पंचायत समिति के बैठक में लिए गए कई निर्णय



गिद्धौर/चतरा:- बुधवार को गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख प्यारी देवी व संचालन बीडीओ पूनम कुजूर ने किया। बैठक में मनरेगा, शिक्षा, पेयजल, वन विभाग, जनवितरण सहित कई सरकारी योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक में दो वर्षों से साइकिल, छात्रवृति व पोशाक नही वितरण करने का मामला उठाया। जिसमें बीईईओ ने जांच कर करवाई करने की बात कही। जबकि उत्क्रमित प्राथमिकी विद्यालय मसूरिया व जपुआ में भवन की राशि निकाल भवन पूर्ण नही होने का मामला उठाया। बीईओ ने पूर्ण करने की बात कही। एमओ ने बताया कि सुखी संपन व्यक्तियों का राशन कार्ड कटेगा व गरीब असहाय को चिन्हित कर कार्ड बनाया जाएगा। बैठक में उपप्रमुख कोमल यादव, महादेव दांगी, मीना देवी, रामा भुईंयां, एमओ सत्यदेव मांझी, मखिया राजेश कुमार दांगी, बीईओ अरविंद प्रसाद, एटीएम सोनम कुमारी, बीटीएम बसन्त रज्जक सहित कई उपस्थित थे।


बाल कल्याण समिति द्वारा विशेष अभियान के तहत छः बाल मजदूर पकड़े गए

बाल कल्याण समिति द्वारा विशेष अभियान के तहत छः बाल मजदूर पकड़े गए


टंडवा/चतरा: मंगलवार को बाल मजदूरी करते हुए छः नाबालिक बच्चे पकड़े गए है। यह कारवाई जिला बाल कल्याण समिति के द्वारा किया गया। इसके लिए बाल कल्याण समिति की एक विशेष बैठक समिति अध्यक्ष संध्या प्रधान की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया था की टंडवा थाना क्षेत्र में बाल मजदूरी करने की शिकायत लगातार आ रही थी। जहा समिति सदस्य धनंजय तिवारी को टंडवा प्रखंड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बाल मजदूरों को पकड़ने की जिम्मेवारी दी गयी थी। जो मंगलवार को श्री तिवारी टंडवा पहुंच कर चुंदरु नदी के बालू घाट से चार बाल मजदूर को ट्रैक्टर चलाते हुए पकड़ा। तथा दो मजदूर को  सड़क निर्माण कार्य से पकड़ा गया। जिससे पूरे प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी बच्चो को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा गया है। इस कारवाई में बाल  मित्र थाना प्रभारी अशोक चौबे,व पंकज सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

शिक्षक अपने व्यावसायिक गुणों से राष्ट्र को समृद्ध बना सकता है: राजीव

शिक्षक अपने व्यावसायिक गुणों से राष्ट्र को समृद्ध बना सकता है: राजीव


गिद्धौर(चतरा): मंगलवार को प्रखंड स्थित +2 गंगा स्मारक उच्च विद्यालय गिद्धौर में डी.एल.एड कोर्स के प्रशिक्षुओं के लिए शिक्षक का व्यवसायिक गुण व विद्यार्थी पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विधिवत उद्घाटन जीप सदस्य रामलखन दांगी,विद्यालय प्रधनाध्यपक गेंदों रविदास प.स.स.महादेव दांगी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर एवं स्वागत गीत से किया गया। संरक्षक एवं आयोजनकर्ता राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित शायर व शिक्षक राजीव कुमार दास ने बताया कि सेमिनार के सत्र से जो निष्कर्ष आएँगे वह प्रशिक्षुओं के लिए भविष्य में विद्यार्थियों के बीच बांटने का काम आएगा। विषय विशेषज्ञ सेवानिवृत शिक्षक भुवनेश्वर पांडेय रूपलाल दाँगी के साथ साथ सरोज कुमार रमज़ान अली अंसारी डा.कृष्ण कुमार के समक्ष ग्यारह डेलिगेट्स अपने-अपने पेपर प्रस्तुत किए। बेस्ट पेपर अवार्ड अर्पणा कुमारी को मिला। कार्यक्रम में राकेश कुमार, प्रियंका रामपृत, नयन सिंह आदि डेलिगेट्स उपस्थित थे।


बढ़ती ठंड को लेकर सुभाष प्रसाद यादव ने बांटा कम्बल, क्षेत्र के वृद्ध,गरीब,असहाय, मजदूरों को ठंड के प्रकोप से बचाना मेरा लक्ष्य: सुभाष यादव

कम्बल बाटते राजद नेता
कम्बल बाटते राजद नेता


सिमरिया/चतरा: प्रखण्ड के कसारी, जिर्वाखुर्द और जबडा पंचायत में राजद के संभावित लोक सभा उमीदवार सुभाष प्रसाद यादव के सौजन्य से कम्बल का वितरण किया गया। यह वितरण मंगलवार को गरीब असहाय वृद्ध मजदूरों के बीच राजद के चतरा लोक सभा संभावित प्रत्याशी सुभाष यादव के प्रतिनिधि मो फारूक ने किया। मो फारूक ने कहा कि हमारा पार्टी के उम्मीदवार सुभाष कुमार यादव का उद्देश्य है कि बढ़ती कड़ाके की ठंड से गरीब असहाय,वृद्ध मजदूरों को ठंड से मरने नहीं दिया जाएगा। सभी पंचायतों के वैसे गरीब गुरबा एवं वृद्ध को चिन्हित कर कम्बल दिया जा रहा है यह कार्यक्रम लगातार सभी  पंचायतों में चलता रहेगा।आगे कहा कि बुधवार को बगरा,सिमरिया, सेरनदाग, देल्हो,जांगी गांव में कम्बल वितरण किया जाएगा। वहीं कसारी,जिर्वाखुर्द और जबड़ा गांव के गरीब असहाय के बीच सैकड़ो कम्बल वितरण किया गया। मौके पर मो इरफान,मो इबरार,अशोक तुरी,मो अख्तर,हाजी मुस्तकीम,मो मिनहाज, मो मोनतजिर, अनिल यादव,अमरीका यादव, दिनेश यादव संजय साव बबलू यादव,मो एनुल ,मो कयूम के आलावे कई लोग शामिल थे।

चेक डैम में मिली तैरती आज्ञात युवती का शव

चेक डैम में मिली तैरती आज्ञात युवती का शव


मयूरहंड(चतरा): थाना क्षेत्र के कदगांवाकला पंचायत के नरचाही गांव के भुईयां टोली लेढियां नदी में बना चेक डैम में एक अज्ञात महिला की शव मिली है।  जानकारी के अनुसार नरचाही भुईयां टोली के नजदीक से गुजरा लेढिया नदी में बना चेक डैम में कपड़ा धोने चेक डैम गई महिलाओं ने देखकर हो हल्ला किया। ग्रामीणों ने थाना व पंचायत के मुखिया को सुचना दिया। सुचना पाकर मयूरहंड थाना घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं मुखिया बबीता कुमारी ने फोन कर एंबुलेंस की ब्यवस्था किया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाया था। मौके पर पहुंची मयूरहंड पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी थी।

राणा सामाज की प्रखंड स्तरीय बैठक टंडवा में सम्पन्न



टंडवा/चतरा: राणा समाज की प्रखंड स्तरीय एक बैठक खधैया स्कूल परिसर मे हुई। बैठक की अध्यक्षता किन्नू राणा और संचालन जगदीश राणा ने किया। बैठक मे समाज को एक जूट रखने पर जोर देते हुए विश्वकर्मा जयंति सह स्वाभिमान समारोह जिला स्तरीय मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी 17 फरवरी को चतरा मे समारोह मनाने की सहमति बनी। जिसकी तैयारी को लेकर सभी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रामेश्वर राणा, सुरेश राणा,रामदेव राणा, बोधन, हरेनदर,करम राणा तथा जूगेश्वर राणा समेत अन्य राणा लोग शामिल थे।

छात्रों के हित के लिए हमेशा तात्पर्य रहतीं है छात्र राजद :-पंकज



चतरा :-  रविवार को चतरा जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में छात्र राजद की बैठक जिला सचिव मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में मुख्य अतिथि चतरा कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पंकज यादव ,विशिष्ट अतिथि चतरा कॉलेज सचिव पीयुष सिन्हा उपस्थित थे।जिसमें मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और छात्र संघ चुनाव की तैयारियों तथा विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं पर चर्चा हुई। अपने सम्बोधन मे पंकज यादव ने  कहा  छात्र राजद छात्रों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहती है,और रहेगी हमनें चतरा कॉलेज की मुलभुत समस्याएँ का निदान किया है और जो कुछ बचा है,
बैठक करते हुए राजद छात्र संघ



उसे भी हर हाल मे पुरा भी करेंगे। छात्र संघ सचिव पियुष सिन्हा ने कहा की हमारे पंकज जी ओर हमनें जो कॉलेज मे कार्य किए है इसका फायदा हमे  आगामी छात्र संघ की चुनाव में जरुर मिलेगी। हमलोग सभी मिलकर छात्राओं की समस्याएँ का निदान करने का प्रायश जारी रहेगा। बैठक की संचालन पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष परमेश्वर राणा ने की। इस मौके कृष्णा यादव,पुर्व राजद जिला अध्यक्ष बबलू यादव ,कन्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष धीरज दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वन विभाग एवं पुलिस ने चलाया अफीम के विरुद्ध संयुक्त अभियान, 28 एकड़ में लगे पोस्ता फसल को किया गया नष्ट





प्रतापपुर(चतरा):- शनिवार को वन विभाग एवं पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर प्रतापपुर वन क्षेत्र के लगभग 28 एकड़ भूमि पर लगे अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट किया। अभियान का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान तथा एनडीपीएस नोडल पदाधिकारी एसआई गुलाम सरवर कर रहे थे। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि वन क्षेत्र के कुवा, बामी, शिकारपुर के लगभग 28 एकड़ भूमि पर लगे अफीम के फसल को नष्ट किया गया। 
 इस अभियान में मौके से डीजल पंप मशीन, एक साइकिल तथा डिलीवरी पाइप, प्लास्टिक की बाल्टी सहित काफी मात्रा में सामान जप्त किए गए हैं। अभियान में  वनपाल सुरेंद्र सिंह, वनरक्षक धनंजय दास, अविनाश कुमार, आशीष मिश्रा, रितेश बाखला, दीपक ठाकुर, जितेंद्र दास, सुरेश दास, कृष्ण मोहन कुमार, सहायक पुलिस, जिला बल, तथा होमगार्ड के जवान दुर्गा शर्मा, प्रवेश सिंह, मिथिलेश तिवारी आदि शामिल थे।

गंदगी से पटी सड़कें चतरा की पहचान बन गई है


चतरा:-नगर परिषद तो उदासीन है ही, शहर किस तरह खूबसूरत रहे इससे आम लोगों को भी कोई दरकार नहीं है। इसका नतीजा है कि दिन व दिन शहर की सड़कें अतिक्रमण का शिकार होकर  सिमटती जा रही है, वहीं गंदगी के अंबार से भी परेशानी बढ़ती जा रही है। नगर परिषद की सफाई व्यवस्था बदहाल है, तो घर व दुकान की गंदगी सड़क पर फेंकने की लोगों की मानसिकता अब भी बरकरार है।यहीं वजह है कि गंदगी व अतिक्रमण में शहर की खूबसूरती गुम हो गयी है। नगर परिषद द्वारा आम जनता से विभिन्न प्रकार के कर तो लिए जाते है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जाती है। इसी सुविधा में सफाई का भी नाम आता है।वैसे तो चतरा शहर में कभी राजाराममोहन राय जैसे महान व्यक्ति का कार्य क्षेत्र रहा है । बावजूद इस शहर की तस्वीर ऐतिहासिक व प्रगतिशील शहर जैसी नहीं है। गंदगी से पटी सड़कें चतरा की पहचान बन गई है।लाखों की आबादी वाले इस शहर में नाली- बड़े नाले का अभाव है। सड़क पर अतिक्रमण का जाल है।शहर के केसरी चौक, मुख्य बाजार रोड, खैनी गोला चौक, डीसी ऑफिस सहित शहर का अन्य जगहों का  यहीं हाल है।लोग घरों का कूड़ा कचरा सड़क पर डाल रहे है। निजी क्लिनिकों द्वारा बैंडेज, कॉटन, दवा व सिरिंज आदि का अपशिष्ट सड़क पर फेंका जा रहा है। दुकानदार दुकान की गंदगी सड़क पर डाल रहे है।इधर, नप नियमित सफाई कराता नहीं, लिहाजा लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।सड़क पर कूड़ा कचरा होने की वजह से सूअर, कुत्ता, गाय, बैल व साढ़ जैसे आवारा पशु धमा चौकड़ी करते नजर आते है। इतना ही नहीं गंदगी व उससे निकली सड़ांध से पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है।

नाली में प्लास्टिक वाला कचरा

शहरी क्षेत्र में अधिकांश जगहों पर नली का प्लेट खुला रहने की वजह से सड़क पर फेंके गये कचरे नली को जाम कर देते है. इस वजह से पानी का बहाव रुक जाता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली का बहाव नहीं होने के कारण घरों में बारिश का पानी बाहर नहीं निकलता है।कई जगहों पर नाली का पानी निकलने के बजाय वापस घरों के अंदर भी पहुंच रही है।

 संक्रमण से फैलती है बीमारी

आवासीय व व्यवसायिक परिसर के आसपास कचरा जमा होने की वजह से जल जनित रोगों का खतरा मंडराने लगा है।लोगों ने बताया कि गंदगी की वजह से डायरिया व हैजा जैसे बीमारियों का प्रसार हो रहा है। इसके अलावा गंदगी की वजह से चेचक का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ज्ञात हो कि गंदगी से निजात के लिए लोग अपने स्तर से डीटीटी का उपयोग भी कर रहे है। नगर परिषद की ओर से नियमित रूप से नालों की सफाई नहीं होने से पूरा कचरा नाला में भर गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें आ रही है।


शहर में प्रतिदिन सफाई हो रहा है:-नपा अध्यक्ष

इस संबंध में नगर अध्यक्ष से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सम्पर्क नही हो सका,उनके पति गोविंद राम ने बताया कि शहर में प्रतिदिन साफ सफाई हो रहा है।सभी वार्डो मे सफाई कर्मी दिया गया है।
शहर में फैली गंदगी
कैप्शन जोड़ें

महिला पशुपालकों को मिला प्रशिक्षण

महिला पशुपालकों को मिला प्रशिक्षण


मयूरहंड/चतरा,एम न्यूज़ 13संवाददाता :- मयूरहंड प्रखंड के करमा पंचायत भवन में गव्य विकास विभाग के द्वारा आयोजित पशुपालन प्रशिक्षण बुधवार को प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन हो गया। पंचायत के मुखिया मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपंन किया गया। जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने महिला किसानों को गाय पालन व नश्ल सुधर, टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रभारी पशु चिकित्सक अनिल लुगुन, समाजसेवी सर्जन दांगी, शिला देवी, सावित्री देवी, कंचन देवी मौजूद थी।


नगर भवन में रोजगार मेला का अुवा आयोजन



चतरा एम न्यूज़ 13संवाददाता :- नगर भवन में बुधवार को नगर परिषद की ओर से बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने के लिए रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला लगाया गया। मेला का उद्घाटन परिषद अध्यक्ष गुंजा देवी एवं उपाध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ फंटूश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि मौके पर पीएमयू के सदस्य गौतम कुमार, तिलैया नगर पर्षद से सिटी मैनेजर नीलम कुमारी एवं हजारीबाग सिटी मैनेजर नीरज कुमार के अलावे सभी वार्डो के वार्ड पार्षद उपस्थित थे। मेला में डेढ़ सौ से अधिक बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की योजना सरकार की है। मौके पर 20 युवाओं को सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने नियुक्ति पत्र दिया। मेला में छह हजार रुपया से लेकर पंद्रह हजार रुपए तक का रोजगार दिया गया।

संदेहास्पद स्थिति में आज्ञत युवक का मिला शव, घटना स्थल से एक खोखा बरामद

घटना स्थल पर शव


प्रतापपुर/चतरा:- बुधवार के दोपहर प्रतापपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरवाकोचवा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थित में बरामद किया है। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक गिरीश दत्त मिश्रा ने बताया कि लगभग 24 वर्षीय मृतक अज्ञात युवक के शव को देखने के बाद प्रतित होता है कि युवक को गोली मारी गई ळै, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूचना के उपरांत घटना स्थल पर पहुंची तो मौके से मृतक के शव के साथ पास में ही एक खाली खोखा भी बरामद किया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नही हो सकी थी। वहीं मृतक के पहचान के लिए आसपास के थानों से संर्पक कर स्थानिय पुलिस प्रयाश में लगी थी।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डाककर्मी

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डाककर्मी
 

चतरा :- अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी बुधवार से ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के पहले दिन डाकघर के मुख्य द्वार पर डाक सेवकों ने प्रदर्शन किया। संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष जेहिन कुमार अरुण ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने तक ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर रहेंगे। बताया कि सरकार ग्रामीण डाक कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय कर रहा है। बताया कि सातवां पेक्मीशन का रिपोर्ट विभाग को दिया गया। जिसे सरकार ने कैबिनेट में पास भी कर दिया और उसे बदलकर लागू कर दिया। जिससे देश के ग्रामीण डाक कर्मचारी पछतावा महसूस कर रहे है। उपाध्यक्ष ने बताया कि सरकार के इस नीति से बाध्य होकर डाक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है।

जांच में बंद मिला रेडक्रॉस, जांच अधिकारियों के द्वारा कॉल करने के बाद भी नही पहुंचे सचिव




 चतरा : रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने आई टीम मेडिकल टीम को बिना जांच किये वापस लौटना पड़ा।ज्ञात हो कि कुछ स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि रेडक्रॉस सोसाईटी कार्यालय नियमित रूप से नहीं खुलता है और सचिव राजकुमार अग्रवाल मनमानी करता है। उसी मामले की जांच को लेकर उच्च स्तरीय मेडिकल टीम बुधवार को यहां पहुंची थी। जांच टीम के आने की सूचना मिलने के बाद सचिव अग्रवाल रेड क्रॉस सोसाइटी का ताला जड़कर निकल पड़े,जबकि जांच टीम कुछ समय तक इंतजार करते रहे।जांच  टीम में कोडरमा के ड्रग इंस्पेक्टर सपन निखिल, पलामु के ड्रग इंस्पेक्टर अबराज आलम सहित अन्य का नाम शामिल है। टीम के सदस्यों ने बताया कि शिकायत की जांच करने के लिए  आये है, लेकिन रेड क्रॉस बंद था। उसके बाद सदस्यों ने सचिव को फोन कर खोलने को कहा। लेकिन सचिव एक घंटा बाद भी नहीं पहुंचा। टीम के सदस्यों ने बताया कि औषधी निदेशक से इसकी शिकायत की जाएगी।

पारा शिक्षकों का मांग जायज है:-अवधेश यादव

लातेहार : -युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव  अवधेश सिंह यादव ने लातेहार जिले के बालूमाथ ,बरियातू प्रखंड का दौरा कर चतरा लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में चुनाव अभियान चलाया और कहा कि महागठबंधन से चतरा लोकसभा सीट से राजद के हिस्से से सुभाष प्रसाद यादव  का लड़ना तय है। कार्यकर्ताओ को चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने का आह्वान किया ।साथ ही कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र से जो भी जनप्रतिनिधि जीते है। उन जनप्रतिनिधियों के द्वारा हमेशा से क्षेत्र को उपेक्षित रखा है। यहा की जनता  को मूलभूत सुविधाओं से हमेशा वंचित रखा गया है।  जिस उदेश्य से जनता ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दे कर जिताया उस पर खरा नही उतरे । और न ही क्षेत्र का कभी दौरा किये  ,आज तक यहां की जनता अपने सांसद को  पहचानते नही है। ऐसा निरंकुस जनप्रतिनिधि न तो कभी सुना था न कभी देखा था। ऐसे जनप्रतिनिधियों को जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है। जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नही बल्कि की क्षेत्र के लोगो से जुड़कर उनका  एवं क्षेत्र का चहुमुखी विकास करने के लिए होता है।आज तक विजय हुए प्रत्याशी ने जाती वर्ग के नाम पर लोगो को ठगने का काम किया है। आज भी यह क्षेत्र विकास से कोसो दूर है।सड़क ,स्वस्थ ,स्कूल विजली, पानी जैसे सुविधा से वर्षो से वंचित है। लंबित पड़े जन सुविधओं के मामलों को राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सभी बिन्दुओ पर पहल की जाएगी। वादा नही विकास कर के दिखायेंगे आप सभी से आग्रह है कि एक वार सेवा का अवसर अवश्य दे। साथ ही कह की पारा शिक्षकों को के साथ हो रहे दमनात्मक करवाई को घोर निंदा की और कहा कि राज्य सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैये से दिन पर दिन आंदोलनकारी दर्जनो पारा शिक्षकों को अकाल मृतु हो गई है। इनकी कोई सुधि लेने वाला कोई नही। राज्य की सरकार पर 302 की मुकदमा दर्ज होनी चाहिये। आज पूरे देश मे सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान कार्य का सम्मान वेतन झारखंड छोड़ सभी मिल रहा है। बिहार , छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश की तर्ज पारा शिक्षकों की मानदेय की मांग जायज है,और मिलनी चाहिए।
पारा शिक्षकों का मांग जायज है:-अवधेश यादव

मानव तस्करी व बाल मजुदरी पर जागरुक्ता कार्यक्रम का आयोजन



चतरा:- सृजन फाउंडेशन चतरा और माई चवाॅईस फाउंडेशन हैदराबाद (एमसीएफ) के संयुक्त तत्वाधान में सदर प्रखंड के मध्य विधालय, कठोन में सुरक्षित गांव कार्यक्रम के तहत मानव तस्करी, बाल यौन हिंसा (पाॅक्सो) व बाल मजदुरी के रोक थाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव व्यापार के रोकथाम एवं पहचान करने, बाल यौन शोषण के रोकथाम एवं पहचान करने के प्रती बच्चों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया तथा कॉमिक्स बुक के माध्यम से संरक्षक लड़की एवं बिंदास लड़का के बनने पर चर्चा किया गया। साथ हीं कार्यक्रम में सभी को शपथ दिलाया गया की हम लड़कियों को सम्मान करेंगे एवं अपने साथियों को मुसीबत में सहयोग करेंगे। ऑपरेशन रेड अलर्ट के निःशुल्क नंबर 18004198588 तथा चाईल्डलाइन के निःशुल्क नंबर 1098 की जानकारी भी सभी को दी गई। वहीं गांव की महिलाओं एवं पुरुषों को भी डॉक्यूमेंट्री फिल्म तथा कॉमिक्स बुक के माध्यम से बताया गया की कैसे हम एक जिम्मेदार पिता तथा एक सतर्क मां बन सकते हंै। उपस्थित सभी ग्रामीणों को बाल विवाह, ट्रैफिकिंग, बाल मजदूरी की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक वीरेंद्र पांडेय, वार्ड सदस्य राजेश गंझू , शंकर भुइया  सृजन फाउंडेशन के राहुल लाल, उपेन्द्र कुमार सिंह, रीमा टूटी मुंडा ने अहम भूमिका निभाई।

एनडीपीएस का आरोपी भेजा गया जेल



चतरा :- पुलिस ने पोस्ता खेती करने के आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी घनश्याम प्रसाद साह ने बताया अमकुदर गांव निवासी राजकुमार सिंह के विरुद्ध अवैध रूप से पोस्ते की खेती करने को लेकर स्थानिय थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

सिमरिया ने खपिया को पेनाल्टी शूट में 2-1 से हराया



चतरा/सिमरिया:- रविवार को सिमरिया प्रखंड मुख्यालय के कर्बला मैदान में आयोजित अनूप मरांडी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सिमरिया बनाम खपिया टीम के बीच खेला गया। जिसमे सिमरिया की टीम ने खपिया की टीम को पेनाल्टी शूट में 2-1 से हराया। इसके पूर्व फाइनल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय कार्य समिति सदस्य रामदेव भोगता ने कीक मार कर किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को शील्ड और दस हजार रुपया, जबकि उपविजेता टीम को शील्ड और सात हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। टूर्नामेंट के आयोजन होने से गांव के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। साथ ही जिला स्तर और राज्य स्तर पर खेलने का भी अवसर दिया जाता है। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य बिनोद पांडेय, सलीम अख्तर आलोक रंजन, युवा जिला अध्यक्ष अख्तर हुसैन, मो फारूक, मो एनुल, जवाहर यादव, सीपी सिंह, नीतू कुमार, मो शमशेर सहित खेलप्रेमी मौजूद थे।

किसानों के बीच किया गया बीज वितरण



प्रतापपुर/चतरा:-प्रताापुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर-परहियाडीह गांव में कृषि विभाग द्वारा टरफा योजना के तहत किसानों के बीच निःशुल्क चना, मटर, सरसों, तीसी, मसूर आदि बीज का वितरण किया गया। बीज का वितरण रामपुर मुखिया तथा सहायक तकनीक प्रबंधक चंदन दांगी के उपस्थिति में किया गया। इस क्रम में प्रबंधक चंदन ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सब को यह बीज निःशुल्क दिया जा रहा है। आप इसे अपने खेतों में लगाकर अच्छी पैदावार कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। निःशुल्क बीज के वितरण के संबंध में एटीएम ने बताया कि प्रखंड के सिजुआ, योगिआरा, हूमाजांग, गजवा, डूमरवार पंचायतों के चयनित गांव में कृषक मित्र के माध्यम से बीज उपलब्ध कराया जाएगा। शेष पंचायतों के लिए भी एनएफएसए योजना के तहत बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

बालू का अवैध उत्खनन टंडवा में जारी, विभाग मौन



टंडवा/चतरा:-बालू माफिया व खनन विभाग अधिकारियों की मिली भगत से अवैध बालू का उत्खनन टंडवा प्रखंड में निरंतर जारी है। रविवार को भी दर्जनों ट्रैक्टर चुंदरु नदी से अवैध बालू उठाव में लगे थे। जिला प्रशासन द्वारा इसकी रोक-थाम कभी नही की गई है। जिससे बालू माफिया का मनोबल बुलंद है। अवैध बालू की सप्लाई निर्माधिन एनटीपीसी पॉवर प्लांट व सड़क निर्माण कंपनियों में खुलेआम किया जा रहा है। अवैध बालू के उत्खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है। साथ ही सरकार का लाखो रुपये राजस्व का नुकशान दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार टंडवा नदी, शिसई किसुनपुर नदी, उतराठी नदी व चुंदरु नदी से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू ढुलाई कार्य में लगे देखे जा सकते हैं। जबकि इन नदियों का जिला प्रशासन द्वारा लीज ही आवंटित नही किया गया है। इसके वाबजूद इन नदियों से अवैध उत्खनन किया जा रहा। खनन विभाग द्वारा कोयरी नदी गडिलौंग नदी, उड़सू नदी की लीज दिया गया है। लेकिन इन संवेदकों के द्वारा आवंटित लीज नदी की दूरी होने के कारण बालू का उठाव नही किया जा रहा है। जबकि माइनिंग चलान आवंटित नदियों का दिया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टंडवा में नेताओं के सहयोग एक कमेटी बनाकर बालू की तस्करी करवायी जा रही है। इस मामले में खनन विभाग के इंसपेक्टर दिलीप कुमार से पूछे जाने पर करवाई की बात कही जाती है। लेकिन आज तक टंडवा में विभाग द्वारा कोई करवाई नही की गई।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...