दांगी समाज का प्रखंड स्तरीय वनभोज सह सम्मेलन का आयोजन

दांगी समाज का प्रखंड स्तरीय वनभोज सह सम्मेलन का आयोजन


चतरा :-सोमवार को सदर प्रखंड के डहुरी डैम के समीप झारखंड कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघू दांगी व संचालन मनोज दांगी द्वारा किया गया। सम्मेलन में कुशवाहा दांगी महासभा के जिलाध्यक्ष सह मुख्य अतिथि अर्जुन कुमार, संरक्षक सह जिप सदस्य गि

द्धौर रामलखन दांगी, केदार प्रसाद दांगी, जिला महासचिव राजू लाल वर्मा, जिला सचिव बसंत कुमार दांगी, जिला सचिव सुरेन्द्र दांगी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रखंड में दांगी समाज कैसे मजबुत हो, दांगी जाति का प्रमाण पत्र कैसे बनेगा सहीत विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की स्थिती में प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रर्दशण करने की बात कही गई। वहीं फरवरी-मार्च में होना वाले जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर पंचायत एवं गांवों में बैठक करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड सचिव सुरेन्द्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष नगीना दांगी, विकास दांगी, राजू कुमार वर्मा, अमित दांगी, सह सचिव ब्रजकिशोर मेहता, अरविंद दांगी, उमेश दांगी, कोषाध्यक्ष अनिल दांगी, मीडिया प्रभारी संजय दांगी (चंगेर) का सर्वसम्मती से चुनाव किया गया। जिला सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, मंत्री स्वामी मौर्या, बिहार के तत्कालिक मंत्री कृष्णान्नद वर्मा, मंजू वर्मा, राजद विधायक आलोक कुमार मेहता, विधायक रविन्द्र सिंह, जदयू विधायक सह झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह कुशवाहा, झारखंड भाजपा विधायक जयप्रकाश वर्मा, बसपा विधायक शिवपुजन मेहता के उपस्थित होने की बात कही गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...