जनता धन्यवाद यात्रा के दौरान श्रम व नियोजन मंत्री पहुँचे IRB कैम्प बोले जवानों का हालचाल जानना हमारा कर्तव्य है

हंटरगंज/चतरा :- झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोगता अपने प्रस्तावित पंचायत स्तरीय धन्यवाद यात्रा के दौरान हंटरगंज प्रखंड के सुरहुद गाँव स्थित IRB कैम्प पहुँचे। माननीय मंत्री ने कैम्प में जाकर वहाँ उपस्थित जवानों से हालचाल जाना और असुविधाओं की जानकारी ली।
माननीय मंत्री ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा में तैनात जवान सब हमारे भाई बन्धु हैं। अपने घर परिवार को छोड़कर हमसब की सुरक्षा में लगे हुए हैं। इनका हालचाल जानना, समझना हमारा कर्तव्य है।
 इस दौरान जवानों ने बताया कि हमसब को फिलहाल कोई दिक्कत कैम्प में नहीं है।
जवानों ने माननीय मंत्री को चाय बिस्किट भी खिलाया।
सभी जवानों के तरफ से हेड कांस्टेबल प्रकाश किरण ने माननीय मंत्री को कहा कि सरकार ने हम पुलिसकर्मियों को 13 माह का वेतन देने की घोषणा की थी लेकिन इसपर कुछ भी नहीं हुआ। आप सरकार के मंत्री हैं, इसलिए इस विषय पर सरकार के स्तर पर पूरे झारखंड में तैनात पुलिसकर्मियों को 13 माह का वेतन दिलवाने का कार्य करें।

पैक्स अध्यक्ष का घिनौना खेल, मुर्दों के नाम पर खुद गटक ली फसम बीमा की राशि

*चतरा में फसल बीमा घोटाला......पार्ट-2*

*पैक्स अध्यक्ष का घिनौना खेल, मुर्दों के नाम पर खुद गटक ली फसम बीमा की राशि*

*पैक्स कोई और बीमा हुआ कहीं और का......अब कानून से खेल रहा सह-मात का खेल....?*

*घोटाले व सरकारी राशि गबन की विभागीय पुष्टि के बाद दर्ज प्राथमिकी में भी अधिकारियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, अब पुलिसिया कार्यशैली पर उठ रहे सवाल....?*

*मो.अरबाज, चतरा:* हिंदी सिनेमा का चर्चित डायलॉग "बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया" इन दिनों सूबे के अतिपिछड़े आकांक्षी जिलों में शुमार चतरा में चरितार्थ हो रहा है। इस डायलॉग को सदर प्रखंड अंतर्गत खरीक-रक्सी पैक्स के अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने सच कर दिखाया है। चंद रुपयों के खातिर इन्होंने न सिर्फ सरकारी नियम व कानून को ताक पर रखकर गरीब किसानों को मिलने वाली राशि का बंदरबांट करते हुए बड़े पैमाने पर घोटाला किया है बल्कि पैसे के लालच में मुर्दों से भी बेईमानी की है। फसल बीमा की राशि हड़पने के नियत से इन्होंने अपने कार्यकाल में न सिर्फ फर्जीवाड़ा कर फर्जी दस्तावेजों व हस्ताक्षर से मृत व्यक्तियों के नाम पर पैक्स में खाता खोला बल्कि उनके नाम से फसल बीमा कर उसकी राशि की भी अवैध निकासी कर ली। इतने में भी उनका पेट नहीं भरा तो उन्होंने पैक्स को ही खुला दरबार बना दिया। जहां न सिर्फ बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से फसल बीमा किया गया बल्कि पैक्स से बाहर के लोगों का भी बीमा कर क्लेम की राशि की निकासी कर ली गई।

*बीसीओ ने कराया था जालसाजी व घोटाले का प्राथमिकी दर्ज*

मामला वर्ष 2009-10 का है। उस दौरान सदर प्रखंड अंतर्गत खरीक-रक्सी पैक्स के तत्कालीन अध्यक्ष चंद्रदेव गोप पर बड़े पैमाने पर फसल बीमा की राशि का घोटाला करने का गंभीर आरोप लगा था। ऊंटा निवासी गोविंद राम दांगी के शिकायत पर लोकायुक्त ने मामले की जांचोपरांत घोटाला पकड़ा था। जिसके बाद लोकायुक्त के निर्देश पर ही तत्कालीन प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने सदर थाना में पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव गोप के विरुद्ध जालसाजी कर फर्जी खाता खोलकर फसल बीमा की राशि का अवैध निकासी करने व कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) लिमिटेड के नियमों की अनदेखी कर सरकारी राशि का घोटाला करने का प्राथमिकी दर्ज कराया था।

*मृत व्यक्ति के नाम पर लिया बीमा का क्लेम*

सदर थाना में दर्ज विभागीय प्राथमिकी में बीसीओ ने पैक्स अध्यक्ष पर मृत व्यक्ति के नाम पर जालसाजी कर फसल बीमा करने व उसका क्लेम लेने का आरोप लगाया था। एफआईआर में कहा गया था कि पैक्स अध्यक्ष के द्वारा नेपनी देवी के नाम पर फसल बीमा कर क्लेम लिया गया था। जबकि नेपनी की मौत पूर्व में ही हो चूकि थी। इससे स्पष्ट होता है कि पैक्स अध्यक्ष ने निजी स्वार्थ की पूर्ति एवं विभागीय निदेशों का उलंघन किया है।

*फर्जी खाता खोल लिया क्लेम*

विभागीय एफआईआर में यह भी दर्शाया गया है कि पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने वर्ष 2009-10 में अनिता देवी, मारियम बेगम, शोभी यादव, सरिता देवी, उदयनाथ महतो, विराज यादव, मनिया देवी, मुनिया देवी व दीपा देवी नामक फर्जी किसानों के नाम पर पैक्स में आवश्यक दस्तावेज लिए बगैर फर्जी तरीके से खाता खोल क्लेम की राशि का भुगतान व निकासी किया गया। वहीं बलवा देवी व शम्भू दांगी समेत दर्जनों  किसानों के नाम पर दो-दो बार फसल बीमा कर क्लेम ले लिया गया।

*विभागीय जांचों में हो चूकि है घोटाले की पुष्टि*

दर्ज प्राथमिकी में बीसीओ ने घोटाले को ले लोकायुक्त के निर्देश पर हुए विभिन्न विभागीय जांचों का भी हवाला दिया था। एफआईआर ने उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेशांक 443, दिनांक 08/09/2017 का जिक्र करते हुए कहा था कि निबंधक, सहयोग समितियां, रांची के पत्रांक 2247 दिनांक 08/08/2017 तथा पत्र के साथ संलग्न मंजू लता कंठ, सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) रांची के पत्रांक 1116 दिनांक 23/05/2017, उपसचिव लोकायुक्त का कार्यालय, रांची तथा निबंधक, सहयोग समितियां रांची के पत्रांक 1830 दिनांक 28/07/2016 में संलग्न स्मिता टोप्पो, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां मुख्यालय, रांची के जांच प्रतिवेदन में आरोपी पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव गोप पर खरीक-रक्सी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) लिमिटेड के विरुद्ध वर्ष 2009-10 में फसल बीमा की राशि मे हेराफेरी कर घोटाला करने एवं गलत ढंग से फसल बीमा करने के संदर्भ में साक्ष्य के आधार पर आपराधिक मामले बनते हैं। इससे संबंधित जांच रिपोर्ट भी प्राथमिकी के साथ पुलिस को उपलब्ध कराया गया था।

*सत्ता का धौंस जमाकर बचता रहा है आरोपी*

शिकायतकर्ता गोविंद राम दांगी का आरोप है कि आरोपी पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव गोप पुलिस पर सत्ता का धौंस जमकर अबतक बचता आया है। क्यूंकि वह पूर्व चतरा विधायक जनार्दन पासवान का करीबी है। घोटाला जिस समय उजागर हुआ उस दौरान जनार्दन पासवान ही चतरा के विधायक थे, और चंद्रदेव गोप उनका प्रतिनिधि। इसी का धौंस जमाकर वह न सिर्फ साक्ष्य मिटाने का प्रयास करता रहा बल्कि आज भी पूर्व विधायक के संरक्षण में ही लाखों रुपये के सरकारी राशि के घोटाले का अभियुक्त होने के बाद बीबी खुलेआम घूम रहा है। ऐसे में न सिर्फ वह पुलिस और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती पेश कर रहा है बल्कि सरकार और व्यवस्था का माखौल भी उड़ा रहा है। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

*जांच के नाम पर कार्रवाई से बच रही पुलिस, उठ रहे सवाल*

इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद पर तमाम साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस ने घोटालेबाज पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में लगातार घोटालेबाजों व अपराधियों को संरक्षण देने के पुलिस पर लग रहे आरोपों से पुलिस महकमे की क्षवि धूमिल हो रही है बल्कि सरकार के नीति और सिद्धांतों पर भी सवालिया निशान खड़े बो रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी भी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने पर दोषी पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध न सिर्फ कठोर कार्रवाई होगी बल्कि उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जाएगा। लेकिन दूसरी ओर बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जब लोकायुक्त के निर्देश पर करीब आधा दर्जन से विभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में गठित जांच कमेटी ने घोटाले की पुष्टि कर दी है तो फिर पुलिस कैसी जांच कर रही है। जिससे तमाम साक्ष्य होने के बाद भी आरोपी को जेल के बजाय बाहर घूमने की खुली छूट मिल रही है।

श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ग्रामीणों की समस्या सुने,अधिकारियों को दिये निर्देश

रांची:-झारखंड सरकार के श्रम व नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को चतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत  गंधरिया पंचायत के ग्राम उन्टा के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।मौके पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निदान हेतु  पदाधिकारी को दिशा निर्देश  दिया।

जेवीएम जिला कार्य समिति की हुई बैठक , विलय समारोह में हजारों कार्यकर्ता जाएंगे रांची


चतरा-- शनिवार को झारखंड विकास मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष तिलेश्वर राम के आवास पर हुई।बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पांडे और संचालन जिला महासचिव सुभाष सिंह ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी को विलय समारोह में हजारों की संख्या में चतरा जिला से कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे। बैठक में केंद्रीय सदस्य चन्द्रपाल पाठक, मनोज सिंह, जीतन राम,जेवीएम वरिष्ठ नेता सलीम अख्तर, जिला उपाध्यक्ष आलोक रंजन,जिला सचिव कुलदीप रजक, मनोज यादव, प्रदीप ठाकुर,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सैयद वसीम अकरम, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बासुदेव दांगी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पाठक, नंदकिशोर सिंह,बीरेंद्र यादव,मनीष सिंह, आदित्य सिंह, शंकर सेन सुमन,कृष्णा दास,मोहम्मद आरिफ, अशोक भोक्त समेत कई लोग उपस्थित थे।

समाज के विकास के लिए सबको आगे आना होगा :- सत्यानन्द भोगता

पंचायत स्तरीय जनता धन्यवाद यात्रा में आरा पंचायत वशियो के  को किया संबोधित कहा

समाज के विकास के लिए सबको आगे आना होगा :- सत्यानन्द भोगता

चतरा :-सदर प्रखंड के  आरा पंचयात के अंतर्गत ग्राम मरदनपुर में आयोजित पंचयात स्तरीय जनता धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कहा की जिला भर में शिक्षा ,स्वाथय,बिजली एवं पानी की समस्या दूर करना पहली प्राथमिकता है। वही मंत्री ने घोषणा की गांव की सुंदरीकरण किया जाएगा व कब्रिस्तान की घेराबंदी करने का आश्वासन दिये हैं।उन्होंने नशा मुक्त समाज से ही विकास संभव की बात कहे। समाज के विकास के लिए सबको आगे आना होगा।  कोई भी गांव सड़क स्कूल पुल से वंचित नही रहेगी। मंत्री आरा पंचायत वासियों को धन्यवाद दिया।आदिवासी की परंपरागत तरीके से मंत्री का हुआ स्वागत।मंत्री ने सभी को धन्यवाद एवं 5हजार नगद राशि के रूप में पुरस्कार दिया। इस अवसर पर पंचयात मुखिया प्रतिनिधि अजय यादव,राजद जिला अध्यक्ष नवलकिशोर यादव,अजय राम,अरुण यादव,अतिक मंसुरी, भोली प्रसाद साहू,मदन भोगता,सारोज भोगता, समेत कई लोग शामिल थे।

चतरा में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, 6 जख्‍मी; 2 गंभीर रूप से घायल

चतरा :-सदर प्रखंंड कार्यालय के समीप स्थित आदिवासी छात्रावास शनिवार काे रण में तब्दील हो गया। मामला एक युवक की पिटाई के बाद बढ़ा। हुआ यूं कि छात्रावास के बच्चों ने एक बाहरी युवक की पिटाई कर दी थी। इससे बौखला कर उनके परिजन और मित्र छात्रावास में घुस आए तथा मारपीट शुरू कर दी। अहले सुबह हॉस्टल के कुछ युवकों ने ब्लॉक के एक युवक को जमकर धुनाई कर दी।

पिटाई के बाद वे चले गए। इधर ट्यूशन से वापस लौटे छात्रावास के दूसरे बच्चों को इसकी जानकारी हुई, तो वे संबंधित युवक के घर गए और उनके पिता व दूसरे सदस्यों की धुनाई कर दी। इसी बीच घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायलों में दो की स्थिति गंभीर है।

पत्रकारों ने बाल गृह को दिया पोशाक व अन्य सामग्री कहा संचालन में आगे भी करेंगे सहयोग

चतरा। शहर के बाईपास नगवां में सोसायटी फॉर रूलर डेवलपमेंट द्वारा देख-रेख, संरक्षण व जरुरतमंद बच्चों के लिए संचालित अपना घर बाल गृह को 14 जनवरी को मयूरहंड व इटखोरी के पत्रकारों ने 20 पोशाक व अन्य सामग्री सहयोग के रुप में दिया।बच्चों को पहनने के लिए पोशाक बाल गृह पहुंचकर संस्था के सचिव अरविंद कुमार को सौंपा।पत्रकारों ने इस अवसर पर कहा कि संस्थान ने एक बेहतर पहल जिले में की है इसके लिए हम संस्था के लोगों का अभार व्यक्त करते हैं।हमलोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली की बगैर सरकारी सहयोग के बाल गृह का संचालन किया जा रहा है तो हमने जरुरत के हिसाब से फिलहाल बच्चों के लिए पोशाक व अन्य सामग्री उपलब्ध कराया है।आगे भी हर संभव सहयोग करेगें व आगे भी इसके सफल संचालन में सहयोग करने के लिए प्रेरीत करेंगे।इस दौरान सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष संध्या प्रधान, सदस्य धनंजय तिवारी,पत्रकार हिमांशु सिंह,मालिक बाबू,मुन्ना कुमार,रंधीर सिंह,निकेश मिश्रा के अलावे संस्था के मुकेश कुमार,विरेंद्र कुमार,इंदु देवी,उषा कुमार व श्रवण उपाध्याय आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि पूर्व में सरकारी स्तर से संचालीत बाल गृह को 31 दिसंबर को बंद करा दिया गया। उसके बाद उपरोक्त संस्था के लोग बाल गृह में स्थाई रुप से रहकर शिक्षा अध्ययन करने वाले बच्चों के हित को ध्यान में रखकर बाल गृह का संचालन प्रारंभ किया है।

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पहुंचे मां भद्रकाली मंदिर,राजकीय ईटखोरी महोत्सव का लिया जायजा

चतरा :- राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता शुक्रवार शाम को मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर राजकीय ईटखोरी महोत्सव का जायजा लिया। वही मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि महोत्सव ऐतिहासिक होगी।

जेवीएम जिला कार्य समिति की बैठक कल

चतरा-झारखंड विकास मोर्चा (प्रo) की जिला कार्य समिति की बैठक 15 फरवरी दिन शनिवार को 10:30 बजे जिला अध्यक्ष तिलेश्वर राम के आवास पर आहूत की गई है। 17 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में जेवीएम सुप्रीमो माननीय *श्री बाबूलाल मरांडी* अपने *विशाल कार्यकर्ता समुह* के साथ अपनी पार्टी को *विश्व* की सबसे बड़ी पार्टी *भारतीय जनता पार्टी* में *विलय* करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण में चतरा जिले से हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे।जिसकी तैयारी को लेकर बैठक रखी गई है।अतः इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला में निवास करने वाले *केंद्रीय कार्य समिति सदस्य,* *जिला कैबिनेट के सभी पदाधिकारी,* सभी *प्रखंड अध्यक्ष* *मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष*  एवं जिला में निवास करने वाले *मंच मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारी व सदस्य* सादर आमंत्रित हैं।


सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

चतरा/गिधौर:- उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में 12 फरवरी को गिधौर प्रखंडपरिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे आम लोगों की समस्याओं से उपायुक्त अवगत हुए।बीडीओ, सीओ समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कौशल विकास, विद्युत प्रमंडल, आपूर्ति समेत अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। उक्त सभी विभागों में लोगों ने अपने-अपने समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। उपायुक्त ने सभी स्टाल का एक-एक कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को लोगों को समस्याओं एवं आवेदन को प्राथमिकता देते हुए सभी का त्वरित निराकरण कर बीडीओ के माध्यम से रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पदाधिकारियों के सहयोग से सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया। कुछ मामलों में उन्हें आवश्यक दस्तावेज जमा करने की सलाह दी। कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें सभी तरह के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में लंबित समस्याओं का भी समाधान होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि लोग सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। साथ हीं जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से एलइडी वाहन के माध्यम से सरकार की योजनाएं और सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गयी।

विद्यालयी बच्चो ने नहर निर्माण कार्य मे जुटे हायवा को रोका

मयूरहंड(चतरा)थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य तिलरा के विद्यार्थियों ने मंगलवार को नहर निर्माण कार्य मे जुटे हाइवा वाहन को रोका।जानकारी अनुसार प्रखंड में अंजनवा डेम से निकले नहर की शाखाओं को पक्कीकरण का कार्य जारी है।विद्यालय प्रांगण के सामने से बना कच्ची सड़क पर दिन भर भारी वाहनों का आने जाने से धूल का सामना बच्चो को करना पड़ता है।विद्यार्थियों ने धूल पर पानी छिड़काव की मांग कर रहे थे।इसी को लेकर ग्रामीणों ने संवेदक के खिलाफ शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से किया।शिक्षकों व ग्रामीणों को समझाने के बाद बच्चे वाहन के सामने से हटे।

मजदूरों की मौत पर मंत्री ने जताया शोक, कहा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार, देंगे हरसंभव मदद



पलायन रोकने को ले है सरकार कृतसंकल्पित, स्थानीय स्तर पर होगा रोजगार सृजन

चतरा : गुरुवार को टंडवा के एनटीपीसी में हुए दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत व तीन मजदूरों के घायल होने व कर्नाटक के डांडिया इलाके में चाल धसने से हुए चतरा के दो मजदूरों की मौत की खबर को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। सूबे के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने राज्य से मजदूरों के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार मृत मजदूरों के पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आश्रितों को आर्थिक मुआवजे के साथ-साथ सरकार हर संभव मदद देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित कर रोजी रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने वाले मजदूरों के पलायन को रोकते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने को ले कृत संकल्पित है। मंत्री ने प्रेस क्लब चतरा से बातचीत करते हुए दूरभाष पर बताया कि मजदूरों के साथ हो रहे दर्दनाक हादसे कहीं ना कहीं निर्माण एजेंसियों और कंपनियों के लापरवाही को उजागर करता है। निर्माण कार्य व अन्य कामों के दौरान मजदूरों को एजेंसियों व कंस्ट्रक्शन कंपनियों के द्वारा सेफ्टी किट उपलब्ध नहीं कराने की वजह से शायद दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वह चतरा प्रवास के दौरान मृतक के आश्रितों से मुलाकात कर सरकारी नियमों के तहत हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में गए मजदूरों के साथ हो रहे दुर्घटनाओं से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराते हुए उनसे आश्रितों को आर्थिक सहयोग देने की भी मांग करेंगे।

रेलवे के अन्दर कार्य कर रही कम्पनी से रंगदारी मांगने का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजा जेल।

चाईबासा: जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत ग्राम तोडांगहातु में दक्षिणी पुर्वी रेलवे के अन्दर कार्य कर रही मज्जी दुर्गाराव कम्पनी से रंगदारी मांगने का आरोपी वसीम राजा को जगन्नाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

कम्पनी के सुपरवाइजर द्वारा थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत मौलानागर के निवासी वसीम राजा के द्वारा कंपनी के कार्यस्थल तोडांगहातु में बुधवार के सुबह को जाकर दो लाख रूपए की मांग की गई जब कंपनी में कार्य कर रहे कर्मियों के द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया तो न सिर्फ जान से मारने का धमकी दिया बल्कि महिलाओं के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ भी किया। किसी तरह कम्पनी के कर्मियों ने उसे समझाबुझाकर भगा दिया तो वह चला गया फिर उसी दिन शाम को वसीम राजा पुनः कार्यस्थल तोडांगहातु आकर कार्यस्थल पर लगे चलते हुए मिक्सर मशीन को बन्द कर दिया तथा मशीन को भी नुकसान कर दिया तथा कार्य कर रहे कम्पनी के दो कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए 500 रुपये ले लिया।
थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि कंपनी के सुपरवाइजर के द्वारा दिये गए आवेदन पर कांड दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी वसीम राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बजट में सिर्फ लंबा भाषण और हवाई सपने: चंदन राज

चतरा :- छात्र राजद जिला अध्यक्ष  चंदन राज यादव ने कहा कि बजट का भाषण लंबा  जरूर था, लेकिन पूरी तरह से आंकड़ों का मायाजाल और हवाई सपने दिखाने वाला है। श्री चंदन ने कहा है कि इस बजट में गांव, किसान,युवा, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कुछ भी नहीं है. उन्होंने आगे कहा है कि 'देश नहीं झुकने दूंगा, देश नहीं बिकने दूंगा' का दावा करने वाले एक-एक करके देश के सभी बड़े सरकारी उपकरणों को बेचने में लगे हैं एयर इंडिया के बाद अब केंद्र सरकार ने बजट में एलआईसी (L.I.C)और आईडीबीआई  (I.D B.I)जैसे संस्थानों को बेचने और भारतीय रेल के निजीकरण का ऐलान कर दिया है। युवा महिलाओं, किसानों और व्यापारियों के लिए केंद्रीय बजट 2020-21 घोर निराशावादी रहा। मंत्री श्री भोगता के करीबी चंदन राज यादव ने कहा है कि नोटबंदी के बाद करदाताओं की संख्या में भारी वृद्धि का जो वर्ष केंद्र सरकार का दावा गलत है. वर्ष 2014 में देश में 5.28 करोड़ करदाता थे, जो वर्ष 2018 में बढ़कर 7.14 और हुए हैं. यह वृद्धि पिछले कई वर्षों में होने वाली औसत वृद्धि दर 10% के बराबर ही है. 3 वर्ष पहले जीएसटी लागू करने के बाद से अब तक वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में 350 बार संशोधन किया जा चुका है. क्रियान्वयन मैं तो दिक्कत आ रही है, राजस्व संग्रहण में भारी कमी आई है. त्रुटिपूर्ण जीएसटी के चलते कई राज्यों के क्षतिपूर्ति राशि जारी नहीं की गई है।

सक्सेस मिशन पब्लिक स्कूल में मनाया गया 5वा स्थापना दिवस

कान्हाचट्टी(अभिषेक सिंह): प्रखण्ड के बकचुमबा मे  संचालित सक्सेस मिशन पथ पब्लिक स्कूल  विधालय का पाँचवा स्थापना दिवस धूमधाम  के साथ मनाया गया कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता बिरजू तिवारी ने  दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन के उपरांत स्कूली बच्चो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही भाषण ,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिरजू तिवारी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते है उनको शिक्षित कर ही समाज और देश के विकाश के बारे मे सोचा जा सकता है उन्होंने कहा कि यहा बच्चो को पठन-पाठन के साथ साथ अनुशासन का पाठ पठाया जाता है जिस तरह रोटी कपड़ा मकान पहले के समय मे जरूरी था मगर अभी शिक्षा  सबसे ज्याद महत्वपूर्ण है  आयोजित प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी बच्चो को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया इस मौके  प्रधानाचार्य अम्बिका कुमार दांगी, शिक्षक गणेश, राजेश, सोनालिका कुमारी सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर साव, बद्री दांगी, सत्यनारायण दुबे, अजय सिंह, बिनोद पाण्डेय साथ मे बच्चो के अभिभावको के साथ अनेक गणमान्य ग्रामिण उपस्थित थे

चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

चतरा : शहर के लाइन मोहल्ला स्थित देवी मंडप के समीप शनिवार को एक युवक ने छुरी से वार कर एक अधेड़ के गले को जख्मी कर दिया। लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जख्मी 55 वर्षीय मो. सलीम को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंच गए और हमलावर युवक अमित कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जख्मी सलीम खतरे से बाहर है। हमलावर युवक मानसिक रोगी बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि सलीम देवी मंडप के समीप किराए के मकान में रहकर गद्दा धुनाई का काम करता है। सुबह में पड़ोसी कृष्णा निषाद का पुत्र अमित कुमार के साथ किसी बात को लेकर तू-तू,मैं-में हुई थी। इसी बात को लेकर अमित ने सलीम के भाड़े के घर में रखी छुरी से उसके गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। हो हल्ला होने के बाद आसपास के लोग जमा हुए और घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। इस बीच सदर थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उसके बाद मामला शांत हो गया। घटना के बाद शहर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

जमीन विवाद में 5 गिरफ्तार

गिद्धौर: थाना क्षेत्र के इंदरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस बाबत थाना में दोनों पक्ष से 10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। प्रथम पक्ष से जयलाल यादव के पुत्र प्रयाग यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में विनोद यादव, त्रिभुवन यादव, गोविद यादव व विनोद यादव के दो साले को अभियुक्त बनाया गया है। जबकि दूसरे पक्ष से विनोद यादव की पत्नी लोकनी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में गिरधारी यादव,प्रयाग यादव, भुनेश्वर यादव, कारु यादव व सुनील यादव को अभियुक्त बनाया गया है।इधर पुलिस ने प्रथम पक्ष से इंदरा गांव के विनोद यादव,त्रिभुवन यादव,व गोविद यादव को जबकि दूसरे पक्ष के प्रयाग यादव,गिरधारी यादव व भुनेश्वर यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सिमरिया : थाना क्षेत्र के बगरा चौक स्थित एनएच 99 रांची रोड में पिकअप वैन और मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर में एक युवक सोमेश कुमार यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए मृतक सदर थाना क्षेत्र के गेरी गांव का रहने वाला था। जबकि गंभीर रूप से घायल उसी का भाई कमलेश कुमार और जोरी सलैया गांव के रामप्रवेश कुमार शामिल है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार जबड़ा से अपने घर चतरा की ओर आ रहे थे। जबकि पिकअप बैन चतरा से रांची की ओर जा रही थी। इसी बीच बगरा चौक स्थित रांची मुख्य मार्ग पर यह घटना घाटी।

राजद छात्र नेता चंदन राज यादव ने बाउरा पंचायत समेत पूरे चतरा जिला वासियों को दिये गणतंत्र दिवस एंव सरस्वती पूजा का हार्दिक बधाई।


दोनों समुदायों के बुद्धिजीवी लोगो ने मामला सुलझाया

हंटरगंज : वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के आहरा मोहल्ला स्थित पुराना पंचायत भवन के पास मां सरस्वती प्रतिमा की स्थापना कर पूजा पाठ की गई थी। प्रतिमा विसर्जन को लेकर दोनों समुदाय के बीच रास्ता को ले मनमुटाव हो गया। सदर एसडीओ राजीव कुमार की पहल पर शुक्रवार को दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों की थाना परिसर में बैठक कर शांति बनाए जाने की अपील की। उनके पहल पर दोनों समुदाय के बीच समन्वय स्थापित कर सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन में एकजुटता दिखी। दोनों समुदाय आपसी भाईचारगी की मिसाल पेश करते हुए विसर्जन जुलूस में शनिवार को शामिल हुए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, वशिष्ठ नगर के थानेदार राजीव रंजन, स्थानीय अंचल अधिकारी एवं दोनों समुदाय के दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...