झामुमो विधायक के द्वारा चुंबन प्रतियोगिता बना गले की हड्डी,सभी जगह हो रहा है विरोध, भाजपाइयों ने फूंका पुतला

चतरा:-झामुमो विधायक साइमन मरांडी के द्वारा कराया गया चुंबन प्रतियोगिता गले की हड्डी बन गया है।इस चुंबन प्रतियोगिता के विरोध में जिला से लेकर प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।यदि तरह गिधौर प्रखण्ड मुख्यालय में  गुरुवार की देर शाम भाजपा द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक साइमन मरांडी का पुतला दहन किया गया। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि ऐसे कार्यक्रम पर रोक लगाया जाए और इस प्रकार के आयोजन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर आइटी सेल के जिला संयोजक कपिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आयोजन कर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक के इस हरकत से राज्य के आदिवासियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर ¨नदा करती है। मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र दांगी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अशर्फी ¨सह, मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, महामंत्री मनोज कुमार कुशवाह,सांसद प्रतिनिधि रामानंद दांगी, बीस सूत्री सदस्य सुरेश प्रसाद राणा, निरंजन दास, आनंद मुंडा, अखिल विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री राजेश कुमार दांगी, विनोद कुमार सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

वैज्ञानिक तरीके से किसान खेती करें:-डॉ रंजय सिंह

वैज्ञानिक तरीके से किसान खेती करें:-डॉ रंजय सिंह

चतरा/गिद्धौर: प्रखंड के बारीसाखी पँचायत सचिवालय स्थित सिंगल विंडो सेंटर में कृषक मित्रों व किसानों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में  पंचायत के मुखिया योगेन्द्र सिंह व कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. रंजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला में उपस्थित कृषक मित्रों व किसानों को उन्नत खेती करने के कई तरीके बताए गए। जबकि किसानों को गेहूं की बुआई जीरो टिलेज मशीन से करने व धान की झड़ाई के लिए पावर थ्रेशर के प्रयोग की जानकारी दिया गया। किसानों को मौसम आधारित फसल लगाने और बेहतर लाभ कमाने के भी तरीके बताए गए। कई किसानों ने गन्ना, आलू, मटर, चना में कीड़े  लगने की शिकायत किया।जिस पर वैज्ञानिकों ने कीटनाशक दवाई का छिड़काव समय-समय पर करने की बात बतया ।कार्यशाला में एटीएम सह बीटीएम प्रभारी बसंत कुमार रजक, राम सेवक दांगी, कृषक मित्र ब्रह्मदेव यादव, आर्या मित्र मनोज दांगी, रोहित दांगी , उपमुखिया बिनोद साव,वार्ड सदस्य रंजनी देवी किसान भुनेश्वर साव, दामोदर दांगी, इंद्रदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

बालकों की पहचान पर सीडब्ल्यूसी ने की पत्रकारों के साथ बैठक, प्रतिषेध से संबंधित दी जानकारी

बालकों की पहचान पर सीडब्ल्यूसी ने की पत्रकारों के साथ बैठक, प्रतिषेध से संबंधित दी जानकारी


चतरा :-गुरुवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के महीला समाख्या भवन में संचालीत कार्यालय कक्ष में जेजे एक्ट 74(1) के तहत सीएनसीपी व विधि का उलंघन करने वाले 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मीडिया में पहचान सार्वजनीक नही करने को लेकर पत्रकारों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष संध्या प्रधान व संचालन सदस्य धनंजय तिवारी ने किया। मौके पर उपस्थित प्रिंट व इलेक्ट्रोनीक मीडिया के जिला स्तारीय पत्रकारों को किशेर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) 74 के उप धारा 1, 2 की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी जांच या अन्वेषण या न्यायिक प्रक्रिया के बारे में किसी समाचार पत्र, पत्रिका या दृश्य-श्रव्य माध्यम या संचार के किसी अन्य रूप में किसी रिर्पोट में ऐसे नाम, पते या विद्यालय या किसी अन्य विशिष्ट को प्रकट नहीं किया जाएगा, जिससे विधि का उल्लंघन करने वाले बालक या देखरेख और संरक्षण के जरुरतमंद बालक, किसी बाल पीड़ित या किसी अपराध के साक्षी की जो किसी विधि के अधिन ऐसे मामले में अंततवर्लित है, ऐसे बालकों व किशोरों का चित्र व नाम के साथ पहचान प्रकाशित नही किया जाना है। वहीं एलपीओ भुवन भाष्कर ने आगे बताया कि उक्त अधिनिय के उलंघन करने वालों के विरुद्ध दंड का प्रावधान है। हलांकी आवश्यक्ता पडने पर संरक्षण के जरुरतमंद बलकों के सर्वोतम हित को ध्यान में रखते हुए सीडब्ल्यूसी के आदेश पर फोटो व नाम प्रकाशित किया जा सकता है। इसके अलावे जेजे बोर्ड के सदस्य नर्मदेश्वर सिंह ने बताया कि जेजे एक्ट 24 के तहत वैसे बालक जो विधि के उलंघन में पूर्व में नामीत हो चुके हैं, तो 18 वर्ष के बाद वैसे युवाओं को जरुरत पड़ने पर पूर्व के सभी कांड को शुन्य मानते हुए चरित्र प्रमाण पत्र निगर्तत करने का प्रावधान है। इसके अलावे 0 से 18 वर्ष के अंदर आने वाले बालकों के हितों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सदस्य सीडब्ल्यूसी श्वेता जयसवाल, इंदुभुषण पांडेय, जेजे बोर्ड की सदस्य रीता प्रधान आदि उपस्थित थे।
सेरनदाग सरस्वती पूजा समिति का गठन

चतरा:- टंडवा प्रखंड के ग्राम सेरनदाग शिव मंदिर प्रांगण में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा समारोह मनाने हेतु युवाओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार साहु व संचालन मोहन कुमार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पारस कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष बसंत कुमार साहु, सचिव परमेश्वर कुमार साहु, उपसचिव अजय कुमार साहु, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, संचालक भरत भास्कर, व्यवस्थापक दिनेश कुमार साहु, मीडिया प्रभारी नेतलाल कुमार, सुबोध कुमार साहु, अनिल कुमार साहु, संरक्षक निर्मल साहु, बिनोद साहु, रामलखन प्रसाद गुप्ता, गोविंद साहु, महासचिव मोहन कुमार साहु के अलावे कार्यकारणी सदस्य के रुप में ओम प्रकाश साहु, बलराम साहु, सुबोध वर्मा, राजु साव, सुरेश साहु, पवन कुमार, कृष्णा कुमार, हेमराज साहु, बजरंगी कुमार, दिपक कुमार, संदीप कुमार, गणेश कुमार, गणेश भुईया, तारकेश्वर साहु तथा योधन साहु को मनोनीत किया गया। मौके पर डाॅ. सुरेश साहु, रामदयाल साहु, डव्लु साहु, सुनील कुमार, मनोज कुमार साहु, सोमनाथ कुमार, कमख्या कुमार, संजय साहु, पवन कुमार साहु सहीत स्थनिय अन्य नौजवान उपस्थित थे।

महिला ने फ़ासी लगा की आत्म हत्या ,मायके वालो ने कहा बेटी की की गई है हत्या

महिला ने फ़ासी लगा की आत्म हत्या

मायके वालो ने कहा बेटी की की गई है हत्या

कान्हाचट्टी :- राजपुर थाना क्षेत्र के पुरनी हेसाग गांव के प्रदीप यादव की पत्नी 32 वर्षीय रीना देवी ने फ़ासी लगाकर आत्म हत्या कर ली।हालांकि मायके वालो ने आत्म हत्या नहीं रीना की हत्या मान रहे है।प्राप्त सुचना के अनुशार प्रदीप रात को शराब के नशे घर पहुंचा जहाँ पर प्रदीप के पत्नी रीना ने लेट आने  का कारण पूछा तो शराब के नशे में धुत प्रदीप ने झगड़ा झंझट शुरू कर दिया।जिसके बात प्रदीप ने पत्नी को मारपीट भी किया।जिसके बाद पत्नी
ने फ़ासी लगा आत्म हत्या कर ली ।परन्तु लड़की के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।मायके वालो का मानना है की यदि लड़की फ़ासी लगाती तो फ़ासीं का चिन्ह गला में सामने होता परन्तु मृतक का चिन्ह पीछे गर्दन में था जसके आधार पर कहा जा रहा है की लड़की को मार कर गला में रस्सी लगाकर फ़ासी का रूप दिया गया है।मामले को सुलझाने में कुछ लोग लगे थे तभी राजपुर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर चतरा अस्पताल अन्त्यपरीक्षण को भेज दी है तथा हत्या के कारणों को खंगालने में पुलिस लगी हुई है।

वन विभाग ने काटा, जंगली रास्ते से कोयला तस्करी सड़क

वन विभाग ने काटा, जंगली रास्ते से कोयला तस्करी सड़क

सिमरिया:-वन विभाग ने  सिमरिया के जंगली रास्तों से हो रही कोयले की तस्करी पर ब्रेक लगा दिया है। वन अधिकारियों ने जंगली रास्तों को जेसीबी मशीन लगाकर काट दिया है। जिससे पथ पर आवागमन पूर्णत: अवरुद्ध हो गया है। पीरी वन क्षेत्र के रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि कोजिया मनातु से पीरी हुरनाली के जंगली रास्ते को आधा दर्जन जगहों पर काटकर ट्रेंच बना दिया गया है। ताकि इस रास्ते से वाहनों का परिचालन नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि  वन विभाग जंगली सड़कों पर नजर रख रही है। जंगलों में कहीं भी कोई कोल वाहन दिखेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि इस पथ से लगातार कोयले की तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी। तस्कर वृंदा सिसई कोल परियोजना के क्षेत्र से कोयला का अवैध उत्खनन कर चतरा और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती गांव के  ईंट भट्ठों में बेच रहे थे। जिसकी खबर दैनिक आज अखबार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ और तस्करी के संभावित सड़कों को काटकर अवरुद्ध कर दिया। हालांकि सिमरिया वन क्षेत्र के रेंजर को भी पत्थलकुदवा चौथा सड़क  पर भी नजर रखने की आवश्यकता है।


कोल वाहन ने एक व्यक्ति को मारा टक्कर, घायल रेफर

कोल वाहन ने एक व्यक्ति को मारा टक्कर, घायल रेफर

सिमरिया:- सिमरिया थाना के रोल लिपदा के समीप एक अनियंत्रित कोल वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति मोहम्मद रफीक मियां लिपदा गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और चालक उपचालक को अपने कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सिमरिया पुलिस को दी। सूचना के बाद सिमरिया पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन, चालक और उपचालक को अपने कब्जे में किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे लगे चापाकल में मोहम्मद रफीक अपना हाथ पैर धो रहा था। तभी बानादाग रेलवे साइडिंग से आ रही कोल वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसे वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि कोल वाहन से नोइन्ट्री के दौरान 5:30 यह घटना घटी बजे की है।


बीडीओ ने किया निरीक्षण दी चेतावनी

बीडीओ ने किया निरीक्षण दी चेतावनी

सिमरिया:-सिमरिया बीडीओ जमाले रजा ने बुधवार को हुरनाली पंचायत में विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वे पंचायत भवन पहुंचे जहां संचालित प्रज्ञा केंद्र को बंद पाया। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। फिर वे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन पहुंचे जहां उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ आंगनवाड़ी केंद्र 16 में निम्न गुणवत्ता मध्यान भोजन पर सेविका-सहायिका को फटकार लगाई। फिर उन्होंने मध्य विद्यालय हुरनाली का जायजा लिया। जहां मध्यान भोजन के खाद्य तेल एक्सपायरी डेट का मिला। जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। बीडीओ ने मनातू विद्यालय सहित अन्य योजनाओं का भी निरीक्षण किया। बीडीओ स्कूली बच्चों से भी मिले और  पठन पाठन की जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि सभी को कार्य के प्रति निष्ठावान होने को कहा गया है। अन्यथा करवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में जो विभागों का कार्य त्रुटिपूर्ण पाया गया है। उन्हें रिपोर्ट कर करवाई के लिए कहा जाएगा। निरीक्षण में बीपीओ अजय कुमार सिन्हा पंचायत की मुखिया तूलिया देवी पंचायत सेवक और कर्मी मौजूद थे।


जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात धान और फसलों को किया बर्बाद

जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात धान और फसलों को किया बर्बाद

सिमरिया:-प्रखंड के केंदू गांव में जंगली हाथी पिछले तीन दिनों से उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों का झुंड फसलों को बर्बाद कर रहा है और चारदीवारी आदि को क्षतिग्रस्त कर रहा है। मुखिया बालकिशुन तुरी ने बताया कि गांव के कमल देव राणा के खलिहान में रखें धान और अनिल गंजू का धान का बोझा खाया और बर्बाद किया। जबकि मोहम्मद असगर मियां का गेहूं का फसल को रौंद डाला। इस बाबत ग्रामीणों ने वन विभाग को  सूचना देकर हाथियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों को भगाने के लिए  वन विभाग को लाखों रुपए आवंटित किए जाते हैं। किंतु वन विभाग सोया रहता है और  इन पैसों का दुरुपयोग हो जाता है। हाथियों के इस उत्पात के कारण ग्रामीण डरे सहमे हैं।


एक ट्रक्टर अवैध लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार

अवैध लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार, जेल

सिमरिया:- वन विभाग ने सिमरिया थाना के सबानो जंगल में छापामारी कर लगभग एक ट्रैक्टर ताजी कटी साल की लकड़ियां जप्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में केंदू निवासी नरेश राणा और केवटा निवासी राजेश भुइयां का नाम शामिल है। सिमरिया वन क्षेत्र के रेंजर उमेश प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सबानो जंगल में कुछ लोग वृक्ष काट रहे हैं। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई की गई। जिसमें लकड़ियों को जप्त किया गया और  लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


अखिल ब्रह्म कल्याण संन्यास ने फूंका मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला

पत्थलगडा/चतरा : मुख्यमंत्री रघुवर दास के ब्राह्मण विरोधी भाषण के विरोध में अखिल ब्रह्म कल्याण संन्यास, ने फूंका रघुवर दास का पुतला, चतरा में ब्राह्मणों ने निकाला जुलूस।समाज के लोगों ने कहा कि इस्तीफा दे रघुवर दास, नहीं करेंगे बड़ा आंदोलन। भाजपा को ब्राह्मण नहीं देगें कभी वोट, लेंगे संकल्प।समाज ने कहा कि रघुवर और भाजपा ही नहीं किसी को भी नहीं है विशेष समाज और जाति पर अपमानित व्यंग्य और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की आजादी। रघुवर दास ने ब्राह्मण जाति पर जो भाषा कही वह ब्राह्मण कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। वे अपना बयान वापस ले और माफी मांगें, नहीं तो ब्राह्मण समाज बड़ा आंदोलन करेगी।

शौच करने गयी महिला के साथ बलात्कार के प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार,भेजा गया जेल

शौच  करने गयी महिला के साथ बलात्कार के प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति  गिरफ्तार,भेजा गया जेल

हंटरगंज:-
थाना क्षेत्र के केदली कला  पंचायत स्थित बिहारी गांव के निवासी स्व.लतीफ खान के पुत्र मो.आमीन खान के द्वारा गांव के ही एक महिला के साथ बुधवार कि सुबह शौच करने गई महिला के साथ बलात्कार करने का  प्रयास किया गया।  महिला के साथ बलात्कार के नियत से छेड़छाड़ करना शुरू किया तो महिला ने शोर मचायी।शोर की आवाज सुनकर गांव के स्त्री पुरुष घटित स्थल पर पहुंचे और बलत्कारी व्यक्ति को पकड़ लिया।महिला ने उक्त व्यक्ति के द्वारा बलात्कार किये जाने की जानकारी स्थानीय थाने में दर्ज की।आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया गया।

शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा :-छाया सिंह

शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा छाया सिंह

कान्हाचट्टी : कान्हाचट्टी शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा होता है | शिक्षा से ही मानव का विकास संभव है शिक्षा के बिना विकास की बातें का करना बईमानी होगी | उक्त बातें कान्हाचट्टी प्रखण्ड के जीप सदस्या छाया सिंह ने  जिला परिषद द्वारा बनाये गये डगडगवा मैदान में नव निर्मित विधालय भवन के उदघाटन के मौके पर कहीं | उन्होंने कहा की शिक्षा मानव जीवन का अमूल्य हथियार है | इसे न कोई चुरा सकता है और न ही कोई छीन सकता है | जीप सदस्या ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की बात कहीं | वही अभिवावकों  से अपने बच्चों को नियमित विधालय भेजने की अपील की साथ ही शिक्षकों से बच्चों के बिच बेहतर शिक्षा देने की अपील की | इसके बाद नव निर्मित +2 विधालय का उदघाटन छाया सिंह ,प्रखण्ड प्रमुख रूना देवी ,उप प्रमुख संतोष वर्मा, मुखिया रामराज राम ,पंचायत समिति सदस्य कौशलया देवी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया | समाज सेवी अरुण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की तुलबुल मध्य विधालय को ऊंच विधालय का दर्जा दिया जाना तुलबुल पंचायत वासियों के लिये उपलब्धि है | अब गरीब छात्र छात्राओं को उच्च  शिक्षा तुलबुल से ही मिलेगा | अब उच्च शिक्षा के लिये इन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ेगा | श्री सिंह ने तुलबुल उच्च विधालय को शीघ्र ही +2 की दर्जा दिलाने की बात कही | कार्यक्रम को संबोधित करने वालों प्रमुख रूना देवी  ,उप प्रमुख संतोष वर्मा ,मुखिया रामराज भारती ,पंचायत समिति कौशलया देवी ,रविन्द्र पाण्डेय,


रामेश्वर यादव आदि ने संबोधित किया | इस मौके पर ग्रामीणों ने अतिथियों का ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया | विधालय उदघाटन होते ही बच्चे नये विधालय में सिफ्ट कर गये | मंच संचालन विधालय के शिक्षक फुलेश्वर सिंह ने किया | इस मौके  पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्तिथ थे |

राजद प्रदेश कमिटी में चतरा जिला से कई नेताओं का चयन को लेकर, जिला अध्यक्ष सलीम गोल्डन ने अन्नपूर्णा देवी को बधाई दिया


चतरा:-राजद प्रदेश कमिटी में चतरा जिला से कई नेताओ को शामिल करने की घोषणा होने के बाद राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को चतरा राजद जिला अध्यक्ष सलीम गोल्डन ने बधाई दिया और हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने ने बताया कि चतरा से अब्दुल्लाह अंसारी को राजद बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष,चन्द्रदेव गोप,श्याम प्रसाद सिंह और मौलाना अतीक मंसूरी को प्रदेश महासचिव,शिवशंकर सिंह को प्रदेश सचिव,खालिद खान को संगठन सचिव एव अशोक दांगी को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। जिला अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा है कि  राजद चतरा जिला के साथ साथ पुरे झारखण्ड प्रदेश में भी मजबूत होगी।

मनरेगा मजदुरों को मिला बैकयार्ड पोल्ट्री पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

मनरेगा मजदुरों को मिला बैकयार्ड पोल्ट्री पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

चतरा :-मंगलवार को पत्थलगडा प्रखंड के नावाडीह पंचायत सचिवालय परिसर में मनरेगा मजदुरों को बैकयार्ड पोल्ट्री पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया मेघन दांगी व बीपीओ सुबोध पासवान ने संयुक्त रूप से किया।  मनरेगा लाइफ के तहत झारखंड स्टेट लाइवलहुड के तत्वाधान में प्रमोशन सोसायटी के द्वारा मनरेगा मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में मुखिया मेघन दांगी ने कहा कि कम लागत में ग्रामीण अच्छी आमदनी कर सकते हैं। वहीं बीपीओ ने कहा कि नावाडीह में 53 वैसे लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो वित्तीय वर्ष 2015-16 में मनरेगा मजदूर थे और सौ दिन का काम पूरा कर चुके हैं। बुधवार को मेराल में चार पंचायत के 32 प्रतिभागियों को मुर्गी पालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। नावाडीह में प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। मौके पर पंचायत सेवक शेष कुमार सिंह, रोजगार सेवक संतोष तिवारी, विनोद दांगी, उप मुखिया भुनेश्वर प्रसाद उपस्थिति थे।

जनसंवाद में इटखोरी जलापूर्ति मामले पर दिए गए दिशा निर्देश

जनसंवाद में इटखोरी जलापूर्ति मामले पर दिए गए दिशा निर्देश

चतरा :-12 दिसंबर को मुख्यमंत्री जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा मुख्यमंत्री के सचिव सह नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार वर्णवाल एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव प्रमोद कुमार तिवारी के द्वारा संयुक्त रुप से वीडिओ कान्फ्रंसींग के माध्यम से की गई। मंगलवार को समाहरणालय स्थित कान्फ्रेंसीग कक्ष में संबंधित पदाधिकारी जनसंवाद में पहुंचे जिला के कुल 27 शिकायतें की तैयारी कर बैठे थे। लेकिन समीक्षा के दौरान इटखोरी प्रखंड में पेयजल की सप्लाई से संबंधित शिकायत चर्चा करते हुए बताा गया शिकायत कर्ता ने बताया है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से इटखोरी बाजार में सप्लाई पानी की सुविधा दी गई थी। लेकिन आपूर्ति पिछले 6 माह से बंद होने के कारण लगभग 200 की जनसंख्या प्रभावित हो रही है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उक्त शिकायत के संबंध में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा बताया गया कि पानी सप्लाई हेतु नदी में लगाए गए इंटेकवेल के आसपास अत्यधिक मात्रा में बालू की निकासी कर लिए जाने के कारण जल स्तर नीचे चला गया है। जिसके कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ताकि जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके। उन्होंने 1 सप्ताह में जलापूर्ति बहाल किए जाने की बात बताई। कान्फ्रेंसींग में डीआरडीए निदेशक सह नोडल पदाधिकारी अनील कुमार, डीएसपी मुख्यालय पितांबर सिंह खैरवार, सिविल सर्जन एसपी सिंह, ईई आशुतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, डीईओ, डीएसई सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

मोटरसाइकल ,मोबाइल सहित लाखों की लूट

राजपुर थाना क्षेत्र के स्वैयागढा में सड़क लुटेरो ने मचाया उत्पात

मोटरसाइकल मोबाइल सहित लाखों की लूट

आधा दर्जन युवको को मार कर किया घायल


कान्हाचट्टी : राजपुर थाना एवं सदर थाना क्षेत्र के बार्डर सवैया गढ़ा नामक स्थान पर अज्ञात लुटेरों ने दो घण्टे तक दो दर्जन से अधिक राहगीरों से एक मोटर साइकल जो सदर थाना क्षेत्र के आरा (होल्मगडा)गांव के संजय यादव का एवं 22 हजार नगद लूट लिया।वही राजपुर थाना क्षेत्र के कादे गांव के सेना के जवान राजेन्द्र साव से 40 हजार रूपये का नगद लूट कर लिया वहीं सेना के जवान के साथ मारपीट भी किया।वही कोषमाडीह के दिनेश राणा सहित दो दर्जन लोगो से बेरहमी से मारपीट कर लाखों के लूट कर लिए।सेना के जवान राजेन्द्र साव ने बताया की अपराधी हथियार से लैस थे तथा सभी मुह बांधे हुए थे ।परन्तु सभी स्थानीय भाषा ही बोल रहे थे।भुक्तभोगियों ने राजपुर थाणे रात दस बजे पहुंच कर थाना में मामले की जानकारी दी।
सुरक्षा पर जवान ने कहा की चतरा में सुरक्षा नाम का कोई चीज नहीं है।

बिहार कि हुण्डई कार को लुटेरों ने सवारी बन कर ईटखोरी वन विश्रामगार के पास कार लेकर हुआ फरार




बिहार कि  हुण्डई कार को सवारी बन कर ईटखोरी  वन विश्रामगार  के पास कार लेकर हुआ फरार


ईटखोरी: बिहार (पटना)  परसा बाद थाना क्षेत्र के निवासी चालक अनुराग कुमार से एक नामजद तथा तीन अज्ञात लुटेरो ने हुण्डई कार नम्बर BR 0 1 DF 2642 को रविवार लगभग 11 बजे रात  ईटखोरी वन विश्रामगार के समिप बंधक बना  कार लुट कर चालक अनुराग को परसौनी के समीप केशोटाड़ के एक खेत में हाथ पैर बाँध कर छोड़ दिया ! इस क्रम में लुटेरो ने चालक का दो मोबाईल भी अपने साथ लेते गये ! चालक अनुराग ने 12 बजे रात में किसी तरह केशोटाड़ से किसी अनजान  आदमी के सहयोग से चौपारण  पहुँच कर प्रेट्रोलिग पार्टी घटना कि जानकारी देकर कार मालिक परसा ( पटना) बिहार निवासी शंकर प्रसाद शर्मा के पुत्र रणजीत कुमार को दिया ! इसके पश्चात वाहन मालिक तथा चालक ने थाना पहुँच कर घटना कि लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है ! दर्ज प्राथमिकि में चालक अनुराग ने कहा है कि रविवार शाम चार बजे चार युवक अनिसा बाद पटना गोलंबर के पास मिला और मरीज कि बात कहकर कही अस्पताल छोड़ने के बहाने कार पर चारो युवक बैठ गये लेकिन अस्पताल नहीं जाकर बोला कि चार हजार रूपये किराया देंगे गया छोड़ दो लेकिन गया आने पर बोला कि  हजारीबाग छोड़ दो इसी बीच ईटखोरी थाना के आगे वन विश्रामगार के पास पहुँच कर बोला कि गाड़ी रोको उल्टी करना है गाड़ी रोकने के बाद एक लुटेरो ने उल्टी किया इसके बाद पीछे से पकड़ कर मुँह में कपड़ा बाँध कर गाड़ी के पीछे वाले सीट पर बैठा दिया इसके बाद गाड़ी चौपारण कि तरफ ले जाते हुए केशोटाड़ के समिप हाथ पैर बाँध कर छोड़ दिया ! चारो युवकों में से एक युवक कि पहचान चालक अनुराग कुमार ने हिमांशु कुमार के रूप में किया है ! पुलिस मामले की जांच कर रही है! 

पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद की पुत्री के आईपीएस में चयन पर आजसू पार्टी ने दी बधाई

पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद की पुत्री के आईपीएस में चयन पर आजसू पार्टी ने दी बधाई




रांची |झारखंड कैडर
के पूर्व डीआईजी और आजसू पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुबोध प्रसाद की सुपुत्री तनुश्री के भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने पार्टी की ओर से बधाई दी है। तनुश्री इससे पूर्व रेलवे सुरक्षा बल में अपर सुरक्षा आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं। निफ्ड अहमदाबाद से डिजाइनर का कोर्स करने के बाद वह दो साल तक झारक्राफ्ट में भी सेवा दे चुकी हैं। वह 17 दिसम्बर को पुलिस एकेडेमी, हैदराबाद में योगदान देंगी।

हमारे दोस्त की पलामू जिला की शिक्षा विभाग की खास खबर, जो आपको चौकाने वाला है।देखे


एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...