शिविर लगाकर किया गया गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल और मच्छरदानी का वितरण

शिविर लगाकर किया गया गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल और मच्छरदानी का वितरण

प्रतापपुर/इटखोरी/पत्थलगडा(चतरा) :-प्रतापपुर प्रखंड के प्रखंड के हुमाजागं पंचायत में शिवर लगाकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 200 कंबल ठंढ़ से बचाव को लेकर क्षेत्र के गरीब व असहायों के बीच वितरण किया गया। इसके अलावे लोगों के बीच सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 1680 मच्छरदानी का भी वितरण किया गया। यह वितरण हुमाजाग पंचायत की मुखिया संजू देवी के द्वारा किया गया। शिविर में मौके पर वार्ड सदस्य अनीता देवी, पूर्व मुखिया सूर्यदेव यादव, पंचायत सचिव थानू साहू, पंचायत स्वयं सेवक सतेंद्र कुमार, अशोक कुमार सहीत कई लोग मौजूद थे। वहीं इटखोरी प्रखंड के मलकपुर व पत्थलगडा प्रखंड के बरवाडीह तथा नावाडीह पंचायत में भी शिवर लगाकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का निःशुल्क वितरण किया गया। इटखोरी प्रखंड के मलकपुर पंचायत में मुखिया अमित कुमार सिंह ने 140 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। वितरण में मुख्य रूप से उपमुखिया अजित कुमार सिंह, वार्ड सदस्य रामप्रवेश सिंह, मुंशी भुईयां, आशीष भुइया, मुकुंद साव, अलका देवी, आरती देवी आदि उपस्थित थे। जबकी पत्थलगडा प्रखंड के बरवाडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया रेणुका देवी द्वारा जिप सदस्य सुनिता देवी सहीत विभिन्न वार्ड सदस्यों के उपस्थिति में 125 असहाय गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...