पूर्व मुख्यमंत्री का गिद्धौर में किया गया स्वागत,प्रतापपुर से लौटने के क्रम में मिले जिला अध्यक्ष तिलेश्वर राम के आवास पर अपने कार्यकर्ताओं से

पूर्व मुख्यमंत्री का गिद्धौर में किया गया स्वागत

गिद्धौर(चतरा):- झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप यादव का प्रतापुपर जाने के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गिद्धौर में भव्य स्वागत किया गया। मरांडी व प्रदीप यादव गिद्धौर होते जिले के परतापुर-गजवा जा रहे थे। इस क्रम में जेवीएम कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग व चतरा के सिमाने पर बलबल के पास व गिद्धौर मुख्य चौक पर दोनों नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत के क्रम में रामदेव भोगता, बालगोविंद बैठा, ईश्वर दांगी, देवनारायण दांगी, संजय दांगी, बसंत दांगी, राजेश दांगी, कुदुस अंसारी, रामदेव साव समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।


प्रतापपुर से लौटने के बाद पार्टी  जिला अध्यक्ष के घर रुके, सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मिले


झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एंव विधायक दल  के नेता प्रदीप यादव

 प्रतापपुर से वापस लौटने के क्रम में चतरा जिला अध्यक्ष तिलेश्वर राम के आवास पर रुके |वहां पर सैकड़ों कार्यकर्ता उनके इंतजार  में रुके हुए थे,जहां सुप्रीमो ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात किये।तथा अपने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि
            "वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !हाथ में ध्वजा रहे बाल दल सजा रहे|ध्वज कभी झुके नहीं दल कभी रुके नहीं|वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो"
            आप लोग झारखंड विकास मोर्चा कि सकती हैं जेवीएम के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाए, निश्चित 2019 आप सबों का होगा| मौके  केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम देवी, खालिद खलील साहब, योगेंद्र प्रताप सिंह, रामदेव सिंह भोक्ता , सलीम जावेद, बाल गोविंद राम, बालेश्वर यादव, सत्यानंद भोक्ता, चंद्रपाल पाठक, रूपेश गुप्ता, सुभाष सिंह, आलोक रंजन,सलीम अख्तर, अभिषेक निषाद इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...