंड बचाओ।

गांधी जयंती के अवसर पर बेलहरी गाँव में किया गया पौधा रोपण


हलमता पंचायत के बेलहरी में किया गया पौधरोपण*
*बेलहरी गांव के वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष  गेंदा
पौधा लगाते ग्रमीण
पौधा लगाते ग्रमीण
यादव सचिव संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया के नेतृत्व मे पौधारोपण किया गया


इटखोरी:इस दौरान संजय कुमार यादव  ने कहा कि पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। आने वाले पीढ़ी पर पर्यावरण बचाने की बहुत बड़ी चुनौती है । अभी से ही बच्चों को पर्यावरण को बढावा देने  से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देना की  आवश्यकता  है। मौक़े गंदौरी यादव  नारियल ,आम ,फूल समेत अन्य कई तरह के पौधे लगाए गए ।  इस मौके पर सोहन यादव  राजू कुमार यादव   अजय यादव रामसेवक यादव महेंद्र यादव प्रवीण कुमार यादव सोनू कुमार  सहादेव यादव  तथा बच्चों समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे  ।

नवादा पंचायत में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाया गया,मौके पर गोल्डेन कार्ड बनाया गया



इटखोरी : गांधीजी के 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवालय भवन नवादा में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाया गया। इसके बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने हेतु शपथ लिया गया। इस अवसर पर पंचायत मुख्यालय सहित नवादा गांव में उप प्रमुख श्री संतोष साव, मुखिया टुनटुन देवी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में सफाई अभियान चलाया। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जनता को जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवालय भवन नवादा में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने हेतु एक दिवसीय शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में अपना स्मार्ट कार्ड बनाने हेतु बड़ी संख्या में लाभुक आए।

झाविमो नेता जीतन राम ने किया क्षेत्र का दौरा

बैठक करते हुए जीतन राम
बैठक करते हुए जीतन राम
सिमरिया : झारखंड विकास मोर्चा के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के नेता  जीतन राम ने दर्जनों गांव का दौरा किया । दौरे में झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार सिंह  एवं जिला महासचिव सुभाष कुमार सिंह  तथा लावालौग प्रखंड के अध्यक्ष इनामुल हक एवं कसारी पंचायत के मोहम्मद मुस्तकीम हाजी एवं इदरीश अंसारी आदि लोग शामिल थे। दौरे में कसारी कुटी जबरा बगरा आदि गांव शामिल है।

ऐनुल बने राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ऐनुल बने राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
नवनिर्वाचित प्रखंड  अध्यक् ऐनुल का फोटो
नवनिर्वाचित प्रखंड  अध्यक् ऐनुल का फोटो

सिमरिया : राष्ट्रीय जनता दल के सिमरिया प्रखण्ड अध्यक्ष मो ऐनुल हक को बनाया गया है । कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर  करते हुए  बधाई दिया।प्रखंड अध्यक्ष  का मनोनीत जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव ने की है । उन्होंने मनोनीत पत्र जारी कर कहा है कि मो ऐनुल हक को पार्टी के प्रति कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें  पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया गया है । अध्यक्ष बनाने पर मो ऐनुल ने जिला अध्यक्ष को बधाई दिया है और कहा है कि पार्टी द्वारा मुझे प्रखण्ड अध्यक्ष के पद पर मुझे रख मुझे बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौपी है ।मैं अपने कर्तव्यों का पालन सुचारू रूप से करूंगा ।साथ हीं पार्टी व संगठन का विस्तार करूंगा ।बधाई देने वाले में मो फारूक ,मो फकरु,नरेश यादव के अलावे दर्जनों लोग शामिल हैं ।

चिकित्सक आवास अपने बदहाली पर आसूं बहा रहा है, संगीन के साए में इलाज करते है चिकित्सक

चिकित्सक आवास अपने बदहाली पर आसूं बहा रहा है
छत  से पानी रिसता हुआ
छत  से पानी रिसता हुआ

 चिकित्सक आवास की छत कभी भी हो सकती है धाराशाही

जब चिकित्सक हीं सुरक्षित नहीं तो मरीज का क्या होगा हाल

सिमरिया :  क्षेत्र के एक मात्र रेफरल अस्पताल सिमरिया के चिकित्सक आवास अपने बदहाली पर खुद आंसू बहाने पर मजबूर है ।यह हाल रेफरल अस्पताल के चिकित्सक आवास की है ।एक तरफ छत से पानी टपक रहा है ,वहीं छत की प्लास्टर गिर रहा है तो दुशरी तरफ दरवाजे टूटे पड़े हैं।।वैसे में चिकित्सक कितना सुरक्षित रह कर मरीजों को ईलाज कर सकते है ए तो समझने की बात है ।चार दिन की हल्की बारिष में जहां चिकित्सक आवास की जर्जर हालत से चिकित्सक रहना पसंद नहीं करते है। दुशरी ओर सरकार द्वारा विकास को लेकर जनता की सुविधा की ढोल पिटी जा रही है।और करोड़ो रूपये खर्च की बात सामने आती है ।परन्तु  रेफरल अस्पताल खुद अपनी बदहाली और दुर्दशा पर गम का आंसू बहा रहा है ।बड़ी दुर्घटना में जहां ऑपरेशन से लेकर अन्य आवश्यक दवाइयां मौजूद नहीं है। वहीं  घिसे पिटे पारासिटामोल और एमपीसीलिन व मेबाडाजोल के भरोषे चिकित्सक ईलाज कर रहे है।  अंत में आखिर मरीज को अन्य जगहों पर रेफर कर दी जाती है।आखिर कब सुधरेगी सिमरिया अस्पताल की हालत यह बात खुद यहां के नागरिक से लेकर मरीज व चिकित्सक का कहना है । जब चिकित्सक हीं असुरक्षित हैं तो मरीज का क्या इलाज हो सकता है ।यह बातें सोचने व समझने पर मजबूर कर रही है रेफरल अस्पताल की बदहाली ।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक प्रयाग राम के निधन से जिले में शोक की लहर

चतरा ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतरा जिला  सह  संघचालक माननीय प्रयाग राम का आकस्मिक निधन हो गया है।प्राप्त जानकारी  के अनुसार प्रयाग राम  कुछ दिनों से अस्वस्थ  चल रहे थे  जिनका इलाज  कोलकाता के  एक  बड़े अस्पताल में  चल रहा था इसी बीच  30 सितंबर  की रात्रि में  उन्होंने  अंतिम सांस  लिए  उनके  निधन से  राष्ट्रीय स्वयंसेवक  संघ  के  चतरा इकाई के सभी  पदाधिकारियों के  अलावे जिले के  कई लोग मर्म आहत हैं।

गिद्धौर के पहरा पंचायत के शिक्षक की असमय निधन,गाँव में हुआ मातम

 गिद्धौर :प्रखंड के पहरा गांव निवासी सह शिक्षक श्यामकिशोर पाठक का असमय निधन  मंगलवार सुबह हो गया। उनका निधन इलाज के दौरान रांची में हो गई। उनके निधन से संपूर्ण पहरा गांव में शोक व्याप्त है। गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव फीका पड़ा  फिलहाल श्यामकिशोर पाठक सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मरमदीरी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

जिला परिषद के जिला अभियंता के कुशल कार्यो को देखते हुए जीप बोर्ड ने सेवा वृद्धि की ,जीप बोर्ड के सभी सदस्य , संवेदक और जनता में खुशी

!! जिला परिषद जिला अभियन्ता के सार्थक पहल से चतरा जिला विकास की ओर अग्रसर !!

!! इनके कुशल कार्यो को देखते हुए जीप बोर्ड ने सेवा वृद्धि की ! जीप बोर्ड के सभी सदस्य , संवेदक और जनता में खुशी !!




चतरा :- जिले के विकास को लेकर हर समय तत्पर पदस्थापित जिला परिषद के जिला अभियंता रामकुमार सिंह का आज जोरदार तरीके से अभिनंदन करते हुए जिला परिषद के सभी सदस्य पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ! 

इनके कुशल नेतृत्व ईमानदार छवि , हर  चुनौतियों से जूझते हुए जिला के विकास और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर दिखाई देने वाले अधिकारी में जाने जाते है ! रामकुमार सिंह परिस्थितियों के अनुरूप सटीक निर्णय लेने का अद्भुत क्षमता और मिलनसार अधिकारी में जाने जाते हैं ! कार्यालय में जाने वाले हर एक संवेदक , आम जनता और  कर्मचारियों को मीठी मुस्कान के साथ स्वागत करना और उनकी शिकायतों को सुनकर निवारण करने का हर सम्भव प्रयास करना इनके स्वभाव में शामिल है ! 
 राज्य के  हर जिले में जिला परिषद अभियंता जनता के हितों में काम करते मिल जाएंगे पर उनमें बहुत कम ही सुरमा है जो जनता के हित के साथ जिला के विकास व समाज के हितों के लिए जोश और जज्बा के साथ काम करते है ! उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि आपके कार्यकाल की वृद्धि होने से जिला परिषद के द्वारा संचालित विकास योजनाओं में गति आएगी ! वही जीप अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि आपके बेहतर कार्य कुशलता को देखते हुए आपके सेवा में विस्तार किया गया है ! 

जीप उपाध्यक्ष रूबी बर्मा ने इनके नेतृत्व में क्षेत्र का बेहतर विकास की कामना की ! उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद करती हूं कि आप पूर्व की तरह ही सभी जीप सदस्यों को साथ लेते हुए चतरा की विकास की गति को बढ़ाने का काम करेंगे ! वही अध्यक्षता करते हुए ईटखोरी जीप सदस्य दिलीप कुमार ने कहा कि पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों के देखते हुए जिस उम्मीद के साथ बोर्ड ने सेवा काल मे विस्तार के लिए सरकार को अनुशंसा किया है उसके अनुरूप जिला परिषद सदस्यों का मान सम्मान के साथ जिला के विकास कार्यो में गति देने का काम करेंगे ! कान्हाचट्टी जिला परिषद सदस्य छाया देवी ने भी इनके कार्यकालों को खूब सराहा और इनके सेवा काल वृद्धि पर खुशी जताई !
  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अभियंता ने कहा कि आपलोगो ने जिस उम्मीद के साथ हमारे सेवा काल मे वृद्धि की है मैं उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और सब को साथ लेकर चलूँगा ! इस मौके पर जीप सदस्य जितेंद्र रजक , निशा कुमारी , सुनीता देवी , अरुण यादव , विक्रम यादव , सुनीता देवी , जयप्रकाश सिंह , रामलखन दांगी सहित गण्यमान उपस्थित थे !

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...