ठंड से नही मिलेगी राहत,दो दिन में फिर बारिश होने की संभावना


चतरा : शीत लहर से निजात नहीं मिल रही है। बर्फीली हवा सितम ढा रही है। जन जीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार को तापमान में मामूली वृद्धि रिकॉर्ड दर्ज किया गया लेकिन शीत लहर से लोग परेशान रहे। गुरुवार और शुक्रवार को अप्रत्याशित ठंड थी। 21 दिसंबर को सुबह में धूप का दर्शन हुआ लेकिन दोपहर के बाद बादल और कोहरे का असर दिखने लगा। हालांकि सुबह में कोहरे की परत कम थी। न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक रहा जबकि अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारों कहना है ठंड और बढ़ेगी और पारा 3-4 तक पहुंच सकता है। गुरुवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम 6 डिग्री था। शुक्रवार को न्यूनतम तो यथावत था, लेकिन अधिकतम में बढोत्तरी हुई थी। जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बादल और बारिश हो सकती है। बहरहाल कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक नुकसान गरीब परिवारों को हो रहा है। ठंड में वैसे भी दिन छोटा करता है। मजदूर काम के लिए जब शहर में पहुंचते हैं, तो सूई की घड़ी नौ से दस बजे के बीच पहुंच जाती है। जिसके कारण उन्हें काम नहीं मिल पाता है। परिणाम स्वरूव वे बैरंग लौट जा रहे हैं। कामकाजी लोगों को छोड़कर बाकी लोग घरों में कैद रहने को विवश हुए। नगर परिषद प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था करवाई है। ठंड की वजह में बाजार में भी बहुत अधिक चहल पहल नहीं है। शाम ढ़लते ही बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। आम तौर पर रात नौ बजे तक बाजार खुला रहता था और लोगों की भीड़ होती थी। लेकिन जब से ठंड बढ़ी है और तापमान में गिरावट आई है, तब से सात से साढे सात बजे के बाद बाजार में सन्नाटा छा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...