चतरा: राजपुर थाना क्षेत्र के लड़िया गांव के 21 वर्षीय काल्पनिक नाम सोनम कुमारी ने पुलिस अधीक्षक चतरा से मिलकर आवेदन दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में बताया है कि राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी राजेंद्र दांगी के 26 वर्षीय पुत्र उदय कुमार के द्वारा काफी परेशान किया जा रहा है। लगभग 1 वर्ष पहले मैं उसके दुकान में मोबाइल रिचार्ज करवाने गई थी इसी बीच उदय ने मोबाइल से उसके निजी फोटो को अपने किसी दूसरे मोबाईल में ले लिया था। जिसके बाद से वह लगातार ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। जब मैंने उसकी बात नहीं मानी तो उदय दांगी ने निजी फोटो को फेसबुक व्हाट्सएप पर जारी करते हुए फोटो निकलवा कर मेरे घर पर भेज दिया। इसके अलावे वह शारीरिक और मानसिक टॉर्चर भी करने लगा। पीड़िता ने बताया है कि 12 फरवरी को जब मैं बाजार जा रही थी तो रास्ते में छेड़खानी करते हुए काला प्लास्टिक फेंक दिया और बोला कि खोल कर देख लो उसमें तुम्हारा अश्लील फोटो है। वह कहने लगा की तुम हमसे शादी कर लो नहीं तो तुमको परेशान करते तुम्हें कहीं शादी होने नहीं देंगे। पीड़िता ने राजपुर थाना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को बताई है कि स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। इस पर एसपी साहब द्वारा कड़ी कारवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें