टंडवा/चतरा:- टंडवा प्रखंड के आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापित गांव कुमरांग कला, कुमरांग खुर्द, होनहे, उडसू, बिंगलात के लोगों द्वारा 10 दिसंबर को आहुत धेराव व हल्ला बोल कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम को आम्रपाली के मैनेजर के आग्रह पर लिया गया है। मैनेजर एसके झा ने बताया कि पिओ के बाहर होने के कारण वार्ता का समय आगे करते हुए बारह दिसंबर रखा है। मैनेजर ने आग्रह करते हुए कहा कि रैयतों कि तीन सुत्री मांग जायज है। आगामी बारह दिसंबर को गोसाईं थान में वार्ता की जाएगी। आशुतोष मिश्रा ने तमाम ग्रामीणों को वार्ता में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। श्री मिश्रा ने कहा कि समस्या का समाधान नही हुवा तो आम्रपाली परियोजना अनिश्चितकालीन बन्द कराया जाएगा।
एम न्यूज़ 13 का मकसद है कि चतरा जिला के अलावे अन्य महत्वपूर्ण खबर से अवगत कराना एंव स्वच्छ पत्रकारिता करना है।किसी भी तरह की खबर भेजने के लिये हमारे नम्बर 7992216120पर सम्पर्क कर खबर भेज सकते है।
आम्रपाली मैनेजर के आग्रह पर हल्ला बोल कार्यक्रम स्थगित
टंडवा/चतरा:- टंडवा प्रखंड के आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापित गांव कुमरांग कला, कुमरांग खुर्द, होनहे, उडसू, बिंगलात के लोगों द्वारा 10 दिसंबर को आहुत धेराव व हल्ला बोल कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम को आम्रपाली के मैनेजर के आग्रह पर लिया गया है। मैनेजर एसके झा ने बताया कि पिओ के बाहर होने के कारण वार्ता का समय आगे करते हुए बारह दिसंबर रखा है। मैनेजर ने आग्रह करते हुए कहा कि रैयतों कि तीन सुत्री मांग जायज है। आगामी बारह दिसंबर को गोसाईं थान में वार्ता की जाएगी। आशुतोष मिश्रा ने तमाम ग्रामीणों को वार्ता में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। श्री मिश्रा ने कहा कि समस्या का समाधान नही हुवा तो आम्रपाली परियोजना अनिश्चितकालीन बन्द कराया जाएगा।
बीस सूत्री अध्यक्ष व मुखिया ने स्वास्थ्य कार्ड का किया वितरण
इटखोरी/चतरा:- रविवार को इटखोरी प्रखंड के धनखेरी पंचायत स्थित परोका कला गांव में शिवर लागाकर 117 लाभुकों के बीच पीएम स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। कार्ड का वितरण लाभुकों के बीच प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, धनखेरी मुखिया उमेश साव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, उपमुखिया संजय कुमार गुप्ता व स्वास्थ्य सहिया लता देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह योजना गरीबों के लिए प्रारंभ किया है। इस कार्ड के माध्यम से किसी भी गरीब परिवार का पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। मौके पर ग्रामीण गायत्री देवी, रितु देवी, रतिमा देवी, रामखेलावन राणा,प्रशांत सिंह, सकलदेव राम, नवीन सिन्हा, लखन भुइयां, मखुली भुइयां, संजय भुइयां समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में बरामद किए तीन मोटरसाइकिल
चतरा/टंडवा :- जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनपुर गांव स्थित टंडवा-सिमरिया मुख्य मार्ग के किनारे से पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में तीन लावारिस मोटरसाइकिल को रविवार के सुबह बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लावारिस हालात में जेएच 01 बीबी 5916, जेएच 01 सीएम 1319 एवं जेएच 01 एके 8850 तीन मोटरसाइकिल खड़ी हैं। पुलिस ने तीनों बाईक को जब्त करते हुए थाना ले आई है और जांच शुरू कर दी है।
सीआरपीएफ ने कुंदा प्रखंड मुख्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान
कुंदा/चतरा:-रविवार को कुंदा प्रखंड मुख्यालय में सीआरपीएफ 190वीं बटालियन के जवानों द्वारा सघन स्वच्छता अभियान चलाया। इस क्रम में जवानों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर अंबेडकर चैक और थाना परिसर तक जाने वाली सड़क पर झाडू लगाने के साथ सार्वजनिक स्थल दुर्गा मंडप सहीत विभिन्न मार्गों की साफ-सफाई की। अभियान का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव ने इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनाए और बीमारियों को दूर भगाएंगे। उन्होंने कहा कि घर एवं आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से स्वच्छ रखें। गंदगी बीमारियों का कारण है। अभियान में इंस्पेक्टर के अलावे एसआई परमेश्वर महतो सहित सैकड़ों जवान शामिल थे।
मंडल कारा में की गई छापेमारी
चतरा :-मंडल कारा चतरा में बिते देर रात पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर को मिले गुप्त सूचना के आलोक में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी में कुछ हाथ नहीं आया। विभागिये सूत्रों की माने तो छापेमारी की सूचना लीक होने के कारण बंदी सतर्क हो गए थे। जानकारी के अनुसार डीसी एवं एसपी के निर्देश पर सदर एसडीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय वरूण देवगम, सदर थाना प्रभारी रामअवध सिंह आदि ने छापेमारी की। छापेमारी दल जब रात को कारा परिसर पहुंचा लेकिन कारा का मुख्य दरवाजा खोलने में काफी विलंब किया गया। लगभग एक घंटा तक चले छापेमारी में अधिकारियों ने कारा के सभी कक्षों की छानबीन की। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
जामताड़ा में हाथियों के झुंड ने एक महिला समेत तीन लोगो की जान लिया
रांची:-झारखंड राज्य के जामताड़ा में हाथियों के झुंड से कई लोगो की जान जा चुका है।हाथियों के झुंड के द्वारा लोगो की जान लेने से क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नीमबेड़ा गांव में हाथियों के झुंड ने 48 वर्षीय महिला एग्नेश सोरेन की जान ले ली। शनिवार की रात को महिला अपने घर में सोई हुई थी। हाथियों के झुंड ने उसके मिट्टी के घर ध्वस्त कर दिया। इसी क्रम में दीवार से दबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच चुकी है।
हाथियों का झुंड का फ़ोटो |
अरहर के खेत में मिला युवक का शव
रांची:- झारखंड राज्य के गोड्डा जिला के मेहरमा थाना क्षेत्र की छोटा बड़ा मानगढ़ पंचायत के मैनाचक गांव निवासी इसराइल अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र असलम अंसारी की हत्या का अज्ञात लोगों के द्वारा कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक अरहर के खेत के पास रविवार को असलम अंसारी का शव मिला है। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।
शौच के लिए गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी करता था। तीन चार दिन पहले ही गांव आया था।
जानकारी के मुताबिक, घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक अरहर के खेत के पास रविवार को असलम अंसारी का शव मिला है। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।
शौच के लिए गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी करता था। तीन चार दिन पहले ही गांव आया था।
घटना की जानकारी देते ग्रामीण |
10 दिसंबर को कांग्रेस निकालेगी शांति मार्च,लोगो को शांतिपूर्ण ढंग से रहने की अपील किया जाएगा
बैठक करते कांग्रेसी नेता |
बाल विवाह रोक थाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन
बाल विवाह रोक थाम को लेकर कार्यशाला में मुख्य अतिथि |
प्रतापपुर/चतरा:- शनिवार को प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत सचिवालय भवन में मैत्री नेटवर्क ग्रामीण विकास केंद्र बिहार-झारखंड के द्वारा बाल विवाह एक अभिशाप पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रतापपुर मुखिया रीना देवी, रामपुर मुखिया खेदू यादव तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भोला प्रसाद के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक नरेश भारती ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कोढ़ है, इसे दूर करने का संकल्प लें, अपने बच्चे-बच्चियों की शादी 18 वर्ष के बाद ही करें। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि 2006 में बनाए गए कानून के अनुसार बाल विवाह करने और इस विवाह में सहयोग करने वाले को जुर्माना और 2 वर्ष की जेल की सजा काटनी होगी। उषा देवी ने कहा कि बेटा होता है भाग्य से, लेकिन बेटी होती है सौभाग्य से। लोगों ने इस कार्यक्रम में हाथ उठाकर संकल्प लिया कि हम सभी अपने बच्चों की शादी निर्धारित उम्र सीमा के बाद करेंगे और अपने क्षेत्र में लोगों को भी जागरूक करेंगे। संस्था के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद व सचिव राजेश कुमार ने बताया कि बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने के उद्देश्य से अन्य जगहों के साथ चतरा जिले के प्रतापपुर व कुंदा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जगरुक्ता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में संतोष यादव नरसिंह दत सिंह, उषा देवी संजू देवी, सहित कई लोग थे।
सेंट्रल जेल में छापेमारी, खैनी व गुटखा बरामद
सेंट्रल जेल गिरिडीह से छापेमारी कर निकलते अधिकारी व जवान |
गिरिडीह : -शुक्रवार की मध्य रात्रि गिरिडीह के सेंट्रल जेल में छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान करीब दो घंटे तक चला। इसमें न सिर्फ यहां बंद सामान्य अपराधियों के वार्डो की तलाशी ली गई, बल्कि कुख्यात नक्सलियों एवं अपराधियों के वार्डो को भी पुलिस की टीम ने पूरी तरह से खंगाला। सदर एसडीएम राजेश प्रजापति ने टीम बनाकर एक रणनीति के तहत जेल में धावा बोला। आधी रात को हुई छापेमारी के कारण कोई भी बंदी अपने पास से सामान को इधर उधर नहीं छुपा सकता था पर इसमें पुलिस को बंदियों के पास से खैनी, तंबाकू व छह सौ रुपये नगद मिले। टीम में पुलिस पदाधिकारियों के साथ लगभग एक सौ सशस्त्र जवान शामिल थे। जेल गेट पर आवश्यक कार्रवाई पूरी होते ही अधिकारी व पुलिस के जवान जेल के भीतर दाखिल हुए। उस वक्त लगभग सभी वार्डो में बंदी गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक एक साथ जेल कंपाउंड के भीतर पुलिस जवानों के पहुंचने की आहट ने कैदियों को आधी नींद से जागने पर मजबूर कर दिया। देखते ही देखते सभी जवान पहले से बनी रणनीति के तहत वार्डो की तलाशी लेने में जुट गए। कैदियों के बिस्तर के नीचे से लेकर उनके शौचालयों तक को जवानों ने कुछ ही समय में पूरी तरह खंगाल डाला। जेल के अंदर कैदियों के इलाज के लिए बने अस्पताल तक को खंगाला गया। एसडीओ के अलावा मुख्यालय डीएसपी वन नवीन कुमार ¨सह, सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, सीओ धीरज ठाकुर, बीडीओ विभूति मंडल के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।
उपायुक्त ने किया कोषागार का औचक निरीक्षण
कोषागार का पंजी का निरीक्षण करते उपायुक्त |
चतरा:- शनिवार को अचानक चतरा उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने कोषागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कोषागार कार्यालय की संचिकाएं एवं अन्य रिकार्ड का अवलोकन किया और उसके बाद रिकार्ड रूम का भी जायजा लिया। डीसी ने बताया कि पंजी का संधारण बेहतर ढंग से हो रहा है। लेकिन कुछ विपत्रों के सत्यापन एवं भुगतान में काफी विलंब हो रहा है। वहीं कुछ ऐसे भी विपत्र हैं, जिसका निष्पादन त्वरित गति से हो जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण औचक था। इधर सूत्रों ने बताया कि रिकार्ड रूम के निरीक्षण के समय एक मात्र मोहन तिर्की नामक सुरक्षा गार्ड उपस्थित था। वहां तैनात अन्य सुरक्षा गार्डों में अमरेंद्र दास, ब्रहमदेव ¨सह, भुनेश्वर गंझू एवं राजेश कुमार अनुपस्थित थे। डीसी ने इस बाबत जवाब तलब किया है। डीसी के औचक निरीक्षण से अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। निरीक्षण के समय जिला कोषागार पदाधिकारी साधना जयपूरियार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित थे।
चतरा लोकसभा से राजद के भावी प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में चलाया गया जनसंपर्क अभियान
महुआडांड :-चतरा लोकसभा से राजद के भावी प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में कृष्णा यादव एवं उनके दर्जनों सहयोगियों के द्वारा महुआडांड व गारू प्रखण्ड का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कृष्णा यादव एवं उनके सहयोगियों ने मनिका, छीपादोहर, गारू, चेतमा, अक्सी, बोहटा, महुआडांड, अम्बवाटोली, आदि ग्रामों में जाकर लोगों से मुलाकात की व लोगों से भावी प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। जनसंपर्क अभियान के दौरान कृष्णा यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य में सरकार होने के बावजूद भी भाजपा क्षेत्र का विकास नही कर पायी। क्षेत्र में मुलभूत सुविधाओं की घोर अभाव है। भाजपा जुमलेवाजों की पार्टी है। जनता इस बार भाजपा को सबक शिखने की मन बना चुकी है। राजद के पूर्व चतरा अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ कर जीती है। उनके राज्य में भय भूख, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।देश की बहु ,बेटियाँ भयभीत एवं असुरक्षित महसूस कर रही है। नौजवान बेरोजगार है। महँगाई असमान छू रही है। किसान आत्महत्या कर रहे है। उधोगपति मालोमाल है। वहीं देश के प्रधानमंत्री विदेश घूमने में मस्त है। देश की विकास की कोई चिंता नही है।जनसंपर्क अभियान में उपरोक्त लोगों के अलावा अर्जुन यादव, जितेंद्र यादव,रामनाथ यादव, कमलेश यादव, मो. एनामुल अंसारी, मो. दिलावर , भानु प्रसाद, बबलू अंसारी, रफत जहाँ, परवेज आलम, लुईस कुजूर, सेबिस्तयन लकड़ा, निर्मला टोप्पो, दिलीप यादव, दिलेश्वर यादव, तेतर यादव, हरिशंकर यादव, आदि सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
सुबोध बने अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला सचिव
सिमरिया/चतरा:- सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियादी विद्यालय सिमरिया के प्रांगण में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक राम विनीत पाठक के अध्यक्षता में संपन हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सिमरिया निवासी सुबोध कुमार पांडेय को जिला सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन पांडेय, उपाध्यक्ष हीरामन पांडेय, महासचिव रिंकू पांडेय को चुना गया। बैठक में वक्ताओं ने समाज के सशक्तिकरण की बात कही, तथा समाज के उत्थान व संगठन के मजबुती पर चर्चा की। मौके पर भिर्गु नंदन पांडेय सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
एसपी के निर्दश पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
कुंदा/चतरा:- शनिवार को कुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एसपी के दिशा-निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रामवृक्ष राम कर रहे थे। अभियान में विशेष रुप से तीन सवारी, पिकप भेन, ट्रक और बिना हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वालों को टारगेट किया गया। हालांकि नियम तोड़ने वाले बचने के लिए पुलिस कर्मियों से उलझते हुए नजर आए। लोगों को रोककर हेलमेट की उपयोगिता बताई गई। जांच अभियान थाना क्षेत्र के बयरियाचक और रनथा तालाब मोड़ के पास चलाया गया। अभियान में थानेदार के साथ एएसआई गोकर्ण कुमार एवं जिला बल के जवान शामिल थे।
पारा शिक्षकों ने निकाली न्याय यात्रा, सरकार के विरोध में की जमकर नारेबाजी
नोटः-फोटो न्याय यात्रा में शामिल पारा शिक्षक |
चतरा:- एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई के बैनर तले शनिवार को पारा शिक्षकों द्वारा निकाला गया न्याय यात्रा। जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से पारा शिक्षकों के द्वारा निकाला गया न्याय यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः स्टेडियम के समिप वाले मैदान के पास पहुंचकर सभा में तबदील हो गया। न्याय यात्रा के दौश्रान सरकारके विरोध में जमकर सभी ने नारेबाजी की। साथ हीं इस दौरान मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, क्षेत्र के सांसद मुर्दाबाद, भाजपा विधायक होश में आओ आदि नारे लगा रहे थे। सभा में संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा पासवान ने पारा शिक्षक नियुक्ति से लेकर अब तक के सारे इतिहास प्रस्तुत किये। सभा में भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक दलों के साथ शिक्षक संघ के प्रतिनिधि, मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधि, समाज सेवी, प्रमुख एवं समानित अन्य सदस्य उपस्थित थे। न्याय यात्रा के सभा में शिक्षक संघ, मुखिया संघ, रसोइया संघ एवं अन्य संघ के लोगों ने भी भागीदारी निभाई औश्र आंदोलन का समर्थन किया। यात्रा कार्यक्रम में पारा शिक्षक मिथलेश पांडेय, रीतेश कुमार, दीनानाथ सिंह, कुमुद सिंह,भरूनाथ सर्मा, ज्योति सिन्हा, सत्यप्रकाश पाठक, रीना सिंह समेत भारी संख्या में पारा शिक्षक शामिल थे।
दुर्घटना में चैकीदार गंभीर, गया रेफर
प्रतापपुर/
चतरा:- शनिवार को प्रतापपुर प्रखंड के योगिआरा रोड पर दो मोटरसाइकिल के आपसी टक्कर में 4 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश पासवान चैकीदार अपने पुत्र विपिन पासवान व विकास कुमार के साथ योगिआरा से प्रतापपुर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे चरका निवासी मो. निहाल अशहर रजा के मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, और दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। स्थानिये लोगों के सहयोग से सभी को प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चैकीदार व पुत्र के साथ विकास को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल काॅलेज गया रेफर कर दिया गया।
डीजे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 318 मामलों का किया गया निपटारा, एक करोड़ तेईस लाख का हुआ सेटलमेंट
चतरा:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राधिकार की अध्यक्ष सह प्रधान सत्र न्यायधीश रीता मिश्रा व संचालन सचिव डाॅ. चंदन ने किया। अलातल में मामलों निपटारे के लिए गठीत तीन बैंचों के माध्यम से कुल 318 वादों का निपटारा किया गया। जिसमें क्रिमिनल के 22 मामले में 2,20,390 रूपया, बिजली विभाग के 11 मामलोे मे 1,52,00 रूपया, टेलीफोन विभाग के 02 मामलो में 10,026 रूपया, बैंक के 144 मामले में 69,11,500 रूपया की वसूली की गई। जलकर के 129 मामले में 1,21,650 रूपया, पारिवारिक वाद के 02 मामलें में 2,75,000 तथा क्लेम केस के 8 एवं अन्य मामलों में दावाकर्ता को 45,92,092 रूपये दिया गया। वहीं मोटरयान क्लेम केश में कुल 16 लोगों को चेक प्रदान किया गया। प्राधिकार के सचिव डाॅ. चन्दन ने बताया कि नेशनल लोक अदालत इस वर्ष का सबसे सफलतम लोक अदालत था। वर्ष 2018 के अंतिम नेशनल लोक अदालत में बहुत लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा कुल 318 वादो का निष्पादन किया गया, जिसमें एक करोड़ तेईस लाख रूपयों का सेटलमेंट हुआ। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम आशुतोष दुबे, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव कुमार वर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक मरांडी, रिमांड अधिवक्ता शिशिर कुमार पांडेय तथा रामाशीष पाठक अािद शामिल थे।
तीन चोरों को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार
चतरा:- शहर मेन रोड में स्थित पत्थल दास मंदिर के पास अरुण साव के किराना दुकान में चोरी करते तीन चोरों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफल रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच चोर दुकान का ताला काटकर चोरी कर रहे थे, जिसमें तीन अंदर घूस दुकान को खंगाल रहे थे और दो गार्ड के रूप में बाहर खड़े थे। इसी बीच मोहल्ला के ही कुछ लोगों ने ताला काटते हुए देख लिया था, जिसकी सूचना सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राम अवध सिंह को दिया। सूचना के अधार पर बिना समय गवाए पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर तीन चोरों को दुकान के अंदर से गिरफ्तार कर लिया। हांलांकी इस दौरान स्थनिय लोग चोरों की पिटाई करने के लिए हंगामा भी किया। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के मोक्तमा गांव निवासी संतोष भोक्ता, शहर के लाइन मुहल्ला निवासी उत्तम कुमार व आकाश कुमार निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ हीं अन्य दो युवकों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने 25 दिसंबर को लेकर 2 चर्चों के फादर एवं लोगों से मिले, विधि व्यवस्था को लेकर की चर्चा ।
जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने 25 दिसंबर को लेकर 2 चर्चों के फादर एवं लोगों से मिले, विधि व्यवस्था को लेकर की चर्चा ।
संत पॉल मलूका स्कुल के बच्चों से मिले थाना प्रभारी बच्चों से खुलकर की बातें ,
उन्होंने कहा कि बच्चे आप देश के भविष्य ध्यान लगाकर पढ़ो तभी मंजिल आप सबों को मिलेगी ।
जगन्नाथपुर/चाईबासा:-जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने शुक्रवार को क्रिसमस को लेकर संत पॉल चर्च मालुका तथा एवनीयर क्राइस्ट चर्च जिंतुगाड़ा जामनाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने 25 दिसम्बर को ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित होनेवाली प्रार्थना सभा समय अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।
संत पॉल चर्च मालुका के फादर वीरेंद्र टेटे ने जानकारी दी कि 25 दिसम्बर की सुबह दस बजे से प्रार्थना सभा अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं उन्होंने बताया कि इस मौके पर किसी प्रकार का मेला आदि का आयोजन नहीं होता है।
थाना प्रभारी ने 25 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली इस कार्यक्रम के विधि व्यवस्था बनाए रखने संबंधी जानकारी भी ली। वहीं संत पॉल स्कूल के बच्चों से थाना प्रभारी ने उनकी पढाई को जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है
इस पर किसी ने वकील बनकर ज़रूरतमंदों को न्याय दिलाने की बात कही तो किसी ने आर्मी ज्वाइन कर देश की सेवा करने की बात कही।
उन्होंने बच्चों से मननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, महेन्द्र सिंह धोनी तथा सलमान खान आदि के बारे में भी पूछे तो बच्चों ने इसका सही उतर दिया।
थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने कहा कि आज सबों को अच्छी शिक्षा की जरूरत है। मन लगा कर पढें तभी आप आगे चलकर देश की सेवा कर सकते हैं। महापुरुष बनने के लिए ज्ञान और शिक्षित होना आवश्यक है।इस मौके पर उनके साथ एएसआई उमेश यादव भी मौजूद थे।
संत पॉल मलूका स्कुल के बच्चों से मिले थाना प्रभारी बच्चों से खुलकर की बातें ,
उन्होंने कहा कि बच्चे आप देश के भविष्य ध्यान लगाकर पढ़ो तभी मंजिल आप सबों को मिलेगी ।
जगन्नाथपुर/चाईबासा:-जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने शुक्रवार को क्रिसमस को लेकर संत पॉल चर्च मालुका तथा एवनीयर क्राइस्ट चर्च जिंतुगाड़ा जामनाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने 25 दिसम्बर को ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित होनेवाली प्रार्थना सभा समय अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।
संत पॉल चर्च मालुका के फादर वीरेंद्र टेटे ने जानकारी दी कि 25 दिसम्बर की सुबह दस बजे से प्रार्थना सभा अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं उन्होंने बताया कि इस मौके पर किसी प्रकार का मेला आदि का आयोजन नहीं होता है।
थाना प्रभारी ने 25 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली इस कार्यक्रम के विधि व्यवस्था बनाए रखने संबंधी जानकारी भी ली। वहीं संत पॉल स्कूल के बच्चों से थाना प्रभारी ने उनकी पढाई को जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है
इस पर किसी ने वकील बनकर ज़रूरतमंदों को न्याय दिलाने की बात कही तो किसी ने आर्मी ज्वाइन कर देश की सेवा करने की बात कही।
उन्होंने बच्चों से मननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, महेन्द्र सिंह धोनी तथा सलमान खान आदि के बारे में भी पूछे तो बच्चों ने इसका सही उतर दिया।
थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने कहा कि आज सबों को अच्छी शिक्षा की जरूरत है। मन लगा कर पढें तभी आप आगे चलकर देश की सेवा कर सकते हैं। महापुरुष बनने के लिए ज्ञान और शिक्षित होना आवश्यक है।इस मौके पर उनके साथ एएसआई उमेश यादव भी मौजूद थे।
सांसद ने गिनाई अपनी उपलब्धियां
मयूरहंड/
चतरा:- मयूरहंड प्रखंड के दौरे के क्रम में सांसद सुनिल कुमार सिंह ने अपनी उपलब्धियां लोगों को गिनाई। सांसद से पूछा गया की जब आप 2014 लोक सभा के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी के सभा में कहा था की क्षेत्र के लोग पुछते है कि आप हंसते नहीं है तो आप ने कहा था कि हंसू तो हंसू कैसे क्षेत्र के किसान, सड़कें सभी बदहाली में हैं तथा चुनाव के समय चतरा को रेल लाइन से जोड़ने का जो वादा किया था वह फिकी नजर आने लगी है। इसपर सांसद ने कहा की मैने जो वादा किया था वो पुरा किया हम एकल विकास पर विश्वास नहीं रखता पुरे लोक सभा क्षेत्र में जिला मुख्यालय को जोडने वाली सभी सड़कों को चकाचक कराया है। रही बात रेल लाइन का वह भी पुरा होगा अभी मेरे कार्यकाल का समय बचा है। किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था के लिए बक्सा डेम व नहर का जिर्णोद्धार, कोयल परियोजना का जिर्णोद्धार कार्य चालू है। मयूरहंड प्रखंड के अंजनवा डैम का भी जिर्णोद्धार एक सप्ताह के अंदर हो जाएगा। वहीं प्रखंड के मुख्य सड़को के बारे में बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए केवल सांसद हीं नहीं विधायक भी जिम्मेवार होते हैं। साथ हीं प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सडकों को भी जल्द बनाने का आश्वासन दिया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...
-
गोली मारकर ग्रामीण की हुई हत्या चतरा/इटखोरी:-एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने अमृत साव नामक एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी है। इटखोर...
-
अरुण कुमार यादव चतरा:-चतरा लोक सभा क्षेत्र से वर्ष 2019 की चुनाव में दो कर्मठ उमीदवार आ रहे है, जो चतरा जिला के निवासी है।दुर्भाग्य रह...
-
प्रतापपुर {चतरा} :-उज्वल भविष्य की कामना करते-करते एक बार फिर एक बेटी की जिंदगी समाप्त हो गया है।जबकि इससे पहले भी कई छात्राएं रांची में पढ़...