चतरा :- छात्र राजद जिला अध्यक्ष चंदन राज यादव ने कहा कि बजट का भाषण लंबा जरूर था, लेकिन पूरी तरह से आंकड़ों का मायाजाल और हवाई सपने दिखाने वाला है। श्री चंदन ने कहा है कि इस बजट में गांव, किसान,युवा, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कुछ भी नहीं है. उन्होंने आगे कहा है कि 'देश नहीं झुकने दूंगा, देश नहीं बिकने दूंगा' का दावा करने वाले एक-एक करके देश के सभी बड़े सरकारी उपकरणों को बेचने में लगे हैं एयर इंडिया के बाद अब केंद्र सरकार ने बजट में एलआईसी (L.I.C)और आईडीबीआई (I.D B.I)जैसे संस्थानों को बेचने और भारतीय रेल के निजीकरण का ऐलान कर दिया है। युवा महिलाओं, किसानों और व्यापारियों के लिए केंद्रीय बजट 2020-21 घोर निराशावादी रहा। मंत्री श्री भोगता के करीबी चंदन राज यादव ने कहा है कि नोटबंदी के बाद करदाताओं की संख्या में भारी वृद्धि का जो वर्ष केंद्र सरकार का दावा गलत है. वर्ष 2014 में देश में 5.28 करोड़ करदाता थे, जो वर्ष 2018 में बढ़कर 7.14 और हुए हैं. यह वृद्धि पिछले कई वर्षों में होने वाली औसत वृद्धि दर 10% के बराबर ही है. 3 वर्ष पहले जीएसटी लागू करने के बाद से अब तक वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में 350 बार संशोधन किया जा चुका है. क्रियान्वयन मैं तो दिक्कत आ रही है, राजस्व संग्रहण में भारी कमी आई है. त्रुटिपूर्ण जीएसटी के चलते कई राज्यों के क्षतिपूर्ति राशि जारी नहीं की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें