कमिटी का होगा पुर्नगठन

कमिटी का होगा पुर्नगठन

चतरा :- मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का दो दिवसीय जिला सम्मेलन नगर पर्षद सामुदायिक भवन मे शनिवार से शुरू हो गया। इससे पूर्व शहर के मिशन स्कूल से विशाल जुलुस का आयोजन किया गया।जिसमे किसान, मजदूर हाथों मे लाल झंडा ले कर शहर का भ्रमण किया। इस क्रम किसानों व मजदूरों ने दुनिया के मजदूरों एक हो के नारा बुलंद किया। साथ ही जुलूस मे इंकलाब जिंदाबाद, सीपीआइएम जिंदाबाद, गरीबों को जमीन देना होगा आदि नारे लगाए जा रहे थे। तत्पश्चात जूलूस शहर का भ्रमण करते हुए पुन: नगर परिषद मैदान पहुंची। जहां जुलूस सम्मलेन में बदल गया। सम्मलेन की अध्यक्षता माकपा के वरिष्ठ नेता कॉमरेड रामदेव सिहं व संचालन जिला सचिव नरेश राम भारती ने किया। सम्मलेन के मुख्य अतिथि माकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉमरेड रामचन्द्र ठाकुर उपस्थित थे। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां के चलते युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इन समस्याओं के समाधान के बदले अंग्रेजों के फूट डालें और राज करो की नीति पर चलते हुए नफरत की राजनीति कर समाज को बांटने की साजिश की जा रही है। आज मजदूरों का शोषण हो रहा है। इसके खिलाफ देश की जनता को सड़कों पर उतरना होगा। सभा को पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉ. सुरजीत सिन्हा एवं जिला प्रभारी संजय पासवान, मजदूर नेता लक्ष्मीकांत शुक्ला, रामदेव सिहं, नरेश राम भारती ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार के गरीब विरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया। बताया गया की भाकपा का जिला सम्मेलन रविवार तक चलेगा। रविवार को जिला कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। सम्मलेन में राजेश दास, हरिश्चंद्र दास, ललन भारती, कृतराम, फुलवा देवी, राजेंद्र प्रजापति, बृज किशोर सिंह,, राजकुमार यादव, ओम प्रकाश भुइयां सहित मजदूर किसान उपस्थित 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...