अखिल भारतीय ब्राह्मण महापरिवार का रोषपूर्ण प्रदर्शन, शव यात्रा निकाल मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

अखिल भारतीय ब्राह्मण महापरिवार का रोषपूर्ण प्रदर्शन, शव यात्रा निकाल मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

पत्थलगडा/चतरा: अखिल भारतीय ब्राह्मण महापरिवार ने पत्थलगडा में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास के ब्राह्मणों के प्रति दिए गए अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में उबाल है। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में ब्राह्मणों ने सड़क पर उतर कर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। शव यात्रा निकाली और मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक से हुई। यहां बैठक के बाद समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का शव यात्रा निकाला। शव यात्रा गांधी चौक से चलकर सुभाष चौक पहुंचा। नारेबाजी के बाद चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस बीच लोगों ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।  सभा को संबोधित करते हुए समाज के मणिभूषण मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ब्राह्मणों पर अभद्र व्यंग और टिप्पणी कर अपनी  ओछी राजनीति का परिचय दिया है। संदीप शर्मा, मुकेश गिरि, प्रदीप गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास या तो इस्तीफा दे या फिर खुले मन से जिस प्रकार उन्होंने ब्राह्मणों पर अभद्र टीका टिप्पणी कर उन्हें अपमानित किया है उसी प्रकार खुले मंच से माफी मांगे। जब तक मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते हैं उनका आंदोलन और प्रदर्शन चलता रहेगा। सभा का संचालन चेतन पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र तिवारी ने की। इस मौके पर पूर्व मुखिया  बासुदेव तिवारी,  विनय पाठक, मनोज गिरि, पवित्र पाण्डेय,  अभय शर्मा, सुरेश पाण्डेय, हरिनारायण मिश्रा, लक्ष्मी तिवारी, अजय तिवारी, चंदन तिवारी, रणवीर, उमेश पाण्डेय, जयदीप तिवारी,  दिगम्बर पाण्डेय, श्रवन पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, पंकज पांडेय, युगल किशोर, अनंत उपाध्याय, उपेश, शंकर, राजा तिवारी, भोली पांडेय व समाज के अन्य लोगों शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...