ठंड में विद्यालय बंद होना चाहिए:-जदयू जिलाध्यक्ष

              ठंड में विद्यालय बंद होना चाहिए:-जदयू जिलाध्यक्ष
चतरा : पिछले कुछ दिनों से चल रहे सितलहर से स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर असर   पड़ रहा है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जा रही है, वैसे वैसे विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम होती जा रही है। शनिवार को जिले के विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम रही। छात्र ठंड की वजह से विद्यालय आने से परहेज कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि ठंड की वजह से छात्रों की उपस्थिति प्रभावित हुई है। प्रोग्रेसिव एकेडमी के डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि स्कूल में बच्चों की नामांकन 270 है जबकि शनिवार को मात्र 170 बच्चे ही विद्यालय में उपस्थित हुए। कुल मिलाकर ठंड का असर आम जन-जीवन के साथ-साथ छात्रों पर भी पड़ा है।

                                        क्या कहते है ग्रामीण


सदर प्रखंड के पकरिया गांव निवासी संतोष कुमार दांगी से इस संबंध में पूछने पर बताया कि हम लोग जैसे वयस्क व्यक्ति का ठंड में बुरा हाल है, तो बच्चों का क्या होता होगा।इस लिए कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद कर देना चाहिए।वही जदयू जिलाध्यक्ष रामशीष कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छुट्टी कर दिया गया है।उपायुक्त को चाहिए कि सरकारी एंव गैरसरकारी विद्यालय को भी ठंड में बंद कर देना चाहिए।छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य खतरे में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...