झामुमो विधायक के द्वारा चुंबन प्रतियोगिता बना गले की हड्डी,सभी जगह हो रहा है विरोध, भाजपाइयों ने फूंका पुतला

चतरा:-झामुमो विधायक साइमन मरांडी के द्वारा कराया गया चुंबन प्रतियोगिता गले की हड्डी बन गया है।इस चुंबन प्रतियोगिता के विरोध में जिला से लेकर प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।यदि तरह गिधौर प्रखण्ड मुख्यालय में  गुरुवार की देर शाम भाजपा द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक साइमन मरांडी का पुतला दहन किया गया। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि ऐसे कार्यक्रम पर रोक लगाया जाए और इस प्रकार के आयोजन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर आइटी सेल के जिला संयोजक कपिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आयोजन कर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक के इस हरकत से राज्य के आदिवासियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर ¨नदा करती है। मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र दांगी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अशर्फी ¨सह, मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, महामंत्री मनोज कुमार कुशवाह,सांसद प्रतिनिधि रामानंद दांगी, बीस सूत्री सदस्य सुरेश प्रसाद राणा, निरंजन दास, आनंद मुंडा, अखिल विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री राजेश कुमार दांगी, विनोद कुमार सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...