पुरानी परंपरा बदल रहा है, शव यात्रा में अब शामिल हो रहे है महिलाएं

पुरानी परंपरा बदल रहा है, शव यात्रा में अब शामिल हो रहे है महिलाएं


गिद्धौर : बदलते परिवेश में अब धीरे-धीरे पुरानी परंपराएं भी बदल रही हैं। यह बदलाव सिर्फ शहर व नगर में ही नहीं, बल्कि अब धीरे-धीरे गांव में भी बदलाव देखने को मिला है। कुछ दिन पूर्व तक शवयात्रा में महिलाओं को भाग लेने की परंपरा नहीं थी। परंतु इस मिथक को अब महिलाओं ने तोड़ दिया। जिसका ताजातरीन उदाहरण गिद्धौर प्रखंड के पेक्सा गांव में देखने को मिला।

गांव के 110 वर्षीय नारायण महतो का निधन मंगलवार के देर शाम हो गई। शव यात्रा में महिलाओं ने ना सिर्फ भाग लिया। बल्कि इनके तीन पुत्र वधुओं ने शव को कंधा देकर एक नई परंपरा की शुरुआत कर दिया। नारायण महतो के 3 पुत्र हैं। जिनमे बड़े पुत्र मोती दांगी, महादेव दांगी, विशेश्वर दांगी शामिल है। इसके बावजूद भी पुत्रवधू अनोखा देवी, यशोदा देवी, मेवा देवी ने अपने ससुर के शव को कंधा देकर कुछ दूर तक शव यात्रा में भाग लिया। तत्पश्चात पुरुषों ने कंधा देकर स्थानीय नदी स्थित श्मशान घाट तक पहुंचाया। जहां पर बड़े पुत्र मोती दांगी ने हिंदू रीतिरिवाज के साथ मुखाग्नि दिया। शव यात्रा में पंचायत के मुखिया योगेंद्र ¨सह, समाज के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार, रघु महतो, महादेव महतो, विशेश्वर दांगी, अर्जुन राणा, सुनील कुमार, वासुदेव दांगी, संजय दांगी, श्रवण महतो, विजय दांगी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...