*कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण*

🌗🌞🌗🌞🌗🌞🌗🌞🌗🌞🌗
*भारत समेत दुनिया के पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा।*

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

पूर्व राष्ट्रपति की फोटो पर माल्यार्पण करते हुए
पूर्व राष्ट्रपति की फोटो पर माल्यार्पण करते हुए
चतरा : भारत के  पूर्व राष्ट्रपति  ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि विश्वकर्मा समाज के द्वारा मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के  फोटो पर  समाज के जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा के द्वारा  माल्यार्पण करने के बाद  कार्यक्रम को शुरुआत किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मुख्य अतिथियों ने  कहा कि  पूर्व राष्ट्रपति के  बताएं  रास्ते पर  चलना चाहिए  जिससे समाज के साथ साथ  देश कभी  विकास हो सके। उन्होंने बताया कि जैल सिंह का जन्म 25 मई 1916 में पंजाब प्रांत के फरीदाकोट के संघवान गांव में हुआ था। जबकि उनका निधन 25 दिसंबर 1994 को हुआ था। मौके पर वासुदेव प्रसाद राणा, तुलसी राणा, अजय राणा, नीतीश कुमार सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

राजद के जीत के खुशी में कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

कुंदा :-चतरा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को  विजय जुलूस निकाला ,जो विभिन्न गलियों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जीत के खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया । मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज साव,रघुचन्द यादव,विजय यादव, राम यादव, लालू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

किस गुनाह में मौत का सजा मिला 1 वर्षीय बच्ची को

1 वर्षीय बच्ची के मौत के बाद हरकत में अधिकारी
किस गुनाह  में मौत का सजा मिला 1 वर्षीय बच्ची को 

चतरा : - हमारे  देश की  संविधान निर्माता  का कहना था कि  एक सौ गुनहगार बच जाए लेकिन  एक बेगुनाह  को  सजा नहीं मिले । लेकिन  उनके  इस सोच को  मिट्टी पलीत  होते हुए  चतरा में  कभी भी  देखा जा सकता है ।  ऐसा ही  एक मामला  चतरा के स्थानीय मंडल कारा में देखने को मिल रहा है । प्राप्त सूचना के अनुसार मंडल कारा में बंदी मुनिया देवी की एक वर्षीय बच्ची प्रिया कुमारी की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची निमोनिया और डारयरिया से पीड़ित थी। वह पिछले पंद्रह दिनों से बीमार थी, स्थिति बेहद गंभीर होने पर कारा प्रशासन ने सोमवार को अपराह्न 1:30 बजे बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बच्ची की गंभीर हालात को देखते हुए डाक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन जेलर दिनेश वर्मा ने कहा कि कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में कई तरह की परेशानी होगी इसलिए बच्ची का इलाज यहीं करें। चिकित्सकों का कहना है कि जेलर की लापरवाही की वजह से बच्ची की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मौत की जानकारी जैसे ही पुलिस महकमे को हुई, तुरंत अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, सदर थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय अस्पताल पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इधर बच्ची की मां ने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व अचानक बच्ची की तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी जेलर को दी। जेलर ने बच्ची की स्थिति में सुधार न होता देख सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर अजहर को इलाज करने के लिए मंडल कारा बुलाया। बच्ची का स्वास्थ्य जांच करने पर पता चला कि वह निमोनिया से ग्रसित है। उन्होंने जेलर को सलाह दिया कि प्रतिदिन बच्ची को भाप व इंजेक्शन लेना होगा। इसके लिए बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती करना होगा। उन्होंने बच्ची को मंडल कारा से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जेलर ने उनकी बात अनसुनी कर दी। पांच-छह दिन बीत जाने के बाद बच्ची की तबियत और अधिक बिगड़ गई। इसके बाद फिर से डॉक्टर के सलाह पर जेलर ने सुबह-शाम बच्ची को अस्पताल भेजकर दवाइयां व भाप दिलाना शुरू किया। करीब पांच-छह दिनों में बच्ची लगभग ठीक हो गई थी। लेकिन सोमवार से बच्ची को डिहाइड्रेशन होने लगा। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरविद ने बच्ची की जांच की और उसे डायरिया से ग्रसित पाया। उसके बाद उन्होंने उसे बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया।



             हत्या के आरोप में बंदी है मुनिया देवी
  
           


 बंदी मुनिया देवी  इटखोरी थाना क्षेत्र के राजवर गांव निवासी प्रमोद भुइयां की पत्नी है। मुनिया देवी पर दो माह पूर्व अपनी सास को जहर देकर हत्या करने का आरोप है। उसकी एक पुत्री भी थी, जो करीब एक वर्ष की थी। मुनिया को जेल होने के बाद वह अपनी पुत्री को अपने साथ मंडल कारा ले गई थी।


            मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम 


दो डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। गठित बोर्ड में सिविल सर्जन डा. अरूण कुमार पासवान एवं डा. राजीव रंजन का नाम शामिल है। मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी सलमान खिलजी मौजूद थे। बोर्ड व मजिस्ट्रेट की उपस्थिति वीडियोग्राफी के जरिए शाम चार बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।



              क्या कहते हैं जेलर

इस संबंध में जेलर दिनेश वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया । लेकिन संपर्क नहीं हो सका

विजय कुमार चौबे ने श्री सत्यानंद भोक्ता को जीत की बधाई दी

विजय कुमार चौबे
चतरा:-चतरा विधानसभा से चुनाव में विजयी राजद प्रत्याशी श्री सत्यानंद भोक्ता जी  को दिभा मुहल्ला निवासी विजय कुमार चौबे ने जीत की बधाई दी है।उन्होंने चतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता, सहयोगी दल के साथियों  के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। श्री चौबे ने कहा कि जनता ने अपना काम कर दिया है।अब जनता के प्रति खरा उतरने का समय है।उन्होंने कहा कि मैं माता रानी से प्राथना करता हूँ कि विधायक जी को मंत्री बनाया जाय।

सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनने के लिए सुभाष सिंह ने चटनियां बाबा से मन्नत भी मांगा

चतरा:-जेवीएम नेता सुभाष सिंह ने निर्वाचित विधायक श्री सत्यानंद भोक्ता को फोन कर
जीत का बधाई दिया।और स्वयं सलगी गावँ स्थित चटनियां बाबा जा कर श्री भोक्ता को मंत्री बनने का मन्नत मांगा।श्री सिंह ने कहा कि उम्मीद करते हैं इस नई सरकार में पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका,कृषक मित्र समेत सभी अनुबंध कर्मी के साथ न्याय होगा। किसानों का कृषि लोन माफ होगा।हेमंत सोरेन के नेतृत्व में  झारखंडियों का सपना साकार होगा।

नहीं रहे 80 वर्षीय समाजसेवी रामावतार साव



रामावतार साव का फाइल फोटो
चतरा:-प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भरही गांव निवासी 80  वर्षीय वयोवृद्ध रामावतार साव का निधन मंगलवार के मध्य रात्री   में अंतिम सांस ली। रामावतार साव समाजसेवी विचार धारा एवं व्यक्तित्व के धनी थे ।ये क ई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी, चार लडके व लड़कियाँ सहित भरे पुरे परिवार को छोड़कर  दुनिया से अलविदा हुए।  मृतक समाजसेवी सह पूर्व मंत्री प्रतिनिधि भोला प्रसाद के छोटे चाचा थे। दिवंगत साव के अंत्येष्टि मोरहर नदी के तट पर दो पहर में की गयी।इस आशय की जानकारी भोला प्रसाद ने दी।ऐसे अवसर पर क ई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

भाकपा माओवादी ने जमकर मचाया उत्पात

चतरा:-जिले  में भाकपा माओवादी नक्सलियो ने जमकर उत्पात मचाया है।प्राप्त जानकारी के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के  राजगुरुआ गांव में अनुसार राकेश  सिंह की पत्थर माइंस में खड़ी एक पोकलेन, दो जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले कर दिया है।इस घटना में करोड़ो रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई हैं।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की मध्य रात्रि 11 बजे घटना को  अंजाम दिया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  अत्याधुनिक हथियार से लैस थे माओवादी। लेवी नही दिए जाने की प्रतिशोध में घटना को दिया अंजाम।

जानकी यादव का भाजपा से नैया पार नही हुआ, जिनके डर से भाजपा में गये थे उन्ही से हारे

रांची:-बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में 2014 में झाविमो के टिकट पर जीत हासिल कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक जानकी यादव को भाजपा पार्टी के द्वारा नैया पार नहीं लग सका।जानकी यादव को भाजपा के ही बागी नेता अमित यादव ने पटखनी दे दी है। 24 हजार से अधिक मतों से उन्होंने जानकी यादव को हरा दिया है। कार्यकर्ता हाथों में कप प्लेट लेकर अमित यादव के समर्थन में जीत का नारा लगाने लगे। जीत के जश्न में लोग हाथों में अमित यादव की तस्वीर लगा झंडा उठाए हुए थे। लोग अमित यादव के जयकार लगा रहे थे। जीत के जश्न में बैंड बाजे भी शामिल थे। इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी अमित यादव जैसे ही बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल पहुंचे, समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह भी अपनी खुशी छुपा नही पा रहे थे। बाद में अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की जनता की जीत है।




किनको कितना मिला मत




अमित यादव निर्दलीय - 72070 वोट मिले










जानकी यादव बीजेपी - 47628 वोट मिले




बटेश्वर प्रसाद मेहता झाविमो - 33343 वोट मिले






                   कौन कब किससे जीता




बरकट्ठा हजारीबाग जिले का हिस्‍सा यह विधानसभा क्षेत्र कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के चितरंजन यादव ने निर्दलीय प्रत्‍याशी दिगंबर कुमार मिश्रा को हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009 के चुनाव में यहां से भाजपा के अमित कुमार यादव ने झारखंड विकास मोर्चा के जानकी प्रसाद यादव को हराया। 2014 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता जानकी प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की थी। दरअसल, उन्‍होंने भाजपा के तत्‍कालीन विधायक अमित कुमार यादव को शिकस्‍त दी थी।

तमाम बाधाओं के बावजूद चुनाव जीतने पर बधाई: सुजीत सिंह

समाजसेवी सुजीत सिंह
कान्हाचट्टी : चतरा विधानसभा चुनाव जीतने पर समाजसेवी सुजीत सिंह  ने राजद नेता सत्यानंद भोक्ता को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ''तमाम मुश्किलों और बाधाओं के बावजूद विधानसभा चुनाव में आपकी जीत पर हार्दिक बधाई।'उन्होंने आगे कहा कि यह धर्मनिरपेक्ष दलों की जीत है। बधाई संदेश में श्री सिंह ने आगे कहा कि यह चतरा के लोगों की जीत है, जिन्होंने तानाशाही सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने अपना मत देकर प्रचंड वोट से सत्यानंद भोक्ता जी को बहुत आशा के साथ जिताए है हम श्री भोक्ता जी से आशा करेंगे की आप सभी के आशाओं को  सच में जरूर तब्दील करेंगे l


जनता के जनादेश को सम्मान करते हैं:- रामाशीष कुमार जदयू जिलाध्यक्ष

चतरा :-चतरा विधानसभा में हुए चुनाव का परिणाम आने के बाद मैं चतरा विधानसभा वासियों को तहे दिल से आभार प्रकट करते हुए कहना चाहता हूं ,कि जनता का जो भी जनादेश मिला है ।मैं उसे स्वागत करता हूं। जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया ,मैं बहुत ही कम समय में जनता के बीच विश्वास कायम कर पाया हूं यही कारण है कि इतने कड़ी मुकाबला के बावजूद हमारी पार्टी जदयू तीसरे स्थान पर रही है। इस विधानसभा के मतदाताओं के लिए हमारी पार्टी हमेशा हर सुख दुख में साथ रहेगी।

चौर गांव में मारपीट में महिला घायल

चतरा:-सदर थाना क्षेत्र के चौर गांव में आपसी विवाद में एक महिला को पत्थर से कुछ कर माथा फोड़ दिया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश भुइंया के पत्नी  सीता देवी अपने घर के किनारे खड़ी थी, इसी बीच कुछ महिलाओं ने उन्हें देखकर हँस रही थी, इसी बात को लेकर विवाद हो गया।जिसमें मदन साव के पत्नी पूनम देवी ने सीता देवी के माथा फोड़ दी।इस संबंध में स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज किया है।सीता देवी घायल अवस्था में थाना पहुँची, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

सेवक बनकर करूंगा जनता का काम : किशुन दास

चतरा: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद एम न्यूज़ 13 से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी किशुन दास ने कहा है कि वे सेवक बनकर जनता का काम करेंगे। जनता ने बहुत उम्मीद से उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे। नवनिर्वाचित विधायक ने आगे कहा कि विधानसभा क्षेत्र के टंडवा प्रखंड में संचालित मगध व आम्रपाली तथा एनटीपीसी प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों को रोजगार कैसे मिले, इसका प्रयास किया जाएगा। साथ ही पर्यटन विकास के लिए बनाए गए इटखोरी के मास्टर प्लान को शीघ्र धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र कृषि बहुल है, क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचा

झारखंड विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती जारी है. कई सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है. बहुत से हेवीवेट उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं और कई नये उभर कर सामने आ रहे हैं. जानिये चुनाव आयोग के अनुसार कौन किस सीट से आगे चल रहा है-


Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती जारी है. कई सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है. बहुत से हेवीवेट उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं और कई नये उभर कर सामने आ रहे हैं. जानिये चुनाव आयोग के अनुसार कौन किस सीट से आगे चल रहा है-









राजमहलः बीजेपी के अनंत ओझा, जेएमएम के खेताबुद्दीन शेक से 1402 वोटों से आगे

बोरियाः जेएमएम के लोबिन हेंब्रम बीजेपी के सूर्या हासंदा से 5721 वोटों से आगे

बरहेटः जेएमएम के हेमंत सोरेन बीजेपी के सीमन मलटो से 1672 वोटों से आगे

लिट्टीपाड़ाः जेएमएम के दिनेश विलियम मरांडी बीजेपी के डेनियल किस्कू से 997 वोटों से आगे

पाकुड़ः बीजेपी के वेणी प्रसाद गुप्ता,कांग्रेस के आलमगीर आलम से 2516 वोटों से आगे

महेशपुरः जेएमएम के स्टीपन मरांडी बीजेपी के मिस्त्री सोरेन से 1698 वोटों से आगे

शिकारीपाड़ाः जेएमएम के नलिन सोरेन, बीजेपी के परितोष सोरेन से 2786 वोटों से आगे

नालाः जेएमएम के रविंद्र नाथ महतो, बीजेपी के सत्यानंद झा से 123 वोटों से आगे

जामताड़ाः कांग्रेस के इरफान अंसारी, बीजेपी के विरेंद्र मंडल से 3916 वोटों से आगे

दुमकाः बीजेपी के लुइस मरांडी, जेएमएम के हेमंत सोरेन से 8357 वोटों से आगे

जामाः बीजेपी के सुरेश मुर्म, जेएमएम के सीता मुर्म से 2193 वोटों से आगे

जरमुंडीः बीजेपी के देवेंद्र कुन्वर, कांग्रेस के बादल पत्रलेख से 1802 वोटों से आगे

मधुपुरः बीजेपी के राज परिवाल, जेएमएम के हाजी हुसैन अंसारी से 1593 वोटों से आगे

सारठः बीजेपी के रधींद्र सिंह, जेवीएम के उदय शंकर सिंह से 534 वोटों से आगे

देवघरः आरजेडी के सुरेश पासवान, बीजेपी के नारायण दास के 5166 वोट से आगे

चंदनकियारीः आजसू के उमाकांत रजक 1260 वोट से आगे

सिंदरीः बीजेपी के इंद्रजीत महतो जेएमएम के फूलचंद मंडल 3233 वोट से आगे

निरसाः जेएमएम के अशोक कुंमार मंडल बीजेपी की अपर्णा संन गुप्ता से 2433 वोट से आगे

धनबादः बीजेपी के राज सिन्हा कांग्रेस के मन्नान मलिक से 1284 वोट से आगे

झरियाः कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह बीजेपी की रागिनी सिंह से 1027  से आगे

टूंडीः जेएमएम के मथुरा प्रसाद महतो बीजेपी के विक्रम पांडे से 6565 वोट से आगे

बाघमाराः बीजेपी के ढुल्लू महतो कांग्रेस के जलेश्वर महतो से 2362 वोट से आगे

गुमलाः जेएमएम के भूषण तिर्की बीजेपी के मिसिर कुजूर से 3632 वोट से आगे

विशुनपुरः बीजेपी के अशोक उरांव जेएमएम के चमरा लिंडा से 904 वोट से आगे

सिमडेगाः बीजेपी के शर्धानंद बेसरा कांग्रेस के भूषण बारा से 4543 वोट से आगे

कोलेबिराः कांग्रेस के विक्सल कोगाड़ी बीजेपी के सुजन जोजो से 2361 वोट से आगे

लोहरदगाः कांग्रेस के रमेश्वर उरांव बीजेपी के सुखदेव भगत 2147 से आगे

मनिकाः कांग्रेस के रामचंद्र सिंह बीजेपी के रघुपाल सिंह से 4399 से आगे

लातेहारः जेएमएम के बैद्यनाथ राम बीजेपी के प्रकाश राम से 2443 वोट से आगे

पांकीः बीजेपी के शशिभूषण मेहता कांग्रेस के बिट्टु सिंह से 1814 वोट से आगे

डाल्टनगंजः बीजेपी के आलोक कुमार चौरसिया, कांग्रेस के केएनत्रिपाठी से 2762 वोटों से आगे

विश्रामपुरः बहुजन समाज पार्टी के राजेश मेहता, कांग्रेस के चंद्रशेखर दूबे से 86 वोटों से आगे

छत्तरपुरः आरजेडी के विजय कुमार, जेवीएम के धर्मेंद्र प्रकाश बादल से 1517 वोटों से आगे

हुसैनाबादः एनसीपी के कमलेश कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी के शेर अली से 394 वोटों से आगे

गढ़वाः जेएमएम के मिथिलेश ठाकुर, बीजेपी के सतेंद्र तिवारी 2039 वोटों से आगे

भवनाथपुरः बीजेपी के भानू प्रताप शाही, बहुजन समाज पार्टी के सोगरा बीबी से 8603 वोटों से आगे

बड़कागांव : कांग्रेस की अंबा प्रसाद आजसू के रोशनलाल चौधरी से 2894 वोट से आगे

रामगढ़ : बीजेपी रंजय कुमार कांग्रेस की ममता देवी से 1662 वोट से आगे

RELATED POSTS
2 mins ago
मांडू : भाजपा के जय प्रकाश भाई पटेल आजसू के निर्मल महतो से 238 वोट से आगे

हजारीबाग : बीजेपी के मनीष जायसवाल कांग्रेस के डॉ रामचंद्र प्रसाद से 4454 वोट से आगे

सिमरिया :  जेवीएम के रामदेव सिंह भोक्ता आजसू के मनोज कुमार चंद्र से 1639 वोट से आगे

चतरा : राजद के सत्यानंद्र भोक्ता बीजेपी के जर्नादन पासवान से 5856 वोट से आगे

धनवार : जेवीएम के बाबूलाल मरांडी सीपीआइ एमएल के राजकुमार यादव से 2841 वोट से आगे

बगोदर : सीपीआइ के विनोद कुमार सिंह बीजेपी के नागेंद्र महतो से 2816 वोट से आगे

जमुआ : बीजेपी के केदार हजारा कांग्रेस की मंजू कुमारी से 3868 वोट से आगे

गांडेय : बीजेपी के जयप्रकाश वर्मा जेएमएम के डॉ सरफराज अहमद से 3128 वोट से आगे

गिरिडीह : जेएमएम के सुदिव्या कुमार बीजेपी के निर्भय कमार शाहाबादी से 1081 वोट से आगे

डूमरी : जेएमएम के जगरनाथ महतो बीजेपी के प्रदीप कुमार साहू से 2678 वोट से आगे

गोमिया : आजसू के लंबोदर महतो जेएमएम के बबीता देवी 1789 वोट से आगे

बेरमो : कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह बीजेपी के योगेश्वर महतो से 5008 वोट से आगे

बोकारो : कांग्रेस की श्वेता सिंह बीजेपी के बिरंची नारायण से 4783 वोट से आगे

पोड़ैयाहाटः प्रदीप यादव जेवीएम के 1500 वोट से आगे भाजपा के गजाधर सिंह से

गोड्डाः संजय प्रसाद यादव आरजेडी के 8585 वोटों से आगे, भाजपा उम्मीदवार अमित कुमार मंडल

महगामाः बीजेपी के अशोक कुमार कांग्रेस के दीपिका पांडेय सिंह से 1793 वोट से आगे

कोडरमाः आरजेडी के अमिताभ कुमार बीजेपी के नीरा यादव से 1286 वोटों से आगे

बहरागोड़ाः जेएमएम के समीर मोहंती बीजेपी कुणाल षाड़गी से 10188 वोटों से आगे

घाटशिला       जेएमएम के रामदास सोरेन बीजेपी के लखन चंद्र मार्डी से 400 वोटों से आगे

पोटकाः बीजेपी की मेनका सरदार जेएमएम के संजीव सरदार से 9800 वोटों से आगे

जुगसलाईः आजसू के रामचंद्र सहिस जेएमएम के मंगल कालिंदी से 2303 वोटों से आगे

जमशेदपूर पूर्वः बीजेपी के रघुवर दास निर्दलीय सरयु राय से 1449 वोटों से आगे

जमशेदपुर पश्चिमः बीजेपी का देवेंद्र नाथ सिंह कांग्रेस के बन्ना गुप्ता से 2967 वोटों से आगे

ईचागढ़ः जेएमएम की सबिता महतो आजसू के हरेलाल मुर्मू से 2558 वोटों से आगे

सरायकेलाः जेएमएम के चंपई सोरेन बीजेपी के गणेश महली से 1329 वोटों से आगे

चाईबासाः जेएमएम के दीपक बिरूआ बीजेपी के जेबी तुबिद से 8000 वोटों से आगे

मझगांवः जेएमएम के नीरल पूर्ति बीजेपी के भुपेंद्र पिंगुआ से 7900 वोटों से आगे

जगन्नाथपुरः कांग्रेस के सोना राम सिंकु आजसू के मंगल सिंह सुरेन से 2830 वोटों से आगे

मनोहरपुरः झामुमो के जोबा मांझाी आजसू के बिरसा मुंडा से 1100 वोटों से आगे

चक्रधरपुरः जेएमएम के सुखराम उरांव बीजेपी के लक्ष्मण गिलुआ से 3500 वोटों से आगे

खरासांवाः जेएमएम के दशरथ गगरई बीजेपी के जवाहर लाल बानरा से 1928 वोटों से आगे

तमाड़ः जेएमएम के विकास मुंडा एनसीपी के गोपाल कृष्ण पातर से 6208 वोटों से आगे

तेारपाः बीजेपी के कोचे मुंडा जेएमएम के सुदीप गुड़िया से 5491 वोटों से आगे

खूंटीः बीजेपी के नीलकंठ सिंह मुंडा जेवीएम की दयामनी बारला से 9213 वोटों से आगे

सिल्लीः जेएमएम की सीमा देवी आजसू के सुदेश महतो से 284 वोटों से आगे

खिजरी  कांग्रेस के राजेश कच्छप भाजपा के रामकुमार पाहन से 3173 वोटों से आगे

रांचीः बीजेपी के चंद्रप्रकाश चैधरी जेएमएम के महुआ माजी से 6706 वोटों से आगे

हटियाः बीजेपी के नवीन जायसवाल कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव से 1958 वोटों से आगे

कांकेः बीजेपी के समरी लाल कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा से 4909 वोटों से आगे

मांडरः जेवीएम के बंधु तिर्की बीजेपी के देव कुमार धान से 1433 वोटों से आगे

सिसईः जेएमएम के जिगा सुशरण होरो बीजेपी के दिनेश उरांव से 9320 वोटों से आगे

बरकट्ठाः बीजेपी के जानकी प्रसाद यादव मीम के मोहम्मल असरफ अंसारी से 3646 वोटों से आगे

बरहीः कांग्रेस के उमाशंकर अकेला बीजेपी के मनोज कुमार यादव से 6351 वोटों से आगे(न्यूज़ विंग से कॉपी खबर)




मंगलवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म होगा:-पादरी

मंगलवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म होगा:-पादरी

चतरा : क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को हैं, लेकिन तैयारी जोर शोर से चल रही है।इस संबंध में फादर ने कहा कि मंगलवार की रात 12:00 बजे प्रभू यीशु का चरनी में जन्म होगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही घड़ी सूई रात के बारह बजे पर पहुंचेगी, वैसे चर्च में घंटी बजने लगेगी। साथ ही साथ आतिशबाजी का भी क्रम शुरू हो जाएगा। उसके के बाद प्रार्थना सभा में लोग एकत्रित होंगे। प्रार्थना के बाद जश्न मनाएंगे। पादरी ने कहा कि प्रभु यीशु के बताए मार्गों पर चलने से ही संपूर्ण विश्व का कल्याण संभव है।

विशेष प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन

रविवार को विशेष प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस का उल्लास छाने लगा है। क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को है। लेकिन दो दिन पहले से ही ईसाई बहुल इलाकों में जश्न का वातावरण कायम हो गया है। लोग क्रिसमस पर्व को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। बाजार में चहल-पहल बढ़ा हुआ है। स्थानीय कैथोलिक चर्च का प्रार्थना सभागार सज कर तैयार है। चरनी को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। 22 दिसंबर को संत टेरेसा कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मसीही समुदाय के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। इसके बाद क्रिसमस गैदरिग का भी आयोजन किया गया। फादर नोबोद कुजूर ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। प्रभू यीशु के जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर क्रिसमस गैदरिग का आयोजन किया जा रहा है। 

जेल अदालत में हीरा मुंडा हुआ रिहा

कैप्शन जोड़ें
चतरा :- मंडल कारा परिसर में रविवार को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लक्ष्मीकांत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मो. अदनान अकीब एवं मुक्ति भगत उपस्थित थे। मौके पर मंडल कारा के बंदियों को कानून की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सचिव ने बंदियों को प्ली बार्गेनिग, बंदियो के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपराध से घृणा करें, अपराधी से नहीं। जेल अदालत में एक बंदी सिमरिया थाना क्षेत्र मेराल टोला छुछीया गांव निवासी रामा मुंडा का पुत्र हिरा मुंडा को रिहा किया गया। बंदी वन भूमि जोत-कोड़ का आरोपी था। बंदी पर तीन हजार रूपया जुर्माना अधिरोपित किया गया। अधिरोपित जुर्माना भुगतान के पश्चात उसे मुक्त किया गया।

आने वाले सैलानियों के लिए हरियोखार जलप्रपात विकास समिति ने की विशेष सुविधाएं, शर्मदान कर किए सड़क की मरम्मती


कान्हाचट्टी : हरियोंखार जाने वाले पर्यटकों को आने जाने में दिक्कत ना हो इसके लिए  हरियोखार विकाश समिति के दर्जनों सदस्यों ने श्रम दान कर दो किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत की। और पर्यटकों के लिए वाहन की रख रखाव के लिए विशेष सुविधा भी किए l कमिटी के अध्यक्ष नरेश सिंह खेरवार ने कहा कि नए साल में प्रखण्ड, जिला व राज्य के आने वाले पर्यटकों को हम स्वागत के लिए हर पल खड़े है l
 शर्मदान करने वाले में मुख्य रूप से हरियोखार जलप्रपात विकास समिति, अध्यक्ष नरेश सिंह खरवार ,राजू सिंह खरवार ,चेतलाल सिंह खरवार, अरूण कुमार यादव, सिकंदर खरवार, गुरूदयाल सिंह, कारू भुईयां, सुनील खरवार, रविन्द्र खरवार, बिजली खरवार, तिलेश्वर खरवार, घनश्याम भुईयां एवम दर्जनों ग्रामीण जनता  शामिल थे।

आंगनबाड़ी केंद्र पर हुआ टीकाकरण

कान्हाचट्टी :  प्रखण्ड  क्षेत्र के पोलपोल गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 पर शनिवार को टीकाकरण किया गया। बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह एक दिवसीय टीकाकरण किया जाता है। केंद्र की सेविका मीना देवी एवम गांव की  सहिया नीलम देवी  ने बताई कि पोषक क्षेत्र अंतर्गत जितने बच्चे है उनका टीकाकरण एएनएम सुलेखा कुमारी  के द्वारा किया जाता है। टीकाकरण मे पैन्टा, मिजिल्स, टीटी, जेइ, विटामिन ए, ओपीडी व अन्य टीका बच्चों को लगाया जाता है।

हाइवा व यात्री बस में हल्की टक्कर में बचे यात्री

गिद्धौर : थाना क्षेत्र के बलबल गांव के समीप शनिवार को हाइवा व यात्री बस में हल्की टक्कर हुई। जिससे बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। मौके पर पुलिस पहुंचकर हाइवा को थाना ले आई। बताया जाता है कि हाइवा कटकमसांडी से कोयला डंप करके वापस टंडवा की आम्रपाली कोल परियोजना लौट रहा था। इसी क्रम में यात्री बस चतरा से हजारीबाग जा रही थी। बलबल के समीप दोनो में हल्की टक्कर हो गई। यात्री बस के पीछे एक हिस्से को रगड़ते आगे बढ़ी। जिससे बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। इस बीच हाइवा व बस के चालक व उपचालक के बीच बातचीत होने लगी। मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने तत्काल हाइवा को अपने साथ थाना ले आई।

ठंड से नही मिलेगी राहत,दो दिन में फिर बारिश होने की संभावना


चतरा : शीत लहर से निजात नहीं मिल रही है। बर्फीली हवा सितम ढा रही है। जन जीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार को तापमान में मामूली वृद्धि रिकॉर्ड दर्ज किया गया लेकिन शीत लहर से लोग परेशान रहे। गुरुवार और शुक्रवार को अप्रत्याशित ठंड थी। 21 दिसंबर को सुबह में धूप का दर्शन हुआ लेकिन दोपहर के बाद बादल और कोहरे का असर दिखने लगा। हालांकि सुबह में कोहरे की परत कम थी। न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक रहा जबकि अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारों कहना है ठंड और बढ़ेगी और पारा 3-4 तक पहुंच सकता है। गुरुवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम 6 डिग्री था। शुक्रवार को न्यूनतम तो यथावत था, लेकिन अधिकतम में बढोत्तरी हुई थी। जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बादल और बारिश हो सकती है। बहरहाल कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक नुकसान गरीब परिवारों को हो रहा है। ठंड में वैसे भी दिन छोटा करता है। मजदूर काम के लिए जब शहर में पहुंचते हैं, तो सूई की घड़ी नौ से दस बजे के बीच पहुंच जाती है। जिसके कारण उन्हें काम नहीं मिल पाता है। परिणाम स्वरूव वे बैरंग लौट जा रहे हैं। कामकाजी लोगों को छोड़कर बाकी लोग घरों में कैद रहने को विवश हुए। नगर परिषद प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था करवाई है। ठंड की वजह में बाजार में भी बहुत अधिक चहल पहल नहीं है। शाम ढ़लते ही बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। आम तौर पर रात नौ बजे तक बाजार खुला रहता था और लोगों की भीड़ होती थी। लेकिन जब से ठंड बढ़ी है और तापमान में गिरावट आई है, तब से सात से साढे सात बजे के बाद बाजार में सन्नाटा छा जा रहा है।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...