जेवीएम सिमरिया में कार्यकर्ता को बनाएगी उम्मीदवारः योगंद्र

जेवीएम सिमरिया में कार्यकर्ता को बनाएगी उम्मीदवारः योगंद्र


मयूरहंड(चतरा) :- मंगलवार को मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में जेवीएम के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्रप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन के मजबुती के साथ सिमरिया से जित कर भागने वाले पूर्व विधायकों कार्यशौली पर चर्चा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव के बाद बाबूलाल मरांडी की सरकार बनेगी। पार्टी कार्यकर्ता गांव व टोले में घर-घर जा कर सदस्यता अभियान चलाएंगे। सरकार बनी तो पहला काम 1932 के खतियान से झारखंडी की पहचान की जायेगी। स्थानीयता नीति को परिभाषित की जायेगी। जेवीएम जात पात से हटकर सबको एक साथ जोड़ने का काम करती है। सिमरिया विधान सभा क्षेत्र की जनता लगातार जेवीएम का साथ दिया है। इसके लिए आभार प्रकट करता हूं। अब सिमरिया से जीतो और भागो नहीं चलेगी। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता को ही टिकट दी जायेगी। पार्टी से बाहरी लोगी को टिकट नहीं मिलेगी। मौके पर केंद्रीय सदस्य रामदेव सिंह भोक्ता, जिलाध्यक्ष तिलेश्वर साहू, जिला सचिव सह चुनाव प्रभारी सिंधु सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आदित्य सिंह, केंद्री सदस्य मृत्युंजय सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, बाल गोविंद बैठा, निजामुद्दीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी, जमील अख्तर, हाकिम अंसारी, सिकंदर महतो, अर्जुन भुईंया, हिमांशू, सुबोध रवानी, बिरेन्द्र कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...