सड़क दुर्घटना में पंसस पति घायल

 चतरा:-गिद्धौर थाना क्षेत्र के तिलैया का निवासी सह दुवारी पंचायत के पंसस पति प्रमोद यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम गिद्धौर से अपने घर तिलैया जा रहा था। इसी क्रम में बघमारी मोड़ के समीप एक वाहन ने टककर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

सड़क दुर्घटना में टंडवा के दो युवक हुए घायल


 चतरा : सदर थाना क्षेत्र के पन्नु शहीद मजार के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल से हुईं सड़क दुर्घटना में टंडवा के दो युवक घायल हो गए है। दोनों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में टंडवा थाना क्षेत्र के मिश्रौल गांव निवासी मो. तबरेज एवं मो. शाहिद का नाम शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक एक मोटरसाइकिल से चतरा आ रहे थे। इसी क्रम में पन्नु शहीद के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में पहुंचा। उसके बाद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

सन्देहास्पद स्थिति में महिला की मौत

  चतरा : सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी चंदन दास की 24 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी की मौत सन्देहास्पद स्थिति में हो गयी है।हालांकि विश्वास सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला के साथ  घरेलू विवाद हुआ था, जिसके कारण रविवार की शाम में विषपान कर ली थी,हालत गंभीर होने पर विषपान की जानकारी हुई, तो उसे तुरन्त उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत सोमवार को हो गई। इधर परिजनों ने सदर थाना में यूडी का मामला दर्ज कराया है।

5 करोड़ लोगों से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा:-धनेश्वर यादव


 चतरा : -पाँच
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में उपस्थित लोग
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में उपस्थित लोग
करोड़ लोगों से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा,सरकार जनता के साथ छल कर रही है।वोट बैंक के लिए पिछडो जाती को हक़ लेना चाह रही है। उक्त बातें समाहरणालय के समीप रविवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनेश्वर यादव ने कहा।उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के विरोध में पांच करोड़ लोगों से हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में धरना प्रदर्शन के माध्यम से आर्थिक आधार पर सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का विरोध किया गया।लोगों ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछड़ों का हक मारना चाहती है। धरना प्रदर्शन में धनेश्वर यादव, सुरेश पासवान, अशोक दांगी, गुरुदेव यादव, मुकेश यादव, कामेश्वर यादव, गीता देवी, प्रदीप पासवान, सुधीर पासवान, बिरन पासवान, दीपक पासवान सहित अन्य शामिल थे।

सुभाष यादव समेत कई गण्यमान्य लोगो ने दिया गणतंत्र दिवस की बधाई

                                                                               



 




मुखिया प्रत्याशी ने एकल विद्यालय में किया झंडोत्तोलन

झंडोत्तोलन करते मुखिया प्रत्याशी डेगन गंझू
झंडोत्तोलन करते मुखिया प्रत्याशी डेगन गंझू


चतरा/गिधौर:-प्रखंड के बारियातू पंचायत के मुखिया प्रत्यासी डेगन गंझू ने एकल विद्यालय में झंडोत्तोलन किये ।वही उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता शिक्षा रहेगा।उन्होंने देश व समाज का उथान को लेकर कई अहम बातो से लोगो को अवगत कराया।

आकाश में बादल छाये रहेंगे,सोमवार से मिल सकता है राहत

कोहरे में बाईक चलते हुए
कोहरे में बाईक चलते हुए

रांची:-राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में इसकी जानकारी दी है। शनिवार को रांची सहित राज्य के कई इलाकों में सुबह से ही हल्की बारिश होती रही।

विभाग के मुताबिक 27 और 28 जनवरी को झारखंड के मध्य और दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रभावित जिलों में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा भी शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षापात 2.6 मिली मीटर मनातु (पलामू) में दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान रांची से सटे कांके का 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(साभार न्यूज़ दैनिक झारखंड)

मारपीट में एक विचारधीन बंदी घायल




चतरा:- स्थानीय मंडल कारा में गुरुवार की सुबह दो विचाराधीन बंदियों के बीच हुई तू-तू में-मैं के बाद कक्षपाल राहुल कुमार ने एक की बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बंदी सुधीर यादव का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बंदी के सिर में गहरी चोट लगी है। जबकि उसका हाथ टूट गया है। घायल ने बताया कि वह सुबह बर्तन धो रहा था। उसी क्रम में शिबू वहां आ गया। बर्तन धोने के क्रम में शिबू के साथ तू-तू में-मैं हुई। जिसमें प्लास्टिक की बाल्टी टूट गई। उसके बाद वहां पर मौजूद बंदी ने इसकी सूचना सेल के कक्षपाल को दी। कक्षपाल आते ही शिबू के साथ मारपीट करने लगा। उसके बाद कक्षपाल उसे छोड़ कर सुधीर को सेल में बंद कर दिया और लाठियां भांजनी शुरू कर दिया। जिसमें उसका सिर व हाथ-पैर में गहरी चोट आई है। मारपीट करने के बाद कक्षपाल वहां से निकल गया।

मौके पर मौजूद अन्य बंदियों ने इसकी सूचना जेलर को दी। जेलर ने तुरंत उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया। दुबारा घटना की पुनरावृति न हो इस कारण बंदियों ने मंडल कारा में हड़ताल पर बैठ गए। घायल बंदी के परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी से करने की बात कही है।

बसुंधरा बस से एक महिला की मौत

रांची/हजारीबाग:- कोडरमा से रांची जा रही वसुंधरा बस की चपेट में आने से पदमा गेट पर एक महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार करीब 11:00 बजे की सुबह की है।
जानकारी के मुताबिक, महिला दुर्घटनास्थल से 500 मीटर दूरी से ही बस पर चढ़ी थी। इसी दौरान किसी कारणवश थोड़ी दूर जाने पर ही वह बस से उतरने लगी। बस से उतरने के क्रम में ही वह बस पिछले टायर की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर यह बताया जा रहा है कि बस के उप चालक द्वारा महिला को जबरन बस से उतारा जा रहा था, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

घटना के बाद खड़ा बस
वसुंधरा बस
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

 घटना से आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक पदमा गेट पर एनएच 33 को जाम कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चालक और उप चालक को हिरासत में ले लिया है। अब तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है

युवक ने किया आत्महत्या

चतरा:-टंडवा थाना  क्षेत्र के नीम चौक निवासी विकास नायक (36) ने फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम वह अपने कमरा में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसी बीच रात हो गई। परिवार के लोग भोजन करने के लिए इकट्ठा हुए। लोग उसे उठाने गए, तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। उसके बाद युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक का शव फंदा से उतारकर अपने कब्जा में ले लिया। सुबह होने पर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शिक्षा मंत्री को हुई परेशानी, तो पुलिस आयी हरकत में,17 हाइवा हुआ जप्त

कोडरमा : बीती रात रांची से कोडरमा लौटने के क्रम में कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर रोड, कोडरमा बाइपास से डोमचांच की ओर तीव्र गति से सड़क पर छाई उड़ाते हाइवा ट्रकों को देखकर शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव बिफर गई। उन्होंने अपनी गाड़ी से उतरकर मौके पर ऐसे हाइवा ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया और स्थानीय पुलिस व जिले के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस-प्रशासन के लोग भी वहां पहुंच गए। इस दौरान सड़क पर प्रदूषण फैलाते हुए चल रहे कुल 17 हाइवा को जब्त किया गया।

              काफी दिनों से मिल रहा था शिकायत:-शिक्षा मंत्री

मौके पर उन्होंने कहा कि छाई लदे हाइवा ट्रकों के इस तरह परिचालन से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। पूर्व में लोगों ने ऐसी शिकायत करते हुए इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। बाद में प्रशासन ने कहा था कि लोग आगे से तिरपाल आदि ढंककर छाई ले जाएंगे, लेकिन आज जो दिखा व बर्दाश्त के लायक नहीं है। लोग बिल्कुल खुले वाहनों में डस्ट उड़ाते हुए हाइवा को लेकर जा रहे थे। इससे पूरा इलाका धूल-धूसरित हो रहा था। सड़क पर छोटी वाहनों का ऐसे धूल में चलना मुश्किल हो रहा था। वहीं तीव्र गति से ऐसी हाइवा ट्रकों के गुजरने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

                   थानाप्रभारी व अधिकारियों पर जमकर बरशी मंत्री

उन्होंने कहा की अधिकारी बिना किसी दबाव में आये इस मार्ग से परिचालन को रोकना सुनिश्चित करें। मंत्री के निर्देश के बाद रात्रि में 17 हाइवा को जब्त करते हुए उचित कानूनी करवाई करने को कहा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कोडरमा थाना प्रभारी आरके तिवारी, परिवहन कर्मियों व अन्य अधिकारियों पर जम कर बरसी और सही तरीके से काम करने की हिदायत दी। वहीं शनिवार को भी बांझेडीह से ऐश डस्ट के जा रहे 7 हाइवा को जब्त किया गया है। इनमें दो बिना नंबर के हैं।

                                          क्या कहते हैं डीटीओ

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने ऐश लदे डस्ट के बाबत बताया कि शिक्षा मंत्री द्वारा बीती रात 17 हाइवा एवं शनिवार को 7 हाइवा जब्त किया गया है। इनमें 17 लोडेड व 10 खाली हाइवा हैं। जब्त सभी हाइवा का सीजर काट कर वाहन चालक को दे दिया गया है। साथ ही सभी के कागजात की जांच की जा रही है। जांचोंपरांत फाइन काट कर ही हाइवा को नियम अनुसार ही छोड़ा जाएगा। जब्त हाइवा पर 192, (56) 177,184 एवं एमवीटी एक्ट के तहत कार्यवाई की जा रही है। इससे पहले भी ऐश लदे डस्ट पर कार्यवाई की गई है। यह पूछे जाने पर की जिले में ऐश डस्ट लदे हाइवा चलेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद नियम संगत ही परिचालन होगा। प्रदूषण संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदूषण की जांच मेरे क्षेत्र में नहीं आता है, प्रदूषण विभाग ही तय करेगा कि ऐश लदे डस्ट ले जाने से कितना प्रदूषण फैलता है और इससे आमजनों पर कितना प्रभाव पड़ता है। ढंके वाहनों में ढोने का है नियम

         
जप्त हाइवा
जिले के बड़े अधिकारी की मिलीभगत लगती हैं:-राकेश सिंह

बताया जाता है कि डीवीसी के कांट्रैक्ट के अनुसार थर्मल पावर प्लांट के छाई की ढुलाई पूरी तरह कवर्ड बदलकर वाहनों में किया जाना है। लेकिन शर्तों के विपरीत इससे जुड़े ठेकेदार कंपनी और प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत से खुली हाइवा वाहनों से डस्ट की ढुलाई करते हैं। इस संबंध में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि बार-बार मांगे जाने के बावजूद ठेकेदार कंपनी से ढुलाई की शर्तों का वर्क ऑर्डर को दिखाने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिले के बड़े अधिकारी संलिप्त हैं। यह बड़े भ्रष्टाचार का मामला है। इसमें मालामाल कोई हो रहा है और जनता परेशानी झेल रही है।

कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:-सुरेंद्र कुमार झा


  रांची/गिरिडीह : -लंबित मामलों के निष्पादन में बरती जानेवाली शिथिलता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें कोताही बरतनेवाले पुलिस अधिकारी कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने तल्ख तेवर में अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि जिले में अपराधियों व अवैध कारोबारियों पर नकेल कसें। अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर थानेदार के साथ-साथ अन्य को भी बख्शा नहीं जाएगा। आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखें और अंकुश लगाने को लेकर अलर्ट रहें। आíथक अपराध, चोरी, छिनतई, लूट समेत साइबर अपराध समेत अन्य अपराध को रोकने का पाठ भी पढ़ाया। नक्सली गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने तथा उनके विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ करने का निर्देश दिया। सघन वाहन जांच अभियान चलाने व यातायात व्यवस्था दुरूस्त बनाने को लेकर शहर में पेट्रो¨लग करने, नो पार्किंग जोन में खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर जुर्माना लगाने आदि निर्देश दिया। अवैध माइका व पत्थर की खुदाई, वनों की कटाई के क्षेत्र के अवैध उत्खनन में लगे लोगों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण करने समेत सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, डीएसपी वन नवीन कुमार ¨सह, डीएसपी टू संतोष कुमार मिश्रा, सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, डुमरी के एसडीपीओ नीरज कुमार ¨सह, सरिया-बगोदर के 

एसडीपीओ विनोद कुमार महतो, प्रशिक्षु आईपीएस नाथू ¨सह मीणा, पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी शामिल थे।

कई थानेदारों को लगाई फटकार: एसपी ने बारी-बारी से सभी थानेदारों के माध्यम से लंबित मामलों के निष्पादन करने के कार्यो की समीक्षा की। इस क्रम में बेहतर कार्य करनेवाले मुफस्सिल, नगर व राजधनवार के थानेदारों की सराहना की जबकि खराब प्रदर्शन करनेवाले थानेदारों को जमकर फटकारा।

अयूब खान के मांग पर सुरेंद्र परहैया की ईलाज मामले पर लातेहार उपायुक्त राजीव कुमार ने लिया संज्ञान


रांची/चतरा:-चंदवा के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग के परहैया टोला निवासी दसवा परहैया का पुत्र सुरेंद्र परहैया अर्थाभाव के कारण अपने हॉथ का ईलाज नहीं करा पा रहा था, इसी मामले पर आज उपायुक्त राजीव कुमार ने संज्ञान लिया है, व आर्थिक मदद कर उसका ईलाज कराने का आश्वासन परिजनों को दिया है, गौरतलब हो कि सुरेंद्र मनिका के आदिम जनजाति अवासीय विद्यालय मे 5वीं कक्षा का छात्र है, पिछले वर्ष स्कुल मे फटबाल खेलने के वजह से उसका दाएं हॉथ टुट गया था, उसके पिता दसवा परहैया किसी तरह रिम्स रांची मे ऑपरेशन करवा, चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर हॉथ मे रड लगाकर छुट्टी कर दिया, 6 माह बाद हॉथ से रड निकालने के लिए उन्हें एक युनिट ब्लड के साथ रिम्स पुन: बुलाया गया, ऑपरेशन के एक साल हो गया है लेकिन युवक के हॉथ से अबतक रड नहीं निकाला गया है, पिता दसवा परहैया कि माली हालत खाफी खराब है , पैसा व एक युनिट ब्लड की व्यवस्था नहीं होने के कारण अपने पुत्र को ईलाज के लिए रिम्स नहीं ले जा पा रहे हैं , समय से छह माह में रड नहीं निकलवाने के कारण उसका हॉथ सीधा नही हो पा रहा है, 
जख्म नहीं सुख रहा है, इसका पढ़ाई लिखाई भी छुट गया है, चिकित्सकों ने कहा है कि इसके हॉथ से जल्द रड नहीं निकाला गया तो हॉथ काटना पड़ जाएगा, पिता को इसकी चिंता खाए जा रही है, ऑपरेशन कर रड नहीं निकलने से सुरेंद्र के शरीर में इंन्फेक्सन होने की संभावना है, और उसका भविष्य खतरे मे पड़ा गया है, माकपा के वरिष्ठ नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने इसका ईलाज की व्यवस्था जल्द कराने की मांग पार्टी ने उपायुक्त से की थी, इसके बाद उपायुक्त ने संज्ञान लिया है,
इसपर पार्टी और परिजन ने उपायुक्त राजीव कुमार को साधुवाद दिया है!

इधर सुचना पर सुरेंद्र परहैया व उसके परिजनों से पुर्व पंसस सदस्य फहमीदा बीवी व माकपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने आज उनके घर जाकर मुलाकात की!

ईलाज के अभाव में खतरे मे है आदिम जाति युवक का भविष्य : अयुब खान



रांची/लातेहार:-लातेहार CPIM के वरिष्ठ नेता अयुब खान ने एक उपायुक्त को आवेदन देकर
कैप्शन जोड़ें
कहा है कि चंदवा प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग का परहैया टोला निवासी परहैया जाती के दसवा परहैया का पुत्र सुरेंद्र परहैया मनिका के आदिम जनजाति अवासीय विद्यालय मे 5वीं कक्षा का छात्र है, पिछले वर्ष स्कुल मे फुटबॉल खेलने के वजह से दाएं हॉथ टुट गया था, उसके पिता दसवा परहैया किसी तरह कर्ज कर रिम्स रांची मे ऑपरेशन करवाया, चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर हॉथ मे रड लगाकर छुट्टी कर दिया, 6 माह बाद हॉथ से रड निकालने के लिए उन्हें एक युनिट ब्लड के साथ रिम्स पुन: बुलाया गया, ऑपरेशन के एक साल हो गया है लेकिन युवक के हॉथ से अबतक रड नहीं निकाला गया है, पिता दसवा परहैया कि माली हालत काफी खराब है , पैसा व एक युनिट ब्लड की व्यवस्था नहीं होने के कारण अपने पुत्र को ईलाज के लिए रिम्स नहीं ले जा पा रहे हैं , प्राईवेट हॉस्पिटल मे भी रड निकलवाने मे 14000 हजार रूपया खर्च है, समय से छह माह में रड नहीं निकलवाने के कारण उसका हॉथ सीधा नही हो पा रहा है, जख्म नहीं सुख रहा है, इसका पढ़ाई लिखाई भी छुट गया है, पिता को इसकी चिंता खाए जा रही है, ऑपरेशन कर रड नहीं निकलने से सुरेंद्र के शरीर में इंन्फेक्सन होने की संभावना है, और उसका भविष्य खतरे मे पड़ गया है, इसका ईलाज की व्यवस्था जल्द कराने की मांग पार्टी ने उपायुक्त से की है!

साप्ताहिक हाट के दिन सभी भारी वाहनों को बंद करने को लेकर एसडीओ को दिया ज्ञापन

ज्ञापन सौंपते बुद्धिजीवी वर्ग के लोग
ज्ञापन सौंपते बुद्धिजीवी वर्ग के लोग


सिमरिया : सिमरिया के विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओ ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन देकर साप्ताहिक हाट के दिन सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का मांग किया है। ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि जिला प्रशासन के द्वारा भारी वाहनों पर  परिचालन पर सुबह 7 से शाम 7 तक प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी सभी नियमों को ताक पर रखकर पत्थर लदे वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिस पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है। ज्ञात हो कि कोयला वाहनों पर 7 बजे सुबह से शाम 7 बजे तक  प्रतिबंध लगा हुआ है तो पत्थर लदे वाहनों पर प्रतिबंध क्यों नहीं ।आखिर पत्थर वाहन हो या कोयला वाहन दुर्घटना तो किसी भी वाहनों से हो सकता है । खास कर हाट के दिन भारी वाहनों का परिचालन पर प्रतिबंध लगना चाहिए ।ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवनंदन साहु ,झाविमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अख्तर, राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद फारूक, कांग्रेस नेता कामाख्या प्रसाद सिंह, आलोक रंजन, मनोरंजन महाजन, जागेश्वर कुशवाहा, शंभू सिंह, राम लखन राम, भरत प्रसाद, संदीप कुमार पांडे, रामेश्वर यादव, नित्यानंद सिंह, रोहन यादव, विजय कुमार, परवेज आलम, शत्रुघन चौधरी सहित अन्य लोग का नाम शामिल है ।

हाईवा के चपेट में बच्चे की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,समझौते के बाद शांति बहाल

हाइवा का फोटो
हाइवा का फोटो


चतरा: -सिमरिया चौक के देल्हो रोड़ बैंक के समीप गुरुवार को हाईवा के टक्कर में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक कुट्टी निवासी शंकर भुइया का 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार का नाम शामिल है। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बच्चे का चाचा उसे घुमाने सिमरिया चौक आया हुआ था। बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक हाइवा संख्या जे 01 सीवाई 8705 ने सिंह वाहिनी नामक यात्री वाहन से साइड लेने के क्रम में उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा बाल-बाल बच गया। हाईवा टंडवा से गिट्टी खाली कर लौट रही थी।घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को धर दबोचा और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इधर परिजनों ने सिमरिया चौक जाम कर दिया। हालांकि 1 घंटे के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर जाम हटवाया और मृतक के शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए चतरा भेज दिया। बाद में जिप सदस्य प्रकाश सिंह, आजसू नेता मनोज चंद्रा, राजद नेता मो. फारूक, भाजपा नेता दयानिधि सिंह और थाना प्रभारी शंभू शरण दास ने सिंह कंस्ट्रक्शन के कर्मियों से वार्ता की जिसके बाद एक लाख रुपए नगद और चार लाख रुपये मृतक के अकाउंट में आरटीजीएस किए गए।


राज्यपाल के आगमन के तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

इटखोरी:  18 जनवरी को राज्यपाल के भद्रकाली भदलपुर आगमन पर चतरा उपायुक्त जितेन्द्र कुमार ने भदलपुर तीर्थंक्षेत्र में चल रहे तैयारियों का जायजा लिया । उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद अनुमंडल पदाधिकारी राजिव कुमार  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उतम प्रसाद अंचलाधिकारी अनुप कच्छप रतन शर्मा शुरेश सिंह सुरेन्द्र सिंह सतिष सिंह रणजीत सिंह भी उपस्थित थे । इस दौरान भदलपुर तीर्थंक्षेत्र कमेटी के महामंत्री शुरेश झांझरी मंत्री सुनिल कुमार जैन  ने राज्यपाल के आगमन की तैयारियों की जानकारी दिया । तैयारियों के जाएगा लेने के दौरान उपायुक्त जितेन्द्र कुमार ने कहा कि महामहिम राज्यपाल के आगमन की तैयारियों में कोई कमी नही होनी चाहिए ।  सारी तैयारियों को शीध्र पुरा करने का दिशा निर्देश दिया । इस दौरान चतरा उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने भद्रकाली मंदिर परिसर का भी दौरा किया उन्होंने कहा कि छ: करोड़ की योजना से होने विकास जल्द ही धरातल पर होगा । उपायुक्त ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से महोत्सव की भी तैयारी को लेकर कूछ अंश बात चीत किया । 

नारी न केवल व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि पुरे परिवार व समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करती है : बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह

  इटखोरी : जेएसएलपीएस के तत्वावधान में प्रखण्ड कार्यालय परिसर के नये भवन में प्रखण्ड स्तरीय " सखी संवाद सप्ताह कार्यक्रम " आयोजित किया गया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि के रूप में लाईबलीहुड प्रमोशन सोसायटी के जिला समन्यवक निशांत एक्का तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह ने किया ।  आयोजित " सखी संवाद" सप्ताह कार्यक्रम में महिला समुह के दिदियों को  संबोधित करते हुए मुख्य अतिथिलाईबलीहुड प्रमोशन सो सायटी के जिला समन्यवक निशांत एक्का  ने कहा कि महिलाएं को अब उनके पति के नाम से नहीं ब्लकि स्वयं के नाम से जानी जाती है, देश और समाज के सशक्तिकरण और समृद्धि की बात वगैर नारी सशक्तिकरण के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है । आज इसका जीता जागता उदाहरण है जेएसएलपीएस आजीविका मिशन की दिदियां घर की दहलिज पार कर आत्मस्वलंबन की ओर अग्रसर है ।  उन्होंने सखी मंडल की बहनों से चाहरदीवारी से बाहर निकालकर देश दुनिया की खबर रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह ने कहा कि समाज के विकास की परिकल्पना आधी आबादी को छोड़कर बेइमानी होगी। नारी न केवल व्यक्ति विशेष को बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करती है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उतम प्रसाद ने कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है। सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि योजनाएं सरकार की नारी सशक्तिकरण की सोच का हीं परिणाम है। जिला समंन्वयक मनोज यादव ने कहा कि महिलाएं सरकार की भिन्न-भिन्न योेजनाओं को अपने स्थानीय पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त करें कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सखी मंडल की महिलाऐं उपस्थित थी । सखी संवाद सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रमुख संतोष साव उर्फ़ बंगाली ,धनखेरी मुखिया उमेश साव, परसौनी मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद सिंह, बैंक सखी राखी सिंहा, प्रखण्ड के बीएपी संतोषी देवी, हरदायाल मुण्डा ,रणजीत कुमार यादव, रीतलाल भुईयां समेत हजारों की संख्या में सखी मंडल की दिदियां उपस्थित थी ।

केकार्यक्रम में दिप प्रज्वलित करते अतिथि

इटखोरी : जेएसएलपीएस के तत्वावधान में प्रखण्ड कार्यालय परिसर के नये भवन में प्रखण्ड स्तरीय " सखी संवाद सप्ताह कार्यक्रम " आयोजित किया गया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि के रूप में लाईबलीहुड प्रमोशन सोसायटी के जिला समन्यवक निशांत एक्का तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह ने किया ।  आयोजित " सखी संवाद" सप्ताह कार्यक्रम में महिला समुह के दिदियों को  संबोधित करते हुए मुख्य अतिथिलाईबलीहुड प्रमोशन सो

सायटी के जिला समन्यवक निशांत एक्का  ने कहा कि महिलाएं को अब उनके पति के नाम से नहीं ब्लकि स्वयं के नाम से जानी जाती है, देश और समाज के सशक्तिकरण और समृद्धि की बात वगैर नारी सशक्तिकरण के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है । आज इसका जीता जागता उदाहरण है जेएसएलपीएस आजीविका मिशन की दिदियां घर की दहलिज पार कर आत्मस्वलंबन की ओर अग्रसर है ।  उन्होंने सखी मंडल की बहनों से चाहरदीवारी से बाहर निकालकर देश दुनिया की खबर रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है ।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह ने कहा कि समाज के विकास की परिकल्पना आधी आबादी को छोड़कर बेइमानी होगी। नारी न केवल व्यक्ति विशेष को बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करती है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उतम प्रसाद ने कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है। सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि योजनाएं सरकार की नारी सशक्तिकरण की सोच का हीं परिणाम है। जिला समंन्वयक मनोज यादव ने कहा कि महिलाएं सरकार की भिन्न-भिन्न योेजनाओं को अपने स्थानीय पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त करें कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सखी मंडल की महिलाऐं उपस्थित थी । सखी संवाद सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रमुख संतोष साव उर्फ़ बंगाली ,धनखेरी मुखिया उमेश साव, परसौनी मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद सिंह, बैंक सखी राखी सिंहा, प्रखण्ड के बीएपी संतोषी देवी, हरदायाल मुण्डा ,रणजीत कुमार यादव, रीतलाल भुईयां समेत हजारों की संख्या में सखी मंडल की दिदियां उपस्थित थी । 

सासंद मद से भद्रकाली महाविद्यालय में कंप्यूटर कक्ष का होगा निर्माण



इटखोरी:- भद्रकाली महाविद्यालय में सांसद मद से कंप्यूटर कक्ष का निर्माण कर होगा । सांसद के निर्देश पर जिला अभियंता रामकुमार सिंह ,धनंजय ओझा ने भद्रकाली महाविद्यालय परिसर का स्थल निरीक्षण किया । मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह उपस्थित थे । कंप्यूटर कक्ष के निर्माण होने से महाविद्यालय परिवार में हर्ष है । कंप्यूटर कक्ष के निर्माण के लिए भद्रकाली महाविद्यालय संस्थापक सचिव कुमार यशवंत नारायण सिंह ,प्राचार्य डॉ दुलार हजाम ,
परीक्षा नियंत्रक ललित मोहन चौधरी समेत अन्य ने सासंद के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

बाबा कुटी आश्रम में विधायक ने टेका मत्था गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण


चतरा /प्रतापपुर:-चतरा विधायक जयप्रकाश भोक्ता  सतनाम बापू के पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड के जोगियारा पंचायत अंतर्गत बाबा कुटी आश्रम पहुंचे और बाबा के समाधि पर माथा टेका तथा क्षेत्र में अमन शांति की दुआ मांगी।इस मौके पर उपस्थित असहाय लाचार लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया। उन्होंने बाबा कुटी परिसर में विवाह मंडप तथा पीसीसी पथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा आश्रम परिसर की चारदीवारी कराने का भी भरोसा दिलाया। प्रखंड के चंद्री अनंतपुर उच्च विद्यालय के सचिव श्यामानंदन पाठक ने विधायक से ध्यान  आकृष्ट कराते हुए कहा कि चंद्री उच्च विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी गई है जबकि इस विद्यालय में लगभग साढे 500 बच्चे अध्ययनरत हैं ऐसा किए जाने से इस क्षेत्र के बच्चों का पठन-पाठन का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा उन्होंने विधायक श्री भोक्ता से आग्रह किया इसकी मान्यता बरकरार रखने की दिशा में पहल की जाए।
विधायक ने उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने का वचन दियाः।इस मौके पर नागेश्वर शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सांसद पूर्व प्रतिनिधि भीम सिंह, किशोर यादव विनय राय श्यामनंदन पाठक शंभू प्रसाद  मुरारी सॉव,उपिंजय साहू घोरी घाट मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...