जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबुती पर दिया गया बल

जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबुती पर दिया गया बल

चतरा :-शनिवार को जनता दल युनाईटेड का जिला स्तरीय दकार्यकर्ता सम्मेलन जिला मुख्यालय स्थित अंबेदकर भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाशिष कुमार दांगी व संचालन प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य बटेशवर प्रसाद मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रिय सचिव सह झारखंड प्रभारी व बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक रामसेवक सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी कि नियत व निति दोनों
अच्छी है और हमारे पास स्वच्छ छवी के नेता भी हैं। निश्चित तौर पर आने वाले समय में पार्टी मजबुत होगी और हमलोग चतरा हीं नहीं पुरे झारखंड में मजबुत होंगे। लगातार प्रदेश का कार्यक्रम राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिश कुमार द्वारा दिया गया है। कार्यक्रम में सह प्रभारी अरूण कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व विधायक खिरू महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णनन्दन मिश्रा, प्रदेश महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सह झारखण्ड प्रवक्ता श्रवण कुमार, प्रदेश सचिव सुशिल कुमार मंगलम, प्रदेश सचिव यशवंत सिंह, प्रदेश सचिव अनिल सिंह, पलामु उपाध्यक्ष उदय भारती, युवा अध्यक्ष चतरा अशोक कुमार सिंह, हजारिबाग नगर प्रधान महासचिव बिनोद चन्द्रवंशी, मुखिया राजकुमार मेहता आदि ने फरवरी में होने वाले पार्टी के प्रदेश सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से अपील करते हुए संगठन के मजबुती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि जनवरी में जनता दल यू पद यात्रा करके चतरा जिला के जन समस्साओं से रूबरू होंगे और प्रदेश सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर सभी को निमत्रण देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...