अटल जी राजनीति में नैतिकता की जीती-जागती मिसाल है:-डॉ मृत्युंजय सिंह


अटल जी राजनीति में नैतिकता की जीती-जागती मिसाल है:-डॉ मृत्युंजय सिंह

चतरा:-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेयी का 92वां जन्मदिन सोमवार को सिमरिया विधानसभा के इटखोरी प्रखण्ड मुख्यालय में  नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री बाजपेयी के चित्र पर तिलक लगाया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद भाजपाजनों ने अटल जी के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
 इटखोरी प्रखण्ड के बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल जी पूरे देश के सर्वमान्य नेता है। जिनका सम्मान और प्रशंसा सभी दल के नेता भी करते है। वाजपेयी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी है। जिनमे संसदीय प्रणाली में दृढ़ विश्वास, कोमल हृदय वाले कवि, ओजस्वी वक्ता जैसे गुणों के अतिरिक्त सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता है।


राष्ट्रहित के प्रबल पक्षधर माननीय अटल जी राजनीति में नैतिकता की जीती-जागती मिसाल है। देश के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। सिमरिया विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी सुरजीत भारती ने कहा कि अटल जी ने समर्पित भाव से राष्ट्र की सेवा की है। विलक्षण प्रतिभा के धनी वाजपेयी जी देश के आदर्श पुरूष है।अटल जी एक सच्चे इंसान व लोकप्रिय जननायक तथा सादा जीवन-उच्च विचार जैसे मानवीय सिद्धांतों पर चल रहे माननीय अटल जी करोड़ों लोगों की विश्वसनीयता व सहिष्णुता के प्रतीक है।मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...