जीजा साली से करना चाहते थे विवाह, विरोध करने पर ससुर व सास पर रिवाल्वर एंव चाकू से किया हमला,रिम्स रेफर, आरोपी गिरफ्तार

दामाद ने चाचा ससुर पर किया जानलेवा हमला

आरोपी चचेरी शाली से करना चाहता था जबरदस्ती विवाह

आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुना फिर पुलिस को किया हवाले

राजपुर थाना क्षेत्र के चिल्हिया का है मामला




कान्हाचट्टी : -राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत के चिल्हिया गांव में मंगलवार की रात्रि एक सिरफिरे इश्क बाज युवक ने अपने चचेरे ससुर व सास को चाक़ू से मारकर घयल कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ युवक पहले चाचा  ससुर सहदेव राणा पर रिवाल्वर से फायर किया परन्तु रिवाल्वर से गोली बाहर नहीं निकली उसके बाद युवक अपने पास से चाक़ू निकाल कर सहदेव पर ताबड़तोड हमला कर दिया ।जिसके बाद सहदेव की पत्नी ने झलिया देवी ने अपने पति को बचाने गई जिसे सास को भी युवक ने चाक़ू से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।बाद में हो हल्ला सुन कर ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित होने लगे और युवक को पकड़ लिए और युवक को धुनाई भी कर दी बाद में ग्रामीण चौकीदार के माध्यम से युवक को राजपुर थाणे को सुपुर्द कर दिया गया।युवक के पास से घटना प्रयुक्त रिवाल्वर एवं चाक़ू भी बरामद कर ली गई है।दोनों घायलो को रांची रिम्स भेजा गया है।हालांकि सहदेव राणा की स्थिति ज्यादा ही दयनीय बताई जा रही है।

                                                           क्या है मामला :
                       चिल्हिया गांव के कल्लू राणा ने अपनी बेटी की शादी टांडवा थाना क्षेत्र के खदैया गांव निवासी शंकर राणा के साथ दो वर्ष पूर्व शादी किया था।शादी के कुछ दिन बाद युवक शंकर ने अपनी पत्नी को बदचलन का आरोप लगा कर मायके पहुंचा दिया बाद में लड़की ने न्यायालय में लड़का पर मुकदमा भी किया था।दो वर्ष बाद मंगलवार को लड़का अपने ससुराल पहुंचा और सीधे अपने छोटे चाचा ससुर महेश राणा के घर पहुंचा।शाम को युवक ने छोटे चाचा स
ससुर की पुत्री से जबरदस्ती विवाह करने पर उतारू हो गया।और लड़की को अपने साथ ले जाने पर अड़ गया।उसी घर में रह रहे महेश का मंझले भाई सहदेव ने इसका विरोध किया ।जिस पर युवक शंकर ने पहले से अपने पास रखे रिवाल्वर से फायर कर दिया।हालांकि ऊपर वाले की मर्जी रिवाल्वर से गोली नहीं नहीं निकली ,जिसके बाद युवक ने अपने पास से चाक़ू निकाल कर सहदेव के सर पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया ।पति को बचाने आई उसकी पत्नी को भी मार कर घायल कर दिया।

                पुलिस ने युवक को भेजा जेल

सिरफिरे युवक शंकर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में बुधवार को जेल भेज दिया।तथा युवक पर आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया गया।
इधर इस कृत्य के बाद क्षेत्र में दहशत भी ब्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...