11वे मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, पूर्व कृषिमंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी लिये मंत्री पद का शपथ









रांची:-झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शपथ ली है। राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्म ने रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के सत्‍यानंद भोक्‍ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 







इस दौरान मंच पर देश के तमाम दिग्‍गज नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। राहुल गांधी, ममता बनर्जी, स्‍टालिन, शरद यादव, सीताराम येचुरी, तरुण गोगोई, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल समेत कई भाजपा विरोधी चेहरे एकसाथ नजर आए।






 मुख्‍यमंत्री की ओर से राजभवन को तीन मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए सूची भेजी गई थी। समझा जा रहा है कि खरमास के बाद हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें सभी नामों पर फैसला होगा। फिलहाल कांग्रेस से पांच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से छह और राजद से एक को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फॉर्मूले पर महागठबंधन में सहमति बनी है।








 इस बहाने विपक्ष ने पूरी एकजुटता दिखाते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। देशभर में एनआरसी, एनपीआर और नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध के बीच यह समाराेह मोदी सरकार के धुर विरोधियों के लिए बड़ा मौका साबित हुआ, जहां वे एक साथ मिलकर केंद्र को अपनी ताकत का अहसास करा गए। 





झारखंड में भाजपा को सत्‍ता से बेदखल कर चुनावों में झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की, इसके बाद देशभर के भाजपा विरोधी दिग्‍गज रविवार को हेमंत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे। यहां बीती रात से ही अतिथियों के आने का सिलसिला जारी रहा। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...