पुलिस पदाधिकारियों ने लिया पिकनिक स्पॉटों का जायजा, छेड़छाड़ करने वाले और शराबियों पर रही विशेष नजर

पुलिस पदाधिकारियों ने लिया पिकनिक स्पॉटों का जायजा, छेड़छाड़ करने वाले और शराबियों पर रही विशेष नजर

चतरा/प्रतापपुर :- नव वर्ष के पहले दिन सोमवार को शान्ति और सुरक्षा के मद्देनजर एसपी के दिशा निर्देश पर सदर थाना व प्रतापपुर के अलावे कान्हाचटी, इटखोरी, पत्थलगडा, सिमरिया व टंडवा आदि थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पिकनिक स्पॉटों का जायजा लिया गया। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक सिविल ड्रेस में क्षेत्र का दिन भर भ्रमण करते रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। इस दरम्यान उन्होंने कई पिकनिक स्पॉट का भी निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर पुलिस को देखते ही पियक्कड़ भाग खड़े हुए। श्री मोदक ने कहा कि पिकनिक स्पॉट पर छेड़छाड़ करने वाले ओर शराब पीनेवालों पर विशेष नजर बनाए रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। वहीं इटखोरी में डीएसपी पितांबर सिंह खैरवार व सदर व कान्हाचटी प्रखंड क्षेत्र में पुसि निरीक्षक बंधन भगत के नेतृत्व में पिकनिक स्पाॅटों का निरीक्षण किया गया।

पुलिस पदाधिकारियों ने लिया पिकनिक स्पॉटों का जायजा, छेड़छाड़ करने वाले और शराबियों पर रही विशेष नजर

पुलिस पदाधिकारियों ने लिया पिकनिक स्पॉटों का जायजा, छेड़छाड़ करने वाले और शराबियों पर रही विशेष नजर

चतरा/प्रतापपुर :- नव वर्ष के पहले दिन सोमवार को शान्ति और सुरक्षा के मद्देनजर एसपी के दिशा निर्देश पर सदर थाना व प्रतापपुर के अलावे कान्हाचटी, इटखोरी, पत्थलगडा, सिमरिया व टंडवा आदि थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पिकनिक स्पॉटों का जायजा लिया गया। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक सिविल ड्रेस में क्षेत्र का दिन भर भ्रमण करते रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। इस दरम्यान उन्होंने कई पिकनिक स्पॉट का भी निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर पुलिस को देखते ही पियक्कड़ भाग खड़े हुए। श्री मोदक ने कहा कि पिकनिक स्पॉट पर छेड़छाड़ करने वाले ओर शराब पीनेवालों पर विशेष नजर बनाए रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। वहीं इटखोरी में डीएसपी पितांबर सिंह खैरवार व सदर व कान्हाचटी प्रखंड क्षेत्र में पुसि निरीक्षक बंधन भगत के नेतृत्व में पिकनिक स्पाॅटों का निरीक्षण किया गया।

धान व पुआल में लगी आग, जल कर राख

धान व पुआल में लगी आग, जल कर राख

चतरा/सिमरिया :-सोमवार को सिमरिया थाना क्षेत्र के बानासांडी गांव में बने एक अस्थाई खलिहान में रखे 50 बोझा धान एवं हजारो रुपये का पुआल जल कर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान के समीप ठंड से राहत पाने के लिए आग की बोरसी रखी थी, इसी बीच तेज हवा के कारण आग की चिंगारी पास रखे बोझा में कब गया पता नहीं चल और अचानक आग की लपटें तेज हो गयी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन इस दौरान लगभग 50 बोझा दान व हजारो रुपये का पुआवल जलकर नष्ट हो गया। हलांकी ग्रामीणों के ततपरता से आसपास रखे खलिहान में सैकड़ो बोझा धान जलने से बचा लिया गया। धान बाना सांडी निवासी छतर गोप की थी। इस बाबत भक्तभोगी ने अंचलाधिकारी से मुआवजे की गुहार लगाई है।

सरकारी सड़क को सीओ ने कराया अतिक्रमण मुक्त, मापी कर किया नोटिस जारी

सरकारी सड़क को सीओ ने कराया अतिक्रमण मुक्त, मापी कर किया नोटिस जारी

चतरा/सिमरिया :- सोमवार को सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के लिपदा गांव में अंचलाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद ने सर्वे सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सघन अभियान चलाया। इस दौरान सीओ दलबल के साथ उक्त 181 प्लॉट में सर्वे भूमि की नक्शा के आधार पर मापी कराकर चिन्हित किया, साथ हीं अतिक्रमणकारियो को नोटिस जारी किया गया। सीओ द्वारा अवैध रुप से कब्जा किए रौशन आरा, सत्यनरायन सिंह, कबूला खातुन, सुगन महतो, शंकर सिंह, सहादत मियां को नोटिस जारी किया गया है। सभी को एक सप्ताह के अंदर सर्वे रोड पर किये गये अतिक्रमण को हटा लेने का निर्देश दिया गया है। ज्ञात हो कि सर्वे सड़क को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामला दर्ज कराया था। जिस पर अंचलाधिकारी द्वारा कार्यवाई की गई। मौके पर एसआई सुरेंद्र सिंह, अमीन किसुन राम, राजस्व कर्मचारी रौशन कुमार, डाड़ी मुखिया सुगन महतो सहित महिला पुलिस बल मौजूद थे।

नव वर्ष के पहले दिन दिग्ही के ग्रामीणों ने लिया शाकाहार का संकल्प

नव वर्ष के पहले दिन दिग्ही के ग्रामीणों ने लिया शाकाहार का संकल्प

मयूरहंड(चतरा) :- नव वर्ष के पहले दिन मयूरहंड प्रखंड के कदगांवाकला पंचायत अंतर्गत ग्राम दिग्ही के ग्रामीणों ने शाकाहार का संकल्प लिया। साथ हीं नशापान से दुर रहने की कसम खाई। गांव के लोगों ने नव वर्ष के पहले दिन सोमवार को सन्त कुमार सिंह एवं श्याम सुन्दर सिंह के संयुक्थ्त नेतृत्व में बैठक कर सामुहीक रुप से उक्त निर्णय लिया।  इस बाबत गांव में जागरुक्ता अभियान चलाने की बात कही गई व गांव के श्माशान धाट पर वृक्षा रोपन किया गया। मौके पर अशोक सिंह, नगिना सिंह एवं भारी संख्या में गांव के लोग शामिल थे।

नबालिक के साथ दुष्क्रम, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नबालिक के साथ दुष्क्रम, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पत्थलगडा(चतरा) :-पत्थलगडा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा व्यक्ति ने नबालिक लड़की को बनाया हवस का शिकार। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं नबालिक को मेडिकल जांच के लिए भेजा हजारीबाग। दुष्क्रम का आरोप थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी व तथाकथित ओझा-गुनी का काम करने वाले मनु साव उर्फ भगत के विरुद्ध लगाया गया है। पीडित किशोरी के पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि रविवार की संध्या वह गोपीपुर गांव से ओझा गुनी कर लौट रहा था इसी बीच जंगल के रास्ते में बकरी चरा रही एक सोलह साल की नाबालिक किशोरी को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर घनघोर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने के बाद वह मौके से मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग गया। सोमवार को उसके पिता ने पत्थलगडा थाने में लिखित आवेदन दे कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। घटना स्थल से पुलिस ने आरोपी का मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। सोमवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य धनंजय तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर बंधन भगवत, चतरा सदर महिला थाना प्रभारी पुष्पलता और थाना प्रभारी नवीन कुमार रजक ने पत्थलगडा थाना में पीडित किशोरी व उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म की सत्यता पाए जाने पर नाबालिग युवती को आर्थिक सहायता भी सरकारी प्रावधान के अनुरुप दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गोली मारकर ग्रामीण की हुई हत्या

गोली मारकर ग्रामीण की हुई हत्या

चतरा/इटखोरी:-एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने अमृत साव नामक एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी है। इटखोरी थाना क्षेत्र के पितिज गांव में अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरा इटखोरी थाना क्षेत्र के पित्तीज  चौक डाक बंगला के पास एक व्यवसाई अमृतर साव  को सर में मारे दो गोली
हमलावर मोटरसाइकिल सवार थे ।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।

मुख्यमंत्री सलाहकार पहुंचे भद्रकाली, किये पूजा- अर्चना

मुख्यमंत्री सलाहकार पहुंचे भद्रकाली, किये पूजा- अर्चना

चतरा:-झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री सलाहकार राकेश चौधरी सोमवार को इटखोरी स्थित मां भद्रकाली के दरबार पहुंचे। माता की पूजा-अर्चना करने के बाद वह पंचमुखी बजरंग बली, सहस्त्र शिवलिंग और कोटेश्वरनाथ मंदिर गए, वहां भी पूजा-पाठ की। इसके बाद भद्रकाली मंदिर के म्यूजियम को भी देखा।

उन्होंने कहा कि सैंड स्टोन की इतनी बेशकीमती मूर्तियां झारखंड में और कहीं नहीं हैं। इस धरोहर को सजाने और संवारने की आवश्यकता है। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह भी मौजूद थे। पूजा-पाठ करने के बाद वह रांची के लिए रवाना हो गए।

कमिटी का होगा पुर्नगठन

कमिटी का होगा पुर्नगठन

चतरा :- मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का दो दिवसीय जिला सम्मेलन नगर पर्षद सामुदायिक भवन मे शनिवार से शुरू हो गया। इससे पूर्व शहर के मिशन स्कूल से विशाल जुलुस का आयोजन किया गया।जिसमे किसान, मजदूर हाथों मे लाल झंडा ले कर शहर का भ्रमण किया। इस क्रम किसानों व मजदूरों ने दुनिया के मजदूरों एक हो के नारा बुलंद किया। साथ ही जुलूस मे इंकलाब जिंदाबाद, सीपीआइएम जिंदाबाद, गरीबों को जमीन देना होगा आदि नारे लगाए जा रहे थे। तत्पश्चात जूलूस शहर का भ्रमण करते हुए पुन: नगर परिषद मैदान पहुंची। जहां जुलूस सम्मलेन में बदल गया। सम्मलेन की अध्यक्षता माकपा के वरिष्ठ नेता कॉमरेड रामदेव सिहं व संचालन जिला सचिव नरेश राम भारती ने किया। सम्मलेन के मुख्य अतिथि माकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉमरेड रामचन्द्र ठाकुर उपस्थित थे। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां के चलते युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इन समस्याओं के समाधान के बदले अंग्रेजों के फूट डालें और राज करो की नीति पर चलते हुए नफरत की राजनीति कर समाज को बांटने की साजिश की जा रही है। आज मजदूरों का शोषण हो रहा है। इसके खिलाफ देश की जनता को सड़कों पर उतरना होगा। सभा को पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉ. सुरजीत सिन्हा एवं जिला प्रभारी संजय पासवान, मजदूर नेता लक्ष्मीकांत शुक्ला, रामदेव सिहं, नरेश राम भारती ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार के गरीब विरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया। बताया गया की भाकपा का जिला सम्मेलन रविवार तक चलेगा। रविवार को जिला कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। सम्मलेन में राजेश दास, हरिश्चंद्र दास, ललन भारती, कृतराम, फुलवा देवी, राजेंद्र प्रजापति, बृज किशोर सिंह,, राजकुमार यादव, ओम प्रकाश भुइयां सहित मजदूर किसान उपस्थित 

योगेंद्र कुमार बने तैलिक समाज के युवा मोर्चा के अध्यक्ष

योगेंद्र कुमार बने तैलिक समाज के युवा मोर्चा के अध्यक्ष

चतरा:-शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शंभु साहु के आवास पर तैलिक समाज की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंभु साहु ने की। जबकि संचालन शिक्षक भागवत साव ने किया। बैठक मे सर्वसम्मति से गुरिया गांव निवासी योगेंद्र कुमार को तैलिक समाज का युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में रामपुर उपमुखिया आनंदी साव ,शंकर प्रसाद साहु ,विकास कुमार ,यमुना प्रसाद.,मुकेश साव ,राजेन्द्र साव सहित अन्य उपस्थित थे।

जिले के 34 केंद्रों पर हो रही है धान की खरीदःडीसी

जिले के 34 केंद्रों पर हो रही है धान की खरीदःडीसी


चतरा :- जिले में किसानों से धान खरीदी से संबंधित जानकारी उपायुक्त संदीप सिंह ने आपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जिले में 34 केंद्रों पर धान की खरीदारी प्रारंभ की गई है। सात दिनों के अंदर किसानों को धान की कीमत अदा कर दी जाएगी। पिछले वर्षों के बकाया राशि के भुगतान हेतु कारवाई अंतिम चरण में है। धान खरीदी केंद्र पर सरकारी कर्मी के अतिरिक्त राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। निबंधित और गैर निबंधित सभी कृषकों से केंद्र में धान क्रय किया जाएगा। श्री सिंह ने आगे बताया कि सरकार द्वारा धान क्रय करने के लिए नियुनतम लक्षय 60 हजार किंवटल निर्धारित थी। परंतु जिले में धान की पैदावारी 14 लाख 40 हजार किंवटल हुई है। पैदावारी अधिक होने की स्थिति में पैदावारी के 20 प्रतिशत क्रय करना है। इस प्रकार जिले में कुल 2 लाख 88 हजार किंवटल धान की खरीदी की जाएगी। धान प्रति किंवटल 1550 और ग्रेड ए धान की कीमत 1590 रुपये है। प्रति किंवटल धान में सरकार की ओर से किसानों को बोनस के रूप में 150 रुपया अदा की जाएगी। धान खरीदी केंद्र पर किसानों से सूखती के नाम पर अधिक धान की वसूली नहीं करना है। धान में 17 प्रतिशत नमी की छूट दी गई है। श्री सिंह ने कहा कि जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी एसी होंगे। जबकी प्रखंडों में बीडीओ धान खरीदी केंद्रों के अध्यक्ष होंगे। किसी भी केंद्रों पर किसानों के साथ कोइ उलझन हो तो उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त मुझे भी सूचना दे सकते हैं। इस बार कीटस की व्यवस्था के साथ टैबलेट की भी व्यवस्था की गई है। जब तक कीटस और टैबलेट दस्तयाब नहीं होता है, पैक्स अध्यक्षों के द्वारा स्मार्टफोन से धान की क्रय करने की हिदायत दी गई है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 निर्धारित की गई है। सरकार की ओर से धान खरीदी के लिए एडवांस राशि विभाग को दिया गया है।

कान्हाचट्टी राजद प्रकोष्ठों की चुनाव 31 को


कान्हाचट्टी राजद प्रकोष्ठों की चुनाव 31 को


कान्हाचट्टी : राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक 31 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय स्थित सायल बगीचा परिसर में रखा गया है। बैठक में  मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जिला अध्यक्ष सलीम गोल्डन, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेशमी देवी आदि उपस्थित रहेंगी। बैठक में प्रखंड के सभी रिक्त प्रकोष्ठों का अध्यक्ष मनोनीत किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रखंड अध्यक्ष धनेश्वर यादव ने दी।

पहले मोबाइल पर मिला धमकी,फिर घर पर हुआ बमबारी, दहशत में पूरा मुखिया परिवार, जांच में जुटी पुलिस

 पहले मोबाइल पर मिला धमकी,फिर घर पर हुआ बमबारी, दहशत में पूरा मुखिया परिवार, जांच में जुटी पुलिस

हंटरगंज:-स्थानीय थाना क्षेत्र के जबड़ा पंचायत की मुखिया एवं खजूरिया गांव निवासी गंगिया देवी के घर पर गुरुवार के देर रात अज्ञात अपराधियों ने बमबारी की। हालांकि बमबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन घटना के बाद मुखिया का पूरा परिवार दहशत में है। इस संबंध में मुखिया पति डोमन यादव ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि कुछ अज्ञात लोग मुखिया को मोबाइल फोन पर रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी थी। इसी बीच रात को कुछ हमलावर घर पर धावा बोल दिए। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। बम की आवाज सुनकर जब जगे, तो अपराधी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आरबी सिंह ने मुखिया के घर पहुंच कर मामले की पड़ताल की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।घटना रंगदारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में लगे हुए हैं।

एनटीपीसी के भूरैयतो पर मामला दर्ज, भूरैयतों में आक्रोश

एनटीपीसी के भूरैयतो पर मामला दर्ज, भूरैयतों में आक्रोश

चतरा/टंडवा :- एनटीपीसी परियोजना टंडवा क्षेत्र के विस्थापित नईपारम गांव के छः रैयत सहित अन्य लोगों के विरूद्ध सीओ रंजीत लोहरा द्वारा स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने पर भूरैयतों में एनटीपीसी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के प्रति आक्रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ रंजीत लोहरा के नेतृत्व में दल बल के साथ अधिग्रहित भूमि में बने मकानों को तोड़ने के लिए टीम बुधवार को गई थी। जहा पोकलेन मशीन से एक घर को तोड़ा गया। जिसके बाद दूसरे मकान को तोड़ने के क्रम में भूरैयतों व महिलाओं ने रोक लगाते हुए काफी विरोध जताया। इसके बाद बगैर मकान ध्वस्त किए ही प्रशासन को वापस लौटना पड़ा था। जिसके कारण सीओ के लिखित आवेदन पर गुरदयाल साव, अनिता देवी, पारो देवी, छोटेलाल राम को नामजद सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया है। मुकदमा होने से रैयतों में काफी आक्रोष है। रैयतों ने अब एनटीपीसी को भूमि नही देने की बात कही है।

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 130वां स्थापना दिवस

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 130वां स्थापना दिवस

चतरा :- गुरुवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यक्रर्ताओं द्वारा पार्टी का 130वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मौके पर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम पार्टी का झंडोतोलन किया गया। इसके उपरांत पार्टी के जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान कांगे्रस के शहीद हुए नेताओं की याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इसके बाद वक्ताओं ने कहा कि कांगे्रस के स्थापना आज ही के दिन हुआ था। देश की आजादी में कांगे्रस की अग्रणी भूमिका रही थी। सभी ने आगे कहा कि आज देश में कांग्रेस की जरूरत है। पार्टी के जितने भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हैं सभी परिवार हैं। वहीं नगर अध्यक्ष जावेद पप्पु रजा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में खोया जनाधार वापस आ रहा है। सभा में पार्टी नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजुद थे।

स्वंयसेवकी ने प्रशिक्षण के छठे दिन किया नगर भ्रमण

स्वंयसेवकी ने प्रशिक्षण के छठे दिन किया नगर भ्रमण

गिद्धौर/चतरा:-राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ द्वारा गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर राजाटांड़ में आयोजित सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के छठे दिन नगर पद यात्रा निकाली गई। प्रशिक्षु स्वंयसेवकों ने हजारीबाग जिला संघ के ज्ञान चन्द्र मेहता के नेतृत्व में नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण सह पद यात्रा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 225 प्रतिभागी शामिल थे। यात्रा राजाटांड़ से मेन चैके से ब्लॉक मोड़ होते हेठ टोला पुस्तकालय से वापस राजाटांड़ प्रशिक्षण केंद्र वापस पहुंची। यात्रा में शामिल स्वंयसेवकों का ग्रामीणों ने जगह-जगह पर फूल बरसाकर स्वगत किया। हजारीबाग जिला संघ के ज्ञानी चंद्र मेहता ने बताया कि देश सेवा के लिए हजारीबाग तथा चतरा के 225 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पद यात्रा में विजय दांगी, भोला कुमार, राजेन्द्र दांगी, लखन दांगी, कपिल कुमार, मनोज कुशवाहा, राजेश कुमार सहित संघ के लोग उपस्थित थे।

इटखोरी व पत्थलगडा में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया गया उद्घाटन, नावाडीह में पहले दिन 2 सौ क्विंटल धान की हुई खरीददारी

इटखोरी व पत्थलगडा में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया गया उद्घाटन, नावाडीह में पहले दिन 2 सौ क्विंटल धान की हुई खरीददारी


पत्थलगडा/इटखोरी:-गुरुवार को जिले के पत्थलगडा प्रखं डमें एक व इटखोरी प्रखं डमें तीन धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन क्रमवार समारोहपूर्वक किया गया। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित टूरिस्ट काॅपलेक्स के समीप धनखेरी पैक्स के लिए व्यापार मंडल, परसौनी पैक्स गोदाम एवं मलकपुर स्थित पुराना सामुदायिक भवन में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का शुभारंभ किया गया। धनखेरी केन्द्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, प्रमुख गुडीया देवी, सुजीत भारती, मुखिया उमेश साव एवं उपप्रमुख संतोष साव के द्वारा संयुक्त रुप से विधित फीता काटकर किया गया। इसी तरह परसौनी व मलकपुर पंचायत के अधिप्राप्ति केन्द्रों का भी उद्घाटन स्थानिय प्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए धनखेरी पैक्स अध्यक्ष बिजेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि साधारण धान 1550 रूपये प्रति क्विंटल क्रय किया जाएगा। तथा बोनस के रूप में झारखंड सरकार के द्वारा 1ः50 रूपये प्रति क्विंटल किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। यानी 1700  रूपये प्रति क्विंटल धान का मुल्य किसान के खाते में जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जो किसानों का पिछले साल रजिस्ट्रेशन हुआ है, उन्हें दुबारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराने होंगे। उन्होंने बताया कि धनखेरी पैक्स के अंतर्गत इटखोरी, टोनाटांड, हलमता, पितिज व धनखेरी पंचायत आते हैं। वहीं परसौनी पैक्स के लिए धुन्ना, कोनी, शहरजाम एवं परसौनी को शामिल किया गया है। साथ हीं मलकपुर पैक्स में करनी, नवादा एवं मलकपुर गांव के किसानों को शामिल किया गया है। मौके पर बीसीओ जितेंद्र वर्मा, बीएओ भूपनारायन सिंह, विधायक प्रतिनिधि जुगेश्वर दांगी, हलमता पैक्स अध्यक्ष मीत्रजीत साव, रंजीत सिंह, मलकपुर पैक्स अध्यक्ष टेककर नारायण साव, परसौनी पैक्स अध्यक्ष महेश सिंह व मुखिया अमित कुमार सिंह समेत एटीएम व बीटीअम आदि मौजूद थे। वहीं पत्थलगडा प्रखंड के नावाडीह पंचायत के चैथा स्थित पैक्स कार्यालय में धान क्रय केंद्र का विधिवत उद्घाटन बीडीओ बासुदेव प्रसाद, जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया मेघन दांगी व वयोवृद्ध किसान बुद्धेश्वर दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। धान क्रय केंद्र के उद्घाटन होने के बाद पहले दिन किसानों से 200 क्विंटल धान खरीदे गए। उक्त केंद्र में नावाडीह पंचायत समेत बरवाडीह एवं सिंघानी पंचायत के किसानों का धान खरीदा जाएगा। इस अवसर पर बीसीओ अभय सिंह, महेश दांगी, बिमल सिंह समेत कई गणमान्य व किसान वर्ग के लोग उपस्थित थे।

एक वर्ष पूर्व लापता युवक पहुंचा घर, दर्ज था अपहरण का मामला, कोर्ट व सीडब्ल्यूसी में बच्चे को दर्ज हुवा बयान

एक वर्ष पूर्व लापता युवक पहुंचा घर, दर्ज था अपहरण का मामला, कोर्ट व सीडब्ल्यूसी में बच्चे को दर्ज हुवा बयान

गिद्धौर(चतरा) :-एक वर्ष पूर्व गिद्धौर थाना क्षेत्र के किरकिरा निवासी इजहार अंसारी का नबालीक पुत्र लापता हो गया था, जो एक वर्ष बाद अपने घर पुनः स्वंय पहुंच गया। 28 दिसंबर को बच्चे को गिद्धौर पुलिस द्वारा कोर्ट में व बाल कल्याण समीता में उपस्थित कराकर बयान दर्ज करवाया गया। ज्ञात हो कि कि बीते 25 दिसंबर 2016 को बालक अचानक गायब हो गया और परिजनो को जब कही कुछ पता नही चला तोबालक के पिता ने गिद्धौर थाना में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। जिसमे गांव के ही समूद मियां को अभियुक्त बनाया गया था। बालक ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष बताया कि वह स्वंय भाग कर रांची जाकर पिस्का मोड़ में एक होटल में काम कर रहा था। वहां से वह सीधा अपने बहन के यहां चतरा जिले के राजपुर थाना पहुंचा। इसके बाद गुरुवार को बहन गिद्धौर थाना लेकर पहुंची और थाना प्रभारी अजय पंजीकार ने इसकी सूचना डीएसपी पितांबर सिंह खैरवार को दी। सूचना मिलते हीं डीएसपी थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली और दर्ज एफआईआर के तहत बालक को कोर्ट व सीडब्ल्यूसी में अलग-अलग उपस्थित कराया गया। सीडब्ल्यूसी में बच्चे का लिखित व मौखीक बयान अध्यक्ष संध्या प्रधान, सदस्य धनंजय तिवारी, स्वेता जयसवाल व इंदुभुषण कुमार के समक्ष दिया गया। हलांकी इस मामले को लेकर हर पहलु पर पुलिस जांच कर रही है।

*अवैध कोयला लदा हाइवा जप्त, तीन गिरफ्तार*

*अवैध कोयला लदा हाइवा जप्त, तीन गिरफ्तार*

सिमरिया:-स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को रोल गांव के समीप से अवैध कोयला लदा एक हाइवा जप्त किया है। हाइवा  टंडवा की ओर से आ रही थी और हजारीबाग की ओर जा रही थी। पुलिस ने वाहन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चालक मोहम्मद तफज्जुल मोहम्मद फैज अख्तर और महेश कुमार का नाम शामिल है। जबकि एक अन्य युवक मोहम्मद सहबान फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवकों के पास से लगभग ₹8000 नगद और सात मोबाइल बरामद किया गया है। थाना प्रभारी के के चौधरी ने बताया कि आरक्षी अधीक्षक को सूचना मिली थी कि हाइवा संख्या जेएच 02 ए एस 9940 अवैध कोयला लाद कर टंडवा से हजारीबाग की ओर जा रही है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए रोल गांव के समीप पुलिसकर्मियों के एक दल को तैनात किया गया। जहां इस हाईवा को जप्त किया गया तथा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि इन दिनों थाना क्षेत्र से अवैध कोयला, बालू, पत्थर और शराब की तस्करी कि लगातार सूचनाएं मिल रही है। तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर इनकी तस्करी कर रहे हैं और अवैध कमाई कर रहे हैं।

अवैध शराब के साथ उपप्रमुख के पुत्र समेत एक अन्य गिरफ्तार

उपप्रमुख के पुत्र समेत एक अन्य गिरफ्तार
शराब की फाइल फ़ोटो

चतरा/हंटरगंज: -स्थानीय उपप्रमुख संगीता देवी के पुत्र मनीष कुमार को पुलिस ने तस्करी की शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की मध्यरात्रि उसकी कार पर लदी 168 बोतल शराब बरामद करने के साथ ड्राइवर राजेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्तों को चतरा जेल भेज दिया गया है।

हंटरगंज के थानेदार आरबी ¨सह ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ज्ञान रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि केदलीकला बाजार से तस्करी की शराब लेकर कुछ तस्कर एक कार से हंटरगंज होते हुए बिहार की ओर जानेवाले है। बिना विलंब किए उन्होंने गश्ती वाहन को सतर्क किया और खुद भी उस मार्ग पर पहुंच गए। जैसे ही संबंधित कार वहां पहुंची, पुलिस ने उसे घेर लिया। तलाशी लेने पर कार में लदी आठ पेटियों में 168 बोतल अवैध शराब मिली। कार में सवार उपप्रमुख संगीता देवी का पुत्र मनीष कुमार और ड्राइवर राजेश कुमार को हिरासत मे ले लिया गया। राजेश गया जिले के डोभी थाने के कोसमा घांव निवासी सुखदेव प्रसाद का पुत्र है। अभी वह केदलीकला बाजार के निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता की कार चलाने का काम करता था। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वह शराब लेकर तस्करी के इरादे से बिहार के गया ले जा रहा था। वह पहले से इस तरह का धंधा करता रहा है।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...