बीजेपी प्रखंड कार्य समिति की बैठक संपन, संगठन मजबुती पर दिया गया बल

बीजेपी प्रखंड कार्य समिति की बैठक संपन, संगठन मजबुती पर दिया गया बल

गिद्धौर(चतरा) :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार को भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक संपन हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लखन दांगी व संचालन महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साव, चतरा विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ समिति व पंचायत कमिटी की समीक्षा करते हुए संगठन के मजबुती पर बल दिया गया। समीक्षा के दौरान मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कमिटी के विस्तार कर शीघ्र ही प्रदेश कमिटी को भेजे जाने की बात कही। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर विचार भी दिये। इस अवसर पर पलामू प्रमंडल प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साव ने कहा कि गिद्धौर को सिमरिया अनुमंडल से हटाए जाने की मांग पर मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला है। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुजीत भारती, भाजपा नेता उज्ज्वल दास, सिमरिया विधान सभा सांसद प्रतिनिधि विंदेश्वरी यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष चिंतामण दांगी, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, प्रमुख प्यारी देवी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दांगी, आइटिसेल के जिला संयोजक कपिल कुमार, मुखिया कविता देवी, राजेश कुमार दांगी, पूर्व मुखिया महेंद्र राम, निर्मला देवी, बसंत सिंह, यशवंत दांगी, सुरेश राणा, राजू साव, प्रेमचन्द यादव, लखन रज्जक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...