कुआं से युवक का शव बरामद

चतरा:-लावालौंग थाना क्षेत्र के आतमपुर गांव में एक 21 वर्षीय युवक की कुआं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवराजपुर गांव के रामदेव भुइयां के रूप में हुई। मृतक की पत्नी बबीता देवी ने बताया कि रामदेव मंगलवार को बगरा साप्ताहिक बाजार से
सब्जी लेने गया था। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने बुधवार को उसकी खोजबीन शुरू किया। बुधवार को भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। तीसरे दिन गुरुवार को जब रामदेव को खोजते हुए उसके परिजन आतमपुर पहुंचे तो उन्हें स्थानीय ग्रामीण रामकेवल प्रसाद की कुआं में एक शव के होने की जानकारी मिली। शव को देखने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान रामदेव के रूप में की।

जेएमएम के बैठक में संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

चतरा:-
प्रतापपुर प्रखंड के परहियाडीह गांव में गुरुवार को जेएमएम   प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव के अध्यक्षता में किया गया।वही बैठक का संचालन असलम अंसारी ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती एवं सशक्त बनाने तथा पार्टी में अधिक से अधिक नये सदस्यों को सदस्य बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। मौके पर जिला युवाध्यक्ष प्रेम कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय राम, शंभु यादव, राघो यादव, विलास, बिरजु, कारु, मिथलेश, केदार यादव, ब्रजेश यादव, सरताज आलम, शमीम अंसारी, नगिया देवी, मुनिया देवी सहित अन्य मौजूद थे।

‌दो नाबालिग बच्चे हुए गुम,मामलाहुआ दर्ज

‌चतरा :-हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना में दो नाबालिग बच्चों का लापतहोने का मामला दर्ज किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस थाना  क्षेत्र के दंतार गांव निवासी रवींद्र माथुरी का पुत्र पीयूष कुमार उर्फ अंकित एवं अनवर अंसारी के पुत्र बारह वर्षीय इकबाल अंसारी दो दिनों से लापता हैं।परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे अपने-अपने घरों से खेलने की बात कह कर निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम तक जब वे नहीं आए, तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। सगे संबंधियों से जानकारी ली गई। लेकिन उनका अता पता नहीं चला। ऐसे में गुरुवार को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट वशिष्ठ नगर थाने में दर्ज कराई गई है।

सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल



चतरा:-सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल हो गए है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हंटरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-हंटरगंज सड़क पर स्थित हिरींग मोड़ के पास औरु गेरुआ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक किशोर कुमार मोटरसाइकिल से आ रहे थे। मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह जख्मी हो गए। उनका प्राथमिक इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। शिक्षक  का दाहिना हाथ टूट गया है। जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट होने के वजह से मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बीपीओ ने किया मनरेगा योजना का समीक्षा बैठक

चतरा:-कान्हाचट्टी प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में बीपीओ प्रबल प्रताप नरायण के अध्यक्षता में किया गया।बैठक में मनरेगा अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई,समीक्षा के क्रम में मौके पर उपस्थित लोगो को कई अन्य जानकारी दिये। साथ ही साथ उपस्थित रोजगार सेवकों को मनरेगा योजनाओं में तेजी लाने साथ-साथ नए कार्यों को प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मजदूरों की बकाया राशि को एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन में फंसे मजदूरी का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कनीय अभियंता परमेंद्र कुमार, रोजगार सेवक सतेंद्र कुमार दांगी, विजय चौबे, गोदावरी कुमारी, विकास कुमार, धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे।

बढ़ते दुष्कर्म और हत्या की घटना पर सभी समाज को सोचने की जरूरत :- सत्यानन्द भोगता

बढ़ते दुष्कर्म और हत्या की घटना पर सभी समाज को सोचने की जरूरत :- सत्यानन्द भोगता
बढ़ते दुष्कर्म और हत्या की घटना पर सभी समाज को सोचने की जरूरत :- सत्यानन्द भोगता
पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता

चतरा :- देश में बढ़ते दुष्कर्म व हत्या जैसे जघन्य अपराध को लेकर रविवार को पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा की समाज के लिए ठीक नहीं है। ऐसे घृणित अपराध के कारणों पर विचार करने की जरूरत है। यदि समय रहते हम सब मिलकर इन कारणों और उनके समाधान पर विचार करते हैं तो निश्चित ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। श्री भोक्ता ने कहा की आए दिन इस तरह की घटना सुन कर मन विचलित हो जाता है। कहीं छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म तो कहीं गैंगरेप जैसी दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही है।आखिर कब तक चलता रहेगा इस तरह की घटनाएं।श्री भोक्ता ने कहा की ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जहां एक और कठोर कानूनी प्रावधान की जरूरत है वहीं दूसरी और बच्चों को अच्छे परवरिश और संस्कार देने की भी जरूरत है।अमूमन देखा जाता है कि इस तरह की जघन्य अपराध करने वाले या तो अनपढ़ होते हैं या कम पढ़े लिखे होते हैं, क्योंकि उन्हें ना तो कानून का डर होता है और ना ही वह बढ़िया से कानूनी बातें समझते हैं।इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को शिक्षा दी जाए बच्चों की परवरिश अच्छी तरह से हो घर में उन्हें संस्कार इस तरह का दिया जाए ताकि अच्छा बुरा के बारे में भली-भांति समझ सके।कॉलेज में इस समय समय पर चरित्र निर्माण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन हो जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा बताया जा सके।श्री भोक्ता ने कहा की अभिभावकों को हमेशा अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देनी चाहिए सामाजिक तौर पर भी इस तरह के अपराध के लिए आवाज बुलंद करने की जरूरत है।

मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ी किसानों की चिंता

   मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ी किसानों की चिंता

 चतरा:-जिले में पिछले दो दिनों से बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार से हो रही बूंदाबांदी से किसान परेशान नजर आए। किसानों ने बताया कि खेतों में इन दिनों धान, मूंगफली की फसल खलिहान में है।वहीं झराई व चुगाई का कार्य भी चल रहा है। बारिश होने से फसल को नुकसान होगा।किसान फसल निकालने में जुटे किसान बरसात की आशंका जता रहे है। किसानों ने बताया कि बरसात आ गई तो सब कुछ खराब हो जाएगा।

           मूंगफली व धान के ढेर भीगे, किसान चिंतित
                             

क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे से बारिश शुरू हुई और 10-15 मिनट तक झमाझम हुई। इसके बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी का दौर चल रहा। इन दिनों खेतों में मूंगफली व धान की फसल की कटाई के बाद खेत खलिहान में रखी है लेकिन बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश से खेतों में कटी फसल के ढेर भीग गए।

         बारिश से इट भट्ठा को हुआ भारी नुकसान

 क्षेत्र में बेमौसम बारिश के कारण किसानों के साथ इट भट्ठा मालिको को भी  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब 10 से 15 अंगुल बारिश हुई है।

मुस्लिम समुदाय पेश किया मिशाल।मंदिर के लिए दान किया जमीन

मुस्लिम समुदाय पेश किया मिशाल ,
मंदिर के लिए दान किया जमीन

प्रतापपुर चतरा:-प्रखंड के रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मजहबी प्रवीन के पति स्व० शाह बहादुर उर्फ बबन बाबू ने अपने मृत्यु से दो माह पूर्व रामपुर देवी मंडप के लिए लगभग तीन डीसमिल जमीन दान कर दिया था।जमीन के हस्तांतरीत करने के लिए शुक्रवार को मजहबी प्रवीन के आवास पर दोनो समुदाय के साथ एक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपप्रमुख पति श्री सन्मुख यादव ने किया। बैठक मे जमीन हस्तांतरीत करने के लिए सर्वसम्मति से एक कमिटी का गठन किया गया।कमिटी मे देवनंन्दन साहु को अध्यक्ष,रूपेश कुमार चौरसिया को उपाध्यक्ष,केदार ठाकुर को सचिव,   इन्द्रजीत कुमार को सह सचिव, दामोदर चन्द्रवंशी को कोषाध्यक्ष, पुर्व विधायक जनार्दन पासवान को मुख्य संरक्षक व रामजी पासवान,अजित कुमार सिन्हा,मन्ना सिन्हा,कपिल पासवान,जितेन्द्र यादव,इस्लाम अंसारी,राघो यादव को संरक्षक  बनाकर बबन बाबु के पुत्र  काशिफ रजा ने उक्त जमीन को दान कर दिया।मौके पर श्री रजा ने बताया की मेरे पिता स्व०शाह बहादुर उर्फ बबन बाबु ने अपने मृत्यु से पहले देवी मंडप बनाने के लिए जमीन दिया था।इस मौके पर दोनो समुदाय से सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

सिमरिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र के जनता के प्रति आभार प्रकट किये

पत्थलगडा: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किशुन कुमार दास ने शनिवार को पत्थलगड़ा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ने
लेंबोईया पहाड़ी में मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने मां भगवती से जीत की कामना करते हुए क्षेत्र की शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वे प्रखंड मुख्यालय में आम लोगों से मिलकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिमरिया में बेरोजगारों को रोजगार देना और क्षेत्र का विकास सहित भयमुक्त वातावरण देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्हें हर प्रखंड में अपार समर्थन मिला है। वे जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

संध्यात्मक स्थिति में महिला की मौत

      संध्यात्मक स्थिति में महिला की मौत

चतरा : जिले के गिधौर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के समीप रहने वाले भुवनेश्वर दांगी की पत्नी की मौत संध्यात्मक स्थिति में हुआ है।इस घटना में जितने मुँह उतनी बात हो रही है।

 अपने भाई पर किया हत्या का प्राथमिक दर्ज

भुनेश्वर दांगी ने अपनी पत्नी झोला देवी की हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसमें अपने भाई रामजतन दांगी व उसकी पत्नी अनीता देवी को अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार को बलरी स्थित अपने खेत पर काम कर रहा था। उसकी पत्नी घर से खाना लेकर खेत पर आई हुई थी। खाना खिलाकर वो अपने घर जाने की बात कहकर वहां से चली गई जब शाम को वह घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी गायब थी। घर में ताला लटका हुआ था।

                    महुआ पेड़ के समीप बेहोशी में मिली पत्नी
 भुनेश्वर दांगी के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद थाना क्षेत्र के बलरी स्थित अपने खेत के समीप एक महुआ के पेड़ के समीप बेहोशी हालत में पड़ी हुई थी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए गिद्धौर के एक चिकित्सक के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 दो दिन पूर्व भाई व उसकी पत्नी के साथ घरेलू बात को लेकर हुआ था विवाद

भुवनेश्वर दांगी ने बताया कि दो दिन पूर्व भाई व उसकी पत्नी के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ने हत्या करने की धमकी भी दी थी। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

रिश्वत लेते सरकारी मुलाजिम गिरफ्तार

रिश्वत लेते सरकारी मुलाजिम गिरफ्तार

रांची। पलामू जिला मुख्यालय स्थित बंदोबस्त कार्यालय के पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद को एसीबी की टीम ने 2500 रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा।इस घटना के बाद से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जमीन के एक मामले में माँगा था रिश्वत


घटना के संबंध टीम ने बताया कि जमीन से जुड़े एक मामले में पेशकार ने घूस की मांग की थी। प्रभावित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी मुख्यालय में की, जिसके बाद पूरी योजना के साथ शुक्रवार को रंगे हाथ रिश्वत लेते पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पेशकार को एसीबी की टीम आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

मुखिया पति के मोटरसाइकिल हुई चोरी

 कान्हाचट्टी
: जिले के अति उग्रवाद प्रभावित प्रखंड कान्हाचट्टी क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार जारी है ,बीते रात को प्रखण्ड के सीमराडीह निवासी मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह का लाल रंग का ग्लैमर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गया l इस मामले मे प्रकाश सिंह ने बताया कि हम अपने मोटरसाइकिल को लेकर के पेलतौल के झुमरी टांड मे हो रही भक्ति जागरण को देखने गए थे l इसी बीच झुमरी टांड  में गाड़ी को खड़ा किया था। जब हमने कुछ देर बाद देखा तो मेरा मोटरसाइकिल  वहा नहीं था। हमारा मोटरसाइकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस संबंधी हम राजपुर थाना मे अज्ञात चोरो के खिलाफ आवेदन दे दिए है l इस मामले मे राजपुर थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिस्टल और कारतूस के साथ दो खूंखार अपराधी गिरफ्तार

पिस्टल और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, जेल

सिमरिया :स्थानीय थाना क्षेत्र के हुरणाली मोड़ से पिस्टल और कारतूस के साथ दो खूंखार अपराधी को सिमरिया पुलिस और शिला पिकेट ने संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ सौरभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक  प्रवृति के लोग हजारीबाग मुख्य सड़क हुरणाली मोड़ के पास खड़े
हैं।त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित किया गया जिसमें थाना प्रभारी लव कुमार सिंह,शिला ओपी थाना प्रभारी रंजीत मंडल,सअनी दुर्गा चरण बिरुवा,आ.932 सुमित कुमार,आ.935 मोहम्मद जावेद,चा.आ.998 रंजीत कुमार को शामिल किया गया। गठित टीमों ने उक्त स्थल से  मोटरसाइकिल ग्लेम्बर नंबरJH13C-4828 के साथ दोनों युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधीयों में टंडवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव निवासी अजय पासवान, पिता विशेश्वर पासवान और हेसातु टोला सिदपा गांव निवासी प्रकाश कुमार साव, पिता महाबीर साव  का नाम शामिल है।
दोनों की तलासी के दौरान एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस और तीन अलग अलग कंपनी के मोबाईल बरामद की गई। पूछ ताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि सड़क लूट के लिए हम दोनों हुरणाली मोड़ के पास आये थे। आगे सौरभ कुमार ने बताया कि उक्त दोनों युवक पूर्व में भी लूट कांड में जेल जा चुके हैं।मौके पर इंस्पेक्टर शिव कुमार प्रकाश महतो, थाना प्रभारी लव कुमार सिंह,शिला ओपी प्रभारी रंजीत मंडल मौजूद थे ।

सवारी गाड़ी के चालक की मौत

चतरा। राजपुर थाना क्षेत्र के बेंगोकला पंचायत अंतर्गत बेढ़ना गांव में गुरुवार की रात एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक चालक नागेश्वर सिंह भोक्ता बेढ़ना गांव निवासी रामजीत सिंह भोक्ता का पुत्र था। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष की थी। नागेश्वर सीमराडीह गांव निवासी कैलाश लोहार का सवारी गाड़ी चलाता था।

गाड़ी के मालिक ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था।

गुरुवार देर शाम सवारी गाड़ी के मालिक ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था।इस दौरान चालक सवारी गाड़ी लेकर मालिक के घर जा रहा था। इसी क्रम में बेंगोकला  गांव के समीप तीखा मोड में गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक गाड़ी के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थे। बाजार से लौटने के क्रम में कुछ लोगों ने देखा की सवारी गाड़ी पलटी हुई थी। ड्राइवर गाड़ी के नीचे दबा हुआ था।

आर्केस्ट्रा देखने में हुई मारपीट ,थाना पँहुचा मामला

गिधौर: थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें गांव के  स्व.अमृत भुइयां के पुत्र रामदेव भुइयां घायल हो गया। इस बाबा रामदेव भुइयां ने मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में सिन्दुआरी गांव के शिवकुमार यादव व टीभन यादव को अभियुक्त बनाया है।इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।

पुर्व मंत्री ने बरूरा शरीफ मजार में किया चादरपोशी

चतरा
:- प्रतापपुर प्रखंड के पंचायत बरुरा में बरूरा मजार शरीफ में गुरुवार को पुर्व कृषि मंत्री सह राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने चादरपोशी किया।चादर पोशी कर पुर्व मंत्री ने चतरा विधानसभा की खुशीहाली एवं हरियाली की मन्नत मांगी।मौके पर राजद नेता भोली प्रसाद साहू, छात्र राजद चतरा अध्यक्ष चंदन राज यादव, रामबृक्ष यादव,  मो वसिम खान,मो यसिम अंसारी,मो इमामउदिन अंसारी,मो रज्बी खान,मो अफजल हुसैन,मो इजाज आलम,मो मफफूज समेत सेकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घर घर रघुवर कार्यक्रम के तहत चलाया गया जनसंपर्क अभियान



  चतरा :कन्हाचट्टी प्रखंड के अति सुदूरव्रती पंचायत बेंगोकला के पथेल, गड़िया,अमकुदर,बनिया बांध, सिकिद,धावैया, बागमेरी,जसपुर,कंद्री,कर्मा, गावों में भाजपा  अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान व  अनुसूचित जनजाति मोर्चा के  जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य  भेखलाल मुंडाकिया के द्वारा जनसंपर्क  अभियान चलाया गया ।इस दौरान
बैंगोकला के सहॉर गाव में खैरवार समाज के साथ बैठक भी किया किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री  अनुसूचित जनजाति मोर्चा व खेरवार समाज के प्रदेश सचिव सिकेंद्र सिंह खेरवार ने किया।उन्होंने समाज के लोगो को जागरूक होने पर बल दिया।मौके पर सरकार के उपलब्धियों को गिनाया,घर घर रघुवर के कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने की बात कही।कार्यकर्ता  को घर घर जाकर उपलब्धि को बताए।

रघुवर सरकार में ही बिजली,सड़क,शिक्षा, स्वास्थ,पुल,पुलिया,आवास,आदि पर विशेष कार्य किया गया।
महिलाओं को सम्मान इस सरकार में मिला,गैस कनेक्शन,शौचालय,1 रुपए में जमीन का रजिस्ट्री,देने का काम किया।साथ में जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह जिला बीस सूत्री सदस्य भेखलाल मुंडा,पूर्व जिला संयोजक,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धीरज,सिन्हा,जिला महामंत्री bjp ST मोर्चा सिकेंद्र सिंह खेरवार,बिहारी भारती,कमल दूत दुलार सिंह खेरवार,चेटलाल खेरवार,परमेश्वर खरवार,नरेश खेरवार,महरू सिंह,गांगुली सिंह,प्रेमन खेरवार,विजय सिंह,खेरवार,व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

मूर्ति विसर्जन में युवक डुबा पानी मे हुई मौत, गाँव मे पसरा मातम

एम न्यूज़ ,  हजारीबाग।मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से  एक युवक का मौत हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दारू थाना क्षेत्र के दारू खेरका निवासी 35 वर्षीय मनोज ठाकुर  बुधवार की देर रात पेटो तालाब में अन्य युवकों के साथ मूर्ति विसर्जन को गया था। इसी दौरान मूर्ति को लेकर वह गहरे पानी में उतर गया। कुछ ही देर हुआ की वह तालाब में ही लापता हो गया। काफी तलाश के बाद अन्य युवकों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस वालों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मनोज ठाकुर के मौत से पूरे गाँव मे शोक की लहर है।वही परिजनों के रोरोकर बुरा हाल है।

भाजपा नेताओं ने किया दौरा

चतरा: सदर प्रखंड के ब्रह्ममना पंचायत के विभिन्न गावों में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेश पासवान एंव जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह बीस सूत्री सदस्य भेखलाल मुंडा  ने किया जनसंपर्क जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान ग्रमीणों के समस्याओं को सुनते हुए
आम जनता व कार्यकर्ताओं से मिले।
क्षेत्र दौरा  के दौरान ग्रामीणों से मिलते भाजपा नेता
क्षेत्र दौरा  के दौरान ग्रामीणों से मिलते भाजपा नेता
  मौके पर  पूर्व जिला संयोजक अभाविप धीरज कुमार,दीपक शर्मा, भिखारी भुइयां,अजय भारती,महेश भारती,अखिलेश भारती,व अन्य लोग उपस्थित थे।

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को सम्मानित किया गया

जगन्नाथपुर में बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जगन्नाथपुर(चाईबासा) दुर्गा पुजा के शुभ अवसर पर महासप्तमी से लेकर महानवमी तक भक्ति पर आधारित छोटे-छोटे बच्चों का बुंगी-बुंगी डान्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखकर लोगों ने खूब सराहा ।

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को दिये पुरुस्कार

बूगी बूगी कार्यक्रम के अंतिम  दिन अर्थात महानवमी के दिन बुंगी-बुंगी कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक के द्बारा विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रथम पुरस्कार वसुंधरा ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार माँ दुर्गा ग्रुप, तृतीय पुरस्कार मां भगवती को टाँफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया, राममंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को कॉपी ओर कलम देकर उनका उत्साह बढ़ाया, वही दुर्गा पुजा समिति के मंच संचालक रोहित मिश्रा व कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को भी सम्मनित किया गया।

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया



 थाना का प्रभार लेने के बाद से मधुसूदन मोदक का जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग कार्य को देखते हैं दुर्गा पूजा समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक एक मिलनसार और सच्चे पुलिस अधिकारी हैं ,जो हमेशा सच के साथ में रहते हैं। उनके कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया।


एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...