प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल लेंबोइया पहाड़ी पहुंची संस्कार भारती हजारीबाग इकाई, पौराणिक मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा के दरबार पर मत्था टेका

प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल लेंबोइया पहाड़ी पहुंची संस्कार भारती हजारीबाग इकाई, पौराणिक मां  दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा के दरबार पर मत्था टेका



प्रकृति प्रेमी व पत्रकार जितेन्द्र तिवारी ने आगंतुकों को भेट की पौधे, पहली बार भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे लेंबोइया

प्रसिद्ध सिद्धपीठ लेंबोइया पहाड़ी में पहुंची संस्कार भारती हजारीबाग की टीम, मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

पत्थलगडा : संस्कार भारती हजारीबाग के द्वारा प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल लेंबोइया मंदिर परिसर में भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्कार भारती परिवार द्वारा पहाड़ी में मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद संगीत का कार्यक्रम गणेश वंदना से शुरू किया गया। मां सरस्वती वंदना के बाद मां भगवती के कई पारंपरिक भजन व गीत प्रस्तुत किया गया।  पहाड़ी में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सदस्य मिलन समारोह के बाद सदस्यों ने पहाड़ी का सौंदर्य देखा। वे आसपास के दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किए एवं प्रकृति के सौंदर्य एवं अद्भुत नजारे से अभिभूत हो गए। शिक्षक राजीव झा ने कहा कि यहां पहुंचकर असीम शांति मिलती है। आस्था के साथ यह आकर्षक पर्यटक स्थल है। सदस्यों ने पहाड़ी में वृक्षारोपण भी किया। संस्कार भारती के द्वारा पहाड़ी में औषधीय व कई धार्मिक पौधे लगाए गए। भारी संख्या में पधारे लोगों का पत्थलगडा वासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख धनुर्धारी राम दांगी, उप प्रमुख सरिता देवी, मुखिया सतीश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता बासुदेव दांगी, मटुकनाथ सिंह, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य व अन्य ने आगंतुकों को मंदिर के इतिहास व आसपास के दर्शनीय स्थलों से अवगत कराया। प्रकृति प्रेमी व पत्रकार जितेन्द्र कुमार तिवारी ने आगंतुकों को पौधे भेंट की। आगंतुकों ने पहाड़ी में पिकनिक का आनंद भी लिया। कार्यक्रम में संस्कार भारती  हजारीबाग इकाई के डॉ प्रहलाद, वरिष्ठ पत्रकार शाद्वल कुमार, संजय श्रीवास्तव, संजय तिवारी, वागेश पांडेय,  राकेश रंजन, किशोर सिन्हा, रेखा झा, रवींद्र जी, शोभा सिंहा समेत बिहार, झारखंड के भारी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...