राष्ट्रीय जनता दल कन्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव 21 दिसंबर को

राष्ट्रीय जनता दल कन्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को

कन्हाचट्टी ( चतरा ) - अगामी 21 दिसम्बर दिन गुरुवार समय 10 बजे दिन को  कन्हाचट्टी प्रखण्ड के सयाल बगीचा में  राजद की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक  का उद्देश्य कन्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष,युवा प्रखंड अध्यक्ष एव  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव होना  है। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक  जनार्दन पासवान,विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद जिला अध्यक्ष सलीम गोल्डन,प्रदेश महासचिव  चंद्रदेव गोप,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती रेशमी देवी उपस्थित होंगे।बैठक में राष्ट्रीय  जनता दल के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है किया गया है कि
अधीक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव करें और इस चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाए।

लोकसभा में उठायेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग- सांसद अंचल के पत्रकारों के लिये JJA के संघर्ष के साथ हूँ:विधायक

लोकसभा में उठायेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग- सांसद
                                                             अंचल के पत्रकारों के लिये JJA के संघर्ष के साथ हूँ:विधायक

जादूगोड़ा: यूसिल गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित  आईएफडब्लूजे की झारखण्ड इकाई  झारखण्ड जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन के  प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते जमदेसपुर के सांसद ने बिधुत वरण महतो ने कहा  वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के लिये चुनौतियां बढ़ी हैं और पत्रकारों की हत्या एंव हमले चिंताजनक हैं, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ हसन की मांग का समर्थन करता हूँ और लोकसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठाऊंगा। सांसद ने कहा वे मुख्यमंत्री से समस्त पत्रकारों को पत्रकार बीमा योजना का लाभ दिलवाने के लिये जल्द ही मिलेंगे।सांसद ने कहा वे हर संभव पत्रकारों के सहयोग करेंगे।विशिष्ठ अतिथि  के रूप में घाटशिला  विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते है और विशेसकर ग्रामीण छेत्र में पत्रकारिता करना काफी साहसिक कार्य है मेरा हमेसा प्रयास रहेगा कि चौथा स्तंभ  को भी संविधानिक सुरक्षा मिले, जिससे पत्रकार निडर एंव निष्पक्ष  होकर समाज को आईना दिखा सके । यूसिल के महाप्रबंधक कार्मिक संजय शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए पत्रकारों की भूमिका काफी अहम होती है, साथ ही पत्रकारों को समाज मे सकारात्मक कार्यो को भी सामने लाना चाहिये। जेजेए के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज हसन ने कहा कि संगठन पत्रकार हित की रक्षा के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव के नेतृत्व में देश भर के पत्रकारों को संगठित करने में सफ़ल रहा है और वर्तमान केंद्र एंव राज्य सरकार ने पत्रकार हितों के लिये कई पहल किये हैं पर बिना पत्रकारों को संविधानिक संरक्षण दिये पत्रकारों को चौथा स्तंभ कहना ऐसा ही है जैसे हाथी के दांत हो जो केवल दिखावे के लिये होते हैं, झारखण्ड सरकार ने पत्रकारों के लिये प्रेस क्लब का गठन एंव पत्रकार बीमा योजना लागू किया है पर इन योजनाओं का लाभ आंचलिक पत्रकारों को नहीं मिल रहा है, सरकार सभी योजनाओं का लाभ आंचलिक स्तर के पत्रकारों को भी दे। यह कार्यशाला जेजेए की घाटशिला इकाई  द्वारा आयोजित किया गया, अनुमंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की ने संगठन की ओर से कार्यशाला में आये अतिथियों का स्वागत किया और संगठन के कार्यों को विस्तार से रखा।संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आकाश भगत ने नियमों की जानकारी दी जब्कि सुशील अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।कार्यशाला में राज्य भर के 150 से अधिक पत्रकार शामिल हुये, जिनमें गिरिडिह, धनबाद, चतरा, पलामू , चाईबासा , जमशेदपुर, टंडवा, पांकी, सरायकेला,सरिया के पत्रकार मुख्यरूप से शामिल थे।.                                

चार एकड़ में लगी पोस्ता की खेती नष्ट व दो लोग गिरफ्तार

चार एकड़ में लगी पोस्ता की खेती नष्ट व दो लोग गिरफ्तार

कुंदा:-वन विभाग व पुलिस के संयूक्त छापामारी अभियान के दौरान सोमवार को बुटकुइया जंगल मे चार एकड़ में की गई पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया  साथ ही दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही खेती में पटवन के लिए लगे दो पम्प सेट,सेक्शन समेत अन्य समान जब्त किया गया है.गिरफ्तार लोगो मे बुटकुइया गांव निवासी पोखराज गंझू व नवाडीह मुकेश गंझू का नाम शामिल है.अभियान का नेतृत्व रेंजर रामजी सिंह व थाना प्रभारी शंकर लकड़ा कर रहे थे.रेंजर ने बताया कि अफीम माफियाओं ने खेती वन भूमि में की गई थी.
जिसे अभियान चलाकर नष्ट
किया गया.खेती नदी के किनारे जंगल मे की गई थी.इन्होंने ने कहा कि अफीम की खेती पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार पोस्ता के खिलाफ छापामारी अभियान चलाई जा रही है.थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्ता की खेती करना कानूनन अपराध है,इससे कई तरह के बीमारी का सामना करना पड़ सकता है.प्रखंड वाशियों से अपील है कि पोस्ता की खेती करना बंद करे.अन्यथा पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के साथ- साथ जेल की हवा खानी पडेगी.अभियान में वनपाल बालेश्वर राम,वनरक्षी,जिला व सैप के जावन शामिल थे।

लूटकांड का खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार

लूटकांड का खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार

चतरा : राजपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके सवैया गड्ढा सड़क लूटकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर लूट कांड को अंजाम देने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त लुटेरों ने बीते 12 दिसंबर को सवैया गड्ढा मुख्य पथ पर मार्ग अवरुद्ध कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के साथ मारपीट भी की थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर सरैया गांव निवासी राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान राजेश ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और अपने अन्य साथियों का भी नाम पुलिस को बता दीया। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान कर उसकी निशानदेही पर तीन अन्य लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार लुटेरों में सदर थाना क्षेत्र के रमटुंडा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व उपेंद्र यादव के अलावे गिद्धौर थाना क्षेत्र के नयाखाप गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव शामिल है। गिरफ्तार लुटेरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं जल्द ही लूट के समान व रुपए भी बरामद कर लिए जाएंगे। लुटेरों की गिरफ्तारी से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

!!टंडवा प्रखण्ड फोटोग्राफी एशोसिएसन् अध्यक्ष बने अवधेश कुमार यादव!!

 !!टंडवा प्रखण्ड फोटोग्राफी एशोसिएसन् अध्यक्ष बने अवधेश कुमार यादव!!

टंडवा-चतरा जिला के फोटोग्राफर एक जुट हों कर खुद के साथ -साथ समाज का भी उत्थान करें|चतरा जिले के फोटोग्राफरों में  विशेष प्रतिभा है |उक्त बातें चतरा जिला फोटोग्राफी एशोसिएसन् के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने टंडवा टॉन हाल में सभा सम्बोधन के दरम्यान कही|उन्होंने आगे कहा की पूर्व के दिनों में फ़ोटो ग्राफी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कम थी |पर आज अधिक प्रतिस्पर्धा होने से क्वालिटी की पहचान की जा रही है |साथ हीं फोटोग्राफी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं बढ़ी है |आज लोग फोटोग्राफी कर लाखो कमा रहे हैं| जरूरत है छोटे-छोटे फोटोग्राफरों को अत्याधुनिक सुविधाओं एवम् उपकरणों की जानकारी देकर सही मंच तक फोटोग्राफरों को पहुंचाने की |वही उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने कहा किस संघ में शक्ति है| आप अपनी प्राथमिकता बाजार में संघ के माध्यम से ही दर्ज कर सकते हैं| सचिव अनिल कुमार ने कहा कल और आज में काफी फर्क हुआ हैं| आज इस क्षेत्र में महिला व पुरुष अपनी-अपनी जौहर दिखा रहे हैं|फोटोग्राफी क्षेत्र काफी बड़ा है ,और काफी संभावनाएं हैं| कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि खुद भी आगे बढ़े व  प्रखण्डों में फोटोग्राफी कर रहे हैं उन्हें भी साथ लेकर चलें| मंच संचालक गौतम सिंह ने संचालन के दरम्यान टंडवा के सभी फोटोग्राफर बंधुओं को कार्यक्रम में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की बात कही|इस दरम्यान प्रखण्ड फोटोग्राफी एसोसिएशन का भी गठन किया गया | जिसके अध्यक्ष रिया स्टुडियो के संचालक अवधेश कुमार यादव को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया|  वहीँ प्रखण्ड सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से  सत्येंद्र कुमार का नाम पारित किया गया|  कोषाध्यक्ष पद के लिए आदित्य शर्मा  को मनोनीत किया गया वहीं प्रखंड की महिला फोटोग्राफर  बबीता देवी  को उपाध्यक्ष पद से  नवाजा गया | मौके पर वरिष्ठ फोटोग्राफर सहाबुद्दीन,संतोष  कुशवाहा, आदित्य कुमार सत्येंद्र कुमार, संदीप कुमार ,पिंटू कुमार, विनोद कुमार, श्याम कुमार ,विकास कुमार ,आजाद कुमार आदि कई टंडवा प्रखंड के फोटोग्राफर मौजूद थे।सभा
की अध्यक्षता रुद्रेस कुमार ने की व बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय शामिल हुए|

लावालौंग विश्रामागार मे उमड़ा जेवीएम कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

लावालौंग विश्रामागार मे उमड़ा जेवीएम कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

चतरा:-पहली बार झारखंड विकास मोर्चा के विधायक गणेश गंझू के भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद भी उनके गृह प्रखंड में काफी संख्या में झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता जुटे समीक्षा बैठक में | कार्यकर्ताओं की संख्या को देख कर केंद्रीय प्रवक्ता और जिला प्रभारी श्री योगेंद्र प्रताप सिंह के चेहरे पर प्रसन्नता का भाव साफ दिख रहा था| उन्होंने बूथ से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी तथा मंच मोर्चा का गहनता पूर्वक समीक्षा किया| मजबूत संगठन को देखते हुए 2019 को पुनः झारखंड विकास मोर्चा लावालौंग में 2014 की तरह कैसे दोहराएं इन बारीकियों को कार्यकर्ताओं के बीच में रखा और हौसला बढ़ाया | कार्यकर्ता भी जिला प्रभारी और जिले के तमाम पदाधिकारियों के उपस्थिति को देख कर काफी उत्साहित थे आज के बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रामगढ़ प्रभारी सह केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य रामदेव सिंह भोक्ता, विनोद पांडे, जिलाध्यक्ष तिलेश्वर राम, महामंत्री चंद्रपाल पाठक, जिला उपाध्यक्ष आलोक रंजन, जिला सचिव मनोज सिंह, छठु सिंह भोक्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ,जिला युवा अध्यक्ष सुभाष सिंह, सुमन सिंह, प्रसाद भारती के अलावा लावालौंग के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए|

20 दिसंबर को भाकपा माओवादी का झारखण्ड-बिहार बंद

रांची:-प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने ऑपरेशन ग्रीन हंट और हमले में सेना के अस्त्र शस्त्र के इस्तेमाल के विरोध में 20 दिसंबर को बिहार झारखंड बंद का आह्वान किया है। गिरिडीह के मधुबन में मिले बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की प्रेस रिलीज से इसकी पुष्टि हुई है। प्रेस रिलीज में 18 और 19 दिसंबर को विरोध दिवस, 19 को मशाल जुलूस और 20 दिसंबर को 24 घंटे का बिहार झारखंड बंद का आह्वान किया गया है।(सभार वाट्सएप ग्रुप प्रेस क्लब ,चतरा)
H.H

गुजरात व हिमाचल में जीत पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

गुजरात व हिमाचल में जीत पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

चतरा/इटखोरी/गिद्धौर :-सोमवार को जिला मुख्यालय, गिद्धौर व इटखोरी प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश में पार्टी के जीत पर आतिशबाजी की व मिठाईयां बांट कर खुसी का इजहार किया। शहर के केशरी चैक में व इटखोरी झंडा चैक में भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की व मिठाइयां बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाये। प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा विकास की ओर अग्रसर है। इसलिए दोनों राज्यों में जीत हासिल की है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र राम, प्रखंड महामंत्री विनोद जैन, सुरेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष निरंजन सिंह, निर्मल सिंह, सुभाष सिंह, गोपाल सिंह, कैलाश सिंह समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया

मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया

चतरा/सिमरिया:- रविवार को सिमरिया प्रखंड के तेतर मोड़ में संचालीत उदयन पब्लिक स्कूल एवं न्यू लाईफ लाईन नर्सिंग होम हजारीबाग के द्वारा संयुक्त रुप से निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किसान भवन में किया गया। हेल्थ कैंप में हजारीबाग के सुप्रसिद्ध डाॅक्टर रजनी कुमारी, विजय कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ अमर कुमार द्वारा लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गयज्ञ। कैंप का शुभारंभ जिप सदस्य अनामिका देवी के द्वारा किया गया। चिकित्सकों ने शिविर में कहा कि निःशुल्क जिन मरीजों का ईलाज किया जा रहा हैं ठीक नहीं होने पर पुनः हजारीबाग नर्सिंग होम में बगैर फीस का ईलाज किया जाएगा। साथ हीं कहा कि सिमरिया क्षेत्र के रोगी को हमारे सेवा केंद्र पर 20 प्रतिशत की छूट ईलाज में मिलेगा। वहीं कैंप के व्यवस्थापक मनोज चंद्रा व प्रेम लता चंद्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम निःशुल्क ग्रामीणों और बच्चों में बढ़ती बीमारियों को ध्यान में रखते हुवे व्यवस्था किया गया है। स्वास्थ्य जांच शिविर स्कूल के सौजन्य से लगातार किया जाएगा जिससे यहां के लोग स्वस्थ और निरोग रहे। मौके पर स्कूल सचिव चेतलाल प्रसाद, पुष्पा गुप्ता, मंजू कुमारी, अभिषेक कुमार, दिब्या दास,सबीना क्षेत्री, प्रचार्य टेंसी थामस, बिनोद साहू, टीबू थामस, अमान अंसारी व स्कूल परिवार के अलावे भारी संख्या में मरीज एवं मरीज के परिजन मौजूद थे।

भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक संपंन, संगठन के मजबुती पर दिया गया बल

भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक संपंन, संगठन के मजबुती पर दिया गया बल

इटखोरी(चतरा) :- रविवार को भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक इटखोरी प्रखंड के करनी रोड स्थित होटल पंचवटी प्लाजा में संपंन हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र दांगी संचालन जिला महामंत्री असरफी सिंह व प्रमोद यादव ने संयुक्त रुप से किया। बैठक में संगठन विस्तर एवं मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान जेवीम से नंदकिशोर दांगी, नरेश साव, आजसू से अजय महतो ने भाजपा का दामन थामा। बैठक में जिले के सभी प्रखंड के मोर्चा पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सिमरिया विधान सभा पूर्व प्रत्यासी सुजीत भारती ने पिछड़ी जाति के युवावों को नए भारत के विकास में अपनी उपयोगिता साबित करने की अपील की। बैठक में आगे की रणनीति पर कैसे काम हो इसपर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य दुलार ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र राम, इटखोरी उपप्रमुख संतोष साव, पितिज पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार, ज्ञानी यादव एवं मायानंद साहू आदि उपस्थित थे।

सीएम द्वारा ब्राह्मनों पर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस ने मांग इस्तिफा

सीएम द्वारा ब्राह्मनों पर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस ने मांग इस्तिफा

गिद्धौर(चतरा) :-रविवार
को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मेन चैक में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक में सीएम रघुवर दास द्वारा ब्राह्मनों के विरुद्ध दिए गए बयान की निंदा करते हुए इस्तिफे की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता महावीर दांगी ने किया। बैठक में जिला महासचिव सुधीर कुमार दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे। राहुल गांधी के निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। बैठक में श्री दुबे ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गढ़वा में ब्राह्मणों के खिलाप बयान देकर अपमानित किया है, जिसेकी कांग्रेसियों ने निंदा के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करती है। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर 20 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया। इस असर पर सकुर अंसारी, जय प्रकाश दांगी, रेवा महतो, दिनेश दास, अबुल कलाम, जयशंकर दांगी, रामकृष्ण साहू, जगेश्वर दास, महेश यादव, जनार्धन राम दांगी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*चतरा जिला बस ऑनर एशोसिएशन का चुनाव संपन्न ,बेलाल अध्यक्ष व प्रवीण सत्यार्थी सचिव विजयी घोषित*

*चतरा जिला बस ऑनर एशोसिएशन का चुनाव संपन्न ,बेलाल अध्यक्ष व प्रवीण सत्यार्थी सचिव विजयी घोषित*

चतरा/सदर मुख्यालय : -चतरा जिला बस ऑनर एशोसिएशन का चुनाव रविवार को जिला परिषद सभागार मे ग्यारह बजे से प्रारंभ की गई । चुनाव पर्यवेक्षक के रूप मे पंकज कुमार साह (आरटीए सदस्य,उत्तरी छोटानागपुर) और हजारीबाग के दीप ज्योति बस ऑनर विनय सिन्हा मौजूद थे । चुनाव मे जिले भर के बस ऑनर उपस्थित होकर अपने-अपने मत का प्रयोग किया । मतदान के बाद देर शाम मतों की गणना हुई,जिसमे  मोना बस के मालिक मोहम्मद बेलाल अध्यक्ष ,सत्यार्थी बस के मालिक प्रवीण सत्यार्थी सचिव ,विकास बस के मालिक विक्रमादित्य उदय कोषाध्यक्ष विजयी घोषित किये गये । जब्कि उपाध्यक्ष मो सलाम (गोल्डन) , को बनाया गया । चुनाव कार्यक्रम मे पम्मी बस ,शुभम ,सोना ,
साथी ,अमन ,शिव रथ ,कुणाल ,जुबा बस समेत जिले के लगभग 40 बस मालिको ने अपने-अपने मतो का प्रयोग किया ।

*शिकायत दर्ज कराने के लिये यात्रियो को जल्द मिलेगा टॉल फ्री नम्बर : मो. बेलाल*

चतरा जिला बस ऑनर एशोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मो. बेलाल ने विजयी होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुये बताया कि यात्रियो को प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी | यात्रियो को किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसकी सूचना संगठन के लोगो तक पहूँचाने के लिये जल्द ही एक टॉल फ्री नंबर और वेबसाइट जारी किया जायेगा ताकि यात्री सफर के दौरान ही अपनी समस्या को हम सबो के समक्ष रख सकेंगे | ऑनलाइन शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाई करते हुये समस्या का समाधान कराया जायेगा साथ ही डिजिटल इंडिया के तहत सभी यात्री बसो मे मुप्त वाई-फाई सुविधा कैसे जल्द उपलब्ध हो इस पर तेजी से काम किया जायेगा !

*यात्रियो को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना पहली प्राथमिकता*

चतरा जिला बस ऑनर एशोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि एशोसिएशन का गठन करना भर ही बस मालिको का उद्धयेश नही है,बल्कि यात्रियो को बेहतर सुविधा और सुरक्षा देना भी हम सभी बस मालिको का कर्त्तव्य बनता है | किसी भी यात्री को बस के चालक या अन्य कर्मियो से किसी भी तरह की शिकायत या परेशानी हो तो उस बात को यात्री बे-झिझक एशोसिएशन के लोगो के समक्ष रख सकते है | शिकायत की समीक्षा किये जाने के बाद दोषी कर्मियो को बख्सा नही जायेगा | सफर के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से यात्री बस के अंदर रूट मे पड़ने वाली सभी पुलिस थानो के नंबर के साथ-साथ रास्ते मे पड़ने वाले संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक व सरकारी और निजी अस्पतालो का नंबर उपलब्ध होगा |

गौरतलब है कि पूर्व मे झारखंड प्रदेश एशोसिएशन के द्वारा जिला एशोसिएशन के सहमति के बगैर सत्यार्थी बस के मालिक प्रवीण सत्यार्थी को एशोसिएशन का चतरा जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया था । जिसका जिले के बस मालिको ने पुरजोर विरोध करते हुये प्रवीण सत्यार्थी के मनोनयन को असंवैधानिक करार देते हुये जिले भर के बस मालिको की उपस्थिति मे पुनः चुनाव कराने की माँग प्रदेश एशोसिएशन से किया था । जिसके बाद सत्यार्थी के मनोनयन को रद्द करते हुये प्रदेश कमिटी ने चतरा जिला एशोसिएशन के गठन की तिथि निर्धारित की थी ।

बोकारो के लिये रवाना हुई वॉलीबॉल टीम

बोकारो के लिये रवाना हुई वॉलीबॉल टीम

चतरा/सिमरिया :-शनिवार को बोकारो के लिए सिमरिया प्रखंड की वॉलीबॉल टीम रवाना हुई। यह टीम राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी। टीम को बीडीओ जमाले रजा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवनंदन साहू, राजद प्रदेश सचिव मनोज कुमार चंद्रा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष इमदाद हुसैन, वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह, सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी के अलावे खेलप्रेमी मोहम्मद फारुख, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दी। वॉलीबॉल टीम में पंकज कुमार, सुजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, रोशन, अरविंद, बबलू, दिनेश, संदीप और बादल के अलावे कोच पंकज साहू और मैनेजर नीरज कुमार शामिल है। रवाना करते पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सिमरिया में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, अगर झारखंड सरकार द्वारा युवा खिलाड़ियों को सहयोग किया जाय तो इससे बेहतर कर अपने अंदर छिपे प्रतिभा को बाहर निकाल कर प्रखंड के साथ राज्य का नाम रोषन कर सकते हैं।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महापरिवार का रोषपूर्ण प्रदर्शन, शव यात्रा निकाल मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

अखिल भारतीय ब्राह्मण महापरिवार का रोषपूर्ण प्रदर्शन, शव यात्रा निकाल मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

पत्थलगडा/चतरा: अखिल भारतीय ब्राह्मण महापरिवार ने पत्थलगडा में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास के ब्राह्मणों के प्रति दिए गए अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में उबाल है। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में ब्राह्मणों ने सड़क पर उतर कर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। शव यात्रा निकाली और मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक से हुई। यहां बैठक के बाद समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का शव यात्रा निकाला। शव यात्रा गांधी चौक से चलकर सुभाष चौक पहुंचा। नारेबाजी के बाद चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस बीच लोगों ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।  सभा को संबोधित करते हुए समाज के मणिभूषण मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ब्राह्मणों पर अभद्र व्यंग और टिप्पणी कर अपनी  ओछी राजनीति का परिचय दिया है। संदीप शर्मा, मुकेश गिरि, प्रदीप गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास या तो इस्तीफा दे या फिर खुले मन से जिस प्रकार उन्होंने ब्राह्मणों पर अभद्र टीका टिप्पणी कर उन्हें अपमानित किया है उसी प्रकार खुले मंच से माफी मांगे। जब तक मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते हैं उनका आंदोलन और प्रदर्शन चलता रहेगा। सभा का संचालन चेतन पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र तिवारी ने की। इस मौके पर पूर्व मुखिया  बासुदेव तिवारी,  विनय पाठक, मनोज गिरि, पवित्र पाण्डेय,  अभय शर्मा, सुरेश पाण्डेय, हरिनारायण मिश्रा, लक्ष्मी तिवारी, अजय तिवारी, चंदन तिवारी, रणवीर, उमेश पाण्डेय, जयदीप तिवारी,  दिगम्बर पाण्डेय, श्रवन पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, पंकज पांडेय, युगल किशोर, अनंत उपाध्याय, उपेश, शंकर, राजा तिवारी, भोली पांडेय व समाज के अन्य लोगों शामिल थे।

मुख्यमंत्री व मुखय सचिव पहुचे भद्रकाली मंदिर, की इटखोरी पर्यटन विकास मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक, 500 करोड़ से मंदिर क्षेत्र को विकसीत करने की कही बात

मुख्यमंत्री व मुखय सचिव पहुचे भद्रकाली मंदिर, की इटखोरी पर्यटन विकास मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक, 500 करोड़ से मंदिर क्षेत्र को विकसीत करने की कही बात

चतरा/इटखोरी :- राज्य के प्रसिद्ध चतरा जिला के इटखोरी स्थित धार्मिक तीर्थ नगरी माता भद्रकाली मंदिर राज्य  के मुख्यमंत्री रघुवर दास व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा अधिकारियों संग पहुंचे। सीएम सर्वप्रथम माता भद्रकाली की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी व जिले के अधिकारियों के साथ इटखोरी पर्यटन विकास मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंदिर क्षेत्र के विकास को लेकर बनाए जाने वाले मास्ट पलान की समीक्षा करते हुए सीएम ने कई दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक के बाद प्रेस से मुखतीब हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 करोड़ रूपये की राशि से इस मंदिर क्षेत्र को विकसीत किया जायेगा। कौलेश्वरी, बोद्ध सर्किट्स से जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। मास्टर प्लान के तहत मंदिर क्षेत्र में पर्यटकों के लिये साधारण होटल से लेकर 3 स्टार होटल तक की भी व्यवस्था की जायगी। इसके अलावे आधुनिक बाजार का निर्माण करने के साथ आस-पास के दृश्य को भी बदला जाएगा। वहीं रैयतों के नाम को सिलापट्ट पर लगाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे रैयत सदैव सम्मानित महसूस कर सकेंगे। जबकी लादा  आंदोलन के तहत दो महीने के अंदर राज्य के नदियों का सर्वे कर बरसात के पानी को बहने से रोककर जल जमाव की योजना बनाकर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात मुख्यमंत्री ने कही। मौके पर राज्य स्तर के अधिकारियों के अलावे डीसी संदीप कुमार सिंह, एसपी अखिलेश बी वरियार, डीएसपी पीताम्बर सिंह खैरवार, एसडीपीओ ज्ञान रंजन सहीत भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सुजीत भारती आदि उपस्थित थे।

झामुमो ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका

चतरा-झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के चतरा जिला के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन पुराना पेट्रोल पंप के समीप झामुमो जिलाअध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति के नेतृत्व में किया,इस बीच मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, मुख्यमंत्री होश में आव गद्दी छोड़ो गांजा उड़ाव आदि नारे लगा रहे थे,पुतला दहन के उपरांत नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में विपक्ष के नेताओं पर अमर्यादित बयान देने से उनकी ओछी मानसिकता झलकती है ।मुख्यमंत्री अपने दल के विधायकों की बात तो दूर अपने किसी मंत्री की बात को भी सुनने को तैयार नही हैं,वो प्रधानमंत्री के नक्शे कदम पर चलते हुए हिटलरशाही रवैया अपनाए हुए हैं,झारखण्ड मोमेंटम के नाम पर करोड़ों रुपयों का बंदरबांट किया गया और ऐसी कंपनी के साथ एमओयू किया गया जिसका वार्षिक टर्नओभर मात्र एक लाख रुपये है,ज़िला सचिव राकेश यादव ने कहा कि झारखंड से बाहर का मुख्यमंत्री रहने वाले को झारखंडियों का दर्द कैसे महशुस होगा?मुख्यमंत्री बाहरी रहने से झारखंड की गरिमा धूमिल हुई है।
इन्ही कारणों से झारखंड के बाहर से आये हुए लोगो को यहां मनचाही नोकरी मिल रही है!पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति,ज़िला सचिव राकेश यादव,नगर अध्यक्ष राजकिशोर कमल,नगर सचिव अर्जुन भगत,चतरा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रकाश राम,अमरदीप साव,डब्ल्यू सोनी,नरेश साव,एम एल श्रीवास्तव, संजय कुमारयादव,अनिल मालाकार,राजेन्द्र कसेरा, जवाहिर यादव,बीरेंद्र यादव,कन्हैया पांडेय,मो.ताहिर,मो.सद्दाम,राजीव कुमार,उपेन्द्र कुमार,रूपेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे !!

रैयतों ने पुल निर्माण का कार्य रोका,पिछले 3 वर्ष से लंबित है मामला

रैयतों ने पुल निर्माण का कार्य रोका

इटखोरी/चतरा :-जिले के इटखोरी प्रखंड अंर्तगत बक्शा नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य को रैयतों ने रोक दिया। विभाग से संवेदक विजय सिंह को
पुल बनाने का टेंडर मिला है। संवेदक का कहना है कि विभाग के कार्यपालक अभियंता के आदेश मिलने पर मैं कार्य प्रारंभ किया हूं। वहीं रैयत संजय सोनी ने कहा कि रैयतों का मुआवजा दिला दे और कार्य को प्रारम्भ कर ले। हम रैयतों को कोई दिकत नहीं है। मौके पर सीओ दिलीप कुमार पहुंचकर रैयतों को बताया कि जल्द ही आपलोगों को मुआवजा मिल जायेगा। कार्य को होने दें। इसपर रैयतों ने नहीं मानते हुए कार्य को फिलहाल बंद करा दिया है। मुआवजा नहीं मिलने से रैयत तीन वर्षों से कार्य को रोकते आ रहें है। मौके पर एई विनय कुमार सिंह, रैयत रामबिलास सोनी, बिजय सोनी, अधीन सोनी समेत दर्जनों रैयत उपस्थित थे।

एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश, कहा अफीम की खेती व तस्करी में संलिप्त पुलिस पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई, सड़क लूट व चोरी की घटनाओं को ले नियमित अभियान चलाने के निर्देश

चतरा :-शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एसपी अखिलेश बी वरियर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में अपने कड़क मिजाज व लालफीताशाही रवैये के लिए बदनाम पुलिस के व्यवहार में बदलाव लाने को लेकर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थानों में फरियाद लेकर पहुंचने वाले फरियादियों से पुलिस पदाधिकारी मैत्रीपूर्ण वातावरण में बात करें व समस्याओं पर त्वरित कारवाई भी करेंगे। थानों में मैत्रीपूर्ण वातावरण स्थापित नहीं करने वाले थाना प्रभारियों पर कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि ऐसी शिकायत आए दिन मिलती है कि थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी चंद दलालों के चंगुल में फस कर आम लोगों को सहयोग करने के बजाए उन्हें परेशान करते हैं। ऐसे में थानों में अब किसी भी परिस्थिति में दलालों व माफियाओं की एंट्री नहीं होगी। वहीं अफीम खेती पर चर्चा करते हुए एसपी ने कहा की खेती व तस्करी में संलिप्त पुलिस पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई। बैठक में डीएसपी पितांबर संिह खैरवार, एसडीपीओ ज्ञानरंजन के अलावे सभी सर्कल के पुलिसी निरीक्षक व थानेदार आदि उपस्थित थे। अपराध समीक्षा बैठक के बाद एसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अपनी फरियाद लेकर थानों में पहुंचने वाले फरियादियों की अगर कोई पुलिस पदाधिकारी नहीं सुनता है तो वह पदाधिकारियों की शिकायत जरूर करें। एसपी ने कहा कि आम लोगों के बीच खराब हो चुके पुलिस की छवि सुधारने व बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य थानों से अब दलाली युग का अंत होगा। इसके अलावे विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों को जानेकारी दी।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...