राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी



गिद्धौर(चतरा)ः रविवार को गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। शिक्षा दिवसर पर मध्य विद्यालय सलगा के शिक्षक व बच्चे ने प्रभात-फेरी निकाली। साथ हीं इस अवसर पर विद्यालय में निबंध तथा सलोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्रम में शिक्षकों द्वारा शिक्षा की महत्ता पर विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों को प्रथम शिक्षा मंत्री के जीवन की जानकारी भी दी गई। मौके पर शिक्षक मिथलेश राणा, पंकज राणा सहित अन्य शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने छठ घाटों की सफाई की

 छठ घाट का सफाई करते लोग
छठ घाट का सफाई करते लोग


गिद्धौर(चतरा)ः रविवार को गिद्धौर प्रखंड के छठ घाटों की साफ सफाई ग्रामीणों द्वारा जोरों से की गई। गिद्धौर छठ घाट की सफाई अध्यक्ष शंकर दांगी, मुनिराम दांगी तथा मखिया राजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्ष ने बताया छठ घाट वर्तियों के लिए मंगलवार तक पूर्ण रुपेण सजधजकर तैयार हो जाएगा। घाट से ब्लॉक मोड़ तक पवन डीजे द्वारा लाइट व साउंड लगाया जा रहा है। घाट डैम में डेंगी की भी व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई में संयोजक राजूलाल वर्मा, सचिव श्याम सुंदर दांगी, सह सचिव अनिल दांगी, कोषाध्यक्ष सतीश दांगी, राजेश कुशवाहा, सुरेन्द्र दांगी, मुकेश कुमार, मनोज दांगी, शशि कुमार, आशीष कुमार, रणजीत कुमार, आकाश कुमार सहित अन्य शामिल थे।


भगवान चित्रगुप्त के प्रतिमा का किया गया विसर्जन



इटखोरी(चतरा)ः इटखोरी प्रखंड के चट्टी गांव में चित्रांश परिवार द्वारा स्थापित भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रतिमा का रविवार शाम गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर विसर्जन कर दिया गया। गाजे बाजे के साथ निकाले गए जुलूस के दौरान डीजे साउंड की धुन पर चित्रांश परिवार के युवक जमकर थिरके। इस बीच पुरे गांव में जुलूस का भ्रमण करवाया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने भगवान चित्रगुप्त महाराज की खुब जयकारे लगाए। इससे पहले पूजा स्थल पर पुरोहित भोला पांडेय द्वारा हवन पूजन भक्तिभाव के साथ कराया गया। इसके उपरांत नाचते गाते गांव के हीं टाल तलाब  पर पहुंचे चित्रांश परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त महाराज की महाआरती कर फिर से अगले साल पधारने का निमंत्रण देकर विसर्जन कर अपने-अपने घरों के लिए वापस लौट गए। विसर्जन में पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा, मनीष सिन्हा, बिजेश प्रसाद, नवनीत सिन्हा, रवि सिन्हा, सच्चिदानंद प्रसाद, रंजित सिन्हा, संदीप सिन्हा, विश्वजीत सिन्हा, विकाश सिन्हा, संजय सिन्हा एवं विवेक सिन्हा समेत बडी संख्या में चित्रांश परिवार के लोग शामिल थे।

पूर्व कृषि मंत्री ने किया फीता काट कर क्लीनिक का उद्घाटन



चतरा/हंटरगंजः पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय में सूर्या क्लीनिक का विधवत फीता काटकर उद्घाअन किया। इस अवसर पर श्री भोक्ता ने कहा कि क्लीनिक के खुलने से गरीबों को फायदा होगा, सभी तरह का इलाज सूर्या क्लिनिक के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर रितेश्वर यादव, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, जिप सदस्य रेनू दास, जिप सदस्य कामेश्वर सिंह भोक्ता, डॉ. लखन सिंह भोक्ता आदि उपस्थित थे। इसके उपरांत पूर्व मंत्री आगामी 24 नवंबर को हंटरगंज सहीत सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम को  सफल बनाने के लिए क्षेत्र का दौरा किया। उनहोंने बताया कि बाबूलाल मरांडी कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज एवं जोरी में कुल चार सभा को संबोधित करेंगे।

रंगरेलिया मनाते युवक धराया, जेल



टंडवा(चतरा)ः प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा दिया। वहीं युवती को मेडिकल जांच के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को टंडवा मुख्यालय के एक लड़की के साथ जंगल में रंगरेलियां मनाते हजारीबाग जिले के केरेडारी निवासी चंदन साव को पकड़ा गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर पुलिस को सौप दिया था। पुलिस ने दोनों से पूछ ताछ करने के बाद युवक को 106/18 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

आदिवासी कुड़मी समाज का एकदिवसीय सम्मेलन संपन



टंडवा(चतरा)ः टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित टॉउन हॉल में रविवार को आदिवासी कुड़मी समाज के बैनर तले एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश नाथ महतो व संचालन महादेव डुंगरिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड आंदोलन कारी वीर शहीद कृष्णा महतो के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बीएन महतो ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा की कुड़मी जाति का उद्देश्य को ट्राइबल रिसर्च इंस्टिच्यूट के द्वारा आगामी आठ महीने के अंदर सर्वे किया जायेगा। इस सर्वे के तहत कुड़मी जनजाति को एसटी का दर्जा दिया जाने से संबंधित गांव जाकर दावे को पता किया जाएगा। इसके अंतर्गत कुड़मी समुदाय के जनजातीय तत्वों, जनजातीय संस्कृति और वर्तमान दशा संबंधित रिपोर्ट संग्रह कर सरकार को भेजा जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न जगहों से पहुंचे अतिथियों ने क्रमशः अपनी विचार को रखा। मौके पर दीपक कुमार, तरुणी माहता, प्रसेनजित महाता, बैजनाथ महतो, संजीव महतो, छोटेलाल महतो, अर्जुन कुमार महतो, राजेश कुमार,गोपाल महतो, जानकी कुमार महतो, सुखदेव महतो समेत सैकड़ो कुड़मी समाज के महिला व पुरुष उपस्तिथ थे।

संगठन विस्तार को लेकर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने किया जनसंपर्क



चतरा/लावालौंगः रविवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों द्वारा संगठन विस्तार को लेकर लावालौंग प्रखंड के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया गया। इस दौरान संघ के लोगों ने अपने समाज के लोगों के घर-घर पहुंचकर लोगों को संघ के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि आज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कहीं ना कहीं हम अपने समाज के लोगों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में हम अपना और आने वाली पीढ़ी का कुछ भी विकास नहीं कर सकते हैं। हमें एकजुट होकर अपने समाज को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इसके लिए आगामी 25 नवंबर को लावालौंग में बैठक का आयोजन कर प्रखंड स्तरीय कमिटी का विस्तार किया जाएगा। हम सब को कोशिश करना है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग पहुंचे। जनसंपर्क में नरेश पांडेय, सुदामा पांडेय, संतोष पांडेय, बसंत पांडेय, राधेश्याम पांडेय एवं कृष्णा पाठक शामिल थे।

भूमि विवाद में शिक्षक घायल, एक गिरफ्तार



मयुरहंड(चतरा)ः मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंझगावां में भूमि विवाद में पाराशिक्षक संजय कुमार राणा एंव महेश राणा पर हमला कर दिया गया। जिसमें संजय कुमार राणा गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संजय कुमार राणा के जमिन पर भाई ब्रह्मदेव राणा गढ़ा खुदा रहा था। संजय कुमार राणा रोकने गया तो उस पर भाई ब्रह्मदेव राणा, पत्नी अंजनी देवी, पुत्र रंजीत राणा हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस मामले में संजय राणा के लिखित आवेदन में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने घायल को उपचार हेतु प्राथमिक स्वाथ केन्द्र इटखोरी भेजा। वहीं इस मामले में आरेपी ब्रह्मदेव राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू



चतरा(एम न्यूज़ 13 टीम)ः लोक आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। नहाय खाय के साथ ही सूर्य उपासना के चार दिवसीय महाव्रत की शुरुआत हो गई। नहाय खाय को लेकर महिलाएं व पुरूष छठव्रती स्नान करने के लिए निकट के जलाशयों में गए और स्नान किया। उसके बाद छठव्रती अपने-अपने घरों में पूरे श्रद्धा के साथ नहाय-खाय का प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही व्रती दिनभर उपवास रहकर सोमवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे। उसके बाद फिर उपवास चोबीस घंटे का र्निजला उपवास प्रारंभ होगा। ऐसे में नहाय-खाय के साथ ही नेम निष्ठा के इस पर्व को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। चारों ओर शुद्धता का ख्याल रखा जा रहा है। व्रतियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पूजन सामानों की खरीदारी भी जोरों पर है। घाटों की साफ-सफाई का कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। अब इन घाटों को सजाने और संवारने का कार्य किए जा रहे हैं। लाइट-बत्ती से लेकर लाउडीस्पीकर एवं अन्य सारी व्यवस्था की जा रही है। शहर में वैसे तो कुल छह घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। लेकिन सर्वाधिक भीड़ दीभा स्थित छठ घाट पर उमड़ती है। छठ घाट पर स्थित सूर्य मंदिर से शहरवासियों का विशेष रूप से आस्था है। नहाय-खाय के दूसरे दिन सोमवार को खरना का पर्व है। खरना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। दूध के लिए वैसे तो पिछले चार पांच दिनों से अग्रिम बुकिंग हो रही थी। लेकिन रविवार को इस में और तेजी आई है। गाय और भैंस के अलावा डेयरी के दूध को लेकर बुकिंग की जा रही है। कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा मुफ्त में दूध वितरण की योजना बनाई गई है। मंगलवार को भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी स्वरूप को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। उसके दूसरे दिन बुधवार को उदीयमान स्वरूप को अर्घ्य अर्पित करने के बाद पारण के साथ महापर्व का समापन हो जाएगा।

डैम में छठ घाट के निर्माण से ही होगा स्थाई समाधान

छठ घाट में पानी भरते पम्प
छठ घाट में पानी भरते पम्प


प्रतापपुर(चतरा)ः प्रतापपुर प्रखंड के सुखनदिया छठ घाट में प्रत्येक वर्ष पानी की किल्लत से निजात पाने के लिए जयप्रकाश डैम में छठ घाट के निर्माण की मांग तेज होने लगी है। इसके निर्माण में विशेष राशि की आवश्यकता होगी। जिसके लिए स्थानीय विधायक एवं सांसद का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने की जरूरत है। वर्तमान छठ घाट सुखनदिया नदी नही बल्कि एक ऐसा नाला है जो बरसात के खत्म होते ही उसका पानी बिल्कुल सुख जाता है। यह नाला भी इसी डैम के जल स्त्रोत से प्रवाहित होता है। ऐसे में डैम में छठ घाट का निर्माण से ही स्थाई समाधान हो सकेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे दर्शक




कुंदा(चतरा)ः कुंदा प्रखंड के मेडवादिह गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप मैदान में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बिते रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत फीता काट कर मुख्य अतिथि समाज सेवी डॉ. हरदेव यादव व पूजा कमिटी सदस्यों ने संयुक्त रुप से किया। अशोक यादव ने इस अवसर पर दर्शकों को संबोधित करते हुए शांति के साथ कर्यक्रम का लुप्त लेने की आग्रह की। कलाकार चिंटू भाई ने गणेश वंदना भक्ति गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद झारखंड के लोकप्रिये नागपुरी गायक बबन छैला ने ऊगा हो सुरुज देव छठ गीत से कार्यक्रम को आगे बढाया। उसके बाद एक से बढ़ कर एक हिंदी, भोजपुरी, नागपुरी गीतों पर कलाकारों ने दर्शकों को खूब झुमाया। वही मंटू के गए छठ गीत घरवा आई ए सजनवा छठ हो व त पर खूब झूमे दर्शक। कर्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मी पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजय यादव, सचिव लवकुश यदुवशी, कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता, अजय यादव, आशिष यादव, विजय यादव, डॉ. नंदकिशोर यादव, संतोष यादव, कमलेश कुमार यादव, सुधीर कुमार, अजित कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

जेवीएम के हल्ला बोल कार्यक्रम का दुसरे दिन शुभारंभ सिमरिया विधायक के गृह प्रखंड से हुवा, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा बेशर्मी की हद पार कर अपने वादों से मुकर रही है भाजपा सरकार, गुंडों के बल पर कर रही है दंगों की राजनीति

नोटः-फोटो जन सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम व लावालौंग के जन सभा में उमड़ी भीड़

चतरा/सिमरिया/टंडवाः जेवीएम के हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का दुसरे दिन शनिवार को सिमरिया विधायक गणेश गंझू के गृह प्रखंड लावालौंग से शुभारंभ किया गया। विधायक के गृह प्रखंड में आयोजित जेवीएम के सभा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दुसरे दिन लावालौंग के बाद सिमरिया प्रखंड मुख्यालय, टंडवा प्रखंड के मिश्रोल व टंडवा में भी सभा का आयोजन किया गया। सभा में पार्टी सुप्रिमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि झूठे वादे कर लोगों को सुनहरे सपने दिखा कर वोट ले निजी स्वार्थ के लिए बनाई गई बीजेपी सरकार को आम लोगों से कोई सरोकार नहीं है। सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा की झारखंड के स्थापना के बाद यहां के लोगों के मन में जो उम्मीद जगी थी वह आज तक पूरी नहीं हो पाई । वर्तमान सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है। पेट्रोल-डीजल को साजिश के तहत जीएसटी मुक्त रखा गया। सरकार चाहती तो इसे भी जीएसटी के अंतर्गत ला सकती थी। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते ही जीरो बैलेंस में लोगों के खाते खुलवाए। अब मिनिमम बैलेंस के नाम पर उनके वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति, विधवा पेंशन, किसान बीमा की राशि काट ली जा रही है। बिना जांच कराए आधार से लिंक के नाम पर 2.5 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए गए। अब गरीब लोग कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। हमने अपने मुख्यमंत्री काल में गांव मोहल्ले में विद्यालय खुलवाया एवं गांव टोलों के पढ़े-लिखे युवाओं को शिक्षक बनाया। वर्तमान सरकार विद्यालय बंद कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि झूठ और फरेब के आधार पर सत्ता पर काबिज केंद्र व राज्य सरकार अब दंगों की राजनीति करने में भी जुटी है। हांथ से सत्ता फिसलता देख अब भाजपा के गुंडे लोगों के धार्मिक भावना को टारगेट करने में जुटे हैं। ये लोग मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा समेत अन्य धार्मिक स्थलों में प्रतिबंधित चीजों को फेंकवाकर पुनः सत्ता हासिल करने की जुगाड़ में लगे हैं। झाविमों सुप्रीमों ने कहा कि भाजपा अपने हिसाब से कानून और संविधान का इस्तेमाल करना चाहती है। इनका बस चले तो कानून और संविधान को ही बंद कर दे। घोर नक्सल प्रभावित लावालौंग में स्थित पार्टी कार्यक्रम में बाबूलाल ने कहा कि समय आ गया है कि अब आमलोगों के भावनाओं का सौदा करने वाले भाजपा की सरकार को मिलकर उखाड़ फेंके। कार्यक्रम को केंद्रीय सचिव खाली खलीद, योगेंद्र प्रताप सिंह, नीलम देवी, सत्यानंद भोक्ता, जीतन राम, छठु सिंह भोगता, रामदेव सिंह भोक्ता,  विनोद पांडेय, आलोक रंजन, सलीम अख्तर आदि ने भी संबोधित किया। वहीं बाबूलाल के समक्ष सिमरिया के दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री मरांडी ने सभी को माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया।

उपायुक्त ने की स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा, सरकारी कार्यालयों में 14 से 15 नवंबर तक लाईटिंग व्यवस्था करने के दिए निर्देश



चतराः शनिवार को विकास भवन के सभागार में उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के वरीय अधिकारियों की बैठक राजय स्थापना दिवस को लेकर हुई। बैठक के दौरान राज्य स्थापना दिवस पर किये गये तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विभागों के प्रधान सहायकों को अपने-अपने कार्यालयों में 14 से लेकर 15 नवंबर तक विद्युत साज-सज्जा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। स्टेडियम में विभिन्न विभागांे द्वारा स्टाॅल लगाने तथा सभी विभागों को संबंधित योजनाओं का पंपलेट, पेास्टर यादी के माध्यम से लोगों को जानकारी देने, नगर परिषद् पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को मुख्य समारोह स्थल पर अस्थाई रूप से महिला एवं पुरूष प्रसाधान का निर्माण सुनिश्चित करने, जिला जनसपंर्क पदाधिकारी को एलईडी वाहन के माध्यम से कार्यक्रम का लाईव प्रसारण, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ, सिविल सर्जन, एसी, एलआरडीसी, डीएसई, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, कार्यपालक अभियंता आकांक्षी जिला के फैलो सहित अन्य उपस्थित थे। 

एसपी ने की मासीक अपराध समीक्षा बैठक, उग्रवाद व अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश, पत्रकारों से कहा अक्टूबर माह में सबसे कम घटी है अपराधिक घटनाएं

नोटः-फेाटो क्राईम मिटींग में उपस्थित एसपी व अन्य  


चतराः शनिवार को मासीक अपराध समीक्षा बैठक एसपी अखिलेष बी वारियर ने समाहरणालय स्थित काॅन्फ्रेंस हाॅल में की। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में कुल 161 मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज किये गए। जिसमें हत्या के 11, लूट के चार, अपहरण के तीन, चोरी के 10, दंगा से संबंधित 18, नक्सल से चार एवं चार दहेज के मामले शामिल है। जबकि पांच मामले मोटरसाइकिल दुर्घटना एवं चार मामले उत्पाद अधिनियम के हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मामले के वनिस्पत अक्टूबर माह में अपराध की कम घटनाएं घटी है। वाहन लूट कांड के तीन मामलों का उद्भेदन किये जाने की बात उन्होंने बताई। आगे बताया कि जिले के विभिन्न थानों में 1375 मामलों में अपराधी फरार है। जिसमें 46 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि 550 मामले का वेरिफिकेशन किया गया। आठ मामले में आरोपी मृत्य पाये गये। जबकि 671 फरार पाये गये। जिले के विभिन्न थानों में 1265 स्थाई वारंटियों में से 106 की गिरफ्तारी की गई है। 156 के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों को अफीम की खेती पर शिकंजा कसने के साथ उग्रवाद व अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अफीम के फसल लगाने का यही सीजन है। अभी से ही नशे के सौदागरों के द्वारा खेतों को तैयार करने के साथ अफीम लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसपर अभी से ही सख्ती से निपटने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने दिया। इसके अलावे अपराध से संबंधित अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी पत्रकारों को दी गई। बैठक में एएसपी अभियान निगम प्रसाद, एसडीपीओ सदर, एसडीपीओ टंडवा व समिरिया, सभी पुलिस निरीक्षक, थानेदार व अन्य उपस्थित थे।

कुंदा के नए प्रभारी बने रामवृक्ष, नवीन लाईन हाजीर



चतराः एसपी अखिलेश बी वारियर ने लंबे समः से प्रभार में चल रहे अति उग्रवाद प्रभावित कुंदा थाना का प्रभारी रामवृक्ष राम को बनाया है। वहीं पत्थलगड़ा के थाना प्रभारी नवीन रजक को कर्तव्य हीनता के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सूत्रों की माने तो छाठ पूजा के बाद अन्य अन्य पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापन व स्थानांतरण किया जाएगा।

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी में लगे लोग



चतरा(एम न्यूज़ 13, टीम)ः दीवाली संपन्न होने के साथ ही लोग लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में जुट गए हैं। नेम-निष्ठा के इस पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। महापर्व की शुरूआत रविवार को नहाय-खाय के साथ होगी। लेकिन इसके पूर्व ही वातावरण भक्तिमय होने लगा है। छठ घाटों की साफ-सफाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए दीभा मोहल्ला स्थित छठ तालाब, चैर मोहल्ला स्थित कठौतिया तालाब, जतराहीबाग स्थित पुरैनिया तालाब, विकास भवन के समीप में स्थित हरलाल तालाब, चतरा-चैपारण पथ पर स्थित हेरू जलाशय और बाईपास रोड़ में स्थित बाबा घाट में छठ घाट बनाए गए हैं। विभिन्न प्रखंडों के छठ घाटों के साफ सफाई का काम स्थानिये युवाओं व पूजा समिति सदस्यों के द्वारा कर ली गई है। दूसरी ओर छठ पूजा को लेकर पूजन सामग्रियों की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है। परिधान, साड़ी, चुड़ी, श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ देखते ही बन रही है। ज्ञात हो कि चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ रविवार से नहाय-खाय के साथ हो रहा है। व्रती नजदीक के जलाशय में स्नान ध्यान करेंगे। उसके बाद अरवा चालक, दाल और कद्दू की सब्जी का भोग लगाएं। भोजन के बाद निर्जला उपवास रहेंगे। दूसरे दिन सोमवार को खरना होगा। खरना के बाद मंगलवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य व बुधवार को उदीयमान स्वरूप को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही महापर्व का समापन्न हो जाएगा।

सड़क दुर्घटना में हाइवा उप चालक कि मौत



चतरा/सिमरिया:-स्थानीय थाना क्षेत्र के जबड़ा बाजार के समीप शुक्रवार की रात एक हाइवा की बारह चक्का ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे हाइवा के उप चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को हजारीबाग रेफर किया गया है। हाइवा का उप चालक मनोज कुमार और घायल चालक सत्येंद्र महतो टंडवा थाना क्षेत्र के दुंदुआ गांव के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार हाइवा आम्रपाली कोल माइंस से कोयला लादकर टोरी साइडिंग जा रहा था। जबड़ा बाजार के समीप इसकी जोरदार टक्कर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से हो गई। घटना के बाद पहुंची सिमरिया पुलिस ने काफी मशक्कत से हाइवा में फंसे उप चालक के शव को बाहर निकाला और अंत्य परीक्षण के लिए चतरा भेज दिया। जबकि ट्रक चालक को 108 एंबुलेंस से सिमरिया अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम में नेताओं ने भरा हुंकार, मरांडी ने कहा केंद्र से लेकर राज्य तक सिर्फघोषणाओं की सरकार






चतरा/मयूरहंड/इटखोरी/गिद्धौर/पत्थलगडा। शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर जेवीएम सुप्रिमो सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांड़ी शुक्रवार को इटखोरी पहुंचे। पहले दिन श्री मरांडी पार्टी के सिमरिया विधान सभा क्षेत्र के मयूरहंड प्रखंड अंर्तगम करमा में आयोजित हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मंझगांवा चैक पर श्री मरांडी का भव्य स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया इसके बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
 करमा के बाद श्री मरांडी पार्टी के वरीष्ट नेताओं के साथ भद्रकाली मंदिर पहुंचे, जहां पूजा अर्चना के करने के उपरांत इटखोरी में आयोजित हल्ला बोल पोल खोल, चोर मचाये शोर कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी प्रकार श्री मरांडी पहले दिन गिद्धौर व पत्थगलडा में आयोजित सभा में शामिल हुए व सरकार के गलत नितियों से अवगत कराने के साथ जेवीएम के टीकट से चुनाव जीतकर भाजपा में शामिल होने वाले स्थानिये विधायक की भी पोल खोली। श्री मरांडी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार न कानून मानती है और न ही संविधान को मानती है। वर्तमाण समय में केंद्र व राज्य में बीजेपी की सरकार है। जब देश के प्रधानमंत्री ही झुठ बोलते है तो देश का विकास एक सपना जैसा हो जाता है।
नोटः-फोटो पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम में बाबुलालमरांडी
नोटः-फोटो पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम में बाबुलालमरांडी
  उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी केवल अमीरों के हित के लिए बनी हैं। इस सरकार ने गरीबों का दोहन ही किया है। मरांडी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों से जीरो बैलेंस पर खाता खोलवाने का कार्य किया। वहीं मिनिमम राशि के नाम पर 5 हजार करोड़ की जमा कराई। उन्होंने रघुवर सरकार से कहा कि प्रदेश की सरकार अमित शाह के डाइनिंग रूम में बने प्लान पर चल रही है। जहां गरीबों के हित को छोड़ करोड़ो के सौदेबाजी में लगी है।

कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष खालिद खलील, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जेवीएम नेत्री नीलम देवी, जिलाध्यक्ष तुलेश्वर, बालगोबिंद राम, पूर्व मुखिया रामनाथ यादव, सिंधु सिंह व डॉ. बाबूलाल दांगी .सहित अन्य शामिल थे।

बाजे-गाजे के साथ मां काली व माता लक्ष्मी के प्रतिमाओं का किया गया विर्सजन



चतरा/इटखोरी/पत्थलगडा/टंडवा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अलावे जिले के इटखोरी, पतथलगडा, टंडवा व हंटरगंज आदि प्रखंडों में काली पूजा व लक्षमी पूजा का समापन बाजे-गाजे के साथ प्रतिमाओं के विर्सजन कर किया गया। कई प्रखंडों में विभिन्न क्लबों द्वारा स्थापित माता लक्ष्मी, सरस्वती और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का भी बाजे-गाजे के साथ स्थानीय जलाशयों में विसृजन किया गया। माता काली के प्रतिमा के विसर्जन को लेकर पत्थलगडा प्रखंड के बरवाडीह में सुमन क्लब द्वारा जुलूस निकाला गया जो देर रात तक चला। जुलूस में पूजा समिति के सदस्यों के साथ युवा श्रद्धालु जमकर झूमे। जलाशय पहुंचकर प्रतिमा की आरती उतारी गई, तत्पश्चात नम आंखों से विसर्जित किया गया।

श्रद्धा पूर्वक पूजे गए जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों मंे भगवान चित्रगुप्त

चतरा/इटखोरी/मयूरहंड/प्रतापपुरः श्रद्धा व निष्ठा के साथ श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा जिला मुख्यालय सहित इटखोरी, गिद्धौर व प्रतापपुर आदि प्रखंडों मंे कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान पूर्वक की गई। मसिभाजन रूपेण चरचित्वं महितले लेखनी, कटनी, हसते श्री चित्रगुप्ताय् नमस्तुते..... आदि मंत्रोचार के साथ विधि विधानपूर्वक चिंत्राश परिवारों द्वारा पूजा अर्चना कि गई। वहीं समाज के अधिकतर लोगों ने घरों में इस मौके पर विशेष रूप से कलम दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से अच्छे भविष्य की कामना कि। शहर के काली मंदिर, बिंड मुहल्ला, जतराहीबाग के अलावे इटखोरी के चट्टी, मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय के अलावे गिद्धौर व प्रतापपुर आदि प्रखंड में कायस्थ समाज द्वारा पूजा पंडालो मंे भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर आर्कषक ढंग से सजाया गया था। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त महाराज आज के दिन मनुष्य के भाग्य की रचना करते हैं। इस लिए पूजा के उपरांत दिनभर समाज के लोग कलम दवात व कागज का उपयोग नही करतें है। पंडालों में पूजा व आरती के समय भारी संख्या में महिला व पुरूषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इटखोरी में आयोजित पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव बिजेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, पूजा प्रभारी संदीप सिन्हा, रंजीत सिन्हा, पत्रकार रवि सिन्हा, संजय सिन्हा, पप्पू सिन्हा, विश्वजीत कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा,  सचिदानंद प्रसाद,  मुन्ना बाबू, राजेश कुमार सिन्हा,  राकेश कुमार सिन्हा व विकास कुमार सिन्हा आदि नक अहम भूमिका निभाई। वहीं मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवालय के समीप भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम के साथ मनाई गई। चित्रांश परिवार ने प्रतिमा स्थापित करने के साथ पूरे विधि विधान के साथ भगवान् चित्रगुप्त की पूजा की। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया पूजा को लेकर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर चित्रांश परिवार के अध्यक्ष शशि प्रमोद लाल, सचिव संतोष कुमार सिन्हा, कोषध्यक्ष सुबोध कुमार सिन्हा, संजोजक उदय कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा, अनंत सिन्हा, भोला सिन्हा, शंकर प्रसाद, शशि सिन्हा, रामजीवन प्रसाद सहीत चित्रांश परिवार ने मुख्य भूमिका निभाई।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...