लावालौंग विश्रामागार मे उमड़ा जेवीएम कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

लावालौंग विश्रामागार मे उमड़ा जेवीएम कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

चतरा:-पहली बार झारखंड विकास मोर्चा के विधायक गणेश गंझू के भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद भी उनके गृह प्रखंड में काफी संख्या में झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता जुटे समीक्षा बैठक में | कार्यकर्ताओं की संख्या को देख कर केंद्रीय प्रवक्ता और जिला प्रभारी श्री योगेंद्र प्रताप सिंह के चेहरे पर प्रसन्नता का भाव साफ दिख रहा था| उन्होंने बूथ से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी तथा मंच मोर्चा का गहनता पूर्वक समीक्षा किया| मजबूत संगठन को देखते हुए 2019 को पुनः झारखंड विकास मोर्चा लावालौंग में 2014 की तरह कैसे दोहराएं इन बारीकियों को कार्यकर्ताओं के बीच में रखा और हौसला बढ़ाया | कार्यकर्ता भी जिला प्रभारी और जिले के तमाम पदाधिकारियों के उपस्थिति को देख कर काफी उत्साहित थे आज के बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रामगढ़ प्रभारी सह केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य रामदेव सिंह भोक्ता, विनोद पांडे, जिलाध्यक्ष तिलेश्वर राम, महामंत्री चंद्रपाल पाठक, जिला उपाध्यक्ष आलोक रंजन, जिला सचिव मनोज सिंह, छठु सिंह भोक्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ,जिला युवा अध्यक्ष सुभाष सिंह, सुमन सिंह, प्रसाद भारती के अलावा लावालौंग के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...