इटखोरी व पत्थलगडा में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया गया उद्घाटन, नावाडीह में पहले दिन 2 सौ क्विंटल धान की हुई खरीददारी

इटखोरी व पत्थलगडा में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया गया उद्घाटन, नावाडीह में पहले दिन 2 सौ क्विंटल धान की हुई खरीददारी


पत्थलगडा/इटखोरी:-गुरुवार को जिले के पत्थलगडा प्रखं डमें एक व इटखोरी प्रखं डमें तीन धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन क्रमवार समारोहपूर्वक किया गया। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित टूरिस्ट काॅपलेक्स के समीप धनखेरी पैक्स के लिए व्यापार मंडल, परसौनी पैक्स गोदाम एवं मलकपुर स्थित पुराना सामुदायिक भवन में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का शुभारंभ किया गया। धनखेरी केन्द्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, प्रमुख गुडीया देवी, सुजीत भारती, मुखिया उमेश साव एवं उपप्रमुख संतोष साव के द्वारा संयुक्त रुप से विधित फीता काटकर किया गया। इसी तरह परसौनी व मलकपुर पंचायत के अधिप्राप्ति केन्द्रों का भी उद्घाटन स्थानिय प्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए धनखेरी पैक्स अध्यक्ष बिजेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि साधारण धान 1550 रूपये प्रति क्विंटल क्रय किया जाएगा। तथा बोनस के रूप में झारखंड सरकार के द्वारा 1ः50 रूपये प्रति क्विंटल किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। यानी 1700  रूपये प्रति क्विंटल धान का मुल्य किसान के खाते में जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जो किसानों का पिछले साल रजिस्ट्रेशन हुआ है, उन्हें दुबारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराने होंगे। उन्होंने बताया कि धनखेरी पैक्स के अंतर्गत इटखोरी, टोनाटांड, हलमता, पितिज व धनखेरी पंचायत आते हैं। वहीं परसौनी पैक्स के लिए धुन्ना, कोनी, शहरजाम एवं परसौनी को शामिल किया गया है। साथ हीं मलकपुर पैक्स में करनी, नवादा एवं मलकपुर गांव के किसानों को शामिल किया गया है। मौके पर बीसीओ जितेंद्र वर्मा, बीएओ भूपनारायन सिंह, विधायक प्रतिनिधि जुगेश्वर दांगी, हलमता पैक्स अध्यक्ष मीत्रजीत साव, रंजीत सिंह, मलकपुर पैक्स अध्यक्ष टेककर नारायण साव, परसौनी पैक्स अध्यक्ष महेश सिंह व मुखिया अमित कुमार सिंह समेत एटीएम व बीटीअम आदि मौजूद थे। वहीं पत्थलगडा प्रखंड के नावाडीह पंचायत के चैथा स्थित पैक्स कार्यालय में धान क्रय केंद्र का विधिवत उद्घाटन बीडीओ बासुदेव प्रसाद, जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया मेघन दांगी व वयोवृद्ध किसान बुद्धेश्वर दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। धान क्रय केंद्र के उद्घाटन होने के बाद पहले दिन किसानों से 200 क्विंटल धान खरीदे गए। उक्त केंद्र में नावाडीह पंचायत समेत बरवाडीह एवं सिंघानी पंचायत के किसानों का धान खरीदा जाएगा। इस अवसर पर बीसीओ अभय सिंह, महेश दांगी, बिमल सिंह समेत कई गणमान्य व किसान वर्ग के लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...