जिले के 34 केंद्रों पर हो रही है धान की खरीदःडीसी

जिले के 34 केंद्रों पर हो रही है धान की खरीदःडीसी


चतरा :- जिले में किसानों से धान खरीदी से संबंधित जानकारी उपायुक्त संदीप सिंह ने आपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जिले में 34 केंद्रों पर धान की खरीदारी प्रारंभ की गई है। सात दिनों के अंदर किसानों को धान की कीमत अदा कर दी जाएगी। पिछले वर्षों के बकाया राशि के भुगतान हेतु कारवाई अंतिम चरण में है। धान खरीदी केंद्र पर सरकारी कर्मी के अतिरिक्त राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। निबंधित और गैर निबंधित सभी कृषकों से केंद्र में धान क्रय किया जाएगा। श्री सिंह ने आगे बताया कि सरकार द्वारा धान क्रय करने के लिए नियुनतम लक्षय 60 हजार किंवटल निर्धारित थी। परंतु जिले में धान की पैदावारी 14 लाख 40 हजार किंवटल हुई है। पैदावारी अधिक होने की स्थिति में पैदावारी के 20 प्रतिशत क्रय करना है। इस प्रकार जिले में कुल 2 लाख 88 हजार किंवटल धान की खरीदी की जाएगी। धान प्रति किंवटल 1550 और ग्रेड ए धान की कीमत 1590 रुपये है। प्रति किंवटल धान में सरकार की ओर से किसानों को बोनस के रूप में 150 रुपया अदा की जाएगी। धान खरीदी केंद्र पर किसानों से सूखती के नाम पर अधिक धान की वसूली नहीं करना है। धान में 17 प्रतिशत नमी की छूट दी गई है। श्री सिंह ने कहा कि जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी एसी होंगे। जबकी प्रखंडों में बीडीओ धान खरीदी केंद्रों के अध्यक्ष होंगे। किसी भी केंद्रों पर किसानों के साथ कोइ उलझन हो तो उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त मुझे भी सूचना दे सकते हैं। इस बार कीटस की व्यवस्था के साथ टैबलेट की भी व्यवस्था की गई है। जब तक कीटस और टैबलेट दस्तयाब नहीं होता है, पैक्स अध्यक्षों के द्वारा स्मार्टफोन से धान की क्रय करने की हिदायत दी गई है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 निर्धारित की गई है। सरकार की ओर से धान खरीदी के लिए एडवांस राशि विभाग को दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...