निरीक्षण में बंद मिला मयूरहंड मुख्यालय का उपस्वास्थ केन्द्र

निरीक्षण में बंद मिला मयूरहंड मुख्यालय का उपस्वास्थ केन्द्र

मयूरहंड(चतरा) :- मंगलवार को मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित उपस्वास्थ केन्द्र का औचक निरीक्षण प्रमुख बिक्रम सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में केंद्र मे ताला लगा हुआ पाया गया। स्थानिय लोगों ने बताया कि केंद्र में दो एएनएम की प्रतिनियुक्ती की गयी है। जिसमे एक एएनएम नालीनी निलमणी सोरेण छुट्टी में हैं और एक निता बाला का लगभग पांच दिनों से कोई अता पता नही है। इसी तरह से ताला लगा हुआ है। संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद पाया। प्रमुख ने कहा कि मुख्यालय में इस तरह की हालत है तो और जगहों में उपस्वास्थ केंद्रों की क्या हालत होगी अनुमान लगाया जा सकता है। इस दौरान सत्येन्द्र भगत, पूर्व मुखिया अनिल सिंह आदि मौजुद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...